देश
Trending

*#Metronewz:11/07/2026:शनिवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *भारत-न्यूजीलैंड 'नैचुरल पार्टनर' - रिश्तों को मिली नई गति*

*#Metronewz:11/07/2026:शनिवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *भारत-न्यूजीलैंड 'नैचुरल पार्टनर' - रिश्तों को मिली नई गति*

 

 

 

*#Metronewz:11/07/2026:शनिवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*

*भारत-न्यूजीलैंड ‘नैचुरल पार्टनर’ – रिश्तों को मिली नई गति*

*पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ बैठक की:ऑकलैंड में 40,000 लोगों को संबोधित किया ; 40 वर्ष hiबाद भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा।*

*2029 से लागू हो सकता है वन नेशन वन इलेक्शन:संसदीय समिति के अध्यक्ष बोले- 99% लोग पक्ष में; राज्यों के विशेषज्ञों से सलाह ले रहे।*

*ED का दावा- AAP मंत्री फर्जी आईफोन घोटाले के मास्टरमाइंड:₹103 करोड़ के मोबाइल सिर्फ कागजों में दुबई भेजे, एक जैसे मोबाइल नंबर और ईमेल मिले।*

*भारत-चीन व्यापार की शुरुआत टली:गुंजी में इंतजार कर रहे 100 भारतीय व्यापारी; चीन ने कहा- दुकानों और गोदामों का काम जारी।*

*दतिया उपचुनाव से पहले राजेंद्र भारती की याचिका खारिज:दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा पर रोक से किया इनकार; FD घोटाला केस में गई विधायकी।*

*सैटेलाइट इमेज में राजस्थान-गुजरात से बादल गायब:बिहार-झारखंड में बारिश का रेड अलर्ट; सुपर टायफून बावी से देश में धीमा पड़ेगा मानसून।*

*पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा बयान- सालों की टेस्टिंग के बाद लागू हुआ E20 इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम।*

*सरकार ने लागू किया नया नियम- डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगी 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाष।*

*इजरायल का सनसनीखेज दावा: ईरान ने बनाया ट्रंप की हत्या का प्लान, खुफिया रिपोर्ट से मचा हड़कंप।*

*ट्रंप की ईरान को आखिरी चेतावनी: ‘अगर मेरी हत्या हुई तो तेहरान पर बरसेंगे इतने बम की हिल जाएगा पूरा देश।*

*करूर भगदड़ पीड़ितों के परिवारों को नौकरी पत्र सौंपते समय रो पड़े CM विजय*

*शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने का किया ऐलान, बोलीं- मुझे मार देंगे।*

*असम में बहुविवाह पर करारा वार, अब दूसरी शादी करने वालों को नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ।*

*बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को बड़ा झटका, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई 3 महीने की जेल की सजा।*

*शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; रुपया भी मजबूत होकर 95.32 प्रति डॉलर पर।*

*भारत-न्यूजीलैंड एफटीए को मिलेगी मंजूरी, रक्षा समेत कई समझौतों पर भी लगेगी मुहर।*

*रेंकिंग में फिर अव्वल।(WDMMA Ranking) यूएस-रूस के बाद भारतीय वायुसेना है सबसे ज्यादा ताकतवर, चीन को लगातार पांचव*

*दिल्ली में बाल तस्करी: एक और अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार बच्चों को बचाया; 10 आरोपी भी गिरफ्तार*

*ENG vs IND आज क्लीन स्वीप से बचने उतरेगी भारतीय टीम, इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 में होंगे बड़े बदलाव।*

*1. रिश्ते का अपग्रेड*
– भारत-न्यूजीलैंड संबंध अब *’रणनीतिक साझेदारी’* के स्तर पर
– पीएम मोदी ने दोनों देशों को *’स्वाभाविक साझेदार – Natural Partners’* कहा
– ये 40 साल बाद किसी भारतीय PM की न्यूजीलैंड यात्रा है

*2. बातचीत के मुख्य मुद्दे*
PM मोदी और PM क्रिस्टोफर लक्सन की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में फोकस रहा:
1. *व्यापार और FTA* – आर्थिक रिश्तों को नई ताकत
2. *कृषि, इनोवेशन, उच्च शिक्षा* – सहयोग बढ़ाना
3. *लोगों के बीच संबंध* – डायस्पोरा की भूमिका
4. *इंडो-पैसिफिक* – मुक्त, खुला और समावेशी क्षेत्र

*3. पीएम मोदी का बयान*
एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए आभार जताते हुए उन्होंने कहा:
> “आपने आर्थिक राजधानी में यह कार्यक्रम करके भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों को एक नई ताकत देने का अवसर पैदा किया है।”

*इसका मतलब क्या है?*
*’नैचुरल पार्टनर’ का मतलब – दोनों देशों की सोच, लोकतंत्र और इंडो-पैसिफिक विजन मिलता-जुलता है।*

*अब रिश्ते सिर्फ डिप्लोमैटिक नहीं, बल्कि व्यापार + टेक + शिक्षा + रणनीति वाले 360° होंगे।*

ये दौरा मोदी जी के *इंडोनेशिया → ऑस्ट्रेलिया → न्यूजीलैंड* दौरे का आखिरी और अहम पड़ाव ।

*पोहिरी सेरेमनी* ने इस दौरे को सिर्फ डिप्लोमैटिक नहीं, दिल से दिल वाला बना दिया।

*ऑकलैंड सेरेमनी की 3 खास बातें*

*1. माओरी पोहिरी – संस्कृति का सम्मान*
न्यूजीलैंड की *पारंपरिक माओरी पोहिरी* से स्वागत हुआ। ये सिर्फ रस्म नहीं है, इसमें:
– *हाका डांस, गीत और वेलकम स्पीच* शामिल होती है।
– मेहमान को “अपना” मानकर गले लगाने जैसा भाव होता है।
इससे दिखा कि न्यूजीलैंड भारत को कितनी इज्जत देता है।

*2. 40 साल बाद ऐतिहासिक यात्रा*
चार दशकों में ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की *पहली आधिकारिक न्यूजीलैंड यात्रा* है।
इस “गर्मजोशी” ने रिश्तों में जमी बर्फ पिघला दी।

*3. आगे का रोडमैप – 5 क्षेत्रों में तेजी*
PM मोदी और PM लक्सन की बातचीत से अब इनमें नई गति आएगी:
1. *व्यापार* – FTA पर बात आगे।
2. *निवेश* – कृषि, टेक, ग्रीन एनर्जी में मौके।
3. *शिक्षा* – भारतीय छात्रों के लिए नए द्वार।
4. *रक्षा* – इंडो-पैसिफिक में सहयोग।
5. *लोगों के बीच संबंध* – 3 लाख से ज्यादा भारतीय डायस्पोरा को बल।

*एक लाइन में*
*पोहिरी = संस्कृति का सम्मान।*

*’रणनीतिक साझेदारी’ = अब भारत-न्यूजीलैंड रिश्ते व्यापार से लेकर दिल तक जाएंगे।*

“नैचुरल पार्टनर” वाली बात इसी गर्मजोशी से साबित हुई।

*1_ पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ बैठक की, ऑकलैंड में 40,000 लोगों को संबोधित करेंगे; 40 बाद भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा।*

*2_ स्वदेशी वॉरशिप INS महेंद्रगिरि आज नौसेना में शामिल होगा, एंटी सबमरीन सिस्टम-एडवांस मिसाइलों से लैस; हाई स्पीड, रडार पर ट्रैक कर पाना मुश्किल।*

*3_ सरकार का आदेश- पहले वंदे मातरम् फिर जन-गण-मन होगा, 5 महीने में दूसरी बार निर्देश, राज्यों से कहा- सख्ती से पालन कराएं।*

*4_ बांकीपुर के बाद दतिया में भी BJP का बड़ा सरप्राइज, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा; आशुतोष तिवारी बने उम्मीदवार।*

*5_ मध्यप्रदेश के दतिया से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही BJP में बगावत, जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा; NH-44 पर चक्काजाम।*

*6_ बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को नया उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की ओर से नए उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही इस सीट पर चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। बता दें कि, इससे पहले घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ ‘बंटी’ ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया था।*

*7_ संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक कर्नाटक के बेलगावी में शुरू हो गई है। इसमें देशभर के क्षेत्रीय और प्रांतीय स्तर के प्रमुख पदाधिकारी तथा संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। बैठक के दौरान शाखाओं के विस्तार, प्रशिक्षण शिविरों की समीक्षा, शताब्दी वर्ष के शेष कार्यक्रमों की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर मंथन होगा।*

*8_ शरद पवार ने महाराष्ट्र सरकार की तारीफ की, NDA में जाने की अटकलें; चार दिन पहले पवार-शिंदे की मुलाकात हुई थी।*

*9_ MVA शासन में सिद्धिविनायक में हुई चंदे की लूट, अयोध्या मंदिर विवाद के बीच एकनाथ शिंदे का दावा।*

*10_ चन्नी समेत 3 नेताओं की कल पंजाब प्रभारी से मीटिंग, हाईकमान की दोटूक, राहुल पर शर्तें नहीं थोप सकते, प्रधान वड़िंग ही रहेंगे।*

*11_ मरीजों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने बीपी, शुगर, कैंसर और एचआईवी समेत 39 दवाओं के दाम तय कर दिए हैं। मेडिकल स्टोर्स पर इसकी रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। तय रेट से ज्यादा पैसे वसूलने पर कंपनियों से ब्याज सहित पूरी रकम वसूली जाएगी।*

*12_ इस नए आदेश से करोड़ों लोगों को फायदा होगा। सरकार ने आम और गंभीर दोनों बीमारियों की दवाओं के दाम घटाए हैं। इसमें ब्लड प्रेशर (बीपी) की दवाएं शामिल हैं। शुगर यानी मधुमेह की दवाएं भी सस्ती की गई हैं। इसके अलावा दिल की बीमारी, इन्फेक्शन, मिर्गी और आंखों की दवाओं के रेट तय हुए हैं। दर्द, एचआईवी और कैंसर के इलाज की जीवनरक्षक दवाएं भी अब बेहद कम कीमत पर मिलेंगी।*

*13_ ट्रेन टिकट बुकिंग को पहले से आसान, तेज और बेहतर बनाने की दिशा में भारतीय रेलवे बड़ा कदम उठाने जा रहा है। रेलवे जल्द ही नई आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च करेगा। लॉन्च से पहले जयपुर स्थित एमएनआईटी के छात्रों को इसका डेमो दिखाया गया।*

*14_ नई वेबसाइट के बीटा वर्जन में चार बड़े बदलाव किए गए हैं। यात्रियों को अब अनावश्यक कैप्चा, पॉप-अप और फ्लैशिंग ग्राफिक्स नहीं होंगे। सभी श्रेणियों (क्लास) में सीटों की उपलब्धता एक साथ दिखाई देगी। टिकट बुकिंग के लिए पहले की तुलना में कम चरण पूरे करने होंगे, जिससे बुकिंग तेज होगी।*

*15_ ‘हम बातचीत के लिए राजी, पर सीजफायर हो गया खत्म’, ईरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप के बयान से बढ़ी हलचल।*

*16_ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान उनकी हत्या करने में कामयाब होता है, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई में अत्यधिक सैन्य बल का इस्तेमाल करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने पहले ही निर्देश दे दिए हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को द न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में कहा, मैं काफी लंबे समय से उनकी सूची में हूं। हम इस स्थिति से निपट रहे हैं।*

*17_ भारत को हराकर इंग्लैंड नंबर-1 टी-20 टीम बन सकता है, पांचवां मैच आज; रोज बाउल में इंडिया अब तक नहीं हारी।*

*18_ यूपी- सहारनपुर में बारिश से कब्रिस्तान से शव बाहर आए, उत्तराखंड-हिमाचल में लैंडस्लाइड, 438 सड़कें बंद; सैटेलाइट इमेज में राजस्थान-गुजरात से बादल गायब।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ मोदी ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड पहुंचे, दोनों देश FTA डील फाइनल करेंगे; PM ऑकलैंड में 40 हजार भारतीयों को संबोधित करेंगे।*

*2_ हाथों में हाथ और चेहरे पर मुस्कान… PM मोदी का न्यूजीलैंड में भव्य स्वागत, क्रिस्टोफर लक्सन ने की अगवानी।*

*3_ भारत और रूस ने आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा करते हुए पहलगाम और लाल किला परिसर के पास हुए आतंकी हमलों की निंदा की। दोनों देशों ने सीमा पार आतंकवाद, आतंकियों के वित्तपोषण और डिजिटल माध्यमों से बढ़ते आतंकी खतरों के खिलाफ सहयोग मजबूत करने पर सहमति जताई है।*

*4_ 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा बिना प्रिस्क्रिप्शन नहीं मिलेगी, कफ सिरप और टॉनिक पर असर, मेडिकल स्टोर्स को 3 साल का रिकॉर्ड रखना होगा।*

*5_ राममंदिर चढ़ावा चोरी- दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों का इस्तीफा, चढ़ावे में ₹10-20 के नोट बढ़े, 500 के घटे; सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को सुनवाई।*

*6_ सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI को अपशब्द कहे, जज को आदेश देने लगा, फाइल फेंकी; सिक्योरिटी ने कोर्ट रूम से बाहर निकाला।*

*7_ राकांपा (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कांग्रेस में अपनी पार्टी के विलय की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि दोनों दलों के बीच ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं बदला गया है और वे महा विकास अघाड़ी के सहयोगी के रूप में साथ बने रहेंगे। यह स्पष्टीकरण पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने मूल दलों को कांग्रेस में लौटने की अपील की थी।*

*8_ सुप्रिया सुले ने कहा कि कांग्रेस और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के बीच केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि व्यक्तिगत और वैचारिक रिश्ते भी मजबूत हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस नेतृत्व के साथ नियमित संवाद होता है। संसद से लेकर संयुक्त संसदीय समितियों (जेपीसी) तक दोनों दल कई मुद्दों पर साझा रणनीति बनाकर काम करते हैं।*

*9_ पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो संदेश में ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला और सत्ताधारी दल पर टीएमसी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने कहा कि ‘अगर सत्तारूढ़ पार्टी उन्हें चुप कराना चाहती है या टीएमसी को खत्म करना चाहती है तो उसके लिए पहले उन्हें मुझे मारना होगा।’*

*10_ देश के अधिकांश इलाकों में भले ही मानसून की गतिविधियां मजबूत हुई है, लेकिन अल-नीनो का जोखिम अभी टला नहीं है। अगले कुछ हफ्तों में मानसून अपनी राह से भटक गया तो इसकी सीधी चोट ग्रामीण मांग पर पड़ेगी। इसकी वजह से भारत के एफएमसीजी क्षेत्र को आने वाली तिमाहियों में नई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।*

*11_ शेख हसीना बोलीं- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, कोर्ट में सरेंडर करूंगी, हत्या हो जाए तो भी मंजूर, देश की मिट्टी पर मरना चाहती हूं।*

*12_ पहली बार नजर आ सकते हैं नए सुप्रीम लीडर मुजतबा, ईरानी मीडिया का दावा- कल पिता खामेनेई की शोकसभा में शामिल होंगे।*

*13_ सुपर टायफून बावी से देश में धीमा पड़ेगा मानसून, सैटेलाइट इमेज में राजस्थान-गुजरात से बादल गायब; बिहार-झारखंड में बारिश का रेड अलर्ट।*

*14_ सेंसेक्स 828 अंक चढ़कर 77,569 पर बंद, निफ्टी में 244 अंक की तेजी रही; बैंक और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदार*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*कृपा #MetronewZ #BREAKING NewZ #viralpost का सहयोग व समर्थन करने के लिए Subscribe ज़रूर करें*
*घंटी का बटन प्रेस करके #Like, Share व Comment भी ज़रूर करें, Add & save us in your contact list on WhatsApp*

*Register on Join Reporter Link और न्यूज़ भेजो जिससे नाम धन कमाओ.पूरे भारत में कहीं से भी ख़बरें वीडियो भेजो प्रकाशित करवाओ*
*Free आईडी कार्ड और अथॉरिटी लेटर योग्य कैंडिडेट्स को मिलेगा*

*MetronewZ Press Club की मेम्बरशिप लेकर आप पूरे देश/विदेश में काम करें*

*MetronewZ के सफल संचालन हेतु आपके सहयोग की आवश्यकता है।आपकी दी गई सहयोग राशि हमारे लिए अमूल्य योगदान होगी।*
*आपका छोटा सा सहयोग, हमारे प्रयास को नई दिशा देगा।*
*सहयोग राशि हेतु*
*पेटीएम न. Paytm No. **9810391088 **

*विज्ञापन और ख़बरों के लिए Whatsapp पर संपर्क करें.*
*9810391088*

*Please Send us your recorded video /message with proofs & logic 24×7 on any news/Issues for coverage on MetronewZ*

*#MetronewZ को FB /X Twitter व् #Metro NewZ TV on YouTube पर निशुल्क देखने/ पढ़ने के लिए अपने मोबाइल/Laptop से सभी पोस्ट/Video’s को कृपा करके लाइक,Share* व् *Subscribe जरूर करें*

*Disclaimer :Youtube/ Facebook / Twitter videos made for Educational purpose only and fair use of photos n videos done for educational purposes only pl*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!