Delhi NCRE-Paperhttps://metropressclub.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKarnatkaक्राइमखेलटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशयूपीराजनीतिराजस्थानराज्य
Trending

*#Metronewz:03/10/2025:शुक्रवार की बड़ी खबरें**देशभर में दशहरा पर रावण दहन: JNU में पुतले पर उमर खालिद-शरजील की फोटो लगाने पर बवाल; राजस्थान के कोटा में हाथी बेकाबू हुआ* *रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक : सर क्रीक में हिमाकत की तो बदल जाएंगे इतिहास और भूगोल*

 

 

 

*#Metronewz:03/10/2025:शुक्रवार की बड़ी खबरें**देशभर में दशहरा पर रावण दहन: JNU में पुतले पर उमर खालिद-शरजील की फोटो लगाने पर बवाल; राजस्थान के कोटा में हाथी बेकाबू हुआ*

*रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक : सर क्रीक में हिमाकत की तो बदल जाएंगे इतिहास और भूगोल*

*दहशरे के दिन MP में बहुत बड़ा हादसा! माता की प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान नदी में गिरा ट्रैक्टर,9 की मौत*

*भारत-ईएफटीए व्यापार समझौता लागू, 100 अरब डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियों का अवसर*

*राहुल बोले:RSS और भाजपा की विचारधारा में कायरता: कमजोर को मारते हैं, ताकतवर से डरते हैं; विदेश मंत्री कहते हैं चीन से कैसे लड़ें*

*ऑपरेशन सिंदूर के बाद बंद ननकाना साहिब यात्रा शुरू: केंद्र सरकार ने मंजूरी दी, 10 दिन का वीजा, अटारी बॉर्डर से रवाना होंगे 3000 श्रद्धालु*

*रोड पर उलटे चल रहे लोग: जबलपुर के एक्टिविस्ट की SC में याचिका- लेफ्ट साइड पैदल चलना गलत;100 साल से गलत चल रहे लोग*

*चैतन्यानंद की तीन महिला सहयोगी गिरफ्तार: छात्राओं पर दबाव बनाती थीं; कई सबूत मिलने के बाद भी बाबा को पछतावा नहीं*

*’मैं PM मोदी को जानता हूं, भारतीय कभी अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’, बोले पुत‍िन*

*प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, राजघाट और विजय घाट पर दी श्रद्धांजलि*

*हिंदू समाज की एकता भारत की सुरक्षा और विकास की गारंटी है: विजयादशमी पर मोहन भागवत*

*बारिश..बाढ़ और भूस्खलन ने दिए गहरे जख्म: घाटी में 4000 घर ध्वस्त, 3000 स्कूल बर्बाद, 2500 KM सड़कें गायब*

*UK: ब्रिटेन में यहूदी धर्मस्थल पर आतंकी हमले में दो की मौत, हमलावर सीरियाई मूल का ब्रिटिश नागरिक*

*US Shutdown: अमेरिका में शटडाउन के बीच ट्रंप ऑनलाइन हुए सक्रिय; सोशल मीडिया पर डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना*

*Zubeen Garg: जारी है जुबीन गर्ग निधन मामले की जांच,गिरफ्तार हुए शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत*

*संभल में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मदरसा और मैरिज पैलेस ध्वस्त, छावनी में तब्दील क्षेत्र*

*आरएसएस शती पर डाक टिकट व सिक्का जारी, विपक्ष ने कहा- इतिहास को झुठलाया जा रहा*

*विदेश में जाकर फिर राहुल गांधी ने RSS और भाजपा के खिलाफ उगला जहर,लोकतंत्र को बताया खतरा: भाजपा*

*IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दिन भारतीय गेंदबाजों का रहा बोलबाला, सिराज-बुमराह चमके; केएल का पचासा*

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात!!!*
*जय हो!!!*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ दशहरा पर दिल्ली में भारी बारिश, रावण दहन कार्यक्रम में नहीं शामिल हो सके PM मोदी,देशभर में धूमधाम से मनाई गई विजयादशमी, कहीं जलकर तो कहीं बारिश में गलकर गिरा रावण,राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली में रावण दहन किया,पटना में दहन से पहले रावण का सिर टूटा।*

*2_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयदशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के भाषण की सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि इस भाषण में भारत की अंतर्निहित क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की बात कही गई है।*

*3_ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधी जयंती के अवसर देशवासियों से हर साल कम से कम पांच हजार रुपये के खादी उत्पाद खरीदने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खादी उत्पादों की बिक्री बढ़ने से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा और उनका जीवन बेहतर होगा।*

*4_ राहुल बोले– RSS और भाजपा की विचारधारा में कायरता, कमजोर को मारते हैं, ताकतवर से डरते हैं, विदेश मंत्री कहते हैं चीन से कैसे लड़ें।*

*5_ राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक संवाद है, जहां अलग-अलग धर्म, विचार और परंपराएं साथ रहती हैं। लोकतंत्र इन सभी को जगह देता है। आज इसी व्यवस्था पर सबसे बड़ा हमला हो रहा है। उन्होंने चेताया कि अगर अलग-अलग भाषाओं, धर्मों और परंपराओं को दबाया गया तो देश में दरारें गहरी होंगी।*

*6_ विदेश में देश की छवि खराब करना उनकी आदत’; राहुल के लोकतंत्र वाले बयान पर भाजपा का पलटवार।*

*7_ गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने फिर से विदेशी मंच पर भारत को अपमानित किया। उन्होंने कहा कि लंदन में लोकतंत्र की बदनाम, अमेरिका में संस्थानों का मजाक बनाने के बाद अब कोलंबिया में राहुल गांधी ने भारत की छवि को वैश्विक स्तर पर ठेस पहुंचाई। भाटिया ने इस बयान पर सिर्फ असहमति ही नहीं जताई बल्कि इसे देश की अवमानना भी बताया।*

*8_ पूरे देश में बिहार मॉडल अपनाएगा चुनाव आयोग, सभी राज्यों में सूची से हटेंगे मृत मतदाताओं के नाम।*

*9_ शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी दशहरा रैली में कहा कि असली शिवसेना आज भी उनके पास है। उन्होंने उन नेताओं की आलोचना की जो पार्टी छोड़कर चले गए और शिंदे गुट में शामिल हो गए। ठाकरे ने कहा कि जनता अब भी हमारे साथ है और पार्टी की असली पहचान उन्हीं में है। यही लोग असली सोना है, बाकी जाने वाले लोग तो पीतल के हैं।*

*10_ मुंबई में शिवसेना (शिंदे गुट) की दशहरा रैली में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर सीधा हमला बोला। शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे उन लोगों के साथ खड़े हैं जो पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। उन्होंने विपक्ष को जनता को गुमराह करने वाला बताते हुए साफ किया कि शिवसेना बाला साहेब के आदर्शों पर चलती है।*

*11_ हमारी थाली से मत छीनिए; मराठा आरक्षण पर अपनी ही सरकार के विरोध में पंकजा मुंजे।*

*12_ भारत-चीन के बीच 26 अक्टूबर से डायरेक्ट फ्लाइट, 5 साल पहले कोरोनाकाल में बंद हुई थी; पहली फ्लाइट कोलकाता से ग्वांगझू जाएगी।*

*13_ गाजियाबाद से बीजेपी सांसद अतुल गर्ग ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है, उन्होंने कहा कि गांधी जी ने शांति के लिए सत्य और अहिंसा का मार्ग बताया, लेकिन गांधी जी जरा ये बताएं कि अगर शांति बिना हथियारों के मिलती होती तो ऐसे कौन से देवी देवता हैं जिसके हाथ में हथियार नहीं है।*

*14_ एमपी के खंडवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी,11 की मौत, इनमें 8 बच्चियां… मृतकों की उम्र 7 से 25 साल, तीन की हालत गंभीर; दुर्गा विसर्जन के दौरान हादसा।*

*15_ बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को शीतकाल के शाम दो बजकर 56 मिनट पर बंद होंगे। 21 नवंबर से पंच पूजाएं शुरू होंगी। वहीं द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर के कपाट 18 नवंबर को बन्द किए जाएंगे। विजयदशमी के अवसर पर ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ मे पंचांग गणना के अनुसार तिथि निश्चित की गई।*

*16_ कम GST और फेस्टिव ऑफर से 45% ज्यादा बिकीं कारें, टाटा ने सबसे ज्यादा 9,191 EV बेचीं, हुंडई-महिंद्रा को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंची।*

*17_ पहले दिन का खेल समाप्त, केएल राहुल का पचासा; भारत का स्कोर 121/2, वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 162 रन बनाए। भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 121 रन बनाए हैं और वह फिलहाल विंडीज से 41 रन पीछे है।*

*18_ मौसम विभाग ने देश के 13 राज्यों में तेज हवा, घने बादल और तेज बारिश की संभावना जताई है। जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक के कुछ हिस्से, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के इलाकों, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

दशहरा पर्व पर रावण दहन की परंपरा भारत के विभिन्न हिस्सों में बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाई जाती है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जब भगवान राम ने रावण का वध किया था।
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*भारत में रावण दहन के प्रमुख स्थान:*

– *दिल्ली*: दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में 72 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया।
– *राजस्थान*: कोटा में विश्व के सबसे ऊंचे 221 फीट के रावण का दहन किया गया।
– *उत्तराखंड*: देहरादून के परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दशहरा उत्सव में हिस्सा लिया।
– *बिहार*: पटना के गांधी मैदान में बिहार का सबसे ऊंचा 80 फीट का रावण जलाया गया।
– *हरियाणा*: बरारा में 200 फीट से भी ऊंचे रावण के पुतले बनाए जाने का रिकॉर्ड है।
– *झारखंड*: रांची के मोराबादी मैदान में दशहरा समारोह के दौरान रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले दहन किए गए।
– *हिमाचल प्रदेश*: मनाली में हिडिम्बा देवी की विदाई के साथ ही कुल्लू घाटी में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव मनाया गया।

*विशेष आयोजन:*

– *राष्ट्रपति की उपस्थिति*: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली की श्री धार्मिक लीला समिति की लवकुश रामलीला में तीर चलाकर रावण का प्रतीकात्मक दहन किया।
– *मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति*: विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री जैसे झारखंड के हेमंत सोरेन और उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी ने दशहरा उत्सव में हिस्सा लिया।

*रावण दहन का महत्व:*

रावण दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह पर्व हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से फोन पर बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पीएम मोदी ने खरगे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। हाल ही में खड़गे की पेसमेकर इम्प्लांटेशन की सर्जरी हुई है।*

*2_आर एस एस प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला, सुरक्षा के लिए सतर्क और ताकतवर बनना होगा।*

*3_ महात्मा गांधी की 156वीं जयंती, पीएम मोदी राज घाट पहुंचे, पुष्पांजलि अर्पित की; विजय घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को 121वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।*

*4_ मोहन भागवत ने कहा कि ‘संघ अपनी दृष्टि और परंपरा से चलते हुए 100 साल पूरे कर चुका है। स्वयंसेवक और समाज के संकलित अनुभव संघ का चिंतन है। सारी दुनिया आगे चली गई है, हम भी आगे चले गए हैं। अब अगर हम तुरंत पीछे आएंगे तो गाड़ी उलट जाएगी। ऐसे में हमें धीरे-धीरे परिवर्तन करने होंगे और अपना खुद का विकास पथ बनाकर दुनिया के सामने रखेंगे तो सही विकास होगा।*

*5_ मोहन भागवत ने कहा कि ‘आज पूरी दुनिया में अराजकता का माहौल है। ऐसे समय में पूरी दुनिया भारत की तरफ देखती है। आशा की किरण ये है कि देश की युवा पीढ़ी में अपने देश और संस्कृति के प्रति प्रेम बढ़ा है। समाज खुद को सक्षम महसूस करता है और सरकार की पहल से खुद ही समस्याओं का निदान करने की कोशिश कर रहा है। बुद्धिजीवियों में भी अपने देश की भलाई के लिए चिंतन बढ़ रहा है।*

*6_ स्वयंसेवक होने पर गर्व….’, गृहमंत्री अमित शाह ने ‘राष्ट्र निर्माण’ में आरएसएस की भूमिका को सराहा।*

*7_ अमित शाह ने कहा, 100 वर्षों में संघ के अनगिनत स्वयंसेवकों और प्रचारकों ने अपने त्याग और समर्पण के माध्यम से यह दिखाया है। मैं खुद एक स्वयंसेवक होने पर गर्व महसूस करता हूं। अमित शाह ने बताया कि केशव बलिराम हेडगेवार के नेतृत्व में नागपुर में विजयादशमी के दिन 1925 में कुछ लोगों द्वारा शुरू किया गया संघ अब विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन बन गया है।*

*8_ आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी’, राजनाथ सिंह बोले- भारतीय सेनाएं जब,जहां चाहें पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा सकतीं हैं।*

*9_ राजनाथ बोले- पाकिस्तान ने सर क्रीक में मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाया, उसकी नीयत में खोट, अगर हिमाकत की तो ऐसा जवाब देंगे कि इतिहास-भूगोल बदल जाएगा।*

*10_ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयदशमी के अवसर पर गुजरात के कच्छ में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद भारतीय सैनिकों को संबोधित किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि, अगर पाकिस्तान की ओर से सरक्रीक क्षेत्र में कोई दुस्साहस किया गया।*

*11_ जाने माने शास्त्रीय गायक और पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन हो गया है। उनका निधन आज सुबह 5 बजे मिर्जापुर आवास में हुआ। पंडित छन्नूलाल मिश्र (89) को बीते शनिवार को दिल का दौरा पड़ गया था। परिवार के सदस्यों ने उन्हे मिर्जापुर के ओझला स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था।पीएम मोदी ने जताई संवेदना।*

*12_ आरएंडडब्ल्यू के पूर्व प्रमुख विक्रम सूद ने कहा कि अमेरिका-पाकिस्तान संबंध राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यक्तिगत नाराजगी से गहरे हुए हैं, क्योंकि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में उनकी भूमिका को खारिज कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका का डीप स्टेट भारत की आर्थिक प्रगति रोकना चाहता है और चीन के बाद भारत को उभरती ताकत मानता है।*

*13_ संभल में बुलडोजर एक्शन, मैरिज हॉल गिराया जा रहा, मस्जिद को भी ढहाया जाएगा, DM-SP पहुंचे; इलाका छावनी में तब्दील।*

*14_ छत्तीसगढ़-बिहार में बिजली गिरने से 7 की मौत, UP-MP में भी एक-एक की जान गई; 13 राज्यों में 4 दिन तेज हवा-बारिश के आसार।*

*15_ वेस्टइंडीज अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में 162 पर ऑलआउट, बुमराह-सिराज ने मिलकर 7 विकेट झटके; ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए।*

*16_ पहले आटे पर बवाल, अब आसिम मुनीर की सेना पर सवाल; PoK में बिगड़ रहे हालात।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!