Delhi NCRDelhi NCRE-Paperhttps://metropressclub.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKarnatkaUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

#Metronewz:शुक्रवार:31/10/2025 की बड़ी खबरें**#YOU_TOO_CAN_TOP* *ट्रंप का बड़ा ऐलान! 33 साल बाद अमेरिका में फिर होंगे न्यूक्लियर टेस्ट, रूस-चीन को दी खुली चेतावनी।* *रूस ने यूक्रेन के पावर ग्रिड पर किया हमला, 3 लोग की मौत, देशभर में बिजली संकट।* *सरदार वल्लभभाई पटेल के परिवार से मिले PM मोदी, लौह पुरुष के योगदान को किया याद।*

*#Metronewz:शुक्रवार:31/10/2025 की बड़ी खबरें**#YOU_TOO_CAN_TOP*

*ट्रंप का बड़ा ऐलान! 33 साल बाद अमेरिका में फिर होंगे न्यूक्लियर टेस्ट, रूस-चीन को दी खुली चेतावनी।*

*रूस ने यूक्रेन के पावर ग्रिड पर किया हमला, 3 लोग की मौत, देशभर में बिजली संकट।*

*सरदार वल्लभभाई पटेल के परिवार से मिले PM मोदी, लौह पुरुष के योगदान को किया याद।*

*केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- ओडिशा में खनन के लिए कोई सीमा तय कर देने से विकास को हानि होगी।*

*चीन से दुर्लभ मृदा चुंबकों के आयात का भारतीय कंपनियों को मिला लाइसेंस।*

*एक ही मोबाइल नंबर पर कई फर्म पंजीकृत कराने वालों की होगी जांच, पंजीयन की संख्या तय करने की तैयारी।*

*इजरायल की सख्ती से कांपा हमास, लड़खड़ाते युद्धविराम के बीच दो बंधकों के शव सौंपे।*

*देश के नए सीजेआई बनेंगे जस्टिस सूर्यकांत, 24 नवंबर को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में लेंगे शपथ।*

*मुंबई में चार घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, 17 बच्चों को जिंदा जलाने की धमकी के बाद मारा गया रोहित आर्य।*

*रामपुर CRPF कैंप हमले के दोषियों को फांसी नहीं होगी: इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- जांच सही से नहीं हुई; ग्रेनेड और AK-47 से हुआ था हमला।*

*पुणे-रिटायर्ड बुजुर्ग की डिजिटल अरेस्ट के बाद सदमें से मौत: ठगों ने CBI अधिकारी बनकर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाया, ₹1.20 करोड़ ट्रांसफर कराए।*

*बेंगलुरु-, 2 km पीछा कर टक्कर मारी। कपल ने कार से फूड डिलीवरी एजेंट को कुचला, मौत: युवक की स्कूटी कार से भिड़ गई थी।*

*चक्रवात मोन्था कमजोर पड़ा, यूपी-बिहार में बारिश, MP में तेज हवाओं से तापमान गिरा; आंध्र में तीन लोगों की मौत, नेपाल तक असर।*

* टिकटॉक डील को चीन की मंजूरी, अमेरिका संग समझौते से खुला रास्ता; जल्द सुलझ सकता विवाद।*

*लोकेशन मांगने वाले मोबाइल ऐप से निजी जानकारी लीक होने का खतरा : आईआईटी दिल्ली।*

*पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान : 7 आतंकवादी ढेर, सेना को भी नुकसान।*

*IND vs AUS, Women’s World Cup : फीबी लिचफील्ड का शतक, भारत को मिला 339 रन का लक्ष्य।*

*IND vs AUS, Women’s World Cup : टीम इंडिया वर्ल्ड कप फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। महिला टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, तीसरी बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, जेमिमा रोड्रिग्स की नाबाद 127 रनों की पारी, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बनाए 89 रन।*

#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ ‘जंगलराज से दूर रहेगा बिहार, फिर बनेगी NDA सरकार’, छपरा में गरजे पीएम मोदी, उन्होंने कहा कि बिहार के नौजवानों का सपना ही मेरा संकल्प है। बिहार में सूशासन से समृद्धि की यात्रा निरंतर चलती रहे, इसके लिए एनडीए की सरकार बनना जरूरी है।*

*2_ पीएम मोदी बोले- बिहार में दो युवराजों ने झूठे वादों की दुकान खोली, दोनों भर-भर के मुझे गालियां दे रहे।*

*3_ छपरा में PM बोले- कांग्रेस, RJD का नुकसान चाहती है, बिहारियों को गाली देने वालों को प्रचार में बुला रही है; बड़ी साजिश चल रही।*

*4_ लालू-राबड़ी शासन के दौरान बिहार ने ‘जंगल राज’ देखा; राहुल ने किया छठी मैया का अपमान, अमित शाह ने कांग्रेस-आरजेडी को घेरा।*

*5_ ‘छठ करने वालों को राहुल गांधी ने कहा नौटंकी’, अमित शाह बोले- इटली तक पहुंचेगा EVM का करंट, शाह ने कहा कि राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी अपमान किया। जब भी बार कांग्रेस और इसके नेताओं ने मोदी जी का अपमान किया, कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।*

*6_ गृह मंत्री अमित शाह बोले- कांग्रेस की वजह से सरदार पटेल को भारत रत्न मिलने में देरी हुई,अमित शाह ने सभी लोग जानते हैं कि आजादी के बाद देश को एक करने में और आज के भारत के निर्माण और एक भारत बनाने में कितना बड़ा योगदान है। गृह मंत्रालय ने यह भी तय किया है कि हर 31 अक्तूबर को एक भव्य परेड का आयोजन होगा।*

*7_ मोदी जी के हाथ में नीतीश का रिमोट कंट्रोल, PM ने बटन दबाया और CM बोलने लगते हैं; बिहार को बदलने का दावा झूठा: राहुल गांधी**

*8_ सड़कें खराब हो तो जनता अक्सर सरकार को दोष देती है, लेकिन अब नितिन गडकरी ने तय किया है कि गलती जहां होगी, जिम्मेदारी वहीं तय होगी, इसी सोच के तहत उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सड़क निर्माण कंपनियों को आदेश दिया है कि वे अपने You Tube चैनल बनाकर हर प्रोजेक्ट की वीडियो रिपोर्ट जनता के साथ साझा करें।*

*9_ केंद्रीय मंत्री गडकरी ने साफ कहा कि जब लोग टोल टैक्स दे रहे हैं,तो उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की सड़कें मिलनी चाहिए, उन्होंने कहा, मौसम या खराब डामर बहाना नहीं हो सकता,अगर सड़क आरामदायक नहीं है,तो उसे तुरंत दुरुस्त करें,खर्च बढ़ जाए, लेकिन आराम से समझोता नहीं होगा।*

*10_ प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि महिलाएं देश की आधी आबादी हैं और जब वे अपनी ताकत को सामूहिक रूप से राजनीतिक शक्ति के रूप में इस्तेमाल करेंगी, तो वे देश की दिशा तय कर सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अक्सर महिलाओं के प्रयासों को सही मान्यता नहीं मिलती, लेकिन परिवार या समाज के संकट में महिलाएं सबसे पहले मजबूती से खड़ी होती हैं।*

*11_ मुंबई में फर्जी वैज्ञानिक गिरफ्तार, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में घुसा, परमाणु डेटा, तीन पासपोर्ट और 14 नक्शे बरामद।*

*12_ दिल्ली दंगा मामले में SC में हलफनामा दाखिल, पुलिस का दावा-संगठित हिंसा से ‘रिजीम चेंज करने’ की थी साजिश।*

*13_ सुप्रीम कोर्ट: गुरुवायुर मंदिर में तय तिथि पर ही होगी ‘उदयस्थमन पूजा’, कोर्ट ने कहा- परंपरा से खिलवाड़ नहीं।*

*14_ सेंसेक्स 593 अंक गिरकर 84,404 पर बंद, निफ्टी भी 176 अंक लुढ़का; मेटल, फार्मा और IT सेक्टर में ज्यादा बिकवाली।*

*15_ IND Vs AUS विमेंस वर्ल्डकप सेमीफाइनल बारिश के कारण रुका, 5.1 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 25/1, क्रांति गौड़ ने एलिसा हीली को बोल्ड किया।*

*16_ चीन-अमेरिका के बीच एयरपोर्ट पर हुई ट्रेड डील, ट्रम्प ने चीन पर टैरिफ 10% घटाया; बदले में सोयाबीन खरीदने को राजी हुए जिनपिंग।*

*17_ चक्रवात मोन्था कमजोर पड़ा, लेकिन नेपाल तक असर, यूपी-बिहार में बारिश, MP में तेज हवाओं से तापमान गिरा; आंध्र में तीन लोगों की मौत।*

****गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने हाल ही में एक मीटिंग में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) गूगल सर्च को और अधिक इंटरैक्टिव और सहज बनाएगा। उन्होंने बताया कि एआई सर्च इंजन के इस्तेमाल के तरीके को पूरी तरह बदल देगा। पिचाई ने यह भी बताया कि गूगल की डीपमाइंड रिसर्च टीम एआई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है, जो सर्च की क्षमताओं को पारंपरिक कीवर्ड-आधारित नतीजों से कहीं आगे ले जाएंगे।

*एआई प्रोजेक्ट्स:*

– *प्रोजेक्ट एस्ट्रा*: एक मल्टीमॉडल एआई सिस्टम जो लाइव वीडियो प्रोसेस कर सकता है और उसी दौरान देखी गई चीजों पर सवालों के जवाब दे सकता है।
– *जेमिनी डीप रिसर्च*: लंबे रिसर्च रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया को संभालता है, जिससे गूगल सर्च अधिक जटिल प्रश्नों को हल करने में सक्षम हो जाता है।
– *प्रोजेक्ट मेरिनर*: यह टूल ब्राउजर स्क्रीन पर मौजूद जानकारी को पढ़ने और समझने में सक्षम है, जिससे यह जटिल कार्यों को पूरा कर सकता है।

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि एआई ने कंपनी के कोडिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और 25% कोड एआई द्वारा जनरेट किया गया है। इससे पता चलता है कि गूगल एआई को अपने भविष्य के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहलू मानता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!