Delhi NCRDelhi NCRE-Paperhttps://metropressclub.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKarnatkaUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

*#Metronewz:10/12/2025:बुधवार की बड़ी खबरे* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *मोदी बोले- लोगों से 30-40 पेज के फॉर्म न भरवाएं: मंत्रियों से कहा- फालतू पेपरवर्क खत्म करें; नियम-कानून जिंदगी आसान बनाने के लिए हों।* *सोनिया गांधी को कोर्ट का नोटिस *

*#Metronewz:10/12/2025:बुधवार की बड़ी खबरे* *#YOU_TOO_CAN_TOP*

*मोदी बोले- लोगों से 30-40 पेज के फॉर्म न भरवाएं: मंत्रियों से कहा- फालतू पेपरवर्क खत्म करें; नियम-कानून जिंदगी आसान बनाने के लिए हों।*

*सोनिया गांधी को कोर्ट का नोटिस, नागरिकता से पहले वोटर बनने का आरोप।*

*गोवा अग्निकांड को लेकर इंटरपोल ने जारी किया लूथरा भाईयों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस, कार्रवाई शुरू।*

*भारत में घुसपैठ करना पड़ा भारी, 8 बांग्लादेशी नागरिकों को कोर्ट ने सुनाई सजा।*

*दिल्ली कार विस्फोट मामला: एनआईए ने मृत हमलावर को शरण देने के आरोप में 8वें आरोपी को गिरफ्तार किया।*

*भारत में 17.5 बिलियन डॉलर का बड़ा निवेश करेगी माइक्रोसॉफ्ट, पीएम मोदी ने सत्य नडेला का किया स्वागत।*

*सरकार ने इंडिगो पर उठाया सख्त कदम! उड़ानों में 10 % कटौती का आदेश।*

*अनील अंबानी के बेटे जय अनमोल पर CBI की बड़ी कार्रवाई, ₹228 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप।*

*चीन की सत्ता में हड़कंप! भ्रष्टाचार मामले में पूर्व खेल मंत्री को मौत की सजा, खास समय पर दी जाएगी फांसी।*

*रोहिंग्या मामले में CJI के समर्थन में उतरे 44 पूर्व जज, बताया न्यायपालिका को बदनाम करने की साज़िश है।*

*रोहिंग्या बने टीचर-बस गई बर्मा कॉलोनी; CJI की रेड-कार्पेट चेतावनी जम्मू में सच साबित हो गई।*

*सीकर में स्लीपर बस-ट्रक में भिड़ंत, 3 की मौत: 7 की हालत गंभीर; खाटूश्यामजी जा रहे थे गुजरात के यात्री।*

*सरकार नहीं चाहती चुनाव सुधार, हमें EVM देखने के लिए दी जाए : राहुल गांधी*

*शीतकालीन सत्र का आठवां दिन: लोकसभा में चुनाव सुधारों पर कानून मंत्री जवाब देंगे; कल विपक्ष ने वोट चोरी का आरोप लगाया था।*

*ट्रंप ने भारतीय चावल पर नए टैरिफ लगाने के संकेत दिए।*

*दिल्ली: सभी होटल में तंदूर में कोयले-लकड़ी के इस्तेमाल पर बैन, प्रदूषण के चलते फैसला।*

*गृह मंत्रालय के निर्देश पर मिजोरम में रोहिंग्याओं को एंट्री, TMC सांसद का दावा।*

*चेक गणराज्य में फिर सत्ता में लौटे आंद्रेज बाबिस को PM मोदी की बधाई, मजबूत रिश्तों पर जोर।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*#मानो_तो_शंकर_ना_मानो_तो_कंकर*

*1_ शाह बोले-वंदे मातरम् का विरोध गांधी परिवार के खून में, नेहरू ने 1937 में 2 हिस्सों में बांटा; गीत न बंटता तो देश भी न बंटता।*

*2_ शीतकालीन सत्र का आठवां दिन, लोकसभा में चुनाव सुधारों पर कानून मंत्री जवाब देंगे; कल विपक्ष ने वोट चोरी का आरोप लगाया था।*

*3_ माइक्रोसॉफ्ट भारत में करेगा $17.5 बिलियन का निवेश, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सत्य नडेला की घोषणा।*

*4_ राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला, कहा- चुनाव आयोग के जरिए लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है बीजेपी,चुनाव आयुक्त को मोदी- शाह चुनना चाहते हैं, नियुक्ति प्रक्रिया से CJI हटाए गए।*

*5_ राहुल गांधी ने कहा कि, देश के पहनावे में देश की झलक दिखती है। खादी देश की भावना है। हमारा देश 150 करोड़ लोगों से बना है। देश के सारे धागे एक जैसे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस सभी संस्थाओं पर कब्जा करना चाहता है। नाथूराम गोडसे ने गांधी को मारा। यह असहज करने वाला सत्य है।*

*6_ सत्ता पक्ष के हंगामे पर राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। शिक्षण संस्थाओं पर कब्जा किया गया है। सीबीआई, ईडी पर भी एक संस्था से जुड़े लोगों ने कब्जा किया गया है। तीसरी संस्था चुनाव आयोग पर भी एक संस्था का कब्जा है, जो देश में चुनाव को नियंत्रित करती है। मेरे पास इसके सबूत हैं।*

*7_ कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर देश के लिए एक संक्षिप्त लेकिन प्रभावी संदेश दिया। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह देश को कुछ कहना चाहेंगी, तो सोनिया गांधी ने मुस्कुराते हुए सिर्फ दो शब्द कहे वंदे मातरम।*

*8_ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर ईवीएम पर उनके द्वारा उठाए गए सवालों को लेकर निशाना साधा। भाजपा सांसद ने कहा कि वोटिंग मशीनें देश में उनके पिता स्वर्गीय राजीव गांधी ने 1987 में एक पायलट प्रोजेक्ट के दौरान पेश की थीं।*

*9_ सुप्रीम कोर्ट का BLO की सुरक्षा पर ECI को नोटिस, कहा- हालात से तुरंत निपटें वरना अराजकता फैलेगी, जो राज्य सहयोग नहीं कर रहे हमें बताएं।*

*10_ 2036 तक 7 में से 1 भारतीय सीनियर सिटीजन होगा, केंद्र बोला- देश की आबादी तेजी से बूढ़ी हो रही; इससे आर्थिक निर्भरता जैसी चुनौतियां बढ़ेंगी।*

*11_ इंडिगो ने 403 विमान बताकर 6% ज्यादा उड़ानें लीं, लेकिन 345 भी नहीं उड़ा सकी; सरकार ने एयरलाइन की उड़ानों में 10% कटौती की।*

*12_ गोवा क्लब अग्निकांड- लूथरा ब्रदर्स का पार्टनर अजय गुप्ता पकड़ाया, केस में छठी गिरफ्तारी; थाईलैंड भागे दोनों मालिकों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी।*

*13_ नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, एक करोड़ नौकरी-रोजगार देने के लिए बिहार में तीन विभागों के गठन को मंजूरी।*

*14_ देश के अस्पतालों में एंटीबायोटिक के अंधाधुंध इस्तेमाल से सुपरबग का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने पहली बार दवाओं की खपत मापने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए है, जिसके तहत सभी राज्यों को रिपोर्ट भेजनी होगी।*

*15_ सीकर में स्लीपर बस-ट्रक में भिड़ंत, 3 की मौत, 7 की हालत गंभीर; खाटूश्यामजी जा रहे थे गुजरात के यात्री।*

*16_ भारत ने 101 रन से पहला टी-20 जीता, 74 रन ही बना सका साउथ अफ्रीका, हार्दिक की फिफ्टी; बुमराह के 100 विकेट पूरे।*

*17_ पीएनबी सहित 6 बैंकों ने घटाईं होम-लोन की ब्याज दरें, माइक्रोसॉफ्ट भारत में ₹1.6 लाख करोड़ निवेश करेगी; ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ वंदे मातरम् को बंगाल चुनाव से मत जोड़िए’, राज्यसभा में कांग्रेस, विपक्ष पर जमकर बरसे अमित शाह, बोले- इससे पीढ़ियां प्रेरित होंगी।*

*2_ वंदे मातरम 100 साल का हुआ तो पूरे देश को बंदी बनाकर रखा गया’, राज्यसभा में कांग्रेस पर बरसे शाह।*

*3_ शाह ने कहा, ‘यह वंदे मातरम का गान, गीत यह भारत माता को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करने का नारा बना था। आजादी के उद्घोष का नारा बन चुका था। आजादी के संग्राम का बहुत बड़ा प्रेरणा स्त्रोत बना था। और शहीदों को सर्वोच्च बलिदान देते वक्त अगले जन्म में भी भारत में ही जन्म लेकर बलिदान की प्रेरणा भी वंदे मातरम से ही मिलती है।*

*4_ मैंने अपनी आंख से देखा है कि कई सारे सदस्य वंदे मातरम जब होता है तो वे संसद में बैठे होते हैं तो भी संसद से बाहर चले जाते हैं। मैं विश्वास से कह सकता हूं। यह कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी पर झूठे आरोप लगाते हैं, लेकिन भाजपा का कोई भी सदस्य वंदे मातरम के गान के समय खड़ा न हो ऐसा हो ही नहीं सकता।’*

*5_ ‘बिहार के बाद अब बंगाल की बारी।’ एनडीए की मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी ने दिया जीत का मंत्र।*

*6_ प्रधानमंत्री मोदी बोले- फालतू पेपरवर्क खत्म हो, नियम-कानून जिंदगी आसान बनाने के लिए, परेशान करने के लिए नहीं, बार-बार डेटा जमा करना बंद करना होगा।*

*7_ विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ‘वंदे मातरम’ को नारा बनाने का काम किया. आपका इतिहास रहा है कि आप हमेशा स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति गीतों के खिलाफ रहे.’ पहले आप देशभक्ति के नाम से डरते थे।*

*8_ राज्यसभा में हंगामा बढ़ गया है. मल्लिकार्जुन खड़गे वंदे मातरम् पर बोलते हुए रुपये की गिरती वैल्यू पर आ गए. इस पर सत्ता पक्ष ने शोर मचाना शुरू कर दिया. खड़गे ने कहा- रुपये के गिरते स्तर पर मोदी ने 2012 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कहा था कि देश जानना चाहता है कि ऐसा क्या कारण है कि सिर्फ भारत का रुपया डॉलर के मुकाबले गिरता ही चला गया, गिरता ही चला गया. ये सिर्फ आर्थिक कारणों से नहीं हुआ. ये आपकी भष्ट्र राजनीति के कारण हुआ।*

*9_ लोकसभा में चुनाव सुधारों और SIR पर चर्चा आज, विपक्ष वोट चोरी, BLO की मौतों का मुद्दा उठाएगा; राहुल गांधी भी हिस्सा लेंगे।*

*10_ लोकसभा में कृषि क्षेत्र के ताजा आंकड़े पेश करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि देश में इस बार फसल उत्पादन रिकॉर्ड ऊंचाई छू रहा है। मंत्री के मुताबिक 2024-25 में खाद्यान्न उत्पादन 357.732 मिलियन टन तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले साल की तुलना में 7.65% अधिक है।*

*11_ सोनिया गांधी को दिल्ली कोर्ट का नोटिस, 1980–81 की वोटर लिस्ट में गलत तरीके से नाम जुड़वाने का आरोप; 6 जनवरी तक जवाब मांगा।*

*12_ गोवा क्लब अग्निकांड- थाईलैंड भागे दोनों मालिक, जमीन का मालिक बोला- नमक के खेतों पर बनाए अवैध क्लब-रेस्टोरेंट, 20 साल से मामला कोर्ट में।*

*13_ इंडिगो की उड़ानों में कई दिनों से हो रही देरी और रद्दीकरण के मामले पर सरकार ने संसद में अपना पक्ष रखा। लोकसभा में नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि एयरलाइन के परिचालन संकट में जवाबदेही तय की जाएगी और हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं।*

*14_ ट्रम्प बोले- भारत के कारण अमेरिकी किसानों को घाटा, सस्ता चावल भेज रहा, जिससे उन्हें सही दाम नहीं मिल रहा; एक्स्ट्रा टैरिफ लगाएंगे।*

*15_ गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!