E-Paperhttps://metropressclub.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

*#Metronewz:03/08/2025:रविवार की बड़ी खबरें*-‘ *कनाडा को फिलीस्तीन मान्यता का दांव पड़ा महंगा *

 

*4_ डेड इकोनॉमी का राहुल गांधी ने किया समर्थन, थरूर बोले- ऐसा कहने के उनके अपने कारण, मेरी चिंता अमेरिका से रिश्ते सुधारने को लेकर।*

*5_ मोदी, योगी, भागवत… मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी साध्वी प्रज्ञा का छलका दर्द, बोलीं मुझे ये नाम लेने के लिए टॉर्चर किया गया।*

*6_ संविधान खतरे में है सत्तारूढ़ पार्टी अपनी शक्ति का इस्तेमाल उसी ढांचे को खत्म करने के लिए कर रही है जिसका वह लंबे समय से विरोध करती रही है। सोनिया गांधी*

*7_ भारत एक समावेशी, न्यायसंगत और लोकतांत्रिक राष्ट्र बनना चाहता है, ‘कांग्रेस उसी के लिए लड़ती है। भारतीय गरिमा की रक्षा करने की हमारी वैचारिक प्रतिबद्धता है। सोनिया गांधी*

*8_ राहुल बोले- भारत का इलेक्शन सिस्टम मर चुका है, मोदी धांधली से PM बने; ECI का जवाब– जून में बुलाया था, आए नहीं।*

*9_ राहुल गांधी के पास सबूतों का एटम बम है तो फोड़ें: राजनाथ सिंह की कांग्रेस को खरी-खरी।*

*10_ प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा, ₹11 लाख का जुर्माना भी लगा, रेपकेस में ठहराया गया था दोषी।*

*11_ राजस्थान के बीकानेर-हनुमानगढ़ में मकान गिरे, प्रयागराज में घरों में पानी भरा, काशी में 84 घाट डूबे; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 11 मजदूर घायल।*

*12_ आसमान से आफत की बारिश हो रही है, जो जमीन पर तबाही मचा रही है। बारिश के कारण जगह-जगह मार्ग के टूटने से अमरनाथ यात्रा समय से एक सप्ताह पहले ही खत्म करनी पड़ी है,105 लोगों को बचाया गया,मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति खराब होने पर सेना ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है।*

*13_ एशिया कप: भारत-पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई में होगा मुकाबला, टूर्नामेंट के 11 मैच दुबई में, 8 अबू धाबी में होंगे।*

*14_ ओवल टेस्ट- भारत ने इंग्लैंड को 374 रन का टारगेट दिया, इंग्लिश टीम ने पहला विकेट भी गंवाया, स्कोर 50/1; इंडिया से जायसवाल का शतक।*

*15_ ‘हम अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी को संभालने में सक्षम’; तैनाती के आदेश पर ट्रंप को रूस का जवाब।*

*#you_too_can_top*

*1_ काशी में मोदी बोले- सिंदूर के बदले का वचन पूरा, भारत पर वार करने वाला पाताल में भी नहीं बचेगा, कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहा।*

*2_मैं ऑपरेशन सिंदूर को बाबा विश्वनाथ के चरणों मे समर्पित करता हूं, वाराणसी में बोले पीएम मोदी।*

*3_ ‘दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने जा रहा भारत’, ट्रंप के ‘Dead Economy’ वाले बयान पर PM मोदी का जवाब।*

*4_ पीएम मोदी ने कहा स्वदेशी का संकल्प लें देश के लोग, हम उन चीजों को खरीदेंगे जिसे बनाने में भारत का पसीना बहा है। हमें वोकल फॉर लोकल मंत्र को अपनाना होगा। हम संकल्प लें कि हम मेक इन इंडिया को बढ़ावा देंगे। हमारे घर में जो भी नया सामान आएगा वह स्वदेशी ही होगा। यह जिम्मेदारी देश के लोगों को लेनी होगी।*

*5_रक्षा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी संसद के मानसून सत्र को भी लगातार बाधित कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की वीरता की उपलब्धि है। लेकिन विपक्ष इस पर भी सवाल उठा रहा है। अपने सवालों का करारा जवाब पाकर वे चुप हो गए हैं।*

*6_1975 में कांग्रेस के दामन संविधान के खून से रंगे हैं। उन्होंने वोट चोरी के सबूतों का एक परमाणु बम तैयार कर लिया है, इसलिए मैं राहुल गांधी से कहना चाहूंगा कि वे सारे सबूत जनता के पास रखें, उन्हें सच्चाई पता चल जाएगी।राहुल जी, परमाणु बम को जल्द से जल्द फोड़ें, लेकिन खुद को संयमित और सुरक्षित रखें। राजनाथ सिंह*

*7_ मैं राजा नहीं हूं, राजा बनना भी नहीं चाहता हूं’, समर्थकों की नारेबाजी पर राहुल गांधी का जवाब।*

*8_ 10 दिनों में तीसरी बार राहुल बोले- भारत का इलेक्शन सिस्टम मर चुका है, लोकसभा चुनावों में अगर 15 सीटों पर धांधली न होती, तो मोदी भारत के PM नहीं होते।*

*9_ किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी, 9.7 करोड़ किसानों के खातों में ₹21 हजार करोड़ ट्रांसफर, तीन किश्तों में मिलते हैं ₹6 हजार।*

*10_ कश्मीर के कुलगाम में दो आतंकी ढेर, इनमें से एक हिट-लिस्ट में था; पहलगाम हमले के बाद खुफिया एजेंसियों ने 14 नाम जारी किए थे।*

*11_ रोहन जेटली ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘राहुल गांधी दावा कर रहे हैं कि मेरे दिवंगत पिता अरुण जेटली ने उन्हें कृषि कानूनों को लेकर धमकाया था। मैं उन्हें याद दिला दूं कि मेरे पिता का देहांत 2019 में हुआ था। कृषि कानून 2020 में पेश किए गए थे। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि मेरे पिता के स्वभाव में किसी को भी धमकाना नहीं था। वह एक कट्टर लोकतांत्रिक व्यक्ति थे और हमेशा आम सहमति बनाने में विश्वास रखते थे।*

*12_ कर्नाटक में क्लर्क के पास 24 मकान, 6 प्लॉट, 40 एकड़ जमीन, कई गाड़िया:15 हजार कमाने वाले पूर्व क्लर्क के पास कहां से आई करोड़ों की संपत्ति?*

*13_ इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि सरकारी महकमों में किस कदर भ्रष्टाचार है, समाज में बातचीत के दौरान भी यह सवाल उठता है कि सरकारी विभागों में कोई काम करा पाना आसान नहीं है क्योंकि रिश्वत एक से दूसरे अफसर तक देनी पड़ती होती है, हालांकि सभी सरकारी कर्मचारी या अफसर बेईमान नहीं है लेकिन सवाल यह है कि साधारण से कर्मचारियों के पास इतनी ज्यादा संपत्ति कैसे आ गई?*

*14_तेजस्वी बोले-मेरा और पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से कटा, 2 गुजराती जो कहेंगे आयोग करेगा; DM ने बताया गलत, लिस्ट में 416 नंबर पर नाम।*

*15_ पुणे की जिम में वर्कआउट के बाद हार्ट अटैक, सेशन के बाद 37 वर्षीय युवक ने पानी पिया और बेहोश होकर जमीन पर गिरा; मौत।*

*16_ रात की पार्टियों में नहीं जाना, रेप-गैंगरेप हो सकता है, अहमदाबाद में ट्रैफिक पुलिस ने लगवाए विवादास्पद पोस्टर्स, किरकिरी होने पर हटाए।*

*17_ हिमाचल में लैंडस्लाइड, मनाली-लेह हाईवे बंद, जम्मू-कश्मीर में चट्टान गिरने से अफसर-बेटे की मौत; राजस्थान के 11 जिलों में स्कूल बंद।*

*18_ ट्रम्प बोले-सुना है भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेगा, रिपोर्ट में दावा- भारत अभी भी मास्को से तेल ले रहा।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!