Delhi NCRDelhi NCRE-Paperhttps://metropressclub.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKarnatkaUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

*#Metronewz:23/11/2025:रविवार की बड़ी खबरें*#YOU_TOO_CAN_TOP* *1_ जोहान्सबर्ग में हो रहे जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ भारत की सशक्त और स्पष्ट आवाज को दुनिया के सामने रखा। इस बार उन्होंने ड्रग तस्करी और आतंकवाद के बीच बढ़ते खतरनाक नेक्सस को निशाना बनाते हुए “जी-20 इनिशिएटिव ऑन काउंटरिंग द ड्रग-टेरर नेक्सस'' नाम से एक नया वैश्विक अभियान शुरू करने का प्रस्ताव रखा।*

 

 

 

*#Metronewz:23/11/2025:रविवार की बड़ी खबरें*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ जोहान्सबर्ग में हो रहे जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ भारत की सशक्त और स्पष्ट आवाज को दुनिया के सामने रखा। इस बार उन्होंने ड्रग तस्करी और आतंकवाद के बीच बढ़ते खतरनाक नेक्सस को निशाना बनाते हुए “जी-20 इनिशिएटिव ऑन काउंटरिंग द ड्रग-टेरर नेक्सस” नाम से एक नया वैश्विक अभियान शुरू करने का प्रस्ताव रखा।*

*2_ पीएम मोदी ने कहा, “मादक द्रव्यों की तस्करी एक बहुत ही बड़ा मुद्दा है। फेंटेनिल जैसे अत्यंत घातक ड्रग्स आज तेजी से फैल रहे हैं। ये सिर्फ सार्वजनिक स्वास्थ्य की नहीं, बल्कि सामाजिक स्थिरता और वैश्विक सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती बन गए हैं। सबसे खतरनाक बात यह है कि ड्रग्स की काली कमाई अब आतंकवाद को फाइनांस करने का सबसे बड़ा जरिया बन चुकी है।”*

*3_ अमेरिका के बायकॉट के बावजूद G20 घोषणापत्र मंजूर, साउथ अफ्रीकी राष्ट्रपति ने ट्रम्प की मांग नहीं मानी, आज खाली कुर्सी को सौपेंगे मेजबानी।*

*4_ ‘कोई भी मुल्क क्षेत्रीय विस्तार के लिए धमकी या बल का इस्तेमाल ना करे’, G20 की मंच से उठी आवाज।*

*5_ संसद में सरकार लाएगी 10 नए बिल, परमाणु क्षेत्र में निजी कंपनियों के प्रवेश का खुलेगा रास्ता।*

*6_ आर्मी चीफ बोले- ऑपरेशन सिंदूर एक भरोसेमंद ऑर्केस्ट्रा था, हर म्यूजिशियन ने भूमिका निभाई, 22 मिनट में सेना ने 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए।*

*7_ भारत के चीफ जस्टिस बीआर गवई आज रिटायर हो रहे हैं। 24 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। गवई ने भावुक विदाई के साथ अपने 40 साल के न्यायिक सफर को याद किया।*

*8_ कर्नाटक सत्ता संघर्ष: ‘हाईकमान जो कहेगा, हम सभी मानेंगे..’, नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक।*

*9_ ‘अगर नाम हटाए जाते, तो लोग सड़कों पर होते…:’ RLM चीफ कुशवाहा ने कांग्रेस के SIR मुद्दे पर उठाए सवाल।*

*10_ अजित पवार बोले- आपके पास वोट हैं, मेरे पास फंड, आप इनकार करेंगे तो मैं भी इनकार करूंगा, शिवसेना (UBT) बोली- ये वोटर्स को धमकी।*

*11_ अजित पवार ने पुणे जिले के बारामती तहसील के मालेगांव में चुनाव प्रचार के दौरान ऐसा बयान दिया, जिस पर तुरंत राजनीति गरमा गई। अजित पवार ने नागरिकों से कहा कि अगर वे उनके दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), के सभी 18 उम्मीदवारों को चुनते हैं, तो वे मालेगांव में फंड की कोई कमी नहीं होने देंगे। लेकिन अगर मतदाता उनके उम्मीदवारों को नकारते हैं, तो वे भी नकार देंगे।*

*12_ ‘मियां एकजुट होकर वोट करते हैं, जबकि हमारे वोट बिखरे हुए हैं’, असम में चुनाव से बोले CM हिमंत बिस्वा सरमा।*

*13_ उदयपुर में रणवीर सिंह के साथ नाचे ट्रम्प के बेटे, उनकी गर्लफ्रेंड ने भी डांस किया; रॉयल वेडिंग में बारातियों ने बांधे राजस्थानी साफे।*

*14_ गुवाहाटी टेस्ट का दूसरा दिन आज, साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट गंवाए, मुथुसामी और वेरिने पारी आगे बढ़ाएंगे; कुलदीप को 3 विकेट।*

*15_ कोलकाता टेस्ट में चोटिल होकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल का वनडे सीरीज में खेलना भी मुश्किल है। दोनों टीमों के बीच फिलहाल दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी में खेला जा रहा है, जिसका गिल हिस्सा नहीं हैं।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*जोहान्सबर्ग *जी 20 समिट: भारत-कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने बनाया नया त्रिपक्षीय गठजोड़, नई साझेदारी को मोदी ने बताया आगामी पीढ़ियों का भविष्य।*

*जी 20 में बोले मोदी, वैश्विक आर्थिक विकास के मानकों को बदलने की जरूरत।*

*जी-20 में टूटी परंपरा: अध्यक्षता पर अफ्रीकी राष्ट्रपति की ट्रंप को दो टूक, बोले- ऐसे किसी को भी नहीं सौंपेंगे।*

*संसद के शीतकालीन सत्र में 10 बिल पेश होंगे: प्राइवेट कंपनियों को एटॉमिक पॉवर प्लांट लगाने की परमिशन, UGC खत्म करने वाला बिल भी आएगा।*

*सम्राट चौधरी के गृहमंत्री बनते ही एक्शन में बिहार पुलिस, कुख्यात अपराधी शिवदत्त राय का किया एनकाउंटर।*

* लालकिला ब्लास्ट: यूपी में आतंकियों को पनाह देने वालों की तलाश में तेजी, 250 से ज्यादा कश्मीरी डॉक्टर रडार पर।*

*लालकिला ब्लास्ट में बड़ी कार्रवाई: NIA ने पुलवामा से आतंकी तुफैल अहमद को पकड़ा।*

*IIT कानपुर के दो कश्मीरी रिसर्चर लापता, लालकिला ब्लास्ट की साजिश से जुड़ रहे तार? खुफिया एजेंसी अलर्ट।*

*इंटेलिजेंस रिपोर्ट में हुआ चौकाने वाला खुलासा, विदेशी नागरिक समेत कश्मीर में सक्रिय हैं 131 आतंकवादी, तलाशी अभियान शुरू।*

* भारत के मुख्य न्यायाधीश श्री सूर्यकांत के शपथ ग्रहण में पूरा कुनबा शामिल होगा: हिसार के वकीलों को भी निमंत्रण, जींद में हवन के बाद दिल्ली रवाना होंगे।*

*कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह को हिमाचल अध्यक्ष पद से हटाया: विनय कुमार को जिम्मेदारी सौंप SC कार्ड खेला; पूर्व CM वीरभद्र के करीबी।*

*सपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, SIR को 3 महीने आगे बढ़ाने की रखी मांग।*

*तेजस विमान क्रैश में शहीद नामांश स्याल का आज होगा अंतिम संस्कार।*

*कर्नाटक सत्ता संघर्ष: ‘हाईकमान जो कहेगा, हम सभी मानेंगे..’, नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक।*

*राजस्थान में स्कूलों में 1 दिन यूनिफॉर्म नहीं पहनने की मिलेगी छूट, हर वीक बच्चे-टीचर सामान्य ड्रेस में आ सकेंगें।*

*उदयपुर में शाही शादी: आज होंगे 7 फेरे, मुख्य फंक्शन, पिछोला झील के बीच स्थित जगमंदिर पैलेस में, कल माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही, सुखविंदर सिंह, दिया मिर्ज़ा आदि की परफॉर्मेंस से झूमे मेहमान।

*ट्रंप का पागलपन या फैंटेसी! अब ममदानी के सामने 61वीं बार दोहराया झूठ, भारत बोला- “बस करिए मिस्टर ट्रंप.. ये मीटिंग हुई कहां थी*

*छत्तीसगढ़: सरकारी स्कूल में शिक्षक अब कुत्तों की करेंगे निगरानी, बच्चों की पढ़ाई के साथ दी गई नई जिम्मेदारी, शिक्षकों में आक्रोश।*

*महाराष्ट्र निकाय चुनाव: एमएनएस के साथ गठबंधन के मुद्दे पर कांग्रेस में मतभेद, एक नेता राजी तो दूसरा खिलाफ में उठा रहा आवाज।*

*अब नमो भारत ट्रेन में मना सकेंगे जन्मदिन या करवाएं प्री-वेडिंग शूट, NCRTC की पेशकश, ट्रेन में सेलिब्रेट कर पाएंगे खास पल।*

*दिल्ली में सांस लेना दूभर, सख्त हुए ग्रैप-3 के नियम, निजी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम को मिली मंजूरी।*

*यूक्रेन-रूस पीस प्लान: जेनेवा में आज से US, यूक्रेन और रूसी डेलिगेशन की होगी बातचीत।*

* ब्राजील: पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो(ट्रंप के मित्र) हुए गिरफ्तार, तख्तापलट की कोशिश करने का था आरोप।*

*जेईई मेन आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर*, अब तक 10.60 लाख आवेदन हुए प्राप्त

*भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज: गुवाहाटी टेस्ट के पहले दिन साउथ अफ्रीका- 247/6, कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए, पंत बने भारत के 38वें टेस्ट कप्तान।*

*एशेज ओपनर में ट्रैविस हेड का तूफानी शतक, ऑस्ट्रेलिया की 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ G20 समिट में मेलोनी से मिले मोदी, कुछ देर में भाषण देंगे, वर्ल्ड लीडर्स से भी मिलेंगे; ट्रम्प, पुतिन और जिनपिंग नहीं पहुंचे।*

*2_ 11 राज्यों के लोकनृत्य की झांकी, भारत की सांस्कृतिक विविधता, जोहानिसबर्ग में भारतवंशियों ने किया प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत।*

*3_ ‘हिंदुओं के बिना दुनिया का वजूद खत्म हो जाएगा…:’ मणिपुर में मोहन भागवत ने भारत को ‘अमर’ सभ्यता बताया।*

*4_ आतंकी मुजम्मिल ने कबूला, 2023 में रची थी दिल्ली समेत कई शहरों में धमाके की साजिश, 2 साल से जुटा रहा था विस्फोटक।*

*5_ ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाक को दिए अपने हथियार, राफेल को भी किया बदनाम; रिपोर्ट में खुलासा।*

*6_ कांग्रेस पार्टी वोट चोरी और एसआईआर के खिलाफ लोगों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है। इसी कोशिश के तहत कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन करने जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि लोगों का वोट देने का संवैधानिक अधिकार छीना जा रहा है। वहीं भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।*

*7_ भाजपा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एसआईआर का विरोध करती है, लेकिन बिहार में एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कोई अपील या शिकायत फाइल नहीं की गई है।*

*8_ बिहार-भाजपा का गृहमंत्री बनते ही एक्शन शुरू, बेगूसराय में एनकाउंटर, पुलिस ने हत्या के आरोपी को गोली मारी; STF पर फायरिंग कर रहा था।*

*9_ CJI का शपथ ग्रहण-7 देशों के मुख्य न्यायाधीश आएंगे, सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में ऐसा पहली बार; जस्टिस सूर्यकांत 53वें चीफ जस्टिस होंगे।*

*10_ थरूर बोले- राष्ट्र प्रथम।अमेरिका में ट्रम्प-ममदानी साथ आए, भारत में भी हो ऐसा; कहा- चुनाव में बयानबाजी ठीक, इसके बाद राष्ट्रहित में मिलकर काम करें।*

*11_ उत्तराखंड के जनजातीय गांवों ने बनाया नियम।शादी के दिन शराब पिलाने पर ₹1 लाख का जुर्माना, फास्ट फूड पर भी रोक।*

*12_ बर्फ से ढंका बद्रीनाथ धाम, उत्तराखंड में जमने लगी झील, राजस्थान में सर्दी से थोड़ी राहत; मध्य प्रदेश के 7 जिलों में शीतलहर।*

*13_ IND-SA दूसरा टेस्ट, साउथ अफ्रीका का पांचवां विकेट गिरा, मुल्डर 13 रन बनाकर आउट, कुलदीप ने यशस्वी के हाथों कैच कराया; स्कोर 242/5.*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

***लोंगेवाला युद्ध के हीरो में कर्नल धर्मवीर, भैरो सिंह राठौड़ और मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी शामिल हैं। ये तीनों ही वीर सैनिक 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में लोंगेवाला की लड़ाई में शामिल थे और उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया था।

*कर्नल धर्मवीर:*

– लोंगेवाला युद्ध में कर्नल धर्मवीर ने 20 जवानों के साथ दुश्मन के छक्के छुड़ा दिए थे।
– उन्होंने एंटी टैंक माइन्स बिछाकर पाकिस्तान सेना के टैंक उड़ा दिए थे।
– उनकी वीरता के लिए उन्हें सेना पदक से सम्मानित किया गया था।

*भैरो सिंह राठौड़:*

– भैरो सिंह राठौड़ ने लोंगेवाला पोस्ट पर एमएमजी गन से लगातार 7 घंटे तक फायरिंग की थी।
– उनकी वीरता के लिए उन्हें सेना पदक से सम्मानित किया गया था।
– उनकी कहानी पर बॉर्डर फिल्म बनाई गई थी, जिसमें सुनील शेट्टी ने उनका किरदार निभाया था ।

*मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी:*

– मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी ने लोंगेवाला की लड़ाई में 122 जवानों के साथ दुश्मन का सामना किया था।
– उन्होंने अपनी टुकड़ी को प्रेरित किया और अंतिम गोली अपने लिए रखी थी।
– उनकी वीरता के लिए उन्हें सेना पदक से सम्मानित किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!