Delhi NCRKarnatkaUncategorizedटॉप न्यूज़दुनियादेशमध्य प्रदेशयूपीराजस्थानराज्य
Trending

*#Metronewz:13/02/2026:शुक्रवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *प्रधानमंत्री कार्यालय का नया पता तय! 13 फरवरी से ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगा देश का प्रशासन, प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे उद् घाटन।* *3.60 लाख करोड़ की डिफेंस डील को मंजूरी, 114 राफेल जेट्स खरीदेगा भारत।* *अमेरिका ने दबाव में हटाया पीओके और अक्साई चिन से संबंधित भारत का नक्शा, पाकिस्तान ने किया दावा।*

*#Metronewz:13/02/2026:शुक्रवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*

*प्रधानमंत्री कार्यालय का नया पता तय! 13 फरवरी से ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगा देश का प्रशासन, प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे उद् घाटन।*

*3.60 लाख करोड़ की डिफेंस डील को मंजूरी, 114 राफेल जेट्स खरीदेगा भारत।*

*अमेरिका ने दबाव में हटाया पीओके और अक्साई चिन से संबंधित भारत का नक्शा, पाकिस्तान ने किया दावा।*

*बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले में 4 साल से फरार आरोपी नजीर हुसैन गिरफ्तार।*

*धमाके से थर्रा उठा सीकर! नीमकाथाना के प्रसिद्ध गणेश्वर धाम में सूटकेस ब्लास्ट, दो संदिग्ध फरार।*

*तेजस्वी यादव का भ्रष्टाचार पर बोलना शेर के शाकाहारी होने जैसा’, प्रशांत किशोर ने कसा तंज।*

*चेक बाउंस मामला: तिहाड़ जेल में ही रहेंगे अभिनेता राजपाल यादव, हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार।*

*भाजपा सांसद का राहुल की सदस्यता खत्म करने वाला नोटिस:राहुल बोले- FIR करें, प्रिविलेज प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ूंगा।*

*पायलट ने जानबूझकर क्रैश किया था प्लेन? विमान हादसे पर झूठी निकली इटालियन रिपोर्ट।*

*बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP 175 सीटों पर आगे, जमात को 30 पर बढ़त।*

*बीजेपी ,राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस नहीं देगी भाषण से कुछ शब्द हटाने का फैसला संभव।*

*तारिक रहमान से दोस्ती करेंगे शेख हसीना के बेटे, बांग्लादेश वापसी का रास्ता।*

*केरल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई कैंपेन कमेटी, शशि थरूर को मिली अहम जिम्मेदारी।*

*सूडान में भयावह हादसा: नाव पलटने से 15 लोगों की मौत; कई लापता, बचाव और राहत कार्य जारी*

*पाकिस्तान में विपक्षियों को ‘निपटाने’ का लंबा ट्रेंड। इमरान लगभग अंधे हुए!*

*पीएम मोदी का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता’, ट्रंप के बयान पर भारत की प्रतिक्रिया,इस पर उचित कदम उठाए जाएंगे ।*

*मदनी बोले-वंदे मातरम पर सरकार का आदेश आजादी पर हमला:ये मनमाना और एकतरफा; वंदे मातरम के सभी छंद गाने के विरोध में संगठन।*

*मेरठ मेट्रो नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी! 40 मिनट में मेरठ से दिल्ली तक का सफर।*

*आंखों से देख नहीं सकतीं, लेकिन हौसला पहाड़ जैसा, पहली ब्लाइंड जज बनेंगी थन्या नाथन।*

*उत्तराखंड के कई शहर स्विट्जरलैंड से भी ज्यादा ठंडे:गंगोत्री में पारा -21°C; MP में बादल छाए, बिहार में कोहरे से विजिबिलिटी जीरो हुई।*

*IND vs NAM, T20 World Cup : भारत की लगातार दूसरी जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया; इशान-हार्दिक के अर्धशतक।*

*श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हराया: T20I में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की, कप्तान शनाका ने बनाया रिकॉर्ड।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ प्रधानमंत्री की साउथ ब्लॉक में की आज आखिरी कैबिनेट बैठक, अब सेवा तीर्थ से चलेगा पीएमओ; पीएम मोदी करेंगे उद् घाटन ।125 साल बाद ब्रिटिश काल की छाया से मिलेगी मुक्ति।*
*2_ भारत 2026 में एशिया की सबसे तेज रफ्तार वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा: फिच रेटिंग्स।*

*3_ ‘भाजपा से ही आस’, केरल से आए जनप्रतिनिधियों से पीएम ने कहा- सेवा की राजनीति को आगे बढ़ाएं।*

*4_ भाजपा सांसद बोले- राहुल गुमराह कर रहे, सदस्यता खत्म करने का नोटिस दिया; राहुल का जवाब- FIR करें, प्रिविलेज प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ूंगा।*

*5_ FIR हो,मुकदमा दर्ज हो या,Privilege प्रस्ताव लाएं – मैं किसानों के लिए लड़ूंगा।जो भी ट्रेड डील किसानों की रोज़ी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान-विरोधी है।अन्नदाताओं के हितों से किसान-विरोधी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे।*

*6_ भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों को निराधार और भ्रामक करार देते हुए कहा कि यह समझौता किसानों के हितों की पूरी तरह रक्षा करता है।*

*7_ ‘इससे ज्यादा बकवास कभी नहीं सुनी…’ राहुल के इंडिया-US ट्रेड डील को एपस्टीन से जोड़ने के आरोप पर बोले हरदीप पुरी।*

*8_ 114 नए राफेल खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी, फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों के भारत आने पर हो सकता है सौदा; 96 भारत में बनेंगे।*

*9_ राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; 2 महीने में पूरे सूबे में नेशनल हाईवे से हटाएं अतिक्रमण।*

*10_ काशी, खाटू श्याम और उज्जैन (महाकाल) जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी राहत देने वाला फैसला लिया है। त्योहारों और पीक सीजन में ट्रेनों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए रेलवे ने तीन राज्यों में अहम रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है।*

*11_ इनमें औड़िहार–वाराणसी सिटी के बीच तीसरी लाइन, रींगस-सीकर सेक्शन की लाइन डबलिंग और उज्जैन के नाईखेड़ी–चिंतामण गणेश के बीच बाईपास लाइन शामिल है। रेलवे के मुताबिक, इन प्रोजेक्ट्स से ट्रेनों की आवाजाही तेज होगी। भीड़भाड़ कम होगी और धार्मिक-पर्यटन रूट्स पर यात्रियों को ज्यादा सुविधाजनक सफर मिल सकेगा।*

*12_ रिटेल महंगाई 8 महीने में सबसे ज्यादा, जनवरी में बढ़कर 2.75% पर पहुंची, अक्टूबर 2025 में यह रिकॉर्ड निचले स्तर 0.25% पर थी।*

*13_ टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, नामीबिया को 93 रनों से हराया; ईशान-पंड्या की फिफ्टी, चक्रवर्ती को 3 विकेट।*

*14_ फरवरी के दूसरे हफ्ते में देश का मौसम एक साथ कई रूप दिखा रहा है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं, जबकि मैदानी इलाकों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। कुछ तटीय इलाकों में समुद्र के ऊपर तेज और तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। अलग-अलग मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है।*

*15_ बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी (BNP) की जीत, खालिदा जिया के बेटे रहमान का पीएम बनना तय; शेख हसीना बोलीं- चुनाव फर्जी और असंवैधानिक।*

*16_ 17 साल बाद वतन वापसी, BNP के तारिक रहमान ने दो महीने में पलट दिया बांग्लादेश का चुनावी खेल।*

*17_ ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, कहा- डील नहीं तो भुगतने होंगे दर्दनाक नतीजे; अप्रैल में करेंगे चीन का दौरा।*

*8_ वर्ल्ड रेडियो डे 13 फरवरी को मनाया जाता है, और इस साल इसका खास महत्व है क्योंकि यह रेडियो और एआई के बीच के संबंधों पर केंद्रित है। रेडियो ने हमेशा से ही शिक्षा, सूचना और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और अब एआई के साथ मिलकर यह और भी शक्तिशाली हो गया है।*

*एआई रेडियो को कैसे प्रभावित कर रहा है?*

– *एआई रेडियो को अधिक व्यक्तिगत और आकर्षक बनाने में मदद कर रहा है, जिससे श्रोताओं को उनकी पसंद के अनुसार सामग्री मिल सके।*
– *एआई रेडियो प्रसारण को अधिक कुशल और प्रभावी बनाने में मदद कर रहा है, जिससे रेडियो स्टेशन अपने श्रोताओं को बेहतर सेवा प्रदान कर सकें।*
– *एआई रेडियो को नए और अनोखे तरीकों से सामग्री बनाने में मदद कर रहा है, जैसे कि ऑडियो स्टोरीटेलिंग और पॉडकास्ट।*

*वर्ल्ड रेडियो डे 2026 का थीम*

*इस साल वर्ल्ड रेडियो डे का थीम “रेडियो और जलवायु परिवर्तन” है, जो रेडियो की भूमिका को जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता बढ़ाने और समुदायों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण मानता है।*

*19_ आकाशवाणी भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा है, जो रेडियो के माध्यम से देशभर में समाचार, शिक्षा, मनोरंजन और संस्कृति का प्रसारण करती है। इसका मुख्यालय दिल्ली में है और यह देश के विभिन्न शहरों में अपने केंद्रों के माध्यम से प्रसारण करती है।*

*आकाशवाणी के कुछ प्रमुख कार्य:*

– *समाचार और वर्तमान घटनाओं का प्रसारण।*
– *शिक्षा और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का प्रसारण।*
– *मनोरंजन कार्यक्रमों का प्रसारण, जैसे कि संगीत, नाटक और फिल्में।*
– *संस्कृति और कला का प्रसारण।*
– *ग्रामीण और कृषि संबंधी कार्यक्रमों का प्रसारण।*

*आकाशवाणी के कुछ लोकप्रिय कार्यक्रम:*

– *समाचार बुलेटिन*
– *संगीत कार्यक्रम, जैसे कि “संगीत समारोह” और “रात की रानी”*
*- नाटक और श्रृंखलाएं, जैसे कि “तारक मेहता का उल्टा चश्मा”*
*- शिक्षा कार्यक्रम, जैसे कि “स्वयं प्रभा” और “ज्ञान गंगा”*

*आकाशवाणी भारत की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी रेडियो प्रसारण सेवा है, जो देश के लोगों को जानकारी, शिक्षा और मनोरंजन प्रदान करती है।*

*20_ प्रधानमंत्री कार्यालय का नया पता “सेवा तीर्थ-1” है, जो एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव-1 में स्थित है। यह नया परिसर सेंट्रल विस्टा रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है और इसमें आधुनिक सुविधाएं हैं।*

*नया पता:*
*सेवा तीर्थ-1, एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव-1, नई दिल्ली।*

*पुराना पता:*
*प्रधानमंत्री कार्यालय, साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली- 110011.*

*21_ सेवा तीर्थ एक महत्वपूर्ण अवधारणा है जो हिंदू, जैन और सिख धर्मों में पाई जाती है। यह निःस्वार्थ सेवा और दूसरों की मदद करने के बारे में है। सेवा तीर्थ की कुछ विशेषताएं हैं:-*

– *निःस्वार्थ सेवा : सेवा तीर्थ में कोई व्यक्तिगत लाभ या प्रतिफल की उम्मीद नहीं होती है।*
– *दूसरों की मदद : सेवा तीर्थ का उद्देश्य दूसरों की मदद करना और उनकी सेवा करना है।*
– *आध्यात्मिक विकास : सेवा तीर्थ आध्यात्मिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण साधन है।*
– *समाज सेवा : सेवा तीर्थ समाज सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।*
– *कर्म योग : सेवा तीर्थ कर्म योग का एक महत्वपूर्ण पहलू है, जो निःस्वार्थ सेवा और कर्म के बारे में है।*

*सेवा तीर्थ के कुछ उदाहरण हैं:-*

– *लंगर और भंडारा : लंगर और भंडारा सेवा तीर्थ के उदाहरण हैं, जहां लोगों को भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान की जाती हैं।*
– *धर्मशाला और तीर्थ : धर्मशाला और तीर्थ सेवा तीर्थ के केंद्र हैं, जहां लोगों आकर सेवा कर सकते हैं और आध्यात्मिक विकास कर सकते हैं।*
– *समाज सेवा : सेवा तीर्थ समाज सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जैसे कि प्राकृतिक आपदाओं के समय मदद करना।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ पीएम मोदी कल नए ऑफिस में शिफ्ट होंगे, सेवा तीर्थ के साथ कर्तव्य भवन 1-2 का उद्घाटन; नॉर्थ-साउथ ब्लॉक से सभी मंत्रालय भी हटेंगे।*

*2_ भाजपा सांसद का नोटिस-राहुल की सदस्यता खत्म हो, कहा- वे देश को गुमराह कर रहे; रिजिजू ने स्पीकर चैंबर में हंगामे का विडियो जारी किया।*

*3_ बीजेपी सांसद ने दिया प्रस्ताव। राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर लगे रोक, सदस्यता खत्म हो।*

*4_ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ सरकार विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं लाएगी।*

*5_ सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के इरादे में नहीं है। आरोप प्रमाणित नहीं। राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए भाषण के कुछ अंश सदन की कार्यवाही से हटाए जा सकते हैं।*

*6_ लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को संसद के बाहर मीडियाकर्मियों पर भड़क गए। राहुल गांधी ने मीडिया पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने पत्रकारों को ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी।*

*7_ सुप्रीम कोर्ट बोला- घूसखोर पंडत फिल्म का नाम बदलें, नया नाम बताओ, तब रिलीज होगी; किसी वर्ग को ऐसे बदनाम नहीं कर सकते।*

*8_ 10 ट्रेड यूनियनों के भारत बंद का मिला-जुला असर, US से ट्रेड डील के खिलाफ पंजाब में हड़ताल, देश में बैंकिंग सेवाओं पर असर नहीं।*

*9_ सेना की बढ़ेगी ताकत : 114 राफेल और 6 P-8I विमान खरीद को मंजूरी, 3.25 लाख करोड़ रुपये का है रक्षा सौदा।*

*10_ डीके शिवकुमार के दिल्ली दौरे से कर्नाटक तक सियासी हलचल, डिप्टी सीएम बोले- समय देगा हर सवाल का जवाब।*

*11_ दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। सरला माहेश्वरी अपनी सादगी और शालीनता से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती थीं। 70 और 80 के दशक में सरला माहेश्वरी दूरदर्शन न्यूज का चेहरा रहीं।*

*12_ नरवणे की किताब लीक के पीछे कोई साजिश तो नहीं? पेंगुइन इंडिया से पुलिस के 15 सवाल।*

*13_ राजस्थान विधानसभा में राइट टू हेल्थ पर घमासान, नेता प्रतिपक्ष और मंत्री में तीखी बहस; कांग्रेस का वॉकआउट।*

*14_ बांग्लादेश चुनाव- झड़प के बाद BNP कार्यकर्ता की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर धमाके; अब तक 33% वोटिंग, BNP-जमात में मुकाबला।*

*15_ राजस्थान में गर्मी बढ़ी, बिहार-झारखंड में पारा 10° से नीचे, हिमाचल में 42 दिन बाद स्कूल खुले, जम्मू-कश्मीर में अगले 9 दिन बर्फबारी नहीं।*

*16_ सेंसेक्स 559 अंक गिरकर 83,675 पर बंद, निफ्टी भी 147 अंक लुढ़का, IT और रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही।*

*17_ तारिक रहमान बांग्लादेश के एक प्रमुख राजनेता हैं, जो बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष हैं। उनका जन्म 20 नवंबर 1965 को ढाका में हुआ था। उनके पिता जियाउर रहमान बांग्लादेश के 7वें राष्ट्रपति थे, और उनकी माँ खालिदा जिया बांग्लादेश की 10वीं प्रधानमंत्री थीं।*

*तारिक रहमान 2008 से 2025 तक लंदन में निर्वासन में रहे, जहां उन्होंने बीएनपी की गतिविधियों को जारी रखा। 2025 में, उन्होंने बांग्लादेश लौटने का फैसला किया और अब वे देश की राजनीति में सक्रिय हैं। उनकी वापसी को बीएनपी के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण माना जा रहा है।*

*तारिक रहमान पर कई आरोप लगे हैं, जिनमें भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और मनी लॉन्डरिंग शामिल हैं। हालांकि, 2024 में, उन्हें इन आरोपों से बरी कर दिया गया था। उनकी वापसी के बाद, उन्हें बांग्लादेश का मतदाता बनाया गया है।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!