*#Metronewz:19/11/2025:बुधवार की बड़ी खबरें* *किसानों का इंतजार खत्म,19 नवंबर को पीएम किसान निधि की 21वीं किस्त का पैसा जारी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी *आधार कार्ड पर होगा सिर्फ फोटो और QR कोड; नाम, पता, उम्र हटाने पर विचार कर रहा है UIDAI.*


*#Metronewz:19/11/2025:बुधवार की बड़ी खबरें*
*किसानों का इंतजार खत्म,19 नवंबर को पीएम किसान निधि की 21वीं किस्त का पैसा जारी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
*आधार कार्ड पर होगा सिर्फ फोटो और QR कोड; नाम, पता, उम्र हटाने पर विचार कर रहा है UIDAI.*
*सरकार गठन से पहले अमित शाह से मिले JDU नेता, करीब 3 घंटे नई कैबिनेट पर चला मंथन।*
*बिहार: नीतीश कुमार के साथ दो डिप्टी सीएम और 20 मंत्री लेंगे शपथ, बीजेपी – जेडीयू बैठकों से पहले संभावित नामों पर हलचल।*
*एनकाउंटर में मारा गया 50 लाख का इनामी नक्सली हिड़मा, पत्नी के साथ 6 अन्य नक्सली भी ढेर।*
*विधानसभा चुनाव 2026 से पहले मतदाता सूची की समीक्षा तेज, चुनाव आयोग का उच्च-स्तरीय दल बंगाल पहुँचा।
*अनमोल बिश्नोई समेत 200 भारतीय US से डिपोर्ट, पंजाब के 2 मोस्ट वाटेंड भी शामिल।*
*अल-फलाह पर ED की गाज, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में संस्थापक जवाद अहमद गिरफ्तार*
*साबरमती जेल में 3 कैदियों ने आतंकी को पीटा: आंख में चोट लगी; कई जगह हमले की थी प्लानिंग, गुजरात ATS ने किया था अरेस्ट।*
*’पुतिन की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हूं’, पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी से की मुलाकात।*
*गूगल ने लांच किया अब तक का सबसे एडवांस जेमिनी 3.0 मॉडल, AI थिंकिंग जैसे कई एडवांस फीचर्स किए गए शामिल।*
*’गड़बड़ी वाली फार्मा कंपनियों के खिलाफ बने आसान शिकायती तंत्र’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया आदेश।*
*’भारतीय सिख महिला को परेशान करना बंद करें’, पाकिस्तानी अदालत ने शहबाज की पुलिस को लगाई फटकार।*
*साइबर घुसपैठ की फिराक में चीन, ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी ने सांसदों को किया आगाह*
*दर्द-बुखार और ब्लड प्रेशर की 6 दवाइयां अमानक, बिक्री पर रोक, ड्रग कंट्रोल विभाग ने सभी बैचों पर तत्काल प्रभाव रोक लगाने के दिए निर्देश।*
*देश को गृह युद्ध में झोंकना चाहते हैं यूनुस, फांसी पर भड़क उठे हसीना के करीबी।*
*दिल्ली ब्लास्ट आतंकी उमर के फोन मे फिदायीन हमले के महिमामंडन का वीडियो, सुसाइड बॉम्बिंग को मानता था शहादत की मुहिम।*
*सऊदी में ही दफनाए जाएंगे भारतीयों के शव, मुआवजा मिलना भी मुश्किल।*
*वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, लेकिन शान से एशिया कप सेमीफाइनल में पहुंचा भारत; ओमान को 6 विकेट से रौंदा।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ भागवत के बयान के अनुसार, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना जरूरी नहीं है, क्योंकि सभ्यता पहले ही इसे जाहिर करती है। उनका कहना है कि देश पर गर्व करने वाला हर व्यक्ति हिंदू है, जो देश की संस्कृति और मूल्यों का सम्मान करता है।*
*2_ उन्होंने ये भी कहा कि आरएसएस की स्थापना किसी का विरोध करने या किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं की गई थी, बल्कि इसका ध्यान चरित्र निर्माण और भारत को विश्व गुरु बनाने में योगदान देने पर है।*
*3_ शपथ समारोह की तैयारियां देखने पहुंचे नीतीश, बीजेपी के प्रेम कुमार बिहार के स्पीकर बन सकते हैं, शाह आज पटना में नीतीश से मिलेंगे।*
*4_ BJP-JDU में फंसा पेच, दोनों गृह विभाग छोड़ने को तैयार नहीं, हमेशा नीतीश कुमार के पास रहा।*
*5_ ‘आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखाए दुनिया..’, एससीओ के मंच पर विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक।*
*6_ रेल भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा, ”बुलेट ट्रेन अगस्त 2027 में अपने उद्घाटन पर सूरत और वापी के बीच 100 किमी की दूरी तय करेगी। पहले यह 50 किमी के हिस्से तक ही सीमित था, जिसे बढ़ा दिया गया है।*
*7_ इससे पहले अश्विनी वैष्णव ने सूरत से बिलिमोर के बीच 50 किमी के हिस्से पर ही पहली यात्रा की बात कही थी। देश के पहले 508 किमी लंबे बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का निर्माण अहमदाबाद में साबरमती से मुंबई के बीच किया जा रहा है। यह बुलेट ट्रेन 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी और दोनों जगहों के बीच की दूरी को 2 घंटे 17 मिनट में पूरा करेगी।*
*8_ रेलवे ने अपना पुराना और जटिल रेट सिस्टम खत्म करते हुए उसकी जगह सरल और एकरूप फ्लैट रेट सिस्टम लागू कर दिया है। इस नए मॉडल का सबसे ज्यादा लाभ उन कंपनियों को मिलेगा जो बड़ी मात्रा में माल खासकर सीमेंट जैसी थोक वस्तुएँ परिवहन करती हैं।*
*9_ केंद्र सरकार की प्राइवेट टीवी चैनल्स को चेतावनी, कहा- संवेदनशील और भड़काऊ कंटेंट टेलीकास्ट न करें, कुछ चैनल्स ने दिल्ली ब्लास्ट कवरेज पर लापरवाही बरती।*
*10_ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस उज्जवल भुइयां और जस्टिस एन. कोटिश्वर की पीठ ने दुर्दांत अपराधियों के मामलों की जल्द सुनवाई की वकालत करते हुए कहा कि अगर मुकदमा 6 महीनों में पूरा हो जाएगा तो आरोपी के पास जमानत के लिए लंबी सुनवाई का आधार नहीं रहेगा।*
*11_ कांग्रेस का एलान- SIR पर रामलीला मैदान में करेंगे विशाल रैली; चुनाव आयोग पर फिर लगाया गंभीर आरोप।*
*12_ जल संरक्षण में बाड़मेर नंबर 1, राष्ट्रपति ने कलेक्टर टीना डाबी को किया सम्मानित, मिला 2 करोड़ का इनाम।*
*13_ ईडी ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जवाद सिद्दीकी को किया गिरफ्तार, 19 ठिकानों पर की थी रेड।*
*14_ लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका से इंडिया लाया जा रहा, बाबा सिद्दीकी और मूसेवाला मर्डर में वांटेड; सलमान के घर फायरिंग का आरोप।*
*15_ अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी केविन हासेट ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द हो सकता है और बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। दोनों देशों के बीच मार्च से अब तक छह दौर की वार्ता हो चुकी है।*
*16_ दुनियाभर में X और चैटजीपीटी 4 घंटे डाउन रहे, क्लाउडफ्लेयर में दिक्कत होने से सर्विस गड़बड़ाई, 75 लाख वेबसाइट्स पर असर।*
*17_ भारत एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में पहुंचा, ओमान को 6 विकेट से हराया; हर्ष दुबे ने फिफ्टी लगाई, एक विकेट भी लिया।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ 25 नवंबर को राममंदिर में ध्वजारोहण, पीएम मोदी बटन दबाकर फहराएंगे, भागवत भी शामिल, अमिताभ-सचिन समेत कई हस्तियां भी रहेंगी; आम लोगों की एंट्री नहीं।*
*2_ वोटर लिस्ट रिवीजन- केरल के बाद तमिलनाडु में बायकॉट, केरल सरकार SIR रुकवाने SC पहुंची; खड़गे बोले- कांग्रेस असली वोटर्स को हटाने का विरोध करेगी।*
*3_:चुनाव आयोग ने कहा कि राजद नेता के आरोप पूरी तरह से बेबुनिया हैं। उन्होंने बिना किसी प्रमाण के ही यह आरोप लगा दिया है। चुनाव आयोग ने कई तर्क भी दिए और कहा कि किसी भी हाल में ईवीएम से छेड़छाड़ संभव नहीं है।*
*4_ एक करोड़ का इनामी नक्सली हिड़मा मारा गया, पत्नी और छह नक्सलियों के शव बरामद, छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए हैं।*
*5_ देश के सर्वोच्च न्यायालय में एक समाचार रिपोर्ट पर चिंता जताई है। दरअसल, रिपोर्ट के मुताबिक, देश में हर आठ मिनट में एक बच्चा लापता हो रहा है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताते हुए इसे एक गंभीर मुद्दा कहा है।*
*6_ बीजेपी के प्रेम कुमार बन सकते हैं विधानसभा स्पीकर, दिल्ली में शाह के आवास पर ललन सिंह, संजय झा के साथ मीटिंग; 20 नवंबर को शपथ ग्रहण।*
*7_ सऊदी में ही दफनाए जाएंगे 45 भारतीयों के शव, मुआवजा भी मुश्किल; बस-टैंकर भिड़ंत में हुई थी मौत, उमरा के लिए जा रहे थे।*
*8_ ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही कांग्रेस नेता शशि थरूर के सुर बदले नजर आ रहे हैं। कांग्रेस सांसद होने के बावजूद शशि थरूर अक्सर सार्वजनिक मंच पर पीएम मोदी समेत सरकार के कई फैसलों की सराहना करते दिखाई देते हैं।*
*9_ दरअसल पीएम मोदी ने मंगलवार को छठे रामनाथ गोयनका व्याख्यान को संबोधित करते हुए 2035 तक भारत को मैकाले की मानसिकता से निकालने की हुंकार भरी थी। पीएम मोदी के भाषण के दौरान ऑडियंस की कतार में शशि थरूर भी मौजूद थे।*
*10_ आतंकी उमर के करीबी जासिर बिलाल वानी को 10 दिन की रिमांड, NIA पटियाला हाउस कोर्ट से लेकर निकली।*
*11_ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार पर एक और घोटाले का आरोप लगा है। इस बार एक समाजिक कार्यकर्ता ने उन पर 500 करोड़ के अस्पताल घोटाले का आरोप लगाया है। वहीं इस पर पूछे गए सवाल पर राज्य के मंत्री चंद्रशेखर बवानकुले ने कहा है कि मामले में लिखित शिकायत के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा।*
*12_ कैबिनेट मीटिंग में नहीं पहुंचे एकनाथ शिंदे के मंत्री महाराष्ट्र सरकार में बढ़ रही कलह।*
*13_ बिहार में दोबारा चुनाव की मांग पर पूर्व सांसद का कमेंट। रॉबर्ट वाड्रा दोबारा शादी कर लो’, भाजपा नेता की भड़काऊ पोस्ट। कांग्रेस नाराज।*
*14_ गुजरात के अरावली में एंबुलेंस में आग, 4 जिंदा जले, एक दिन के नवजात के इलाज के लिए जा रहा था पिता; डॉक्टर-नर्स की भी मौत।*
*15_ राजस्थान के माउंट आबू में पारा शून्य, बद्रीनाथ में झील-झरने जमे; MP के 26 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, स्कूलों की टाइमिंग बदली।*
*16_ सोना ₹1.21 लाख प्रति 10 ग्राम पर आया, 3 कारोबारी दिनों में दाम 5188 रु. गिरे; चांदी ₹3,083 गिरकर 1.52 लाख किलो बिक रही।*
*17_ अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले ADAG पर हजारों करोड़ की हेराफेरी का आरोप, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग पर जारी हुआ नोटिस।*
*18_ सेंसेक्स 277 अंक गिरकर 84,673 पर बंद, निफ्टी में भी 103 अंक की गिरावट रही, फाइनेंस और IT शेयर्स में बिकवाली रही।*
*19_ ताइवान को लेकर चीन-जापान के बीच भारी तनाव, जापानी PM बोलीं- हमला हुआ तो सेना भेजेंगे; चीनी राजदूत बोले- दखल देने वालों की गर्दन काट देंगे।*



