*#Metronewz:सोमवार:03/11/2025 कीं बड़ी ख़बरें- *#YOU_TOO_CAN_TOP* *#Metrosoft.app* *भारत ने रचा इतिहास, जीत लिया विमेंस वनडे वर्ल्ड कप:साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर चैंपियन बने; दीप्ति-शेफाली ने जिताया फाइनल* *'यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण, नई पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा'; PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई।* *खजुराहो को मिलेगी वंदे भारत की सौगात... वाराणसी से होगी सीधे कनेक्ट, प्रधानमंत्री श्री मोदी करेंगे शुभारंभ।* *भारतीय सेना अरुणाचल के पहाड़ों में करेगी एक्सरसाइज: आर्मी, एयरफोर्स और नेवी नई युद्ध क्षमता को परखेंगे; ड्रोन और हाई-टेक सिस्टम का इस्तेमाल होगा।*


*#Metronewz:सोमवार:03/11/2025 कीं बड़ी ख़बरें- *#YOU_TOO_CAN_TOP* *#Metrosoft.app*
*भारत ने रचा इतिहास, जीत लिया विमेंस वनडे वर्ल्ड कप:साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर चैंपियन बने; दीप्ति-शेफाली ने जिताया फाइनल*
*’यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण, नई पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा’; PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई।*
*खजुराहो को मिलेगी वंदे भारत की सौगात… वाराणसी से होगी सीधे कनेक्ट, प्रधानमंत्री श्री मोदी करेंगे शुभारंभ।*
*भारतीय सेना अरुणाचल के पहाड़ों में करेगी एक्सरसाइज: आर्मी, एयरफोर्स और नेवी नई युद्ध क्षमता को परखेंगे; ड्रोन और हाई-टेक सिस्टम का इस्तेमाल होगा।*
*अनंत सिंह को 14 दिन की जेल: 3 महीने बाद फिर बेऊर जेल पहुंचे बाहुबली; RJD नेता का पोता बोला- फांसी के बाद ब्रह्मभोज करूंगा।*
******शर्मा और वर्मा*
दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने भारतीय टीम को विश्व कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दीप्ति शर्मा ने बल्ले से 58 रन बनाए और गेंदबाजी में 5 विकेट लिए, जबकि शेफाली वर्मा ने 87 रन की शानदार पारी खेली और 2 विकेट भी झटके। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता। दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, जबकि शेफाली वर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।
दीप्ति शर्मा के प्रदर्शन ने उन्हें टूर्नामेंट की MVP भी बनाया, जिसमें उन्होंने 215 रन बनाए और 22 विकेट लिए। उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ने भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
*बाहुबली रॉकेट भारतीय जमीन से सबसे भारी सैटेलाइट लेकर गया: कारगिल जंग से सबक लेकर इसरो ने बनाया अपना सैटेलाइट नेटवर्क, नेवी की ताकत बढ़ेगी।*
*सीमांचल में ओवैसी का तेजस्वी पर सियासी हमला, “जो अपने भाई का नहीं हुआ, वो मुसलमानों का क्या होगा?”*
*पाकिस्तान में बड़े हमलों का डर: इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर आपातकालीन ड्रिल।*
*जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, 18 श्रद्धालुओं की मौत।*
*जोधपुर हादसा : पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा।*
*सरकार ने बिहार को केवल गरीबी, बेरोजगारी और पलायन का दिया दर्द : अखिलेश यादव।*
*जीएसटी में कटौती से अक्टूबर में वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची : वित्त मंत्री।*
*’गाजा में येलो लाइन क्रॉस करने वाले आतंकी को मार गिराया’, इजरायली सेना का दावा।*
*दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, रेखा गुप्ता सरकार ने लॉन्च किया ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड।*
*पश्चिम बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी 4 नवंबर को कोलकाता में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी।*
*हर चार में से तीन महिला पत्रकार ऑनलाइन हिंसा की शिकार, एआई ने खतरा और बढ़ाया: यूनेस्को*
*भारत का बड़ा लक्ष्य ; स्टील सेक्टर में होगा 30 करोड़ टन का उत्पादन।*
*आरएसएफ के खूनी तांडव से दहला सूडान, 200 लोगों को तालाब किनारे उतारा मौत के घाट।*
*AUS vs IND 3rd T20I: सुंदर की शानदार पारी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में बराबरी की।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*~Metrosoft.app~*
*1_ भारत ने रचा इतिहास, जीत लिया विमेंस वनडे वर्ल्ड कप, साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर चैंपियन बने; दीप्ति-शेफाली ने जिताया फाइनल।*
*2_ बेटियां बनी विश्वविजेता: पीएम बोले- यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण; देश भर से लगा बधाइयों का तांता।*
*3_ पटना में ‘मोदी-मोदी’ की गूंज, रोड शो में उमड़ी भारी भीड़; PM ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया स्वीकार।*
*4_ पीएम मोदी 1 लाख करोड़ की स्कीम लॉन्च करेंगे, साइंस एंड टेक्नोलॉजी इनोवेशन कॉन्क्लेव का भी इनॉगरेशन; रिसर्च और डेवलपमेंट बढ़ाने पर फोकस।*
*5_ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज विधानसभा को संबोधित करेंगी, शाम को नैनीताल जाएंगी, रेड जोन घोषित; रूट डायवर्ट, नीम करौली बाबा के करेंगी दर्शन।*
*6_ आर्मी चीफ बोले- ट्रंप क्या करेंगे, वह खुद नहीं जानते, बोले-ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को सबक सिखाया, अब स्पेस-साइबर वॉर नई चुनौती।*
*7_ अगले पांच महीने में सात मिशन पूरे करेगा इसरो’, नारायणन बोले- पांच साल में 50 रॉकेट लॉन्च करने का लक्ष्य।*
*8_ आसमान को ‘बाहुबली’ का नमन! सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग; दुश्मनों की हरकतों पर रहेगी नजर।*
*9_ देशभर में डिजिटल अरेस्ट केस- सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, पिछली सुनवाई में राज्यों से FIR की जानकारी मांगी थी, CBI जांच पर भी विचार।*
*10_ सुप्रीम कोर्ट आज आवारा कुत्तों के मामले की करेगा सुनवाई, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव होंगे पेश।*
*11_ रविवार के दिन भी एक साथ 15 लोगों की जान चली गई। जोधपुर में मतोड़ा के पास एक टैंपो ट्रैवलर सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंपो ट्रैवलर पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। पिछले दो महीनों में छोटे-बड़े मिलाकर कई भीषण हादसे हुए हैं।*
*12_ कोई क्रांति नहीं है, 2028 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे सिद्धारमैया, अटकलों पर कर्नाटक के मंत्री।*
*13_ भारत विश्व विजेता… महिला क्रिकेट विश्वकप जीतने के बाद देश में उल्लास, मुंबई से दिल्ली तक जश्न।*
*14_ ‘जब तक मैं पद पर हूं, शी चिनफिंग ताइवान पर हमला नहीं करेंगे’- ट्रंप का दावा।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*~Metrosoft.app~*
****बाहुबली रॉकेट क्या है?*****
बाहुबली रॉकेट का असली नाम LVM3-M5 है, जो एक शक्तिशाली लॉन्च व्हीकल है जो भारी सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में ले जाने में सक्षम है। यह रॉकेट 4,000 किलोग्राम तक के सैटेलाइट को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में और 8,000 किलोग्राम तक के सैटेलाइट को लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में स्थापित कर सकता है।*
– *क्यों है खास?: बाहुबली रॉकेट की सबसे बड़ी विशेषता इसकी भारी भारोत्तोलन क्षमता है, जो इसे भारत के सबसे शक्तिशाली रॉकेट में से एक बनाती है। यह रॉकेट पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बनाया गया है, जो भारत की आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।*
– *कारगिल कनेक्शन: बाहुबली रॉकेट का विकास कारगिल युद्ध के बाद शुरू हुआ था, जब भारत को एहसास हुआ कि उसे अपनी सैन्य और संचार क्षमताओं को मजबूत करने की आवश्यकता है। इस रॉकेट के विकास ने भारत को अपनी सैन्य और संचार क्षमताओं को मजबूत करने में मदद की है।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*~Metrosoft.app~*
– *भविष्य की योजनाएं: बाहुबली रॉकेट का उपयोग भविष्य में भारत के गगनयान मिशन में भी किया जाएगा, जो भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन होगा. यह रॉकेट भारत को अंतरिक्ष में मानवयुक्त मिशनों के लिए भी तैयार कर रहा है।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*~Metrosoft.app~*
***शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें***
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हालिया बिहार दौरे के दौरान आरा और नवादा में चुनावी रैलियों को संबोधित किया और शाम को पटना में एक भव्य रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला और कहा कि “दिल्ली में बैठकर गणित निकालने वाले लोग आकर देखें हवा का रुख क्या है”। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता एनडीए के साथ है और विकसित बिहार ही विकसित भारत का आधार है।
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं।
– *पीएम किसान सम्मान निधि*: उन्होंने कहा कि राज्य में नई एनडीए सरकार आने के बाद पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली ₹6000 राशि में राज्य सरकार की ओर से ₹3000 रुपये और जोड़े जाएंगे, जिससे बिहार के छोटे और मझोले किसानों को सालाना ₹9000 का सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।
– *बिहार दुग्ध मिशन*: उन्होंने ‘बिहार दुग्ध मिशन’ की भी घोषणा की, जिसका उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को बढ़ावा देना है। यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही डेयरी सेक्टर में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगा।
– *रोजगार*: उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार अगले साल तक 1 करोड़ नए रोजगार देने की योजना बना रही है, जिससे बिहार के युवाओं को उनके राज्य में ही काम करने का अवसर मिलेगा।
इन घोषणाओं और बयानों के माध्यम से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लोगों को एनडीए के पक्ष में समर्थन देने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया है। अब देखना यह है कि बिहार की जनता इस बार के चुनाव में किसके पक्ष में अपना मत देती है।
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*~Metrosoft.app~*
*1_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि बिहार के युवा बिहार में ही काम करेंगे और बिहार का नाम रोशन करेंगे। इसके लिए हमने आने वाले दिनों में 1 करोड़ रोज़गार के मौके देने का वादा किया है। यह सिर्फ एक घोषणा नहीं है, हमने इसे सच करने के लिए एक ठोस प्लान पेश किया है।*
*2_ PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर RJD बिहार में ‘जंगल राज’ और तुष्टीकरण की राजनीति लाई, तो कांग्रेस की पहचान सिखों के नरसंहार से जुड़ी है। यह 1 और 2 नवंबर 1984 की बात है। आज भी 2 नवंबर है। कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने 1 और 2 नवंबर 1984 को दिल्ली और देश के कई दूसरे हिस्सों में सिखों का नरसंहार किया था। आज भी कांग्रेस सिखों के नरसंहार के दोषियों को अपनी पार्टी में पूरे सम्मान के साथ नए पद दे रही है।*
*3_ PM मोदी ने कहा कि आरजेडी ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रख कर सीएम का चेहरा घोषित कराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि RJD के किसी कैंडिडेट को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया जाए, लेकिन RJD ने कांग्रेस पर बंदूक तानकर मुख्यमंत्री का पद छीन लिया, और यह पक्का कर लिया कि उनका कैंडिडेट ही मुख्यमंत्री का चेहरा होगा।*
*4_ पीएम मोदी का दावा- 11 नवंबर के बाद राजद-कांग्रेस वाले एक-दूसरे का सिर फोड़ने लगेंगे, आरा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवादा पहुंचे। यहां वह जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को नमन करने के बाद कहा कि आपकी इतनी भीड़ देखकर यह स्पष्ट है कि इस बार फिर से एनडीए सरकार बनने जा रही है।*
*5_ एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “अगर लालू का बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बनता है, तो तीन नए डिपार्टमेंट बनाए जाएंगे – एक किडनैपिंग के लिए, एक जबरन वसूली के लिए, और एक मर्डर के लिए।*
*6_ शाह बोले- न तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे, न राहुल प्रधानमंत्री, दोनों जगह खाली नहीं; राहुल ने कहा- 56 इंच की छाती वाला डरपोक है।*
*7_ राहुल गांधी ने कहा कि कहा जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार चला रहे हैं। वह सरकार नहीं चलाते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ रहने वाले तीन-चार नौकरशाह प्रधानमंत्री मोदी से आदेश लेकर बिहार में सरकार चलाते हैं।*
*8_ पीएम मोदी कहते हैं कि वे बिहार को बदलना चाहते हैं, और उन्होंने सच में बिहार को बदल दिया है और राज्य के युवाओं को मजदूर बना दिया है। उन्होंने बिहार के युवाओं को क्या दिया? वे सिर्फ भाषण देते हैं और अंबानी और अडानी को फायदा पहुंचाने के तरीके सोचते हैं। उन्होंने कहा, “आप सबने अंबानी की शादी देखी, और आपने मोदी जी को भी शादी में देखा होगा। लेकिन, क्या आपने राहुल गांधी को वहां देखा? नहीं, क्योंकि मैं आपका हूx और मैं आप सबके लिए काम करना चाहता हूं।*
*9_ बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 6 और 11 नवंबर को होना है। इससे पहले भाजपा-जदयू और अन्य दलों के गठबंधन- NDA को अति आत्मविश्वास से बचाने के लिए खुद अमित शाह और जेपी नड्डा ने मोर्चा संभाला है। दोनों रैली नहीं कर सके तो कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुट गए हैं। साथ ही महागठबंधन के नैरेटिव को काउंटर करने की कवायद भी तेज हो गई है।*
*10_ आज भारतीय जमीन से सबसे भारी सैटेलाइट लॉन्च होगा, नेवी की ताकत बढ़ेगी; कारगिल जंग के बाद बनाया खुद का सैटेलाइट नेटवर्क।*
*11_ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं देहरादून, फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया, CM धामी बोले- दुनिया ने आपको राफेल में उड़ान भरते देखा।*
*12_ 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अनंत सिंह, मोकामा हत्या कांड मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में हुई पेशी।*
*13_ दिल्ली विधानसभा का रिकॉर्ड: मात्र 100 दिन में पेपरलेस बनकर रचा इतिहास, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी बधाई।*
*14_ अमेरिका की टैरिफ नीति भारत के खिलाफ आर्थिक विश्व युद्ध जैसी’, रामदेव ने स्वदेशी पर दिया जोर।*
*15_ महाराष्ट्र के वस्त्र उद्योग मंत्री संजय सावकारे ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ का कपड़ा उद्योग पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। टेक्सटाइल्स उद्योग की शीर्ष संस्था भारत मर्चंट मर्चेंट की ओर से मुंबई में आयोजित एक सम्मेलन में वस्त्र मंत्री ने कहा, कपड़ा उद्यमी बहुत मेहनती हैं। यह उद्योग घरेलू बाजार के साथ अन्य देशों में भी संभावनाएं तलाश रहा है।*
*16_ हिंसा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं, चुनाव आयोग बिहार में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए तैयार: मोकामा हत्याकांड पर बोले ECI ज्ञानेश कुमार।*
*17_ नैनीताल में ट्रैवलर खाई में गिरा, 2 की मौत, 16 लोगों की हालत गंभीर, नशे में था ड्राइवर; कैंची धाम के दर्शन कर लौट रहे थे।*
*18_ विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में ₹14,610 करोड़ का निवेश किया, 3 महीने में ₹76,575 करोड़ की बिकवाली के बाद अब खरीदार बने।*
*19_ विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल, भारत vs साउथ अफ्रीका, मुंबई में बारिश थमी, टॉस में देरी; कल रिजर्व डे भी रखा गया।*
*20_ तीसरा टी-20- भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिरा, नाथन एलिस ने अभिषेक और गिल को पवेलियन भेजा; ऑस्ट्रेलिया ने 187 रन का टारगेट दिया ।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*~Metrosoft.app~*



