#Metronewz:24/11/2025:सोमवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *“कौन जाने, सिंध फिर भारत का हिस्सा बन जाए”, राजनाथ सिंह का बड़ा बयान।* **जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सम्मेलन में तीन प्रमुख प्रस्ताव रखे, जिनमें से एक था ग्लोबल हेल्थकेयर रिस्पॉन्स टीम का गठन, जो प्राकृतिक आपदाओं और स्वास्थ्य आपदाओं के समय तुरंत तैनात की जा सकेगी।











*#Metronewz:24/11/2025:सोमवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*“कौन जाने, सिंध फिर भारत का हिस्सा बन जाए”, राजनाथ सिंह का बड़ा बयान।*
**जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सम्मेलन में तीन प्रमुख प्रस्ताव रखे, जिनमें से एक था ग्लोबल हेल्थकेयर रिस्पॉन्स टीम का गठन, जो प्राकृतिक आपदाओं और स्वास्थ्य आपदाओं के समय तुरंत तैनात की जा सकेगी।
इसके अलावा, मोदी ने नशीले पदार्थों और आतंकवाद के गठजोड़ को तोड़ने के लिए जी-20 इनिशिएटिव ऑन काउंटरिंग द ड्रग-टेरर नेक्सस का प्रस्ताव रखा। उन्होंने वैश्विक आर्थिक चुनौतियों, जलवायु कार्रवाई और उभरती प्रौद्योगिकियों के शासन पर भारत के दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया।
भारत ने इस सम्मेलन में अपनी संतुलित और व्यावहारिक विदेश नीति का प्रदर्शन किया, जो विकासशील देशों के हितों को ध्यान में रखती है। भारत ने अफ्रीकी संघ को जी-20 में स्थायी सदस्यता दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
*फ्रांस का करारा तमाचा! ऑपरेशन ‘सिंदूर’ पर पाकिस्तान का किया पर्दाफाश, झूठी राफेल कहानी की खोली पोल।*
*दिल्ली में NCB की बड़ी कार्रवाई, फार्महाउस से 262 करोड़ की ड्रग बरामद,महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार।*
*नाइजीरिया में कैथोलिक स्कूल से 300 से अधिक बच्चों और 12 शिक्षकों का रहस्यमय अपहरण।*
*लेबनान हमले में इजरायल को बड़ी सफलता, हिज्बुल्लाह के चीफ ऑफ स्टाफ को मार गिराया।*
*दिल्ली धमाके में खुलासा: आतंक की राह पर 2019 में ही चल पड़े थे डॉक्टर, सोशल मीडिया पर पढ़ा कट्टरपंथ का पाठ।*
*’पश्चिम बंगाल में बनेगी बाबरी मस्जिद’,TMC MLA के ऐलान पर BJP ने साधा निशाना, कांग्रेस ने कहा क़ोई भी धार्मिक स्थल बना सकता है इस पर विवाद नहीं होना चाहिए।*
*यूपी में घुसपैठियों की पहचान तेज, अवैध विदेशी नागरिकों का राज्यभर में सत्यापन शुरू।*
*मोदी ने सिरिल रामफोसा से की मुलाकात : भारत-दक्षिण अफ्रीका साझेदारी की समीक्षा की, सहयोग को बढ़ाने पर भी की बात।*
*पिता को दिल का दौरा पड़ने के बाद टली स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी।*
*साइबर अपराधियों को बैंक खाते मुहैया कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 2.35 करोड़ की ठगी का खुलासा।*
*पटरी पर लौट रहे भारत-कनाडा के संबंध, पीएम मोदी ने की मार्क कार्नी के साथ बैठक; कई मुद्दों पर हुई चर्चा।*
*44 दिनों में 500 बार टूटा गाजा युद्धविराम! इस्राइल की कार्रवाई में 300 से अधिक फलस्तीनी मारे गए।*
*Delhi: प्रदूषण के खिलाफ विरोध में इंडिया गेट पर लगे मारे गये नक्सली हिडमा के नारे, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में।*
*अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के जीरो ग्रैटिट्यूड तंज के बाद नरम पड़े जेलेंस्की, अमेरिका का जताया आभार।*
*तेजस प्लेन क्रैश में मारे गए विंग कमांडर नमांश स्याल को पत्नी ने सलामी देकर दी अंतिम विदाई।*
*डायनासोर वापस आ जाएगा, लेकिन बिहार में RJD नहीं, केंद्रीय मंत्री की भविष्यवाणी।*
*राहुल गांधी ने एस आई आर (SIR) को बताया षड़यंत्र, कहा- सत्ता की रक्षा में लोकतंत्र की बलि*
*एस आई आर (SIR) का खौफ! बंगाल से भाग रहे बांग्लादेशी नागरिक, हर दिन 150-200 लोगों को वापस भेज रहा बीएसएफ।*
*IND vs SA 2nd Test Day 2 Stumps : दक्षिण अफ्रीका के 489 रन, भारत ने बिना विकेट गंवाए 9 रन बनाए।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ PM मोदी बोले- आतंकवाद में AI का इस्तेमाल प्रतिबंधित हो, G20 समिट में कहा- टेक्नोलॉजी फाइनेंस-सेंट्रिक नहीं, ह्यूमन-सेंट्रिक होनी चाहिए।*
*2_ ‘बॉर्डर्स बदल सकते हैं, कौन जानता है कि कल फिर सिंध भारत में वापस आ जाए’, बोले राजनाथ सिंह।*
*3_ जस्टिस सूर्यकांत आज 53वें CJI पद की शपथ लेंगे, समारोह में 7 देशों के मुख्य न्यायाधीश शामिल होंगे; 14 महीने का होगा कार्यकाल।*
*4_ आज मिलेगा दुश्मन पनडुब्बियों का मौन शिकारी, नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत ‘माहे।’*
*5_ ‘एसआईआर सुधार नहीं, थोपा गया ज़ुल्म है…’, राहुल गांधी का बीजेपी और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला।*
*6_ नोटबंदी और लॉकडाउन की तरह ही एसआईआर जल्दबाजी में लागू किया गया’, बीएलओ की मौतों पर कांग्रेस का हमला।*
*7_ पिछले 6 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जितनी सीटें मिलीं, उससे ज्यादा BJP ने अकेले बिहार में जीत लीं।*
*8_ पश्चिम बंगाल में एसआईआर के दौरान बूथ स्तर के अधिकारियों की मौत को लेकर विवाद बढ़ गया है। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से किए गए दावे की गहन जांच होनी चाहिए।*
*9_ पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अचानक स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति में कमी आ गई है। आलम यह है कि एसआईआर के डर से बांग्लादेशी प्रवासियों में भगदड़ मच गई। दो हफ्तों में करीब 26,000 लोग गायब हो चुके हैं*
*10_ कर्नाटक में सियासी हलचल हर दिन नए करवट ले रही है। कभी सिद्धारमैया अपना दावा दोहराते हैं तो कभी डीके शिवकुमार हाईकमान पर फैसले का जिम्मा डालते हैं। लेकिन इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य में सत्ता परिवर्तन पर कहा है कि फैसला जो भी होगा, हाईकमान ही तय करेगा।*
*11_ ‘मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं:क्या CM पद से इस्तीफा देंगे सिद्धारमैया? खरगे के बयान ने मचाई सियासी हलचल।*
*12_ ‘वोट नहीं तो फंड नहीं’ वाले बयान का बचाव करते हुए भड़के अजित पवार, बोले- चुनाव के समय कही जाती है ऐसी बात।*
*13_ उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी…कश्मीर में पारा माइनस में, पंजाब-हरियाणा में शीतलहर; दिल्ली में भी ठंडक।*
*14_ केएल राहुल साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में कप्तानी करेंगे, इंजर्ड श्रेयस और शुभमन बाहर; कोहली-रोहित 9 महीने बाद घर में इंटरनेशनल मैच खेलेंगे।*
*15_ भारत ने जीता पहला ब्लाइंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप, नेपाल को 7 विकेट से फाइनल हराया; टूर्नामेंट में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को भी हराया।*
*16_ स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी टली, स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद फैसला, क्रिकेटर के मैनेजर ने कन्फर्म किया।*
*17_ लेबनान हमले में इजरायल को बड़ी सफलता, हिज्बुल्लाह के चीफ ऑफ स्टाफ को मार गिराया।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 सम्मेलन से इतर रविवार को जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से मुलाकात की। इस मुलाकात में भारतीय प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी शामिल रहे। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर सहयोग को लेकर चर्चा हुई।
*2* इससे पहले शनिवार को जी20 सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दुनियाभर के देशों से ड्रग और आतंक के गठजोड़ को खत्म करने की प्राथमिकता तय करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने पारंपरिक ज्ञान के प्रसार, हेल्थकेयर रेस्पॉन्स टीम बनाने और दुर्लभ खनिजों को वितरण को आसान बनाने जैसे सुझाव दिए।
*3* राम प्रहार युद्धाभ्यास: ले.जनरल मनोज कटियार ने पाकिस्तान को दिया संदेश, बोले- ऑपरेशन सिंदूर से बड़ा एक्शन संभव
*4* चंडीगढ़ से जुड़े विधेयक पर गृह मंत्रालय ने तोड़ी चुप्पी! कहा- ‘संसद के शीतकालीन सत्र में बिल लाने का इरादा नहीं’
*5* ED की बड़ी कार्रवाई! बंगाल-झारखंड में कोयला घोटाला केस में 44 ठिकानों पर छापेमारी, 14 करोड़ नकद और सोना बरामद
*6* वैष्णो देवी कॉलेज में MBBS की 50 सीटों में 41 मुस्लिम छात्रों को, मचा भारी बवाल
*7* फडणवीस बोले- पाकिस्तान भारत को हरा नहीं सकता, इसलिए पहलगाम हमला, दिल्ली ब्लास्ट किया; 26/11 के बाद ऑपरेशन सिंदूर होता तो हिम्मत नहीं करता
*8* देश में 1 दिसंबर से केस लिस्टिंग का नया सिस्टम, जस्टिस सूर्यकांत बोले- मेरा फोकस अदालतों में पेंडिंग केसों की संख्या कम करना; कल शपथ ग्रहण
*9* यूपी में आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली, लोग बाल-बाल बचे, इंस्पेक्टर ने कुदरत का करिश्मा बताया, SDM बोले- जांच करवा रहे
*10* सीकर में हवा जहरीली, 22 लोग अस्पताल में भर्ती: पास की भट्टी में कपड़े जलाने से फैला धुआं! प्रशासन अलर्ट पर
*11* इस हफ्ते सोने-चांदी में रही गिरावट, सोना ₹1,648 गिरकर ₹1.23 लाख पर आया, चांदी ₹8,238 कम होकर ₹1.51 लाख किलो बिक रही
*12* सावधान! तापमान में आएगी और ज्यादा गिरावट, कड़ाके की ठंड दे रही दस्तक; IMD की चेतावनी
*13* IND-SA दूसरा टेस्ट, साउथ अफ्रीका का 8वां विकेट गिरा, मुथुसामी 109 रन बनाकर आउट, सिराज ने यशस्वी के हाथों कैच कराया; स्कोर 444/8
*14* अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्होंने टैरिफ की धमकी देकर आठ में से पांच युद्ध रुकवाए हैं। ट्रंप ने ये भी दावा किया कि टैरिफ के चलते अमेरिका को दुनिया भर के देशों से खरबों डॉलर मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी टैरिफ नीति को कामयाब बताते हुए कहा कि इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फायदा हुआ है।




