*#Metronewz:रविवार:19/10/2025 की बड़ी खबरें -कर्तव्य पथ पर पहली बार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राजा राम के आगमन पर भव्य दिव्य दीपोत्सव-*#YOU_TOO_CAN_TOP* INDIA गठबंधन में सीटों पर अब भी उलझन-क्रिकेट जगत के लिए त्रासदी-अयोध्या में आज दीपोत्सव-हमास को सीधी धमकी : गाजा में खून खराबा रोके-अफगानिस्तान में पाकिस्तान ने किया हवाई हमला -अखिलेश यादव के बयान पर बवाल*
*#Metronewz:रविवार:19/10/2025 की बड़ी खबरें -कर्तव्य पथ पर पहली बार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राजा राम के आगमन पर भव्य दिव्य दीपोत्सव-*#YOU_TOO_CAN_TOP* INDIA गठबंधन में सीटों पर अब भी उलझन-क्रिकेट जगत के लिए त्रासदी-अयोध्या में आज दीपोत्सव-हमास को सीधी धमकी : गाजा में खून खराबा रोके-अफगानिस्तान में पाकिस्तान ने किया हवाई हमला -अखिलेश यादव के बयान पर बवाल*
*अयोध्या में आज दीपोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। इस बार दीपोत्सव में 26 लाख 11 हजार 101 दीप जलाए जाएंगे, जिससे एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं और 33,000 स्वयंसेवक घाटों पर दीये सजाने में जुटे हुए हैं। राम की पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट, भजन संध्या घाट और लक्ष्मण किला घाट सहित कई स्थानों पर दीपों की श्रृंखला सजाई जा रही है। दीपोत्सव के दौरान 1,100 ड्रोन शो और 2,100 वेदाचार्यों द्वारा सरयू आरती का आयोजन भी किया जाएगा। इस बार दीपोत्सव में पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है और सभी दीये मिट्टी के हैं। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या दीपोत्सव का यह आयोजन भक्ति, संस्कृति और जन सहभागिता का अनोखा संगम होगा।*
*10 हजार दीयों से जगमगाएगा प्रताप गौरव केन्द्र, हल्दीघाटी विजय की 450वीं वर्षगांठ पर चित्र प्रदर्शनी और आतिशबाजी का आयोजन।*
*कर्तव्य पथ पर पहली बार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राजा राम के आगमन पर भव्य दिव्य दीपोत्सव मनाया गया जहां 1 लाख 51 हजार दीपों की ज्योति, रामकथा, ड्रोन शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आस्था, संस्कृति और राष्ट्रभावना का अद्भुत संगम रचा।*
* बिहार चुनाव करीब, पर रणनीति दूर! नामांकन खत्म होने में दो दिन, INDIA गठबंधन में सीटों पर अब भी उलझन।*
*गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई द:ेश की सीमाओं के भीतर 30 किमी तक फैले क्षेत्रों में बने अवैध धार्मिक ढाँचों को हटाने के निर्देश — 17 सीमावर्ती राज्यों (जैसे राजस्थान और गुजरात) को आदेश जारी*
*क्रिकेट जगत के लिए त्रासदी :पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में जान गंवाने वाले अफगान क्रिकेटरों के प्रति जय शाह ने जताई संवेदना।*
*ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात तय, दक्षिण कोरिया बनेगा अमेरिका-चीन ट्रेड वार का नया मंच।*
*अमेरिकी राष्ट्रपति की हमास को सीधी धमकी : गाजा में खून-खराबा रोके, नहीं तो एक-एक को खत्म कर देंगे।*
*बिहार विधानसभा चुनाव : तेजस्वी यादव ने भरा नामांकन,हलफनामे में बताया- 22 केस है दर्ज*
*सेना के जवान ने 8 महीने के बच्चे को CPR देकर बचाया: मां ने मरा समझ लिया था; दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस की घटना।*
*’हमें दीये-मोमबत्ती पर पैसा क्यों खर्च करना है’, दिवाली से पहले अखिलेश यादव के बयान पर बवाल।*
*पाकिस्तान और अफगानिस्तान तत्काल युद्धविराम पर सहमत, कतर में हुई बातचीत में लिया फैसला।*
*अफगानिस्तान में पाकिस्तान ने किया हवाई हमला : आम लोगों के घरों को बनाया निशाना, 40 लोगों की मौत।*
*इजरायल को एक और बंधक का शव मिला, युद्ध में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या 68 हजार को पार।*
*गुजरात के साबरकांठा में हिंसा, 10 लोग घायल: कई घरों में तोड़फोड़, 30 वाहन जलाए, पुलिस ने 20 आरोपियों को हिरासत में लिया।*
*बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका, JMM ने अकेले चुनाव लड़ने का किया एलान।*
*लद्दाख: 24 सितंबर की हिंसा की न्यायिक जांच का आदेश, लेह में फिर लगी सार्वजनिक समारोहों पर रोक।*
*दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का नामो-निशान मिटा सकता है ब्रह्मोस, राजनाथ सिंह ने बताई मेड इन इंडिया की ताकत।*
*मुंबई पुलिस ने पिछले एक महीने में बरामद किए 1,946 चोरी हुए मोबाइल फोन, कीमत 3.22 करोड़ रुपये।*
*डेनमार्कओपन बैडमिंटन : एंडर्स एंटोनसेन को 53 मिनट में पराजित किया, लक्ष्य सेन और सात्विक-चिराग अगले दौर में।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ शाह बोले- महागठबंधन में न सीटें तय न नेता, राहुल वोट चोरी पर अब चुप क्यों; बिहार की सत्ता का फैसला घुसपैठिए नहीं करेंगे।*
*2_ ‘बंगाल में रेड कारपेट बिछाकर हो रहा घुसपैठियों का स्वागत’, बिहार के चुनावी रण से ममता सरकार पर भड़के अमित शाह*
*3_ भारत का पहला स्वदेशी डिजाइन किया गया सात नैनोमीटर कंप्यूटर प्रोसेसर ‘शक्ति’ 2028 तक तैयार होने की उम्मीद है। इसे भविष्य में स्थानीय चिप प्लांट में उत्पादित किया जा सकेगा,आइआइटी मद्रास की टीम ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को यह जानकारी दी। मंत्री के इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो से पता चलता है कि उन्होंने टीम को चिपसेट के स्वदेशी उत्पादन की तैयारी के लिए हरी झंडी दे दी है।*
*4_ इसरो को मिली बड़ी सफलता, चंद्रयान-2 ने पहली बार दी सूरज के प्रभाव की जानकारी,22 जुलाई 2019 को गए चंद्रयान मिशन ने एक बार फिर इतिहास रचा है। इसरो का कहना है कि चंद्रयान-2 ने चंद्रमा पर सूर्य के प्रभाव का पहली बार अवलोकन किया है।*
*5_ युपी- राजनाथ ने चखी लखनवी चाट, चाव से खाए पानी बताशे; दिवाली समारोह में कार्यकर्ताओं से खुलकर मिले रक्षा मंत्री,धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के उमंग और उत्साह को देखकर मैं भी अति उत्साहित हूं।*
*6_ रिश्वत केस में फंसे पंजाब DIG भुल्लर सस्पेंड, घर से मिला था ढाई किलो सोना, साढ़े सात करोड़ कैश।*
*7_ धनतेरस पर ग्राहकों से गुलजार रहा बाजार,हालांकि, सोने-चांदी की कीमतों में वृद्धि हुई थी, फिर भी इनकी खरीदारी में उत्साह बना रहा। इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव, मोबाइल, साउंड सिस्टम से लेकर एयर कंडीशनर और वाटर प्यूरीफायर की भी भारी मांग रही।*
*8_ धनतेरस पर 1 लाख करोड़ की खरीदारी, ₹60,000 करोड़ के सोना-चांदी बिके, यह पिछले साल से 25% ज्यादा; मारुति ने सबसे ज्यादा कारें बेचीं।*
*9_ बिहार चुनाव करीब, पर रणनीति दूर! नामांकन खत्म होने में दो दिन, INDIA गठबंधन में सीटों पर अब भी उलझन।*
*10_ बिहार वोटिंग से पहले NDA को लगा बड़ा झटका; बिना चुनाव लड़े ही बाहर हुईं उम्मीदवार; सीमा सिंह का नामांकन रद्द।*
*11_ तेजस्वी यादव से लेकर चिराग पासवान और नीतीश कुमार की पार्टी तक… बिहार का हर चौथा विधायक परिवारवादी।*
*12_ अयोध्या -दीपोत्सव से पहले रामनगरी में रिकॉर्ड बनना शुरू, सरयू आरती में 21000 शामिल, गिनीज टीम आज करेगी एलान।*
*13_ तेलंगाना: रेवंत सरकार लाने वाली है अनोखा कानून, माता-पिता की अनदेखी करने वाले कर्मचारियों की कटेगी सैलरी।*
*14_ ICC चेयरमैन जय शाह ने अफगान क्रिकेटरों के निधन को बताया क्रिकेट जगत के लिए त्रासदी, की सैन्य हमले की कड़ी निंदा।*
*15_ क्रिकेट के सुपर पावर ऑस्ट्रेलिया को चैलेंज करने पहुंचा भारत, पहला वनडे आज; रोहित-कोहली 7 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे।*
*16_ ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर उतरे अमेरिकी, ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का अनुरोध किया है।
*प्रभावित क्षेत्र:*
– ****दिल्ली*: चाणक्यपुरी, आईटीओ, मूलचंद फ्लाईओवर, सदर बाजार, चांदनी चौक और लुटियंस दिल्ली जैसे व्यस्त बाजारों में भारी भीड़ और जाम की स्थिति देखी गई।
– *गुरुग्राम*: इफ्को चौक पर गाड़ियों का भारी जमावड़ा देखा गया, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
– *नोएडा*: डीएनडी फ्लाईवे और सेक्टर 18 जैसे क्षेत्रों में भी जाम की स्थिति देखी गई।
*दिल्ली पुलिस की अपील:*
– *अनावश्यक यात्रा से बचें*: दिल्ली पुलिस ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने का अनुरोध किया है, खासकर पीक आवर्स के दौरान।
– *वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें*: यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
– *नियमित अपडेट के लिए ट्रैफिक ऐप्स का उपयोग करें*: दिल्ली पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक ऐप्स और सोशल मीडिया के माध्यम से नियमित अपडेट प्राप्त करने का अनुरोध किया है।
*यातायात प्रबंधन के लिए कदम:*
– *पुलिस बल की तैनाती*: दिल्ली पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है, जिसमें मोटरसाइकिल पर पेट्रोलिंग यूनिट शामिल हैं।
– *भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष ध्यान*: पुलिस ने भीड़भाड़ वाले बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया है, जहां यातायात की स्थिति अधिक जटिल हो सकती है।
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*#Metronewz:शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*1_ कपड़े बदलकर ना आ जाए जंगलराज; अमित शाह ने हिन्दुस्तान बिहार समागम में दिया 20 साल का हिसाब।*
*2_ अमित शाह ने कहा यदि चुनाव आयोग SIR के जरिए घुसपैठियों को निकालना है तो तकलीफ क्या है, ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने घुसपैठ होने देकर अपना वोट बैंक बढ़ाया है,हम भाजपा के रूप में यही मांग रखते हैं कि पूरे देश में SIR होना चाहिए और चुन -चुनकर घुसपैठियों को निकाला जाए।*
*3_ अब नहीं होती आतंकियों की भर्ती, अमित शाह बोले- सही रास्ते पर है कश्मीर।*
*4_ पीएम मोदी के प्रमुख मंत्रियों का प्रेस कॉन्फ्रेंस – जीएसटी बचत पर 3 दिग्गज एक साथ | निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को संबोधित किया *
*5_ लखनऊ में सुपर सोनिक ब्रह्मोस मिसाइलों के प्रथम बैच का फ्लैग ऑफ, देश की सेना होगी और मजबूत, पाकिस्तान का हर इंच ब्रह्मोस की रेंज में, ऑपरेशन सिंदूर तो ट्रेलर था; बोले राजनाथ सिंह*
*6_ भारत की रक्षा उत्पादों में आत्मनिर्भरता के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करने वाली लखनऊ की ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट ने नई इंटीग्रेशन एंड टेस्ट सुविधा से मिसाइल सिस्टम की पहली खेप सफलतापूर्वक तैयार की है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस कि अत्याधुनिक यूनिट 11 मई 2025 को उद्घाटन के बाद पूरी तरह संचालन में आई थी। यहां मिसाइल इंटीग्रेशन, टेस्टिंग व अंतिम गुणवत्ता परीक्षण की सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।*
*7_ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई से तैयार की गई ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को शनिवार को हरी झंडी दिखाई। यह दिन न सिर्फ उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (यूपीडीआईसी) के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बल्कि भारत के रक्षा उत्पादों में आत्मनिर्भरता के संकल्प को भी नई ऊर्जा भी देगा।*
*8_ ऑपरेशन सिंदूर-रूस से तेल खरीद के ट्रंप के दावों पर मौनी बाबा बन जाते हैं…’, कांग्रेस का PM मोदी पर तंज।*
*9_ लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीबरथ ट्रेन में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए कूदकर भागे यात्री।*
*10_ दिल्ली के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, कई सांसदों का है आवास, संसद से महज 200 मीटर दूर है यह इलाका।*
*11_ INDIA ब्लॉक में खींचतान, 10 सीटों पर महागठबंधन कैंडिडेट्स आमने-सामने, शाह बोले- लालू जंगलराज चाहते हैं; पहले फेज का नामांकन खत्म।*
*12_ दिवाली से पहले ही जहरीली हुई दिल्ली की हवा, कई जगह AQI का लेवल 350 पार; केरल में भारी बारिश, मुल्ला पेरियार डैम ओवरफ्लो।*
*13_ महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर कर दिया गया है। राज्य सरकार ने इसे लेकर राजपत्र के जरिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह कदम एकनाथ शिंदे सरकार द्वारा औरंगाबाद शहर का नाम औपचारिक रूप से नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने के लगभग तीन साल बाद उठाया गया है।*
*14_ धनतेरस कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को मनाया जाने वाला शुभ पर्व है, जो धन, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है और सोना-चांदी, धातु के बर्तन आदि खरीदना शुभ माना जाता है। सही वस्तुओं की खरीदारी से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।*
*15_ टोनी एबॉट बोले: अगले चार-पांच दशक में भारत का पीएम बनेगा विश्व का नेता, 21वीं सदी चीन के साथ-साथ भारत का भी।*
*16_ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने कहा है कि आने वाले 40-50 वर्षों में स्वतंत्र विश्व का नेतृत्व अमेरिका से हटकर भारत के प्रधानमंत्री के हाथ में आ सकता है। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारत को 21वीं सदी की वैश्विक महाशक्ति बताया और चीन के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करने में भारत की अहम भूमिका को रेखांकित किया।*
*17_ चीन पर लगाए 100% टैरिफ को कम करेंगे ट्रंप! US-China के बीच होगी ट्रेड डील पर बातचीत; रेयर अर्थ मिनरल्स पर बनेगी बात*
*18_ क्रिकेटरों की मौत का बदला लेगा अफगानिस्तान, पाक ने तालिबान से सुलह के लिए कतर भेजा रक्षा मंत्री।*
*19_ पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में 3 अफगान क्लब क्रिकेटरों की मौत, 14 नागरिकों की भी मौत; PAK के साथ होने वाली टी-20 सीरीज से हटा अफगानिस्तान।*
*** बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार के बाद से कट्टरपंथ बढ़ने की खबरें हैं। आईएसआई बांग्लादेश में आतंकी शिविर चला रही है और युवाओं को भर्ती कर रही है। इसके अलावा, पाकिस्तान बांग्लादेश की सांस्कृतिक पहचान को मिटाकर उसे अपनी विचारधारा की ओर झुकाना चाहता है और उर्दू को मुख्य भाषा बनाना चाहता है।
*बांग्लादेश में बढ़ता आतंकवाद:*
– आईएसआई बांग्लादेश में आतंकी शिविर चला रही है और युवाओं को भर्ती कर रही है।
– पाकिस्तान बांग्लादेश की सांस्कृतिक पहचान को मिटाकर उसे अपनी विचारधारा की ओर झुकाना चाहता है।
– आईएसआई मदरसों को बढ़ावा दे रही है, जिससे क्षेत्र में आतंकवाद बढ़ने का खतरा है।
– बांग्लादेश में हिजब उत-तहरीर जैसे प्रतिबंधित संगठन सक्रिय हैं और वे एक इस्लामिक राज्य की स्थापना के लिए काम कर रहे हैं।
*बांग्लादेश सरकार की भूमिका:*
– मुहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार पर कट्टरपंथी तत्वों के साथ नरम रुख अपनाने का आरोप है।
– सरकार पर आरोप है कि वह आतंकवाद के मुद्दे पर प्रभावी ढंग से नहीं लड़ रही है और कट्टरपंथी तत्वों को बढ़ावा दे रही है।
*** दिल्ली की हवा दिवाली से पहले लगातार पांचवें दिन भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 186 पर है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। पीएम2.5 और पीएम10 का स्तर भी अधिक है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
*वर्तमान वायु गुणवत्ता:*
– *AQI*: 186 (खराब)
– *PM2.5*: 105 µg/m³
– *PM10*: 191 µg/m³
*दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता:*
– कुछ क्षेत्रों में AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है।
– नौ केंद्र ‘रेड जोन’ में हैं, जो वायु गुणवत्ता के अत्यधिक खराब होने का संकेत देता है।
*स्वास्थ्य पर प्रभाव:*
– खराब वायु गुणवत्ता के कारण सांस और हृदय संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
– बच्चों, बुजुर्गों और पहले से ही बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए ।
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*** रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई। यह मिसाइलें लखनऊ स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड की नई सुविधा में निर्मित की गई हैं।
*ब्रह्मोस मिसाइल की विशेषताएं:*
– *सुपरसोनिक गति*: ब्रह्मोस मिसाइल ध्वनि की गति से तीन गुना अधिक गति से उड़ सकती है।
– *बहुमुखी प्रक्षेपण क्षमता*: इसे जमीन, समुद्र और हवा से प्रक्षेपित किया जा सकता है।
– *उच्च सटीकता*: इसमें उन्नत मार्गदर्शन प्रणाली है जो इसे अत्यधिक सटीक बनाती है।
– *लंबी दूरी*: इसकी मारक क्षमता 290-400 किलोमीटर है, और लंबी दूरी के संस्करणों पर काम चल रहा है।
*ब्रह्मोस सुविधा का महत्व:*
– *आत्मनिर्भरता*: यह सुविधा भारत को विदेशी हथियार प्रणालियों पर निर्भरता कम करने में मदद करेगी।
– *रोजगार सृजन*: इस परियोजना से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
– *निर्यात संभावनाएं*: भारत इस मिसाइल को अन्य देशों को निर्यात करने की स्थिति में होगा, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
*सरकार की पहल:*
– *आत्मनिर्भर भारत अभियान*: यह परियोजना भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।
– *उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर*: यह सुविधा उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य राज्य में रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देना है।
*** भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण की तैयारी के लिए NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है। यह परीक्षण 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 के बीच किया जाएगा। इस दौरान बंगाल की खाड़ी में हवाई जहाजों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
*मिसाइल परीक्षण के विवरण:*
– *तारीख*: 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025
– *स्थान*: बंगाल की खाड़ी
– *NOTAM*: विमानों की आवाजाही के लिए खतरे का क्षेत्र बढ़ाकर लगभग 155 किलोमीटर किया गया है।
*महत्वपूर्ण बिंदु:*
– *रक्षा क्षमता में वृद्धि*: मिसाइल परीक्षण से भारत की रक्षा क्षमता में वृद्धि होगी और रणनीतिक मारक क्षमता मजबूत होगी।
– *आत्मनिर्भरता*: यह परीक्षण भारत की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता को दर्शाता है और देश की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
*अनुमानित मिसाइल:*
– *अग्नि-6 ICBM*: कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत अग्नि-6 मिसाइल का परीक्षण कर सकता है, जिसकी मारक क्षमता 8,000-10,000 किलोमीटर तक हो सकती है।
– *MIRV तकनीक*: अग्नि-6 मिसाइल में MIRV (मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल रीएंट्री व्हीकल) तकनीक हो सकती है, जिससे यह एक साथ कई लक्ष्यों पर हमला कर सकती है।
**** केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ‘ठगबंधन’ है और तेजस्वी यादव पर जनता का भरोसा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन में न तो नेता है और न ही नेतृत्व, और आंतरिक कलह और सीट बंटवारे में देरी साफ दिख रही है। गिरिराज सिंह ने कहा, “महागठबंधन ‘दिल के टुकड़े हज़ार हुए, कोई यहाँ गिरे, कोई वहाँ गिरे’ वाली स्थिति में है। वे 4 दर्जन सीटों पर एक-दूसरे के आमने-सामने हैं… उनका ‘गठबंधन’ ‘ठगबंधन’ साबित हुआ। वे एक-दूसरे को धोखा दे रहे हैं। इससे पता चलता है कि वे हताश और निराश हैं।”
*गिरिराज सिंह के बयान के मुख्य बिंदु:*
– *महागठबंधन पर निशाना*: गिरिराज सिंह ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए इसे ‘ठगबंधन’ बताया।
– *तेजस्वी पर जनता का भरोसा नहीं*: उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पर जनता का भरोसा नहीं है।
– *एनडीए की जीत का दावा*: गिरिराज सिंह ने दावा किया कि एनडीए आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल करेगी।
– *महागठबंधन में आंतरिक कलह*: उन्होंने कहा कि महागठबंधन में आंतरिक कलह और सीट बंटवारे में देरी साफ दिख रही है ।
*** आईसीसी और बीसीसीआई ने पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में तीन अफगानिस्तानी क्रिकेटरों की मौत पर कड़ी निंदा की है। आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने ट्वीट कर कहा कि वे इस घटना से दुखी हैं और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ खड़े हैं। बीसीसीआई ने भी बयान जारी कर पाकिस्तान की इस नापाक हरकत की निंदा की है और इसे अनुचित बताया है।
*मृत क्रिकेटरों के नाम:*
– कबीर आगा
– सिबगातुल्लाह
– हारून
*अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की प्रतिक्रिया:*
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के साथ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज से हटने का फैसला किया है। बोर्ड ने कहा कि जब तक पाकिस्तान अपने हमले बंद नहीं करता, तब तक वे उनके साथ क्रिकेट नहीं खेलेंगे।
*पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन:*
आईसीसी और बीसीसीआई के अलावा अफगानिस्तान के क्रिकेटर्स भी पाकिस्तान के खिलाफ हैं। स्टार स्पिनर राशिद खान ने कहा कि नागरिक ठिकानों पर हमला करना अनैतिक और बर्बर है। उन्होंने कहा कि वे अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले के साथ हैं और पाकिस्तान के साथ सीरीज नहीं खेलना चाहते हैं।
***नरकासुर, जिसे भौमासुर भी कहते हैं, भगवान विष्णु के वराह अवतार एवं भूदेवी (पृथ्वी) का पुत्र था। वो प्रागज्योतिषपुर-कामरूप (असम) का शासक था। वो ईश्वर का पुत्र होने के बाद भी अपने दुष्चरित्र के कारण असुर कहलाया। उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए उसके पिता ने कृष्णावतार और माता ने सत्यभामा के अवतार में उसका वध किया। 16100 स्त्रियों पर अत्याचार करने और उन्हें बंदी बनाने के कारण उसे स्त्री से मृत्यु का श्राप मिला और इसीलिए कृष्ण के रथ की सारथी उनकी पत्नी सत्यभामा बनीं। कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरकासुर का वध होने के कारण इस दिन नरक चौदस का पर्व मनाया जाता है। यह कथा हमें स्मरण कराती है कि दुष्चरित्र ईश्वर के पुत्र को भी असुर बना देता है और स्त्रियों के प्रति असम्मान को माता पिता भी क्षमा नहीं करते हैं।
*इसलिए इस पर्व पर हमें सत्चरित्र का संकल्प लेना चाहिए और इसे जीवन में आत्मसात करना चाहिए।*
“इसर आवै दरिद्दर जावै”
*आप सभी को छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
*#metropressclub*
**हर्षोल्लास से मना दिल्ली भाजपा* *मीडिया विभाग का दिवाली मंगल मिलन*
प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा, मुख्य मंत्री गुप्ता, केन्द्रीय राज्य मंत्री मल्होत्रा, सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पत्रकारों, पार्टी पदाधिकारियों एवं दिल्ली वालों को दिवाली दीपोत्सव की शुभकामनाऐ दीं
आज कर्तव्य पथ पर दिल्ली की मुख्यमंत्री डेढ़ लाख से ज़्यादा दिए जलाकर एक इतिहास बनाने का काम कर रही है — *वीरेन्द्र सचदेवा*
दिल्ली की जनता से अपील है कि उत्सव की चमक में प्रकृति की शांति को भी स्थान दें और एक हरित एवं खुशहाल दिल्ली के निर्माण में सहभागी बनें — *मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता*
आज दिल्ली में वो सनातन सरकार है जो भारतीय संस्कृति के विकास के साथ ही सभी के समग्र विकास में विश्वास रखती है — *सुधांशु त्रिवेदी*
यह दिवाली हमारे लिए उमंग और उत्साह लेकर आई है क्योंकि दिल्ली में ट्रिपल इंजन की विकासशील सरकार है — *अल्का गुर्जर*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों का पत्रकारों के संग वार्षिक दिवाली मंगल मिलन समारोह आज दीनदयाल उपाध्याय मार्ग सती नये प्रदेश कार्यालय पर सम्पन्न हुआ।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता एवं दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की गरिमापूर्ण उपस्थिती में आयोजित समारोह का मंच संयोजन मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर ने किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं मुख्य मंत्री के साथ ही दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. सुधांशु त्रिवेदी ने बड़ी संख्या में उपस्थित पत्रकारों के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्बोधित कर आज धनतेरस से प्रारम्भ दीप उत्सव की शुभकामनाऐं दी।
दिवाली मंगल मिलन समारोह में अनेक वरिष्ठ पत्रकारों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा बीट से जुड़े पत्रकार एवं दिल्ली भाजपा नेता सांसद श्री मनोज तिवारी, श्री योगेन्द्र चांदोलिया एवं सुश्री बाँसुरी स्वराज, विधानसभाध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, दिल्ली सरकार में मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा, श्री आशीष सूद एवं श्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, यमुनापार विकास बोर्ड अध्यक्ष सरदार अरविंदर सिंह लवली, रूरल विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री राजकुमार चौहान, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन एवं श्री विजय गोयल, विधायक श्री कैलाश गहलोत, श्री करतार सिंह, श्री राजकुमार भाटिया, एन.डी.एम.सी. सदस्य श्री दिनेश प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री शहजाद पूनावाला एवं श्री प्रदीप भंडारी, प्रदेश पदाधिकारी श्री विष्णु मित्तल, श्री सतीश गर्ग, श्रीमती योगिता सिंह, श्रीमती सुनीता कांगड़ा, श्रीमती सारिका जैन, श्री विनोद बछेती, श्री सुमित भसीन आदि, दिल्ली के उपमहापौर श्री जय भगवान यादव और स्थाई समिति सदस्य श्रीमती सत्या शर्मा के आलावा अनेक मोर्चा अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं प्रभारी आदि प्रमुख थे।
मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर, मीडिया रिलेशन प्रमुख श्री विक्रम मित्तल, कार्यालय मंत्री श्री बृजेश राय, सह मंत्री श्री अमित गुप्ता, प्रवक्ताओं डा. अनिल गुप्ता, श्री शुभेन्दू शेखर अवस्थी, श्री यासिर जिलानी, श्री अजय सहरावत, श्री नीरज तिवारी, डा. ममता त्यागी, श्री राजकुमार फुलवारिया एवं श्री विक्रम विधूड़ी ने पूरे पारम्परिक अंदाज में बड़ी संख्या में पधारे पत्रकारों को स्वागत किया और उनको जलपान करवाया।
संगीतमय समारोह में पुरानी दिल्ली के व्यंजनों के साथ ही बिहार के लिटी चौखा, राजस्थान की दाल बांटी एवं कर्नाटक के डोसे और ग्रीन पार्क के प्रसिद्ध चाय वाले की चायकी खास व्यवस्था थी।
श्री वीरेंद्र सचदेवा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले आठ सालों में जो पुरानी सरकार थी वह माननीय सर्वोच्च न्यायालय के सामने तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर रखती थी ताकि दिवाली में पटाखे जलाने पर रोक में लगी रहे। इस वर्ष भाजपा की सरकार ने ग्रीन पटाखों के साथ दिवाली मनाने की बात को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष रखी और न्यायालय ने मान लिया है और इस बार दिल्ली में संस्कृति के साथ साथ पर्यावरण का भी समन्वय नज़र आएगा।
उन्होंने कहा सनातन ही सरकार ने इस बार दिल्ली को पटाखों के साथ दिवाली मनाने का मौक़ा दिया है और साथ ही साथ इस बार केंद्र सरकार द्वारा GST में राहत दे कर एक बड़ी सौग़ात दिल्ली वालों को ही नहीं पूरे देशवासियों को दी है। 738 करोड़ रुपए से ज़्यादा रिफंड के साथ यहाँ के व्यापारी डबल दिवाली मना रहे हैं और साथ ही साथ आज कर्तव्य पथ पर दिल्ली की मुख्यमंत्री डेढ़ लाख से ज़्यादा दिए जलाकर एक इतिहास बनाने का काम कर रही है।
मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि आप सभी को धन्यवाद देना चाहूंगी क्योंकि आप सभी के प्रयास से दिल्ली में 27 सालों बाद भाजपा की सरकार बनी है और भाजपा इसके लिए दिल्ली की जनता की पूरी तरह से आभारी हैं हम सरकार के रूप में आपकी सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
मुख्य मंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर इस दीपावली को ग्रीन और गौरवमयी बनाएंगे। यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना और जिम्मेदारी का प्रतीक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सबको एक बार फिर से बधाई है और कहा कि इस बार दिवाली में माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय ने हर घर में खुशियां लौटाई हैं और पर्यावरण के प्रति सजगता का नया अध्याय भी खोला है। उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील की कि उत्सव की चमक में प्रकृति की शांति को भी स्थान दें और एक हरित एवं खुशहाल दिल्ली के निर्माण में सहभागी बनें।
डॉ. अल्का गुर्जर ने कहा कि यह दिवाली हमारे लिए उमंग और उत्साह लेकर आई है क्योंकि दिल्ली में ट्रिपल इंजन की विकासशील सरकार है और लगातार इससे हो रहा परिवर्तन साफ़ दिखने लगा है, आमजन में उमंग भरने वाली एक सरकार है और आमजन की सरकार है जो लगातार निरंतर काम के साथ साथ धार्मिक पर्वों को भी बेहतर व्यवस्था के साथ मनवाने में प्रयासरत हैं।
डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इक्कीसवीं सदी का सूरज उगने के बाद दिल्ली में पहली बार दिवाली आयी है अगर ऐसा कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी क्योंकि इससे पहले कि दिवाली उजाला लेकर ज़रूर आती थी लेकिन सरकार की अंधकारमय प्रयासों ने लोगों को आस्था के साथ खिलवाड़ करने का काम किया। आज दिल्ली में वो सनातन सरकार है जो भारतीय संस्कृति के विकास के साथ ही सभी के समग्र विकास में विश्वास रखती है।
****जनता से नाकारे जाने के बाद भी केजरीवाल झूठ एवं भ्रम की ब्यानबाज़ी कर राजनीतिक अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रहे हैं — *वीरेन्द्र सचदेवा*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल सत्ता में रहते हुए भी भ्रम एवं झूठ की राजनीति करते थे और अब जब जनता ने उनको नाकार दिया है तब भी झूठ एवं भ्रम की ब्यानबाज़ी कर राजनीतिक अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दुखद है की केजरीवाल राजनीतिक पश्चाताप की जगह बेशर्मी से झूठ बोल रहे हैं और अच्छा शासन देने के दावे कर रहे हैं।
अब केजरीवाल कितना भी झूठ बोल लें दिल्ली वाले जानते हैं की उनकी सरकार ने शिक्षा के नाम पर क्लास रूम घोटाला तो स्वास्थ के नाम पर मोहल्ला क्लीनिक एवं अस्पताल निर्माण में घोटाले किये। पानी व्यवस्था ऐसी की थी कि गर्मी तो छोड़ो सर्दी में भी आधी दिल्ली टैंकरों के सहारे जीती थी।
*** निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम ने करीब 8.28 करोड़ रुपए का लोन लिया है। अनामिका गौतम ने 4 लोगों से लोन लिया 👇
• अभिषेक झा: 1.20 करोड़ रुपए
• गुरिंदर सिक्का: 3.24 करोड़ रुपए
• जसविंदर कौर: 1.34 करोड़ रुपए
• योगेश कुमार: 2.50 करोड़ रुपए
अजीब बात है कि इस लोन में कुछ भी गिरवी नहीं रखा गया। साथ ही, चौंकाने वाली बात ये है कि निशिकांत दुबे की पत्नी को लोन देने वाले अभिषेक झा ने उन्हीं के सामने गोड्डा से चुनाव लड़ा था।
वहीं, अभिषेक झा का कहना है कि उन्होंने निशिकांत दुबे की पत्नी को कोई लोन नहीं दिया है।
सवाल है- अगर लोन नहीं दिया गया तो पैसा आया कहां से? :AICC सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की चेयरपर्सन, SupriyaShrinate
***





