*#Metronewz:17/10/2025 की बड़ी खबरें: *दिल्ली में दिवाली के अगले दिन कृत्रिम बारिश की तैयारी: सरकार बोली- मौसम विभाग की मंजूरी का इंतजार; राजधानी में प्रदूषण का लेवल 300 पार।* *प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश में 13,430 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया।* * गुजरात सरकार में बड़ा बदलाव: पूरी कैबिनेट का इस्तीफा, 16 नए चेहरे लेंगे मंत्री पद की शपथ।*

*#Metronewz:17/10/2025 की बड़ी खबरें:
*दिल्ली में दिवाली के अगले दिन कृत्रिम बारिश की तैयारी: सरकार बोली- मौसम विभाग की मंजूरी का इंतजार; राजधानी में प्रदूषण का लेवल 300 पार।*
*प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश में 13,430 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया।*
* गुजरात सरकार में बड़ा बदलाव: पूरी कैबिनेट का इस्तीफा, 16 नए चेहरे लेंगे मंत्री पद की शपथ।*
*हूती सेना प्रमुख ढेर, इजरायल बोला- ‘आतंक के सिर कट रहे हैं, अब कोई नहीं बचेगा।’*
*ट्रंप के दावे पर रूस का पलटवार: झूठ मत बोलो:India कभी नहीं रोकेगा रूसी तेल की खरीद, भारत ने भी दिया करारा जवाब।*
*रूसी हमलों से यूक्रेन में छाया घना अंधेरा, जेंलेंस्की ने लगाई ट्रंप से मदद की गुहार।*
*जैसलमेर बस अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई; सुरक्षा चूक की जांच शुरू।*
*कपिल शर्मा के कैफे पर एक बार फिर चली गोलियां, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली जिम्मेदारी*
*जैसलमेर के बाद बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में लगी आग, चार जिंदा जले।*
*मोदी और ट्रंप के बीच रूसी तेल पर नहीं हुई कोई बात अब तो व्हाइट हाउस ने भी कंफर्म कर दिया।*
*ट्रंप-पुतिन की दो घंटे लंबी बातचीत, यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए जल्द बुडापेस्ट में मुलाकात।*
*किसी भी फूड-ड्रिंक प्रोडक्ट पर ORS लिखना बैन: अब WHO की मंजूरी जरूरी; हैदराबाद की महिला डॉक्टर ने बच्चों के लिए 8 साल तक लड़ी लड़ाई।*
*भारत में बच्चों के खिलाफ यौन अपराध 94% बढ़े: रिपोर्ट में दावा- 2022 में 64,469 केस दर्ज हुए; 90 प्रतिशत मामलों में सजा हुई।*
* ‘हमास ने अगर कत्लेआम जारी रखा, तो हमें कार्रवाई करनी होगी’; ट्रंप ने दी साफ चेतावनी।*
*तेजस मार्क-1ए की पहली उड़ान आज, देश देखेगा स्वदेशी की उन्नत दम, राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद।*
*रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत: ट्रंप के दावे पर राहुल गांधी का हमला- पीएम मोदी डरे हुए हैं।*
*बंगाल गैंगरेप- पीड़ित के पिता की ममता बनर्जी से माफी: कहा- सीएम हमारी मां जैसी, आरोपियों की पहचान परेड कराने की तैयारी।*
*जदयू ने जारी की 101 प्रत्याशियों की सूची : जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति, कुर्मी और कुशवाहा पर जताया भरोसा।*
*WC सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश को धोया।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ PM मोदी बोले- 21वीं सदी 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की होगी, आज दुनिया हमें मैन्युफैक्चरिंग सेंटर के रूप में देख रही, वजह आत्मनिर्भर भारत का विजन।*
*2_ ‘मोदी और ट्रंप के बीच नहीं हुई फोन पर बात…’, रूसी तेल पर अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे को भारत ने किया खारिज।*
*3_ तेजस मार्क-1ए की पहली उड़ान आज, देश देखेगा स्वदेशी की उन्नत दम, राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद।*
*4_ छत्तीसगढ़ में रूपेश समेत 140 नक्सलियों ने किया सरेंडर, शाह बोले- 2 दिनों में 258 ने छोड़ी हिंसा, अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर नक्सल मुक्त।*
*5_ गुजरात में भूपेंद्र सरकार के सभी 16 मंत्रियों का इस्तीफा, आज 11.30 बजे नई कैबिनेट की शपथ; नए चेहरों पर फोकस, दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं।*
*6_ पंजाब DIG की चंडीगढ़ कोठी से ₹5 करोड़ मिले, 3 बैग-1 अटैची में थे नोट, CBI को विदेशी शराब, रिवॉल्वर, लग्जरी गाड़ियां-घड़ियां मिलीं।*
*7_:अहमदाबाद प्लेन-क्रैश: पायलट सुमीत सभरवाल के पिता सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, याचिका में कहा- जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में जांच कराई जाए।*
*8_ कांग्रेस की पहली लिस्ट में 48 कैंडिडेट्स के नाम, कुटुंबा से प्रदेश अध्यक्ष, कदवा से शकील अहमद लड़ेंगे; लिस्ट में 5 महिलाएं-4 मुस्लिम।*
*9_ भाजपा नेता और उनके सोशल मीडिया टीम हेड अमित मालवीय ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी डोनाल्ड ट्रम्प से डरते,तो ट्रंप उनका ध्यान खींचने के लिए कुछ दिनों में सार्वजनिक रूप से मोदी एक महान व्यक्ति हैं, नहीं कहते! राहुल गांधी के हमले पर भाजपा का तीखा पलटवार।*
*10_ चुनाव में NDA जीता तो क्या नीतीश बनेंगे CM? अमित शाह बोले-चुनाव बाद CM फेस पर करेंगे फैसला।*
*11_ सार्वजनिक और सरकारी संस्थानों में RSS की गतिविधियों पर लगेगी रोक, सिद्धारमैया कैबिनेट का बड़ा फैसला।*
*12_ सज गई रामनगरी… अयोध्या ,आज से बिखरेंगे दीपोत्सव के रंग, पांच देशों के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन।*
*13_ चार महीने तक वर्षा देने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को आखिरकार देश से पूरी तरह विदा हो गया है। इस वर्ष मानसून ने केरल में 24 मई को दस्तक दी थी, जोकि 2009 के बाद सबसे पहले आगमन था। आमतौर पर मानसून एक जून को केरल पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में फैल जाता है*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*धनतेरस से पहले शेयर बाजार में दिवाली, निफ्टी 25500 के पारTitan और बैंक स्टॉक्स बने रॉकेट*
*1_ प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजा की, भगवान का किया रुद्राभिषेक।*
*2_ प्रधानमंत्री आज कुरनूल भी जाएंगे और बिजली, रक्षा, रेलवे और पेट्रोलियम जैसे क्षेत्रों में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ‘सुपर जीएसटी – सुपर बचत’ नामक एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें लोगों को जीएसटी सुधारों के लाभों के बारे में बताया जाएगा।*
*3_ जब से डोनल्ड ट्रंप ने दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभाला है तब से भारत को लेकर उनकी तरफ से दिए जा रहे एक के बाद एक बयान पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार को असहज किये हुए है।*
*4_ हमारी आयात नीति हितों के आधार पर…’, रूस से तेल खरीद पर ट्रंप के दावों का विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब।*
*5_ भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, अस्थिर ऊर्जा परिदृश्य में भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना हमारी निरंतर प्राथमिकता रही है। हमारी आयात नीतियां पूरी तरह इसी उद्देश्य से निर्देशित होती हैं।*
*6_ ‘ट्रंप से डरते हैं PM मोदी’: रूसी तेल खरीद को लेकर ट्रंप के दावे पर राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर तीखा हमला।*
*7_ बंद करो घटिया माल सप्लाई, वर्ना कर देंगे ब्लैकलिस्ट… रेल कंपनियों को अश्विनी वैष्णव की चेतावनी।*
*8_ विदेशी धरती से सक्रिय अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, सभी भगोड़ों को लाया जाए कानून के दायरे में, बोले अमित शाह*
*9_ पटना में सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा, कहा- राजद-कांग्रेस में केवल परिवार कल्याण है।*
*10_ उत्तर प्रदेश में माफिया तो जहन्नुम की यात्रा पर जा चुके हैं। राजद के सहयोगी सपा वाले वहां पर इस अराजकता को फैलाते थे। आज उनकी क्या दुर्गति हो रही है? यह सब आप जानते हैं। योगी ने सीएम नीतीश कुमार के कामों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने कर दिखाया है। 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी वह सब आप जानते थे।*
*11_ जेडीयू के 101 कैंडिडेट्स में 4 मुस्लिम, 13 महिलाएं, अनंत सिंह समेत 3 बाहुबलियों को उतारा, 37 विधायक रिपीट, सबसे ज्यादा 37 पिछड़ों को मौका।*
*12_ बिहार चुनाव, कांग्रेस-RJD की एक भी लिस्ट जारी नहीं हुई, कल पहले फेज के नॉमिनेशन का आखिरी दिन; NDA के 226 उम्मीदवार घोषित।*
*13_ जाति आधारित आरक्षण की लिमिट 50% है; सुप्रीम कोर्ट से तेलंगाना की कांग्रेस सरकार को झटका।*
*14_ गुजरात मंत्रीमंडल में फेरबदल की तैयारी, रात को सीएम आवास में मीटिंग में कई मंत्री दे सकते हैं इस्तीफा, कल गांधीनगर में शपथ समारोह।*
*15_ जैसलमेर अग्निकांड-परिवार में 3 मौत तो ₹25 लाख मिलेंगे, अन्य मृतकों के परिजन को 10-10 लाख और घायलों को 2-2 लाख देगी भजनलाल सरकार।*
*16_ यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली-मुंबई समेत कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद,दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए भारी यात्रियों की भीड़ के कारण लिया गया फैसला।*
*17_ उत्तरी हवाओं से बढ़ी ठंडक, राजस्थान के 15 शहरों में तापमान 20 डिग्री से नीचे।*
*18_ 20 दिन चढ़ने के बाद चांदी में गिरावट, दो दिन में 7,250 रुपए सस्ती हुई; सोना ₹1.27 लाख के पार, इस साल ₹51 हजार बढ़ा।*
*19_ सेंसेक्स 800 अंक ऊपर 83,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी में भी 250 अंकों का उछाल; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में ज्यादा खरीदारी




