*#Metronewz:शुक्रवार24/07/2026 की बड़ी खबरें* *सोनम वांगचुक ने 27वें दिन बाद तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला* *मोदी ने पेपर-लीक पर रात 12 बजे वीडियो जारी किया: कहा- फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा को लेकर संसद में बिल पास कराएंगे*
*#Metronewz:शुक्रवार24/07/2026 की बड़ी खबरें* *सोनम वांगचुक ने 27वें दिन बाद तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला* *मोदी ने पेपर-लीक पर रात 12 बजे वीडियो जारी किया: कहा- फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा को लेकर संसद में बिल पास कराएंगे*








*#Metronewz:शुक्रवार24/07/2026 की बड़ी खबरें*
*सोनम वांगचुक ने 27वें दिन बाद तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला*
*मोदी ने पेपर-लीक पर रात 12 बजे वीडियो जारी किया: कहा- फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा को लेकर संसद में बिल पास कराएंगे*
*NEET विवाद के बीच सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी*
*प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए, वरना संसद में सभी चर्चाएं बेकार है : कांग्रेस*
*भारत ने बना लिया पहला स्वदेशी जेट इंजन,डिफेंस सेक्टर में अब हम सुपरपावर हैं*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा बयान। कहा सख्त कानून बनाएंगे। केबिनेट बैठक में होगी चर्चा।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
NEET पेपर लीक 2026 के बाद सरकार की सबसे सख्त कार्रवाई का ऐलान।
*PM मोदी ने क्या कहा:*
*1. छात्रों को प्राथमिकता*
“हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो। तत्काल परीक्षाएं कराना बहुत जरूरी था। सरकार ने अपनी पूरी शक्ति का उपयोग करके, कम से कम समय में परीक्षा का प्रबंध किया। 19 तारीख को रिजल्ट भी आ गया।”
*2. फास्ट ट्रैक कोर्ट + सख्त कानून*
– PM ने कहा कि उन्होंने *फास्ट ट्रैक कोर्ट* के लिए विभागों को निर्देश दिए थे
– कई विभागों ने देर रात *ड्राफ्ट* तैयार करके दिया
– इस ड्राफ्ट में *फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा* के प्रावधान होंगे
*3. आगे का प्लान*
– *आज शुक्रवार को कैबिनेट मीटिंग* में इस ड्राफ्ट पर चर्चा होगी
– कैबिनेट साथियों के सुझाव के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा
– *सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह* शुरू हो रहा है, तब जल्द से जल्द बिल पारित कराने की कोशिश होगी
*संदर्भ*
NEET UG 2026 की 3 मई वाली परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द हुई थी। 21 जून को री-एग्जाम हुआ और 19 जुलाई को रिजल्ट आया। CBI जांच में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहले ही कह चुके हैं कि “दोषियों को ऐसी सजा मिले जो मिसाल बने” और CBI से फास्ट ट्रैक में केस चलाने को कहा गया है।
*अब कैबिनेट से मंजूरी के बाद ये बिल संसद में आएगा। अगर पास हो गया तो पेपर लीक/नकल माफियाओं पर 3-10 साल जेल + 10 लाख से 1 करोड़ जुर्माना + संपत्ति जब्ती जैसे प्रावधान और सख्त हो सकते हैं।*
*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की रोमानिया यात्रा*
राष्ट्रपति मुर्मू अभी अपने 3-देशों के यूरोप दौरे के आखिरी चरण में रोमानिया में हैं।
*कब और क्यों?*
– *तारीख*: 23 जुलाई से 25 जुलाई 2026
– *खास बात*: ये *30 साल से ज्यादा बाद* किसी भारतीय राष्ट्रपति की रोमानिया की पहली यात्रा है।
– *दौरा*: इससे पहले वो मोल्दोवा 20 जुलाई को और नॉर्थ मैसेडोनिया 21-22 जुलाई को जा चुकी हैं।
*रोमानिया में क्या कार्यक्रम हैं?*
*1. द्विपक्षीय बैठकें*
– रोमानिया के राष्ट्रपति *निकुशोर डैन* से मुलाकात।
– अंतरिम प्रधानमंत्री *इली बोलोजान।*
– सीनेट अध्यक्ष *मिर्सिया अब्रुदेन* और डिप्टी चैंबर अध्यक्ष *सोरिन ग्रिंडेनु।*
– रोमानिया-भारत संसदीय मित्रता समूह के सदस्यों से मुलाकात।
*2. आर्थिक और व्यापार*
– *इंडिया-रोमानिया बिजनेस फोरम* को संबोधित करेंगी।
– फोकस: *3T – Trade, Technology, Tourism* यानी व्यापार, तकनीक और पर्यटन।
– प्राथमिक क्षेत्र: कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, IT, साइंस-टेक।
*3. भारतीय समुदाय*
– रोमानिया में करीब *13,500 भारतीय* हैं। जिनमें 10,000 वर्कर्स हैं
– भारतीय समुदाय से बातचीत।
*इस यात्रा का महत्व*
1. *EU कनेक्शन*: रोमानिया EU का अहम सदस्य है। MEA के मुताबिक भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी और मजबूत होगी।
2. *पूर्वी यूरोप में पहुंच*: भारत पूर्वी यूरोप के देशों से राजनीतिक संवाद, व्यापार और निवेश बढ़ाना चाहता है।
3. *रणनीतिक स्थिति*: रोमानिया काला सागर के किनारे है और यूक्रेन, मोल्दोवा, हंगरी की सीमा से लगा है।
*MEA ने कहा है कि ये दौरा भारत के पूर्वी यूरोप से जुड़ाव को गहरा करेगा।*
*CM योगी आज मेरठ और सहारनपुर पहुंचकर कांवड़ यात्रा मार्ग का करेंगे निरीक्षण
*सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा ने पिलाया जूस, PM मोदी ने की अपी*




*भारत में खेला जाएगा एशेज सीरीज का टेस्ट मैच? BBL के बाद ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की टक्कर पर चर्चा*
*बीजेपी ने आज अपने सांसदों को दोनों सदनों में मौजूद रहने के दिए निर्देश*
*हिमाचल-लैंडस्लाइड में फंसे ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बच्चे को बचाया: पहाड़ी से गिर रहे थे पत्थर, NHAI कर्मी ने भागकर निकाला, 27 से फिर भारी बारिश*
*सलाइन की जगह चढ़ाई मिनरल वाटर की ड्रिप: डिंडौरी जिला अस्पताल में मरीज की जान खतरे में डाली, CMHO ने कलेक्टर को भेजी रिपोर्ट*
*UN: भारत ने यूएन में लगाई पाकिस्तान को लताड़, कहा- PoK में कश्मीरियों के दमन की गवाह है पूरी दुनिया*
*Srinagar: सुनियोजित था अनंतनाग का लक्षित आतंकी हमला, मिला विदेशी कनेक्शन का इनपुट; बढ़ाया गया जांच का दायरा*
*अमेरिकी टैरिफ होगा बेअसर: भारत ने ब्रिक्स देशों में तलाशे नए बाजार, जेनेरिक दवाओं के लिए मिलेगा US से 3.5 गुना बड़ा बाजार*
*इंडियन नेवी ने बचाई थी 12 चीनी सैनिकों की जान, चीन बोला- भारत को कभी नहीं भूलेंगे*
*राजस्थान में तीसरा बेटा सांवले रंग का होने पर पत्नी को तीन तलाक, महिला का 12 साल पहले हुआ है निकाह*
*सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज; तीन सप्ताह के भीतर करना होगा सरेंडर*
*ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को किया आमंत्रित*
*ईरान की चाल में फंसा पाकिस्तान, सऊदी के पचड़े में मुनीर को भूत बना देंगे हूती!*
*बेटी की आखिरी कॉल, बोली- मुझे बेच दिया, बचा लो: मोहाली में मां बोली- फिल्म शूट के बहाने ले गए, आरोपी महिला घर खाली कर दुबई भागी*
*Metro Station Closed : दिल्ली मेट्रो पर लगातार तीसरे दिन ब्रेक, CJP प्रदर्शन के बीच DMRC ने फिर बंद किए 17 स्टेशन*
*ZIM vs IND : भारत ने जीता पहला T20I मैच, जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया*
*सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*पीएम मोदी ने रात 12 बजे वीडियो जारी किया: कहा- पेपर लीक पर कैबिनेट सख्त फैसला लेगी, संसद में जल्द बिल पास कराएंगे*

*26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, JP नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में पिया जूस; शांति बनाएं रखने की अपील*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1* CJP के देशव्यापी प्रोटेस्ट से पहले बोले पीएम मोदी, शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में पेपर लीक पर लिये जाएंगे और कड़े फैसले
*2* वांगचुक ने तोड़ा अनशन: आज सरकार और CJP के प्रतिनिधियों की बैठक, दीपके बोले- जारी रहेगा जंतर-मंतर पर धरना
*3* कॉकरोच पार्टी बोली- सरकार बात करने जंतर-मंतर आए, आज देशभर में प्रदर्शन का ऐलान; दिल्ली यूनिवर्सिटी की अपील- छात्र और प्रोफेसर आंदोलन से दूर रहें
*4* छात्रों के देशव्यापी प्रदर्शन पर हाईअलर्ट, एआई टूलकिट पर खुफिया एजेंसियों की नजर
*5* ‘शांति और महज शांति…’, वांगचुक की छात्रों से अपील, कहा- दूसरा पक्ष कुछ भी करे, फूल से दें अपनी प्रतिक्रिया
*6* ‘प्रधानमंत्री जी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लीजिए, नहीं तो आपके इस्तीफे तक आएगी बात…’, जंतर-मंतर पर बोले अभिजीत दीपके
*7* सोनम वांगचुक ने एक्स में एक पोस्ट करके कहा कि दिन 26, शांति और सिर्फ़ शांति ही मेरा रास्ता है…हालांकि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण हैं, मुझे यह जानकर दुख हुआ कि दूसरी जगहों पर कुछ असामाजिक तत्व शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों का फ़ायदा उठाकर हिंसा भड़का रहे हैं। दूसरी तरफ़ से कोई फ़र्क नहीं पड़ता, हमारा जवाब सिर्फ़ फूल ही होना चाहिए। कृपया इस परंपरा को हर कीमत पर बनाए रखें।

*8* गांधी स्मृति पहुंचने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘हमारे नेता महात्मा गांधी की हत्या यहीं हुई थी. आज मोदी सरकार भारत में लोकतंत्र की हत्या कर रही है, छात्रों पर ज़ुल्म कर रही है और उन्हें पीट रही है. विपक्ष इसे मंजूर नहीं करेगा. हम छात्रों के साथ हैं. नरेंद्र मोदी को शिक्षा मंत्री को हटाना होगा और माफी मांगनी होगी
*9* छात्र सड़क पर हैं तो हम भी उनके साथ’: राहुल गांधी की बस यात्रा से गरमाई सियासत, गांधी स्मृति पहुंचा विपक्ष
*10* राहुल ने विपक्ष के साथ गांधी स्मृति तक मार्च निकाला, राष्ट्रगान गाया, मोबाइल की टॉर्च जलाकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध किया
*11* नीट परीक्षा को लेकर देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने मेहनत, ईमानदारी और योग्यता को बढ़ावा देने की वकालत करते हुए कहा कि समाज की जिम्मेदारी है कि युवाओं का भरोसा और उनके सपने टूटने न दें।
*12* सचिन ने अपने संदेश में कहा कि सभी को मिलकर ऐसी व्यवस्था बनानी होगी, जहां मेहनत करने वालों को उनका हक मिले, ईमानदारी को बढ़ावा मिले और योग्यता की जीत सुनिश्चित हो। उन्होंने विश्वास जताया कि देश मिलकर ऐसा समाधान निकालेगा, जिससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहेगा और उनके सपनों की रक्षा हो सके
*13* बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आए युवा छात्र कई दिनों से नई दिल्ली की सड़कों पर जुटे हैं और उनकी चिंताएं व सरोकार वास्तविक हैं. इनका समाधान सहानुभूति और दूरगामी सोच के साथ किया जाना चाहिए. इस तरह के बल के इस्तेमाल से भारतीय समाज का एक बड़ा हिस्सा विकसित भारत के लक्ष्य से दूर चला जाएगा.
*14* CJP प्रोटेस्ट के पीछे विदेशी ताकतें, भाजपा के मंत्री ने खालिस्तान-बांग्लादेश का किया जिक्र
*15* ‘आतंकवाद जारी रहने तक निलंबित रहेगी सिंधु जल संधि’, UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक
*16* देश में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर चल रही चर्चा के बीच सरकार ने बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। सरकार ने कहा है कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बेचे जाने वाले प्रीमियम पेट्रोल में पहले की तरह आगे भी इथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा। साथ ही पेट्रोल में 20 प्रतिशत से अधिक इथेनॉल मिश्रण बढ़ाने का फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि E0 और E10 पेट्रोल की आपूर्ति दोबारा शुरू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
*17* वैभव सूर्यवंशी बने टी-20 इंटरनेशनल के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया; श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत
*18* गुजरात में कुदरत की मार से भारी तबाही हुई है। वलसाड और नवसारी समेत कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। प्रशासन ने 22,000 लोगों को सुरक्षित निकाला है और सेना तथा NDRF की टीमें लगातार बचाव में लगी हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने राज्य को पूरी सहायता का आश्वासन दिया है
*19* अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल 98 डॉलर पार, कतर से LNG सप्लाई भी अटकने की आशंका; महंगाई बढ़ सकती है
*20* ईरान का मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी बेस पर हमला, दावा- जॉर्डन में THAAD डिफेंस सिस्टम तबाह, कुवैत में ड्रोन ठिकाने को निशाना बनाया
*21* अमेरिका ने फिर फोड़ा टैरिफ बम: भारत समेत 17 देशों पर लगाया 10 फीसदी शुल्क
*कल शाम की बड़ी खबरें*
*1* पेपर लीक पर मोदी बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे, युवाओं के कल्याण और भविष्य से बढ़कर कुछ नहीं, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
*2* राहुल बोले- पीएम एजुकेशन सिस्टम की बर्बादी के जिम्मेदार, छात्रों की 3 मांगें- प्रधान को हटाएं, स्टूडेंट्स से हिंसा करने वालों के खिलाफ एक्शन लें
*3* संसद के बाहर NDA-इंडिया ब्लॉक आमने-सामने, प्रियंका नारे लगाते NDA सांसदों के पास पहुंचीं, सुरक्षाकर्मियों ने रोका; लोकसभा कल तक स्थगित
*4* गुरुग्राम-मेदांता में 600 जवानों की सिक्योरिटी में सोनम वांगचुक, बोले- भरोसा मिले तो आज ही अनशन खत्म, नड्डा ने कहा-आपकी चिट्ठी मिली, चर्चा कर रहे
*5* मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। बीते तीन दिन संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी रहा, जिसके चलते कई बार कार्यवाही स्थगित हुई है। आज भी दो बार दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है
*6*’शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बिना कोई चर्चा नहीं…’ स्पीकर से मुलाकात के बाद NEET पेपर लीक पर विपक्ष का सख्त रूख
*7* सड़क से संसद तक संग्राम: ‘सरकार चर्चा चाहती तो पहले दिन ही कर लेती’; नीट विवाद पर खरगे ने केंद्र पर उठाए सवाल
*8* कॉकरोच पार्टी बोली- सरकार ने फिर बातचीत के लिए बुलाया, नड्डा के घर की बजाय दूसरी जगह बातचीत की शर्त; अन्ना हजारे ने मौन प्रदर्शन किया
*9* मुंबई में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। मुंबई कांग्रेस ने इस वीडियो को साझा करते हुए आरोप लगाया है कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों को मुंबई पुलिस के कुछ कर्मियों ने धमकी दी कि यदि वे दोबारा प्रदर्शन में शामिल हुए तो उन्हें ड्रग्स के झूठे मामलों में फंसा दिया जाएगा और उनकी पूरी जिंदगी जेल में बीत जाएगी।
*10* पुलिसकर्मी की छात्रों को धमकी, ड्रग्स केस में फंसा देंगे, वीडियो वायरल, मुंबई पुलिस ने आरोपी को काम से हटाया, जांच शुरू
*11* महाराष्ट्र में छात्रों के आंदोलन के समर्थन में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने 26 जुलाई को मुंबई में संयुक्त मोर्चा निकालने का एलान किया। दोनों नेताओं ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया, अभिभावकों और छात्रों से शामिल होने की अपील की
*12* मुंबई में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार छात्रों के साथ बेरहमी से पेश आ रही है, लेकिन अब छात्र किसी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि छात्र अपने अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठा रहे हैं। वहीं, राज ठाकरे ने कहा कि छात्रों का आंदोलन अब बहुत बड़ा रूप ले चुका है, जिसके कारण सरकार बैकफुट पर आ गई है
*13* बिहार के पटना के बाद कटिहार में स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज, ईंट-पत्थर चले, हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस से भिड़े कांग्रेसी; देशभर में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन
*14* हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य की PM को नसीहत, बोले- नेहरू की तरह ‘चाचा’ कहलाना है तो छात्रों से संवाद करें; शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लें
*15* सोनम रघुवंशी फिर जेल जाएगी, सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द, तीन हफ्ते में सरेंडर करना होगा; पुलिस को 6 महीने में ट्रायल पूरा करने के आदेश
*16* गुजरात के सूरत में 4 घंटे में 4 इंच बारिश, अहमदाबाद-मुंबई रूट पर 7 ट्रेनें रद्द; MP-राजस्थान समेत 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट
*17* लगातार चौथे दिन भी जारी है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में गिरावट,शेयर बाजार लाल निशान पर कर रहा है कारोबार
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*कृपा #MetronewZ #BREAKING NewZ #viralpost का सहयोग व समर्थन करने के लिए Subscribe ज़रूर करें*
*घंटी का बटन प्रेस करके #Like, Share व Comment भी ज़रूर करें, Add & save us in your contact list on WhatsApp*
*Register on Join Reporter Link और न्यूज़ भेजो जिससे नाम धन कमाओ.पूरे भारत में कहीं से भी ख़बरें वीडियो भेजो प्रकाशित करवाओ*
*Free आईडी कार्ड और अथॉरिटी लेटर योग्य कैंडिडेट्स को मिलेगा*
*MetronewZ Press Club की मेम्बरशिप लेकर आप पूरे देश/विदेश में काम करें*
*MetronewZ के सफल संचालन हेतु आपके सहयोग की आवश्यकता है।आपकी दी गई सहयोग राशि हमारे लिए अमूल्य योगदान होगी।*
*आपका छोटा सा सहयोग, हमारे प्रयास को नई दिशा देगा।*
*सहयोग राशि हेतु*
*पेटीएम न. Paytm No. **9810391088 **
*विज्ञापन और ख़बरों के लिए Whatsapp पर संपर्क करें.*
*9810391088*
*Please Send us your recorded video /message with proofs & logic 24×7 on any news/Issues for coverage on MetronewZ*
*#MetronewZ को FB /X Twitter व् #Metro NewZ TV on YouTube पर निशुल्क देखने/ पढ़ने के लिए अपने मोबाइल/Laptop से सभी पोस्ट/Video’s को कृपा करके लाइक,Share* व् *Subscribe जरूर करें*
*Disclaimer :Youtube/ Facebook / Twitter videos made for Educational purpose only and fair use of photos n videos done for educational purposes only pl*







*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात*
*जय हो*


