*#Metronewz:10/10/2025 की बड़ी खबरें-नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, ट्रंप नहीं वेनेज़ुएला की मारिया कोरीना माचाडो बनीं विजेता-*#YOU_TOO_CAN_TOP*भारत ने काबुल में फिर किया दूतावास खोलने का ऐलान-इजरायल और हमास ने गाजा शांति योजना पर किए हस्ताक्षर -ग्रीन पटाखे बनाने के लिए अनुमति :SC-सीबीआई नहीं करेगी कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले की जांच-IPS सुसाइड केस:CS/DGP समेत 14 अफसरों पर FIR-अमीर महिला बनीं सावित्री जिंदल-पहाड़ों पर बर्फबारी-सेंसेक्स में 350 अंक से ज्यादा की तेजी-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए आभार*

*#Metronewz:10/10/2025 की बड़ी खबरें-नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, ट्रंप नहीं वेनेज़ुएला की मारिया कोरीना माचाडो बनीं विजेता-*#YOU_TOO_CAN_TOP*भारत ने काबुल में फिर किया दूतावास खोलने का ऐलान-इजरायल और हमास ने गाजा शांति योजना पर किए हस्ताक्षर -ग्रीन पटाखे बनाने के लिए अनुमति :SC-सीबीआई नहीं करेगी कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले की जांच-IPS सुसाइड केस:CS/DGP समेत 14 अफसरों पर FIR-अमीर महिला बनीं सावित्री जिंदल-पहाड़ों पर बर्फबारी-सेंसेक्स में 350 अंक से ज्यादा की तेजी-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए आभार*
*नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, ट्रंप नहीं वेनेज़ुएला की मारिया कोरीना माचाडो बनीं विजेता*
*1_ भारत ने काबुल में फिर किया दूतावास खोलने का ऐलान, जयशंकर ने अफगानी विदेश मंत्री से की मुलाकात।*
*2_ सीबीआई नहीं करेगी कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले की जांच, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी याचिका।*
*3_ जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा देने की लगातार उठ रही मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए केंद्र सरकार को अहम निर्देश दिया है। कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को चार हफ्ते का समय दिया है ताकि वह जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देने से जुड़ी याचिकाओं पर अपना जवाब दाखिल कर सके।*
*4_ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान तनाव रोकने के बार-बार किए जा रहे दावों पर कांग्रेस ने फिर चुटकी लेते हुए कहा तंज कसा है। जयराम रमेश ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को रोकने का दावा करते-करते अब हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है, जल्द ही शतक भी लग जाएगा।*
*5_ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 अक्टूबर को जयपुर दौरे पर, करेंगे कई बड़ी घोषणाएं और शिलान्यास।*
*6_ हरियाणा IPS सुसाइड केस- CS-DGP समेत 14 अफसरों पर FIR, IAS पत्नी की चंडीगढ़ SSP से हॉट टॉक, पूछा- इनके नाम आरोपियों के कॉलम में क्यों नहीं।*
*7_ बिहार विधानसभा चुनाव सीटों के बंटवारे के लिए नित्यानंद राय से मीटिंग के बाद चिराग बोले- बातचीत अंतिम ैैै ठपचरण हैं, पीएम मोदी के रहते सम्मान की चिंता नहीं है।*
*8_ देश की सबसे अमीर महिला बनीं सावित्री जिंदल, फोर्ब्स इंडिया की सूची जारी, अंबानी-अडाणी के बाद तीसरा नंबर; 6 महीने में 4.1 बिलियन डॉलर बढ़ी संपत्ति।*
*9_ राजस्थान-MP के शहरों में तापमान 15° पहुंचा, पहाड़ों पर बर्फबारी, हिमाचल के केलोंग में पारा -1°C दर्ज; मनाली-लेह हाईवे 4 दिन से बंद।*
*10_ दिल्ली टेस्ट- यशस्वी की 7वीं सेंचुरी, सुदर्शन की फिफ्टी, दोनों में शतकीय साझेदारी; वेस्टइंडीज के खिलाफ 216/1भारत का स्कोर*
*11_ सेंसेक्स में 350 अंक से ज्यादा की तेजी, 82,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; बैंकिंग-IT शेयर्स में बढ़त।*
*12_ अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, नई आधुनिक मिसाइलें देने से किया साफ इनकार।*
*13_’यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए आभार’, नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप के समर्थन में आया रूस।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*PM मोदी ने गाजा शांति योजना की सफलता पर ट्रंप को दी बधाई, फोन पर हुई दोनों नेताओं की खास बातचीत।*
*लद्दाख में लौटी पूरी तरह से शांति, इंटरनेट सेवा बहाल, स्कूल खुले; उपराज्यपाल ने की लोगों के सहयोग की सराहना।*
*गुजरात: गरबा में पत्थर बरसाने वालों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन! 190 अवैध दुकानों को तोड़ने के काम शुरू।*
*भारत का स्मार्टफोन निर्यात 59% बढ़ा,पहली छमाही में 13.4 अरब डॉलर तक पहुंचा।*
*अयोध्या में धमाका, मकान गिरा, 5 की मौत, कई घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान।*
*इजरायल और हमास ने गाजा शांति योजना पर किए हस्ताक्षर : सभी बंधक होंगे रिहा, ट्रम्प ने कहा- सैनिकों की निश्चित सीमा पर होगी वापसी।*
*भारतीय दवा कंपनियों को राहत : जेनेरिक दवा पर टैरिफ लगाने की योजना स्थगित, ट्रंप ने की घोषणा।*
*राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में हुआ बड़ा बदलाव, अब 11 बजे आयोजित होगी परीक्षा और परीक्षा केंद्र की मिलेगी गूगल लोकेशन।*
*60 हजार मेडिकल स्टोर:जांचने वाले सिर्फ 79 ड्रग इंस्पेक्टर: MP में 10 हजार करोड़ का कारोबार; देशभर की दवाएं आ रहीं, जांच न के बराबर।*
*पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होगा SIR! ममता बनर्जी ने केंद्र को दी सीधी चुनौती।*
*CJI अटैक मामला, आरोपी वकील की बार एसोसिएशन मेंबरशिप खत्म: बेंगलुरु में FIR; चीफ जस्टिस बोले- हम हैरान थे, लेकिन अब यह बीती बात है।*
*हरियाणा CM नायब सैनी जापान से लौटे: 5000 करोड़ के निवेश का MOU हुआ, आज प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई।*
*जुबीन गर्ग के चचेरे भाई संदीपन DSP पद से सस्पेंड: कल गिरफ्तार हुए, सिंगर की पत्नी बोलीं- उसने साथ में सिंगापुर जाने की इच्छा जताई थी।*
*2027 तक कचरे से दौलत बनाएंगे नितिन गडकरी, केन्द्रीय मंत्री ने बताया जबरदस्त प्लान*
*UP पुलिस-डकैत मुठभेड़, एक लाख का इनामी शैतान उर्फ इफ्तिखार ढेर:7 जिलों में था वांछित।*
*Bihar Elections 2025: पप्पू यादव पर चुनाव आयोग ने दर्ज कराया केस, लोगों को पैसे बांटने का वीडियो हुआ था वायरल।*
*INDW vs SAW: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराया, टूर्नामेंट में इंडिया की पहली हार।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की गाजा शांति योजना के पहले चरण के समझौते का स्वागत किया है। इस समझौते के तहत इजरायल और हमास ने गाजा में लड़ाई रोकने की घोषणा की है। इसकी घोषणा होने के बाद गुरुवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने पहले राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उसके बाद इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बात की।*
*2_ हमास-इजराइल शांति समझौते के पहले चरण पर सहमत, ट्रम्प बोले- सोमवार तक बंधकों की रिहाई संभव।*
*3_ कट्टरवाद का लोकतंत्र में स्थान नहीं’, स्टार्मर से पीएम मोदी बोले- खालिस्तानी चरमपंथियों पर एक्शन ले ब्रिटेन।*
*4_ केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत दुनिया का सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र है और संसद में विपक्ष का हंगामा जीवंत लोकतंत्र का संकेत है। उन्होंने कहा कि संसद की कार्यवाही का रुकना विपक्ष को जगह देने का तरीका है और इससे निराश होने की जरूरत नहीं।*
*5_ केन्द्रीय गृह मंत्री ने जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सतर्क रहते हुए समन्वित तरीके से काम करने की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि कि सर्दियाँ आ रही हैं, आतंकवादी बर्फबारी का फ़ायदा उठाकर घुसपैठ ना कर पाएँ, इसके लिए हमारे सुरक्षा बल हर तरह से तैयार रहें।*
*6_ अमित शाह ने आतंकवाद-मुक्त जम्मू और कश्मीर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मोदी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों के ठोस प्रयासों से जम्मू-कश्मीर में देश के दुश्मनों द्वारा पोषित आतंकवादी तंत्र लगभग समाप्त हो गया है। गृह मंत्री ने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों को क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को खतरा पहुंचाने के किसी भी प्रयास को नाकाम करने की पूरी स्वतंत्रता है।*
*7_ शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्तूबर को ‘पीएम धन-धान्य योजना’ और ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ की शुरुआत करेंगे। नई दिल्ली के पूसा कैंपस से इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ होगा। कृषि मंत्री ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भारत दुनिया का फूड बास्केट बनेगा।*
*8_ सरकार देशभर में कफ-सिरप बनाने वाली कंपनियों की जांच करेगी, राज्यों से लिस्ट मांगी; 3 सिरप की बिक्री पर रोक, MP में अबतक 25 बच्चों की मौत।*
*9_ असम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन गोहेन समेत 18 नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को राज्य में बड़ा झटका लगा है। राजेन गोहेन ने अपना इस्तीफा राज्य प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया को सौंपा है।*
*10_ दिल्ली-एनसीआर में पटाखा बैन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, अदालत ने पहले ग्रीन पटाखे बनाने के लिए अनुमति दी; बिक्री पर रोक लगाई थी।*
*11_ जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, कोर्ट ने केंद्र से 8 हफ्तों में जवाब मांगा था; 6 साल पहले धारा-370 हटाई गई थी।*
*12_ अयोध्या में घर के अंदर विस्फोट से गिरा मकान पांच लोगों की मौत, कई घायल।*
*13_ TCS को ₹12,075 करोड़ का मुनाफा, वित्त-वर्ष 26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कमाई 2.4% बढ़ी; शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर ₹11 डिविडेंड मिलेगा।*
*14_ हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ी, राजस्थान के सीकर-सिरोही-पाली, MP के राजगढ़ में रात का तापमान 15°C; दक्षिण में भारी बारिश जारी।*
*15_ IND vs WI दिल्ली टेस्ट आज से, भारत की नजरें क्लीन स्वीप पर, प्लेइंग-11 बदलने की संभावना कम; वेस्टइंडीज लगातार 4 मैच हार चुका।*
*16_ विमेंस वर्ल्डकप- साउथ अफ्रीका की भारत पर लगातार तीसरी जीत, 3 विकेट से जीता मैच, क्लर्क-वोल्वार्ट के अर्धशतक; काम न आई ऋचा घोष की पारी।*
*17_ ऐसी धमकी दी कि 24 घंटे में रुक गया भारत-पाक युद्ध, नोबेल की चाहत में ट्रंप ने फिर किया दावा।*
# तालिबान और भारत के बीच बढ़ती नजदीकियों ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में, अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी की भारत यात्रा से पहले ही पाकिस्तान की धड़कनें तेज हो गई हैं।
तालिबान-भारत रिश्तों में नया मोड़
– *आमिर खान मुत्ताकी की भारत यात्रा*: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी 9 अक्टूबर को भारत आ रहे हैं। यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी और दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय वार्ता का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।
– *भारत की सहायता*: भारत ने 2021 से अफगानिस्तान को 3 अरब डॉलर से ज्यादा की सहायता प्रदान की है, जिसमें गेहूं, दवाइयां और बुनियादी ढांचा समर्थन शामिल है।
पाकिस्तान की चिंता
– *पाकिस्तान की रणनीति*: पाकिस्तान चाहता है कि तालिबान उसके लिए ‘रणनीतिक गहराई’ बनाए, यानी अफगानिस्तान को इस्तेमाल कर भारत के खिलाफ सैन्य दबाव बनाए। लेकिन मौजूदा हालात में यह रणनीति काम नहीं आ रही है।
– *तालिबान के साथ तनाव*: पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है, खासकर डूरंड रेखा के विवाद को लेकर।
भारत-तालिबान रिश्तों का भविष्य
– *भारत की रणनीति*: भारत तालिबान के साथ संबंध बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि तालिबान अपने क्षेत्र का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों के लिए न होने दे।
– *आर्थिक और रणनीतिक लाभ*: भारत को उम्मीद है कि तालिबान के साथ संबंध बढ़ाने से उसे अफगानिस्तान में आर्थिक और रणनीतिक लाभ मिलेगा।
इस बीच, अमेरिका और अन्य देशों की भी नजर इस पर है कि तालिबान के साथ भारत के बढ़ते संबंधों का क्षेत्रीय सुरक्षा पर क्या प्रभाव पड़ेगा।



