Delhi NCRDelhi NCRE-Paperhttps://metropressclub.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKarnatkaUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

#Metronewz:शुक्रवार:26/12/2025 की बड़ी खबरें * *#YOU_TOO_CAN_TOP* *अटल जी की 101वीं जयंती पर पीएम मोदी का बड़ा संबोधन, बोले- 'हमने गिराई अनुच्छेद 370 की दीवार।* *गडकरी गजब के नेता' सस्पेंड नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस के जले पर छिड़का नमक।* *भारत के साथ हमारे रिश्ते रणनीतिक हैं, अमेरिकी रिपोर्ट पर भड़का चीन; खूब सुनाया।* *शशि थरूर का शेख हसीना पर बड़ा बयान

#Metronewz:शुक्रवार:26/12/2025 की बड़ी खबरें * *#YOU_TOO_CAN_TOP* *अटल जी की 101वीं जयंती पर पीएम मोदी का बड़ा संबोधन, बोले- 'हमने गिराई अनुच्छेद 370 की दीवार।* *गडकरी गजब के नेता' सस्पेंड नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस के जले पर छिड़का नमक।* *भारत के साथ हमारे रिश्ते रणनीतिक हैं, अमेरिकी रिपोर्ट पर भड़का चीन; खूब सुनाया।* *शशि थरूर का शेख हसीना पर बड़ा बयान

Screenshot

 

*#Metronewz:शुक्रवार:26/12/2025 की बड़ी खबरें * *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*अटल जी की 101वीं जयंती पर पीएम मोदी का बड़ा संबोधन, बोले- ‘हमने गिराई अनुच्छेद 370 की दीवार।*

*गडकरी गजब के नेता’ सस्पेंड नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस के जले पर छिड़का नमक।*

*भारत के साथ हमारे रिश्ते रणनीतिक हैं, अमेरिकी रिपोर्ट पर भड़का चीन; खूब सुनाया।*

*शशि थरूर का शेख हसीना पर बड़ा बयान, वापस जाने के लिए मजबूर न करके सही मानवीय भावना दिखाई है।*

*1 करोड़ का इनामी नक्सली गणेश उइके एनकाउंटर में ढेर, उड़िसा के कंधमाल के जंगलों में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन।*

*थरूर बोले- अवैध प्रवासियों पर सरकार का एक्शन सही:अवैध तरीके से रहने वालों को बाहर निकालने का हक, सरकार को अपना काम करने दें।*

*बांग्लादेश में एक हफ्ते में दूसरे हिंदू की हत्या, भीड़ ने अमृत मंडल को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने हथियार बरामद किए।*

*इंडिगो आज से फ्लाइट कैंसिलेशन से प्रभावित यात्रियों को देगा ₹10 हजार का ट्रैवल वाउचर।*

*सेना के जवानों को सोशल मीडिया इस्तेमाल की इजाजत। इंस्टाग्राम पर कमेंट की मनाही, वॉट्सएप पर मैसेज कर सकेंगे; 5 साल पहले बैन लगाया था*

*क्रिसमस पर दिल्ली की कैथेड्रल चर्च पहुंचे पीएम मोदी:मॉर्निंग प्रेयर में शामिल हुए, बिशप ने विशेष प्रार्थना की; राहुल गांधी ने भी बधाई दी।*

*सौरभ भारद्वाज समेत AAP के तीन नेताओं पर FIR दर्ज। सैंटा क्लॉज के अपमान का आरोप, दिल्ली पॉल्यूशन पर बनाया था वीडियो।*

*आधी रात में खाली हो रहा राबड़ी आवास। तेजस्वी और लालू पटना से बाहर हैं; छोटी गाड़ियों से चुपचाप शिफ्ट कराया जा रहा सामान।*

*स्टेट जीएसटी की आयरन-स्टील एवं स्क्रैप पर बड़ी कार्रवाई : 125 करोड़ की कर चोरी उजागर, प्रदेश में 100 प्रतिष्ठानों पर की एक साथ छापेमारी।*

*उत्तर भारत में शुरू हुआ ठंड का असली खेला, 27 दिसंबर को सर्दी दिखाएगी अपने तेवर।*

*राजस्थान में 10वीं पास ही बन पाएंगे सरपंच, शैक्षणिक योग्यता लागू करने की तैयारी।*

*रेल यात्रियों को बड़ा झटका! बढ़ गया ट्रेनों का किराया, 25 दिसंबर की आधी रात से लागू।*

*भाजपा के सत्ता में आने के बाद से अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत भरे भाषणों में वृद्धि हुई है: एमके स्टालिन।*

*दोनो की दोस्ती में दरार पैदा करने की कोशिश; पेंटागन रिपोर्ट पर चीन की दो टूक।*

*वीर बाल दिवस आज के दिन सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह की शहादत को याद किया जाता है। उनकी बहादुरी और धर्म की रक्षा के लिए उनके प्राणों का बलिदान हमें प्रेरित करता है।*

*दिल्ली में ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम में पीएम मोदी 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित करेंगे।*

*क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है – ड्रीम-11 के हटने के बावजूद BCCI की कमाई पर असर नहीं पड़ेगा!; FY26 में BCCI की कमाई ₹8,963 करोड़ रहने का अनुमान है।*

*बावुमा बोले, बुमराह-पंत ने माफी मांगी थी:मैदान की बात नहीं भूलते, लेकिन दुश्मनी नहीं रखते; दोनों ने कोलकाता टेस्ट के दौरान बौना बोला था।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ लखनऊ में मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का इनॉगरेशन किया, बोले- पहले एक परिवार की मूर्तियां लगती थीं, आज हर विभूति को सम्मान मिल रहा।*

*2_ पीएम मोदी बोले: कांग्रेस और सपा ने आंबेडकर को भुलाने का पाप किया, भाजपा को 370 खत्म करने का गर्व।*

*3_ पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले भाजपा को अछूत माना गया। जबकि हमारी सरकार ने कांग्रेस नेता रहे और पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न देकर सम्मानित किया। मुलायम सिंह यादव को सम्मानित किया। हमारे संस्कार किसी का अपमान करने के नहीं हैं। हमने सभी को सम्मान दिया है।*

*4_ पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि देश में दो विधान दो संविधान नहीं चलेंगे। मुझे खुशी है कि भाजपा सरकार को जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का सौभाग्य मिला और डॉ. मुखर्जी का सपना साकार हुआ।*

*5_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल का बटन दबाकर लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की विशाल कांस्य प्रतिमाओं का भी अनावरण किया।*

*6_ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों की वजह से महंगाई दर कम हो रही है। इसी के साथ-साथ विकास दर आठ फीसदी हुई है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की आवाज मजबूत हुई है। अब भारत कुछ बोलता है तो पूरा विश्व ध्यान से सुनता है कि भारत कह क्या रहा है। पूरे विश्व में भारत की छवि बेहतर हुई है।*

*7_ आज 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिलेगा, दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम; राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी शामिल रहेंगे।*

*8_ भारत ने K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, पनडुब्बी से 3500km की रेंज तक मार करेगी, 2 टन न्यूक्लियर पेलोड ले जा सकेगी।*

*9_ कांग्रेस के दावे पर सरकार का पलटवार, भूपेंद्र यादव बोले- अशोक गहलोत से पूछिए, किसने बर्बाद की पर्वतमाला।*

*10_ भारत 2026 में संयुक्त राष्ट्र समर्थित किम्बर्ली प्रोसेस का अध्यक्ष बनने जा रहा है। इस बात को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत का अध्यक्ष बनना देश की हीरे के वैश्विक व्यापार में नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।*

*11_ पहले से बुक ट्रेन टिकट पर एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा, बढ़ा हुआ किराया आज से लागू; हर किलोमीटर पर 1-2 पैसे ज्यादा लगेंगे।*

*12_ 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का करें विचार; केंद्र से बोला हाईकोर्ट।*

*13_ कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बंगलूरू स्थित आवास पर मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल के आधे रास्ते पर पहुंच चुकी है।*

*14_ मुलाकात के बाद शिवकुमार ने साफ किया कि उन्होंने कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं उठाया। उनके मुताबिक, चर्चा केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा की जगह नए कानून लाने और उस पर पार्टी के रुख को लेकर थी। उन्होंने कहा कि वह और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हाईकमान के फैसले का सम्मान करते हैं और उसी के अनुसार काम करेंगे।*

*15_ गुजरात विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जेठाभाई भरवाड़ ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसको लेकर राज्य सरकार ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। विज्ञप्ति के अनुसार भरवाड़ ने अपने व्यस्त शेड्यूल और अन्य जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है।*

*16_ 1 अप्रैल से बदल जाएगा इनकम टैक्स का पुराना कानून, 2026 में असेसमेंट ईयर खत्म होगा, अब सिर्फ टैक्स ईयर चलेगा; 64 साल पुराना नियम खत्म होगा।*

*17_ अमेरिका की नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक, ट्रम्प बोले- ये ईसाइयों की हत्या कर रहा, हम इस्लामी आतंकवाद पनपने नहीं देंगे।*

*18_ बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या, 7 दिन में दूसरी घटना; इससे पहले दीपू दास को मारकर जलाया था।*

*19_ MP के 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम, राजस्थान के सीकर में पारा 1°; UP में कोहरे के कारण 100 ट्रेनें लेट।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!