Delhi NCRDelhi NCRE-Paperhttps://metropressclub.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKarnatkaUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

*#Metronewz:शनिवार:25/10/2025 की बड़ी खबरें* *बिहार में एनडीए इस बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीत के सभी पुराने रेकॉर्ड तोड़ देगा: नरेंद्र मोदी* *फोर्ब्स एशिया की '100 स्टार्टअप्स टू वॉच' लिस्ट जारी: इसमें सबसे ज्यादा 18 भारत के; ₹8779 करोड़ तक की वैल्यू वाली कंपनी शामिल।* *अमेरिका को सौंप दी थी परमाणु हथियारों की चाबी, मुशर्रफ को लेकर सनसनीखेज खुलासा।*

 

 

*#Metronewz:शनिवार:25/10/2025 की बड़ी खबरें*
*बिहार में एनडीए इस बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीत के सभी पुराने रेकॉर्ड तोड़ देगा: नरेंद्र मोदी*

*फोर्ब्स एशिया की ‘100 स्टार्टअप्स टू वॉच’ लिस्ट जारी: इसमें सबसे ज्यादा 18 भारत के; ₹8779 करोड़ तक की वैल्यू वाली कंपनी शामिल।*

*अमेरिका को सौंप दी थी परमाणु हथियारों की चाबी, मुशर्रफ को लेकर सनसनीखेज खुलासा।*

*आतंकवाद पर पाकिस्तान बेनकाब:UN में भारत में आतंक भेजने की बात खुद कबूली।*

*हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर बड़ा हादसा, बाइक से जोरदार टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग; 12 लोगों की मौत।*

*’मैं RJD में वापसी से बेहतर मौत चुनूंगा’, तेजप्रताप यादव की दो टूक।*

*चीन ने तिब्बत में मिसाइल बेस का किया विस्तार, सैटेलाइट इमेज से खुलासा; क्षेत्रीय तनाव बढ़ेगा।*

*सरहद पर सैन्य अभ्यास: सरकार ने ‘त्रिशूल’ से पहले जारी किया नोटम, 12 दिन तक वायुसीमा में प्रवेश पर पाबंदियां।*

*दिल्ली में फिदायीन हमले की फिराक में थे संदिग्ध आतंकी, ले रहे थे ट्रेनिंग; पाकिस्तान से लिंक उजागर।*

*नवंबर से मोर्चा संभालेगी भैरव बटालियन, लौंगेवाला जाकर ‘पहली सैन्य टुकड़ी’ से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह*

*देश में पहली बार एक दिन में तीन अंग ट्रांसप्लांट: हार्ट, फेफड़ों और गुर्दे की सर्जरी हुई, सरकारी अस्पताल में फेफड़ो का पहला ट्रांसप्लांट।*

*सहरसा में खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, युवक झुलसा: एक बोगी जलकर राख; जान बचाकर भागे यात्री, बोले- मोबाइल चार्जिंग सॉकेट में हुआ था ब्लास्ट।*

*82 साल की महिला ने की बंजी जपिंग, ऋषिकेश में 117 मीटर ऊंचाई से छलांग लगाई, न चीखी न चिल्लाई।*

*जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव: नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीती 3 सीटें, BJP के खाते में आई 1 सीट।*

*’बंदूक की नोक’ पर ट्रेड एग्रीमेंट नहीं करेगा भारत’, US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल की दो टूक।*

*JNU में ‘आई लव मोहम्मद’ के लगे पोस्टर, छात्र संघ चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की साजिश?*

*संयुक्त राष्ट्र की मूल भावना बनाए रखते हुए इसका पुनर्गठन एक चुनौती: जयशंकर*

*Men’s Junior World Cup: पाकिस्तान ने टूर्नामेंट से नाम लिया वापस, अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ दूसरी टीम की करेगा घोषणा‌।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_पीएम नरेंद्र मोदी ने लालू और गांधी परिवार पर भी निशाना साधा है। कहा कि यह लोग जमानत पर बाहर हैं। इन पर घोटाले का आरोप है। इनलोगों ने बिहार के भविष्य को अधर में लटका दिया था।*

*2_ अटक, लटक, झटक, पटक दल हैं; पीएम मोदी ने महागठबंधन को बताया ‘लठबंधन।’*

*3_ रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है और शांति के लिए हमारा मिशन तब तक जारी रहेगा जब तक एक भी आतंकवादी मानसिकता जीवित है। राजस्थान के जैसलमेर में ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना के कमांडरों के पहले सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान रक्षामंत्री ने यह बात कही।*

*4_ राष्ट्र की अखंडता की रक्षा के लिए चौबीसों घंटे सीमा पर तैनात रहने वाले सैनिकों का आभार जताने के साथ ही रक्षामंत्री ने उनसे दुश्मनों को कभी कम न आंकने और हमेशा सतर्क एवं तैयार रहने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से जन्मी नई रणनीतिक सोच यह है कि भारत किसी भी आतंकवादी गतिविधि का अपनी शर्तों पर जवाब देता है। यह नए भारत का रक्षा सिद्धांत है, जो संकल्प और साहस दोनों का प्रतीक है।*

*5_ प्रशिक्षण प्रणाली में बड़े बदलाव की जरूरत’, वायुसेना प्रमुख बोले- आधुनिक युग में हर वक्त तैयार रहना होगा।*

*6_ संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगांठ पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के पीड़ितों और गुनहगारों को एक तराजू में तोलना न केवल अन्याय है, बल्कि वैश्विक व्यवस्था के लिए खतरा भी है। उन्होंने ने संयुक्त राष्ट्र की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब कोई सदस्य देश आतंकवादियों की रक्षा करता है, तब बहुपक्षीयता की विश्वसनीयता पर गंभीर आंच आती है।*

*7_ पीयूष गोयल बोले-भारत बंदूक तानकर डील नहीं करता, ट्रेड डील पर US से बातचीत जारी, हाई टैरिफ से निपटने नए मार्केट्स ढूंढ रहे।*

*8_ ‘RJD का मतलब- रंगदारी, जंगलराज और दादागिरी’, बिहार के हाजीपुर में बोले BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा।*

*9_ ‘राजद में वापसी से बेहतर मौत चुनूंगा’, माता-पिता से आर्शीवाद के सवाल पर लालु के बेटे तेज प्रताप बोले- काफी समय से बात नहीं हुई।*

*10_ जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा की 3 सीटें NC ने जीतीं, एक पर भाजपा की विजय, फरवरी 2021 में खाली हुई थीं सीटें।*

*11_ भारत एक महान लोकतंत्र और अन्य देशों के लिए प्रेरणास्रोत- Times Now के साथ Exclusive Interview में बोलीं नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो।*

*12_ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा को अब कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने एक वर्ग पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में एक समूह ऐसा है, जो संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाता है।*

*13_ जैसलमेर बस हादसे की FSL रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आग एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी थी। जांच में किसी विस्फोटक की पुष्टि नहीं हुई। हादसे में 26 लोगों की जान गई थी। बस मालिक, चालक और निर्माता गिरफ्तार किए गए हैं।*

*14_ सहरसा में खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, युवक झुलसा, एक बोगी जलकर राख; जान बचाकर भागे यात्री, बोले- मोबाइल चार्जिंग सॉकेट में हुआ था ब्लास्ट।*

*15_ सोना एक दिन में ₹1,836 और चांदी ₹4,417 सस्ती, 7 दिन में सोने की कीमत में ₹9,356 घटी, चांदी में ₹31 हजार की गिरावट।*

*16_ विराट–रोहित आज ऑस्ट्रेलिया में आखिरी वनडे खेल सकते हैं, सिडनी में तीसरा मुकाबला; ऑस्ट्रेलिया से पहली बार क्लीन स्वीप का खतरा।*

*17_ भारत के बाद एक और पड़ोसी पाकिस्तान को पानी के लिए तरसाएगा, कुनार नदी पर बांध बनाने की तैयारी।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!