#Metronewz:08/11/2025:शनिवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*-कर्नाटक में किसानों की पुलिस से झड़प-मोदी ने आज काशी में आयोजित एक कार्यक्रम में चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई-भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क-₹1800 करोड़ की जमीन, ₹300 करोड़ में खरीदी-अवैध परमाणु गतिविधियां पाकिस्तान के तस्करी भरे इतिहास के अनुरूप-वंदे मातरम' के 150 साल पूरे-दिल्ली में सरकारी-MCD दफ्तरों का समय बदला*


*#Metronewz:08/11/2025:शनिवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*-कर्नाटक में किसानों की पुलिस से झड़प-मोदी ने आज काशी में आयोजित एक कार्यक्रम में चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई-भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क-₹1800 करोड़ की जमीन, ₹300 करोड़ में खरीदी-अवैध परमाणु गतिविधियां पाकिस्तान के तस्करी भरे इतिहास के अनुरूप-वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे-दिल्ली में सरकारी-MCD दफ्तरों का समय बदला*
*कर्नाटक में किसानों की पुलिस से झड़प, पथराव हुआ:गन्ना की कीमतें बढ़ाने की मांग, 8 दिन से आंदोलन जारी; CM सिद्धारमैया का पीएम को लेटर।*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज काशी में आयोजित एक कार्यक्रम में चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इन ट्रेनों में वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस, लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, और एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।*
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इन ट्रेनों से यात्रियों को तेज, आरामदायक और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा। उन्होंने कहा कि वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस धार्मिक पर्यटन को नई रफ्तार देगी और सांस्कृतिक स्थलों को आपस में जोड़ेगी।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया, जिनमें स्कूल भवनों का उन्नयन, जिला पुस्तकालय का निर्माण, और गृह चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल की स्थापना शामिल है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के लोगों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के अवसर मिलेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन पर किया गया था
*भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क, गुरुग्राम में 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस-कम-एग्जीबिशन 2025 का उद्घाटन।*
*मुंबई: 325 करोड़ के जीएसटी घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 105 फर्जी कंपनियों का जाल बेनकाब।*
*60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में बढ़ सकती हैं शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें, जांच में मिले अहम सुराग।*
*अजित पवार बोले-बेटे से जुड़ी विवादित जमीन की डील रद्द:राहुल का आरोप- दलितों की ₹1800 करोड़ की जमीन, ₹300 करोड़ में खरीदी।*
*MEA: ‘अवैध परमाणु गतिविधियां पाकिस्तान के तस्करी भरे इतिहास के अनुरूप’, ट्रंप के दावे पर भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिय।*
*’वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे: अमित शाह बोले- ‘वंदे मातरम्’ में बसता है भारत की आत्मा का स्वर।*
*चुनाव आयोग के SIR के फैसले के खिलाफ याचिकाओं पर 11 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट*
*”जंगलराज के लोग जमानत पर बाहर हैं”…PM मोदी ने बताया RJD-कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड।*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बंगलूरू रूटों पर चलेंगी।*
*35 टन सोना बेचने की रिपोर्ट्स को RBI ने किया खारिज, कहा- अफवाहों पर विश्वास न करें।*
*दिल्ली में सरकारी-MCD दफ्तरों का समय बदला:नई टाइमिंग 15 नवंबर से लागू, 4 महीने तक प्रभावी रहेगी; प्रदूषण-ट्रैफिक कम करने की कोशिश।*
*कटरीना कैफ – विक्की कौशल के घर आया नन्हा मेहमान : सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी, परिवार और फैंस में उत्साह।*
*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खरीफ फसल खराब में कृषि अनुदान को दी मंजूरी, 6 जिलों के आठ लाख से अधिक किसानों को मिलेगी राहत*
*बांका में फिर बोले राहुल गांधी- हरियाणा में ‘वोट चोरी’ की गई, अब बिहार में कोशिश जारी*
*बिहार में चुनाव के बाद हिंसा, BJP को वोट देने पर दलित परिवार को पीटा, RJD समर्थकों पर आरोप।*
*अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान: कजाकिस्तान बनेगा अब्राहम समझौते में शामिल पहला देश।*
*कांग्रेस की कुर्बानी की विरासत को भुलाना चाहते हैं आरएसएस और भाजपा : अशोक गहलोत*
*महिला वर्ल्ड कप में अब 8 से ज्यादा टीमों को मिलेगी इंट्री, ICC ने किया बड़ा फैसला।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
वन्दे मातरम् के 150वें स्मरणोत्सव से देशवासियों में एक नई उम्मीद और उत्साह की भावना जागी है। यह अवसर न केवल हमारे राष्ट्रीय गीत के महत्व को याद करने का है, बल्कि यह हमें देश की एकता और अखंडता के लिए प्रेरित भी करता है।
इस स्मरणोत्सव से हमें यह उम्मीद है कि देश के युवा वर्ग में राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना और भी मजबूत होगी। यह अवसर हमें अपने देश की समृद्ध इतिहास और संस्कृति को याद करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।
वन्दे मातरम् के 150वें स्मरणोत्सव से हमें यह संदेश मिलता है कि हमें अपने देश की एकता और अखंडता के लिए एकजुट रहना होगा और देश की प्रगति के लिए काम करना होगा।
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ वंदे मातरम् के 150 साल, डाक टिकट-सिक्का जारी, PM बोले- राष्ट्र गीत आत्मविश्वास से भर देता है, यह मां भारती की आराधना।*
*2_ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वंदे मातरम, ये शब्द एक मंत्र है, एक ऊर्जा है, एक स्वप्न है, एक संकल्प है। वंदे मातरम, ये शब्द मां भारती की साधना है, मां भारती की आराधना है। वंदे मातरम, ये शब्द हमें इतिहास में ले जाता है, ये हमारे वर्तमान को नए आत्मविश्वास से भर देता है, और हमारे भविष्य को ये नया हौसला देता है कि ऐसा कोई संकल्प नहीं जिसकी सिद्धि न हो सके, ऐसा कोई लक्ष्य नहीं जिसे हम भारतवासी पा न सकें।*
*3_ प्रधानमंत्री मोदी बोले- 1937 में विभाजन के बीज बोए गए, वही सोच आज भी देश के लिए बड़ी चुनौती।*
*4_ पीएम मोदी बोले- जनता अब जंगलराज नहीं चाहती है, यह पहले चरण के मतदान ने तय कर दिया,मोदी ने कहा कि मैं इस क्षेत्र की सभी महानविभूतियों को नमन करता हूं। बिहार में पहले चरण के मतदान ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बिहार के इतिहास का अब तक का सबसे अधिक मतदान हुआ है, पहले चरण में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ। यह दिखाता है कि एनडीए सरकार की वापसी का मोर्चा खुद बिहार की जनता, युवा, महिला और किसानों ने संभाला है।*
*5_ मोदी बोले- मैंने जो कहा वो किया, राम मंदिर-धारा 370-ऑपरेशन सिंदूर इसके सबूत; योगी ने कहा- लालटेन डकैती डालने का सर्टिफिकेट था।*
*6_ पूरा चुनाव ही चोरी कर लिया गया’, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला,यह एक सामान्य सी बात है। मैंने अपनी प्रेजेंटेशन में दिखाया कि हरियाणा चुनाव, चुनाव नहीं था, और बड़े पैमाने पर चोरी हुई है।’*
*7_ असली सवाल हरियाणा में फर्जी तस्वीर से वोट कैसे डाला गया, मॉडल की फोटो 22 वोटर स्लिप पर थी। राहुल गांधी बोले- ब्राजीलियन मॉडल तो छोटा सा उदाहरण।*
*8_ वोट चोरी से बनी महाराष्ट्र सरकार अब जमीन चोरी में लगी हैं। राहुल गांधी*
*9_ वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे: अमित शाह बोले- यह गीत आज भी जगाता है राष्ट्रभक्ति की अमर ज्वाला।*
*10_राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 1925 में अपनी स्थापना के बाद से ‘वंदे मातरम’ से दूरी बनाए रखी। खड़गे ने कहा, इनके साहित्य में एक बार भी इस गीत का जिक्र नहीं मिलता।*
*11_ ‘आवारा पशुओं को सड़कों, हाईवे से हटाएं’, सुप्रीम कोर्ट का राज्यों-NHAI और नगरपालिकाओं को निर्देश।*
*12_ दिल्ली एयरपोर्ट से 300 फ्लाइट्स की आवाजाही में देरी, ऑटोमैटिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी, भोपाल, चंडीगढ़, अहमदाबाद में भी डिले।*
*13_ अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर सुप्रीम कोर्ट बोला: देश में कोई नहीं मानता यह पायलट की गलती थी; पिता की याचिका पर केंद्र-DGCA से जवाब मांगा।*
*14_ बेटे की लैंड डील पर घिरे डिप्टी सीएम अजित पवार,कटघरे में पार्थ पवार, विपक्षी दल बोले- जांच कराएं CM फडणवीस; अजीत पवार से इस्तीफे की मांग।*
*15_ तेजस्वी का दावा- 121 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों को एकमुश्त वोट मिला, बदलाव की लहर है।*
*16_ डीएमके की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हुआ सुप्रीम कोर्ट, तमिलनाडु में एसआईआर पर रोक लगाने की है मांग।*
*17_ सोना 21 दिन में ₹10,643 सस्ता: ₹1.20 लाख पर पहुंचा, चांदी ₹30,090 गिरी; फेस्टिव डिमांड कम होने से घट रही कीमतें।*
*18_ गिरकर 600 अंक संभला बाजार, सेंसेक्स 95 अंक नीचे 83,216 पर बंद हुआ; IT-मीडिया गिरे, मेटल और बैंकिग शेयरों में खरीदारी रही।*



