*#Metronewz:गुरुवार:09/10/2025 की बड़ी खबरें **नवी मुंबई एयरपोर्ट उद्घाटन के दौरान PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, 'आतंकी हमलों के बाद कोई कार्रवाई नहीं की।* *प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 10,907 करोड़ के 5 लाख से अधिक ऋण आवेदन स्वीकृत।* *केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने 'ई-श्रम पोर्टल' को असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा का मजबूत स्तंभ बताया।*

*#Metronewz:गुरुवार:09/10/2025 की बड़ी खबरें **नवी मुंबई एयरपोर्ट उद्घाटन के दौरान PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, ‘आतंकी हमलों के बाद कोई कार्रवाई नहीं की।*
*प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 10,907 करोड़ के 5 लाख से अधिक ऋण आवेदन स्वीकृत।*
*केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘ई-श्रम पोर्टल’ को असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा का मजबूत स्तंभ बताया।*
*#Metronewz:गुरुवार:09/10/2025 की बड़ी खबरें *
*नवी मुंबई एयरपोर्ट उद्घाटन के दौरान PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, ‘आतंकी हमलों के बाद कोई कार्रवाई नहीं की।*
*प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 10,907 करोड़ के 5 लाख से अधिक ऋण आवेदन स्वीकृत।*
*केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘ई-श्रम पोर्टल’ को असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा का मजबूत स्तंभ बताया।*
*ISRO: ‘2040 तक भारत बनेगा स्पेस सुपरपावर; मोदी की दूरदर्शिता से अंतरिक्ष में रचेगा इतिहास’;इसरो प्रमुख बोले।*
*पाकिस्तान में TTP आंतकियों ने पहले किया बम विस्फोट, फिर गोलियों से भून डाले 11 पाकिस्तानी सैनिक।*
*अमेरिका का बड़ा सैन्य कदम: पाकिस्तान को मिल रही हैं हाईटेक AIM-120 मिसाइलें।*
*Kashmir के जंगलों में 2 जवान हुए लापता, सेना ने तलाशी अभियान किया शुरू।*
*UN ने यहां शोरूम खोल रखा है; सुप्रीम कोर्ट ने शरणार्थियों के मसले पर खूब सुनाया।*
*कानपुर में मस्जिद के पास 2 स्कूटी में धमाका: 6 दुकानों की दीवारें चटकीं, 6 घायल; आतंकी कनेक्शन की ATS कर रही जांच।*
*सिंगर जुबीन गर्ग मौत केस में चचेरा भाई गिरफ्तार: हादसे के समय जुबीन के साथ मौजूद था, अभी असम पुलिस में DSP.*
*जयपुर में जहां 200 सिलेंडर फटे, वहां केमिकल का रिसाव: पुलिस ने रेस्टोरेंट-ढाबे खाली कराए, LPG ट्रक में घुस गया था टैंकर, जिंदा जला ड्राइवर।*
*आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में आग, 7 की मौत: शव पूरी तरह झुलसे, पहचान पाना भी मुश्किल हुआ; 3 लोग घायल।*
*वियतनाम में तूफान मैटमो से 8 लोगों की मौत : बारिश के कारण 15 हजार घर डूबे, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश।*
*एसएमएस दुखांतिका : मृतकों के आंकड़े को लेकर उठ रहे सवाल, मीडिया ने फोटो सहित छापे 8 नाम अस्पताल प्रशासन छह पर अड़ा।*
*नुकसान हो रहा :अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप से भारत के साथ संबंध सुधारने को कहा।*
*एडीजी पूरन की IAS पत्नी ने हरियाणा डीजीपी और एसपी के खिलाफ दी शिकायत, सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप।*
*Morning Roundup 8 Oct 2025: ब्रिटेन के पीएम कीयर स्टार्मर पहुंचे मुंबई, प्रधानमंत्री मोदी के साथ करेंगे विजन 2035 पर चर्चा।*
*Bihar Elections 2025: बिहार BJP चुनाव समिति की 4 घंटे चली बैठक, 110 संभावित उम्मीदवारों के नामों पर लगी मुहर।*
*IND vs AUS U19: यूथ टेस्ट में भारत का जलवा, ऑस्ट्रेलिया को घर में धोकर जमाया सीरीज पर कब्जा।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*#Metronewz:*बगराम* एयरबेस पर अमेरिका की नजर होने के पीछे कई कारण हैं। यह एयरबेस अफगानिस्तान के काबुल से लगभग 60 किलोमीटर दूर है और चीन, पाकिस्तान, ईरान जैसे देशों की सीमा के पास स्थित है, जो अमेरिका को इन देशों पर निगरानी का बड़ा अवसर देता है।
*बगराम एयरबेस का सामरिक महत्व:*
– *चीन पर निगरानी*: बगराम एयरबेस से अमेरिका चीन के शिनजियांग प्रांत पर आसानी से नजर रख सकता है, जो चीन के परमाणु परीक्षण स्थल लोप नूर के करीब है।
– *पाकिस्तान और ईरान पर दबाव*: यह एयरबेस अमेरिका को पाकिस्तान और ईरान जैसे देशों पर दबाव डालने का अवसर प्रदान करता है।
– *मध्य एशिया में प्रभाव*: बगराम एयरबेस का नियंत्रण अमेरिका को मध्य एशिया में एक महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाना प्रदान करेगा, जिससे वह इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बनाए रख सकेगा।
*क्यों है भारत के लिए खास?*
– *आतंकवाद विरोधी अभियान*: अमेरिका की उपस्थिति से आतंकवाद पर नियंत्रण में मदद मिल सकती है, जो भारत के लिए एक बड़ी चिंता है।
– *चीन की बढ़ती गतिविधियों पर नजर*: बगराम एयरबेस से अमेरिका चीन की गतिविधियों पर निगरानी रख सकता है, जो भारत के लिए भी उपयोगी हो सकता है।
– *क्षेत्रीय संतुलन*: भारत अमेरिका की उपस्थिति को क्षेत्रीय संतुलन के लिए महत्वपूर्ण मानता है, लेकिन उसे चीन और पाकिस्तान की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है।
*अमेरिका की मंशा और चुनौतियां:*
– *ट्रंप की रणनीति*: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बगराम एयरबेस पर कब्जा करने की बात कही है, जिसे तालिबान ने अस्वीकार कर दिया है।
– *तालिबान और चीन की नजदीकी*: तालिबान और चीन के बीच बढ़ती नजदीकी के कारण अमेरिका की चिंता बढ़ गई है, जो बगराम एयरबेस को एक महत्वपूर्ण स्थान बनाती है।
– *आर्थिक और राजनीतिक जोखिम*: बगराम एयरबेस पर कब्जा करने से अमेरिका को भारी आर्थिक और राजनीतिक जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है ।
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*#Metronewz:बड़ी खबरें*
*1_ मोदी बोले- भारत कभी 2G के लिए जूझता था, आज सभी जिलों में 5G कनेक्टिविटी, 1GB डेटा की कीमत एक कप चाय से भी कम।*
*2_ पीएम मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन; कई अन्य परियोजनाओं की देंगे सौगात।*
*3_ इसके अलावा प्रधानमंत्री मुंबई में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी मुंबई मुंबई में ब्रिटिश प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर से भी मिलेंगे। इस दौरान दोनों देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने के लिए बैठक करेंगे। इसके मद्देनजर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा काफी अहम माना जा रहा है।*
*4_ मुंबई पहुंचे ब्रिटेन के पीएम किएर स्टार्मर, मोदी के साथ विजन 2035 पर करेंगे वार्ता।*
*5_ ब्रिटिश PM स्टार्मर ने रानी मुखर्जी के साथ फिल्म देखी, यशराज स्टूडियो का दौरा किया, आज 100 मेंबर का डेलिगेशन लेकर मुंबई पहुंचे।*
*6_ एयरफोर्स चीफ बोले- पाकिस्तान को 4 दिन में धूल चटाई, योजना और दृढ़ निश्चय से क्या हासिल कर सकते हैं, ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण।*
*7_ वायु सेना दिवस: हिंडन एयरबेस पर दिखी AIF की ताकत, परेड में शामिल हुए राफेल, सुखोई, मिग-29, ग्लोबमास्टर।*
*8_ ‘अगर परमात्मा मुझे दोबारा कहेंगे तो मैं फिर करूंगा’, CJI गवई पर जूता फेंकने वाले राकेश किशोर बोले- कोई अफसोस नहीं।*
*9_ शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर 12 नवंबर को होगी सुनवाई, निकाय चुनाव से पहले आ सकता है फैसला, 14 जुलाई को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह मुद्दा लंबे समय से लंबित है और अनिश्चितता को जारी नहीं रहने दिया जा सकता।*
*1 0_ पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का निधन, बाइक एक्सीडेंट में हुए थे गंभीर घायल; मोहाली में चल रहा था इलाज।*
*11_ जयपुर में 300 सिलेंडर से भरे ट्रक में धमाके, केमिकल टैंकर ने मारी थी टक्कर, नेशनल हाईवे पर अग्निकांड, 5 गाड़ियां जलीं, एक मौत।*
*12_ आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में आग, छह की मौत, शव पूरी तरह जले, कई घायल; CM ने अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए।*
*13_ सेंसेक्स 153 अंक गिरकर 81,773 के स्तर पर बंद, निफ्टी में भी 62 अंक की गिरावट रही; ऑटो, मीडिया और रियल्टी शेयर्स टूटे।*
*14_ केमिस्ट्री का नोबेल जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों को, एटम के नए डिजाइन बनाए; जहरीली गैस स्टोर करने, रेगिस्तानी हवा से पानी जमा करने में इस्तेमाल।*
*15_ पाकिस्तानी सेना पर बॉर्डर के पास हुआ बड़ा अटैक, कर्नल-मेजर समेत 11 PAK जवानों की मौत, TTP ने ली हमले की जिम्मेदारी।*
*16_ उल्टा पड़ा ट्रंप का दांव… टैरिफ खुद अमेरिका पर भारी, एक्सपर्ट ने कहा- US की जनता भुगत रही खामियाज।*
***दिल्ली की जनता द्वारा शीशमहल से निकाले जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने आखिरकार एक एकड़ का सरकारी बंगला लेकर की हठधर्मी पूरी की — *वीरेन्द्र सचदेवा*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली एवं देश की जनता ने आज आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को अपने इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन एवं 2013 विधानसभा चुनाव लड़ते समय दिखाये राजनीतिक आदर्शों को पूरी तरह त्यागे हुए देखा।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल सरकार को ही नहीं खुद अरविंद केजरीवाल को भी चुनाव हरा कर दिल्ली की जनता ने उन्हे सत्ता से बेदखल किया था।
शराब घोटाले सहित अनेक घोटालों ने अरविंद केजरीवाल सरकार की हार की पृष्ठभूमि तैयार की पर इसमें सबसे बड़ी भूमिका रही केजरीवाल द्वारा कोविड काल में अवैध अनैतिक रूप से बनाये शीशमहल बंगले की।
शीशमहल बंगले के निर्माण एवं शराब घोटाले ने जनता के सामने एक सवाल ला दिया था कि क्या यह वही अरविंद केजरीवाल है जिसने 2013 के चुनाव से पहले एफिडेविट देकर वादा किया था कि सत्ता में आया तो बंगला या गाड़ी नही लूंगा और कहा था जिस विधायक या मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा उसे विधानसभा से बाहर कर दूंगा?
केजरीवाल के शीशमहल निर्माण एवं शराब घोटाले से त्रस्त दिल्ली की जनता ने 8 फरवरी 2025 को उन्हे दिल्ली की सत्ता से बेदखल कर दिया पर विडम्बना देखिए कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाते हथियाये शीशमहल से बेदखल होने के ठीक आठ माह बाद आज 7 अक्टूबर को केजरीवाल ने “आप” मुखिया होने का दाव चल कर दिल्ली के सबसे बड़े बंगलों में से एक 95 लोधी एस्टेट खुद को आवंटित करवा लिया।
दिल्ली की जनता द्वारा शीशमहल से निकाले जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने आखिरकार एक एकड़ का सरकारी बंगला लेकर आज अपनी हठधर्मी तो पूरी कर ली पर जनता की निगाह में अपनी बची कुची राजनीतिक साख भी खो दी है।
दिल्ली एवं देश की जनता यह देखकर स्तब्ध है कि जो केजरीवाल 2013 में एफिडेविड देकर सरकारी घर ना लेने का वादा करता था वो आज बंगले के लिए इतना दिवाना हो गया कि न्यायालय में “आप” मुखिया होने का एफिडेविट देकर एकड़ से भी बड़ा बंगला ले डाला।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि शीशमहल ने केजरीवाल को दिल्ली की सत्ता से बेदखल करवाया और 95 लोधी एस्टेट जैसा बड़ा बंगला लेना उनकी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी दर्जा खोने का कारण बनेगा।
***CJI को धमकी देने वालों को मिले सख्त से सख्त सजा:Kejariwaal
* देश के मुख्य न्यायाधीश BR गवई पर जूता फेंकना और उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी देना, दलितों और संविधान का अपमान है
* इन लोगों से दलित समाज के एक व्यक्ति का CJI बनना सहन नहीं हो रहा है। Chief Justice पर हमला करके ये न्यायपालिका की आवाज दबाना चाहते हैं
अगर आप सच्चे देशभक्त हैं तो CJI पर हमला करने और उन्हें धमकी देने वालों को सख्त सजा दिलाने के लिए आवाज उठायें: ArvindKejriwal
*** पिछली सरकारों में लाल बत्ती वाली सरकारी गाड़ियों में चिट्टा जाता था। पुलिस को फ़ोन चला जाता था कि इस गाड़ी में सामान है, इसे मत रोकना।
पहले कहते थे कि नशा बेचने वाले बड़े मगरमच्छ नहीं पकड़ते जब पकड़ लिया तो सारे एक साथ होकर विरोध करने लगे।
युद्ध नशे के विरुद्ध ज़ारी रहेगा और नशे से दूर रखने का सबसे महत्वपूर्ण क़दम है खेल के मैदान बनाना:BhagwantMann
***




