*#Metronewz:13/11/2025:गुरुवार की बड़ी खबरें* *दिल्ली नहीं, लखनऊ था असली निशाना! ATS के खुलासे ने उड़ाए सुरक्षा एजेंसियों के होश; बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश।* *दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, धमाके वाली कार में मौजूद था आतंकी उमर,DNA टेस्ट से पुष्टि।* *मोदी की कैबिनेट बैठक से घबराया पाकिस्तान, किया बदला लेने का ऐलान! फिर शहबाज ने भी की हाईलेवल मीटिंग।*


*#Metronewz:13/11/2025:गुरुवार की बड़ी खबरें*
*दिल्ली नहीं, लखनऊ था असली निशाना! ATS के खुलासे ने उड़ाए सुरक्षा एजेंसियों के होश; बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश।*
*दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, धमाके वाली कार में मौजूद था आतंकी उमर,DNA टेस्ट से पुष्टि।*
*मोदी की कैबिनेट बैठक से घबराया पाकिस्तान, किया बदला लेने का ऐलान! फिर शहबाज ने भी की हाईलेवल मीटिंग।*
*केंद्र ने दिल्ली ब्लास्ट को जघन्य आतंकी घटना दिया करार, कहा-‘दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा।*
*दिल्ली ब्लास्ट: महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, ‘अगर इसमें डॉक्टर्स शामिल हैं तो हमारी कौम दागदार होगी’।*
*भारत को धोखा देने वालों से दूरी बना रहा चीन? पहले पाकिस्तान, अब सऊदी का नंबर।*
*आत्मघाती बम विस्फोट के बाद से पाकिस्तान में डरे हुए हैं श्रीलंका के खिलाड़ी,नहीं खेलना चाहते दूसरा वनडे- रिपोर्ट।*
*अमेरिका की कार्रवाई: मिसाइल बनाने में ईरान को मदद देने का आरोप, भारत समेत 7 देशों की 32 कंपनियों पर प्रतिबंध।*
*आतंकी नेटवर्क पर करारी चोट: कश्मीर में प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी पर कड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक ठिकानों पर छापा।*
*अस्पताल से घर लौटे धर्मेंद्र, परिवार ने कहा-अफवाह ना फैलाएं।*
*UPSC सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी:2,736 कैंडिडेट्स हुए क्वालिफाई, इंटरव्यू राउंड के लिए DAF भरना होगा।*
*एअर इंडिया विमान को बम से उड़ाने की धमकी:टिश्यू पेपर पर लिखा था- BOMB गुड बाय; वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग।*
*बंगाल में मतदाता सूची SIR के तहत 6.56 करोड़ से अधिक फॉर्म बांटे गए, फरवरी में आएगी वोटर लिस्ट।*
*राहुल गांधी के खिलाफ लंबित याचिका पर सुनवाई 21 नवंबर को, भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताए जाने का आरोप।*
*दिल्ली प्रदूषण:आंशिक सुधार के बाद भी लगातार दूसरे दिन भी हवा दमघोंटू रही, एक्यूआई अब भी ‘गंभीर’ श्रेणी में।*
*दिल्ली ब्लास्ट का नया वीडियो, चलती हुई ट्रैफिक में हुआ धमाका CCTV में कैद।*
*मिसाइलों की होगी छुट्टी! लेजर डिफेंस सिस्टम बदलेगा युद्ध का चेहरा; बिजली करेगी वार।*
*दिल्ली ब्लास्ट का सामने आया तुर्किये कनेक्शन, डॉ मुजम्मिल ने लालकिला क्षेत्र की कई बार की थी रेकी।*
*सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में केरल के छात्रों पर कथित हमले की निंदा की, कहा, नस्लीय भेदभाव अस्वीकार्य।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ दिल्ली ब्लास्ट को सरकार ने आतंकी घटना माना, आतंकी कनेक्शन में संदिग्ध दूसरी कार फरीदाबाद के पास खड़ी मिली, एक व्यक्ति हिरासत में।*
*2_ मोदी ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक ली, अमित शाह, NSA डोभाल और राजनाथ भी मौजूद रहे, ऑपरेशन सिंदूर के पहले भी हुई थी।*
*3_ दिल्ली ब्लास्ट को सरकार ने माना आतंकी हमला, अश्विनी वैष्णव ने कहा – ‘दोषियों को मिलेगी सख्त सजा।*
*4_ लाल किले के पास धमाके में घायल हुए लोगों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- दोषियों को नहीं बख्शेंगे।*
*5_ बिहार टुडे चाणक्य एग्जिट पोल में नीतीश के एनडीए को 160 सीटें, एक्सिस माय इंडिया सर्वे में भी बिहार में फिर नीतीश सरकार, लेकिन RJD सबसे बड़ी पार्टी।*
*6_ एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। राजद को 67-71 सीटें मिलने का अनुमान है। जदयू को 56 से 62 सीटें जबकि भाजपा को 50 से 56 वोट मिलने के आसार हैं। कांग्रेस की बात करें तो उसे 17 से 21 सीटें, लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 11 से 16 सीटें, हम(S) को दो से तीन सीटें, आरएलएम को दो से चार सीटें मिल सकती हैं।*
*7_ उपेंद्र कुशवाहा खा रहे गोलगप्पे, पटना में लड्डू, खाजा-बाजा तैयार; बिहार चुनाव में जीत से पहले NDA में जश्न की तैयारी।*
*8_ देश में 6 करोड़ मृतकों के आधार कार्ड एक्टिव, फर्जी खाते और योजनाओं में गड़बड़ी का खतरा; UIDAI ने सर्वे शुरू किया।*
*9_ दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ी कामयाबी, हरियाणा से इकोस्पोर्ट SUV बरामद; उमर के दोस्त के फार्महाउस में थी कार।*
*10_ भाजपा नेता अपराजिता सारंगी को बुधवार को संसद की संयुक्त समिति की अध्यक्षता के लिए नियुक्त किया गया, जो उन बिलों की जांच करेगी जिनके तहत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय/राज्य मंत्रियों को गंभीर आरोपों में 30 दिनों तक गिरफ्तार या हिरासत में रहने पर हटाया जा सकेगा।*
*11_ विपक्षी दलों से राकांपा (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले, अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल, एआइएमआइएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और वाईएसआरसीपी के सदस्य निरंजन रेड्डी को संयुक्त समिति का सदस्य नामित किया गया है। यह जानकारी लोकसभा सचिवालय के एक बयान में दी गई है।*
*12_ वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन भारी किराए के चलते यात्रियों की तंगी से जूझ रही है। 14,15 और 16 नवंबर को चलने वाली इस ट्रेन में 300 से ज्यादा सीटें खाली है। इसका सबसे बड़ा कारण टिकट का महंगा होना बताया जा रहा है।*
*13_ वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन भारी किराए के चलते यात्रियों की तंगी से जूझ रही है। 14,15 और 16 नवंबर को चलने वाली इस ट्रेन में 300 से ज्यादा सीटें खाली है। इसका सबसे बड़ा कारण टिकट का महंगा होना बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 नवंबर को बनारस रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया था।*
*14_ निर्यातकों को कोलेटरल फ्री ₹20,000 करोड़ तक का लोन मिलेगा, लोन का 100% गारंटी सरकार लेगी, 50% अमेरिकी टैरिफ से राहत मिलेगी।*
*15_ टैक्स कलेक्शन 7% बढ़ा लेकिन रिफंड्स 17.7% कम हुए, अप्रैल-अक्टूबर में ₹12.92 लाख करोड़ नेट कलेक्शन; सैलरीड और स्मॉल बिजनेस में बेहतर कमाई का संकेत।*
*16_ रिटेल महंगाई 14-साल में सबसे कम, अक्टूबर में 0.25% रही, खाने-पीने का सामान सस्ता होने का असर; सितंबर में 1.44% थी।*
*17_ पाकिस्तान दौरे पर गई श्रीलंका क्रिकेट टीम के आठ खिलाड़ी सुरक्षा कारणों से गुरुवार को स्वदेश लौटने वाले हैं। इस निर्णय का कारण इस्लामाबाद में हुए एक भीषण बम धमाके को बताया गया है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए।*
*18_ अमेरिका की कार्रवाई: मिसाइल बनाने में ईरान को मदद देने का आरोप, भारत समेत 7 देशों की 32 कंपनियों पर प्रतिबंध।*
*19_ बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल से शेयर बाजार में बुधवार को भारी तेजी देखी गई। हालांकि, चुनाव के नतीजे एग्जिट पोल के विपरीत आते हैं, तो शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आ सकती है।*
*20_ दिल्ली आतंकी हमला।*
डॉक्टर सज्जाद अहमद और आतंकी उमर की करीबी के बारे में जानकारी यह है कि डॉक्टर सज्जाद अहमद, आतंकी उमर के करीबी दोस्त हैं। दिल्ली ब्लास्ट मामले में पुलिस ने डॉक्टर सज्जाद अहमद को पुलवामा से हिरासत में लिया है। सज्जाद की चार दिन पहले ही शादी हुई थी, और वो कुछ दिनों से लगातार उमर के संपर्क में था।
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*डॉक्टर सज्जाद अहमद के बारे में जानकारी:*
– सज्जाद अहमद मल्ला पुलवामा का रहने वाला है।
– वह अल फलाह मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में काम कर रहा था।
– सज्जाद की गिरफ्तारी इस मामले में छठी बड़ी कार्रवाई है ।
*पुलिस की जांच:*
– पुलिस ने सज्जाद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
– सज्जाद के खिलाफ कई अहम सबूत मिले हैं।
– जांच में पता चला है कि उमर और सज्जाद के बीच घनिष्ठ संबंध थे।
*मोदी की कैबिनेट बैठक से घबराया पाकिस्तान।*
दिल्ली में हुए भीषण धमाके के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सख्त बयान से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पीएम मोदी ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बार साफ कहा है कि आतंकियों और उनके आकाओं को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा ।
*पाकिस्तान की प्रतिक्रिया:*
– पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक हाई-लेवल सुरक्षा बैठक बुलाई है।
– रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने देश की वास्तविक स्थिति स्वीकार कर ली है और कहा है कि पाकिस्तान आर्थिक और सैन्य रूप से कमजोर हो चुका है।
– पाकिस्तान ने भारत के साथ युद्ध की स्थिति में होने की बात कही हैं।
*भारत की तैयारी:*
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक में सेना की तारीफ की और ऑपरेशन सिंदूर को देश के लिए गर्व बताया।
– भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए हैं, जिनमें सिंधु जल समझौते को निलंबित करना और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा नियमों को कड़ा करना शामिल है।
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की दो दिवसीय सफल यात्रा के बाद आज स्वदेश लौट आए हैं।*
उन्होंने भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, और संपर्क बढ़ाने के क्षेत्र में हुई बातचीत से द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया।
*भूटान यात्रा के प्रमुख बिंदु:*
– *कालचक्र अभिषेक अनुष्ठान*: प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान नरेश के साथ कालचक्र अभिषेक अनुष्ठान का उद्घाटन किया।
– *नवीकरणीय ऊर्जा*: भूटान की ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 4,000 करोड़ रुपये की रियायती ऋण सहायता देने की घोषणा की।
– *द्विपक्षीय संबंध*: दोनों देशों के बीच परस्पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हुई।
– *1,020 मेगावाट की पुनात्सांगछू-द्वितीय पनबिजली परियोजना*: तीन समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया।
स्वदेश लौटने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में लाल किले के पास हुए विस्फोट के घायलों से मुलाकात की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
*पुलवामा से डॉक्टर सज्जाद अहमद को दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार किया गया है।*
वह आतंकी उमर का करीबी दोस्त है, जिसने दिल्ली में कार ब्लास्ट किया था। सज्जाद की गिरफ्तारी इस मामले में छठी बड़ी कार्रवाई है।
*डॉक्टर सज्जाद अहमद के बारे में जानकारी:*
– सज्जाद अहमद पुलवामा के बांदजू गांव का रहने वाला है।
– उसने बत्रा मेडिकल कॉलेज, जम्मू से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी।
– वह अल फलाह मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में काम कर रहा था।
– सज्जाद की चार दिन पहले ही शादी हुई थी।
*गिरफ्तारी के बाद की जांच:*
– सज्जाद से लगातार पूछताछ की जा रही है और उसके मोबाइल, लैपटॉप व बैंक ट्रांजैक्शन की जांच चल रही है।
– अधिकारियों का कहना है कि अब तक की जांच में कई अहम सुराग मिले हैं और संभावना है कि आने वाले दिनों में और भी लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
*दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में डॉ. मुजम्मिल की डायरी से बड़ा खुलासा हुआ है।*
पता चला है कि आतंकियों ने विस्फोटक के लिए कोड वर्ड ‘शिपमेंट और पैकेज’ इस्तेमाल किया था। डॉ. मुजम्मिल और डॉ. उमर ने अपनी डायरी में इन कोड वर्ड्स का इस्तेमाल किया था, जिससे जांच एजेंसियों को उनकी योजना का पता लगाने में मदद मिली।
*जांच में क्या मिला?*
– डॉ. मुजम्मिल और डॉ. उमर की डायरी में विस्फोटक के लिए कोड वर्ड ‘शिपमेंट और पैकेज’ इस्तेमाल किया गया था।
– डॉ. मुजम्मिल के कमरे से पुलिस ने धौज के तौर पर भी आ रहा है।
– डॉ. उमर और डॉ. मुजम्मिल के बीच घनिष्ठ संबंध थे।
– जांच में पता चला है कि आतंकियों ने 4 शहरों में सीरियल ब्लास्ट की योजना बनाई थी।
*आतंकियों की योजना*
– आतंकियों ने दिल्ली, अयोध्या, और अन्य शहरों में हमले की योजना बनाई थी।
– वे विस्फोटक तैयार करने के लिए अमोनियम नाइट्रेट, ऑक्साइड, और फ्यूल ऑयल का इस्तेमाल करने वाले थे।
– जांच एजेंसियां अब इन संदिग्धों की गतिविधियों और नेटवर्क की जांच कर रही हैं।
राजस्थान सरकार ने प्रवासी राजस्थानियों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है! अब उन्हें उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगामी 10 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों की समीक्षा की है।
इस अवसर पर, विभिन्न सेक्टर्स के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा और प्रवासी राजस्थानियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन प्रवासी राजस्थानियों को राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करेगा।
*प्रवासी राजस्थानी दिवस के मुख्य आकर्षण:*
– _विज्ञान, व्यवसाय, कला, खेल, साहित्य, सिनेमा, संगीत और सामाजिक सेवा_ जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रवासी राजस्थानियों को सम्मानित किया जाएगा।
– उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और जल जैसे विषयों पर सेक्टोरल सत्र आयोजित किए जाएंगे।
– प्रवासी राजस्थानियों को राज्य के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया जाएगा।
*1_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भूटान की अपनी दो दिवसीय दौरे से वापस आ गए हैं। भूटान से लौटने के बाद पीएम मोदी एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे हैं। जहां पीएम दिल्ली कार ब्लास्ट के घायलों से मिले।*
*2_ 2027 में बुलेट ट्रेन दौड़ाने की तैयारी, शिलान्यास के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ऑन-ग्राउंड दौरा।*
*3_ सूत्रों का कहना है कि, पीएम सूरत हाई स्पीड रेलवे का निरीक्षण करेंगे। सूरत से बिलिमोरा के बीच वर्ष 2027 तक बुलेट ट्रेन की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक भी कर सकते है।*
*4_ दिल्ली डिफेंस डायलॉग में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आज भारतीय सेना की भविष्य की दिशा, तकनीकी बदलावों और मानव-केंद्रित दृष्टिकोण पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ‘तकनीक और भूगोल का मेल’ यानी टेक्नोलॉजी और जमीन दोनों का संतुलन बेहद जरूरी है।*
*5_ भारत और इस्राइल के बीच रक्षा सहयोग मजबूत हुआ है। हाल में हुए समझौते के तहत इस्राइल भारत को तीन शक्तिशाली मिसाइलें देगा, जिन्हें भारत में भी बनाया जाएगा। 2020-24 में इस्राइल की रक्षा बिक्री का 34% हिस्सा भारत ने खरीदा। इस सौदे से भारत की एयरोस्पेस और क्रूज मिसाइल क्षमताएं बढ़ेंगी, जो जमीन और समुद्र दोनों लक्ष्यों पर प्रभावी हैं।*
*6_ एग्जिट पोल के शुरुआती संकेतों में एनडीए की स्पष्ट जीत और कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को झटका लगने का अनुमान लगाया गया है। मंगलवार शाम को जारी कई एग्जिट पोल्स में भाजपा और जेडी(यू) के नेतृत्व वाले एनडीए की मजबूत जीत का अनुमान लगाया गया है, जबकि विपक्षी महागठबंधन (एमजीबी) काफी अंतर से पीछे रह सकता है।*
*7_ दिल्ली ब्लास्ट का नया CCTV फुटेज, शाम 6.51 बजे सिग्नल पर गाड़ियों की भीड़ थी, i-20 कार पहुंची और आग के गोले में बदल गई।*
*8_ दिल्ली ब्लास्ट- लाल रंग की कार का अलर्ट, आतंकियों के पास i20 के अलावा फोर्ड इको स्पोर्ट्स भी थी, 5 टीमें तलाश में जुटीं।*
*9_एक्टर धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज, डॉक्टर बोले- परिवार घर पर इलाज चाहता है, सांस की दिक्कत के कारण 2 दिन पहले भर्ती हुए थे।*
*10_ कांग्रेस-राजद का दावा- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल; भाजपा बोली- विकास पर जनता ने लगाई मुहर।*
*11_ पिछले कुछ समय से घरेलू शेयर बाजार संभलता दिख रहा है। मगर अब विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि अगर बिहार में कांटे की टक्कर वाले चुनाव के बाद सत्तारूढ़ एनडीए सरकार गिरती है, तो इसका शेयर बाजार पर निगेटिव असर पड़ सकता है।*
*12_ घरेलू ब्रोकरेज फर्म इनक्रेड इक्विटीज की रिपोर्ट के अनुसार अगर बिहार में एनडीए की हार केंद्र सरकार को प्रभावित करती है और नीतीश कुमार या चंद्रबाबू नायडू जैसे क्षेत्रीय दिग्गजों के नेतृत्व वाला कोई गठबंधन केंद्र में आता है, तो बेंचमार्क निफ्टी इंडेक्स शॉर्ट टर्म में 5-7% तक गिर सकता है, जो राजनीतिक अनिश्चितता के कारण हुई पिछली बिकवाली को दर्शाता है।*
*13_ एग्जिट पोल को दरकिनार कर तेजस्वी बोले- लिख लो, 14 नवंबर को मैं बनूंगा मुख्यमंत्री।*
*14_ अक्टूबर में रिटेल-महंगाई रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ सकती है, इसके 0.50% के नीचे रहने की उम्मीद, आज जारी होंगे महंगाई के आंकड़े।*
*15_ सेंसेक्स 595 अंक चढ़कर 84,467 पर बंद, निफ्टी भी 181 अंक चढ़ा; आईटी, ऑटो और फार्मा शेयरों में आज ज्यादा खरीदारी रही।*


