Delhi NCRDelhi NCRE-Paperhttps://metropressclub.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKarnatkaUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

*#Metronewz:28/11/2025: शुक्रवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *व्हाइट हाउस फायरिंग पर भड़के ट्रंप, अमेरिका में अफगानों की एंट्री की बैन, बोले- 'अफगानिस्तान धरती का नरक‌।'* *बिहार में होने वाला है बड़ा एक्शन! शाह–सम्राट के 30 मिनट की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल।* *भारत का माहौल बिगाड़ने के लिए कांग्रेस कर रही विदेशी इन्फ्लूएंसर्स का इस्तेमाल: भाजपा का आरोप।* *बंगाल में SIR फॉर्म भरते समय बंगलादेशी नागरिक गिरफ्तार, 15 साल पहले आया था भारत।*

 

 

*#Metronewz:28/11/2025: शुक्रवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*

*व्हाइट हाउस फायरिंग पर भड़के ट्रंप, अमेरिका में अफगानों की एंट्री की बैन, बोले- ‘अफगानिस्तान धरती का नरक‌।’*

*बिहार में होने वाला है बड़ा एक्शन! शाह–सम्राट के 30 मिनट की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल।*

*भारत का माहौल बिगाड़ने के लिए कांग्रेस कर रही विदेशी इन्फ्लूएंसर्स का इस्तेमाल: भाजपा का आरोप।*

*बंगाल में SIR फॉर्म भरते समय बंगलादेशी नागरिक गिरफ्तार, 15 साल पहले आया था भारत।*

*खुलकर सामने आ गई रार! शिवकुमार के तंज भरे पोस्ट का सीएम सिद्धारमैया ने दे दिया जवाब।*

*बिहार हार पर कांग्रेस का आत्ममंथन: 10 हजार रुपए ट्रांसफर, सीट बंटवारे में देरी ने बिगाड़ा खेल।*

*आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी के कई ठिकानों पर रेड: जम्मू में 19 साल का युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान में कुछ नंबरों पर बात कर रहा था।*

*कपिल सिब्बल बोले- मेरे पिता का नाम 2003 की लिस्ट में नहीं है तो? CJI का जवाब,इसका मतलब आप ने अवसर गवां दिया।*

*यह नागर‍िकता जांचने जैसा’, एसआईआर पर CJI के सामने सिंघवी की दलील।*

*ताइवान ने चीन से जंग के लिए रक्षा पर 40 अरब डॉलर अतिरिक्त खर्च का किया ऐलान*

*पाकिस्तान की संसद में गूंजा इमरान का मुद्दा, मंत्री के बयान पर बवाल, PTI ने दिया अल्टीमेटम।*

*पाकिस्तान में निकाह करने वाली सरबजीत कौर की बढ़ी मुश्किलें: लाहौर हाईकोर्ट में याचिका- इसे गिरफ्तार करो, भारत वापस भेजो; सुरक्षा के लिए खतरा।*

*असम में पत्नी के रहते दूसरी शादी की तो 10 साल तक की जेल, सीएम बोले- महिलाओं के अधिकारों से समझौता नहीं।*

*चिंगारी से भड़की आग ने छीन लीं 83 जिंदगियां:380 करोड़ की परियोजना खाक; तीन अधिकारी गिरफ्तार।*

*झारखंड के 10 हजार युवाओं को हेमंत सोरेन देंगे सरकारी नौकरी की सौगात, 28 को मिलेगा नियुक्ति पत्र।*

*केंद्र सरकार ने दो नए डॉप्लर वेदर रडार, सौर ऊर्जा प्रणाली और मौसम संग्रहालय का किया उद्घाटन।*

*चंद घंटों में भूकंप के कई तेज झटकों से दहला हिंद महासागर, दहशत में आए लोग।*

*डोनाल्ड ट्रंप का आदेश – 19 देशों के ग्रीन कार्ड और सभी शरणर्थियों की मंजूरियों की जांच हो।*

*प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लाइंड टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला खिलाडियों से की मुलाकात, खिलाई मिठाई।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*#mano_to_shankar_na_mano_to_kankar*
*1_ पीएम मोदी आज कर्नाटक और गोवा जाएंगे, उडुपी में गीता पाठ में शामिल होंगे, गोवा में 77 फीट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।*

*2_ भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल के सौदे पर बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके इंडोनेशियाई समकक्ष श्याफ्री स्यामसुद्दीन के बीच द्विपक्षीय रक्षा वार्ता हुई। इस बैठक के दौरान राजनाथ ने स्यामसुद्दीन को ब्रह्मोस मिसाइल की एक प्रतिकृति भेंट की।*

*3_ CDS चौहान बोले- हर दिन बदल रहे युद्ध के तरीके, भारतीय सेना फ्यूचर वॉरफेयर के मुताबिक तैयार हो, उसके पास दूसरा ऑप्शन नहीं।*

*4_ शिवराज बोले- पंजाब में मनरेगा गड़बड़ियों की जांच होगी, केंद्रीय मंत्री ने कहा- बाढ़ राहत के 420 करोड़ दिए, AAP सरकार ने यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं भेजा।*

*5_ राष्ट्रपति मुर्मू आज लखनऊ में करेंगी योग-ध्यान कार्यक्रम का उद्घाटन, मयूर नृत्य से किया जाएगा स्वागत।*

*6_ वर्ल्ड चैंपियन भारतीय विमेंस ब्लाइंड टीम मोदी से मिली, साइन किया हुआ बैट गिफ्ट किया; PM ने लड्डू खिलाकर स्वागत किया।*

*7_ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चाणक्य डिफेन्स डायलॉग में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की आतंकवाद-रोधी रणनीति का निर्णायक क्षण रहा। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया ने भारत की सैन्य क्षमता और जिम्मेदार रुख को स्वीकार किया।*

*8_ भाजपा बोली-राहुल की देश में गृह युद्ध कराने की साजिश, कांग्रेस से जुड़े X अकाउंट्स की लोकेशन पाकिस्तान-बांग्लादेश में; कांग्रेस ने आरोपों का नकारा।*

*9_ एक से ज्यादा शादी की तो 10 साल की जेल, सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी, निकाय चुनाव नहीं लड़ पाएंगे; असम में बहुविवाह बिल पास।*

*10_ कर्नाटक मुख्यमंत्री विवाद- गृहमंत्री जी परमेश्वर का शिवकुमार को समर्थन, खुद भी CM बनने की इच्छा जताई; सीएम सिद्धारमैया के बेटे बोले- अभी कुर्सी खाली नहीं।*

*11_ कर्नाटक मुख्यमंत्री विवाद के बीच सोशल मीडिया वॉर, शिवकुमार बोले- शब्द दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति, सिद्धारमैया का जवाब- इससे ज्यादा शक्ति काम में।*

*12_ कांग्रेस चाहती थी CM धामी को बदनाम करना’, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- धामी का चरित्र एकदम साफ, साधु कहा तो बयान के खंडन का दबाव बनाया‌*

*13_ ₹22.65 करोड़ में बिकीं भारत की वर्ल्ड चैंपियन प्लेयर्स, WPL में दीप्ति ₹3.20 करोड़, चरणी ₹1.30 करोड़ में बिकीं; मंधाना का रिकॉर्ड नहीं टूटा।*

*14_ दिल्ली-यूपी में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, कश्मीर-हिमाचल में माइनस में तापमान; राजस्थान के कई जिलों में होगी भारी बारिश।*

*#mano_to_shankar_na_mano_to_kankar*

*1_ हमारी युवाशक्ति नई ऊंचाइयों को छू रही’, स्काईरूट इन्फिनिटी कैंपस के उद् घाटन पर बोले पीएम मोदी।*

*2_ पीएम मोदी ने कहा, ‘हमने स्पेस सेक्टर में ऐतिहासिक सुधार किए हैं, इसे प्राइवेट सेक्टर के लिए खोला है, नई स्पेस पॉलिसी बनाई है। स्टार्टअप्स और इंडस्ट्री को नवाचार से जोड़ा है, इन-स्पेस शुरू किया है।*

*3_ भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट तैयार, 300 किलो तक के सैटेलाइट अंतरिक्ष में ले जाएगा; मोदी ने उद्घाटन किया, अगले साल लॉन्चिंग।*

*4_ 22 दिन में 7 राज्यों में 25 बीएलओ की मौत, मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 9 लोगों की जान गई, UP-गुजरात में 4-4 मौतें।*

*5_ भाजपा का आरोप- देश को अपमानित कर रही राहुल गांधी की टीम, विदेशी सोशल मीडिया अकाउंट्स से रची जा रही साजिश।*

*6_ दिल्ली प्रदूषण, CJI बोले- हमारे पास जादू की छड़ी नहीं, जिससे आदेश जारी करते ही हवा साफ हो जाए; एक्सपर्ट-साइंटिस्ट को समाधान खोजना चाहिए।*

*7_ दोस्ती में दरार: ‘हम भगवान राम के अनुयायी, लंका तो हम जलाएंगे!’ एकनाथ शिंदे पर सीएम फडणवीस का तीखा हमला।*

*8_ शिवसेना नेता और पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे ने हाल ही में पालघर जिले में ही अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार करते समय कहा था कि ‘रावण का भी अहंकार नहीं रहा था और उसकी लंका जल गई थी।’*

*9_ कर्नाटक कांग्रेस में अंदर चल रही मुख्यमंत्री को लेकर खींचतान के बीच गृहमंत्री परमेश्वर ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा अगर कांग्रेस हाईकमान डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला करता है, तो वह इसे पूरी तरह स्वीकार करेंगे,यह बयान सिद्धारमैया कैंप से आने वाले सबसे मजबूत संकेतों में से एक माना जा रहा है।*

*10_ यूपी में SIR के बीच शिक्षामित्रों को दी गई नई जिम्मेदारी, घर-घर जाकर करना होगा सर्वे, आदेश जारी।*

*11_ हॉन्गकॉन्ग में 77 साल में सबसे भीषण आग, 55 मौतें: 35 मंजिल वाली 8 इमारतें जलीं, 279 अभी भी लापता, ठेकेदार समेत 3 गिरफ्तार।*

*12_ व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, 2 नेशनल गार्ड्स घायल, अफगानिस्तानी हमलावर गिरफ्तार; ट्रम्प बोले- यह आतंकी हमला, अफगान शरणार्थियों के आने पर रोक लगाई।*

*13_ राजस्थान में बारिश का अलर्ट, फिर सर्दी बढ़ेगी, बिहार में कोहरे से 52 ट्रेन कैंसिल, 14 फ्लाइट्स लेट; MP में सर्दी से 2 की मौत।*

*14_ शेयर मार्केट 14 महीने बाद ऑलटाइम हाई पर, सेंसेक्स ने 86,055 और निफ्टी ने 26,310 का लेवल छुआ, अब बाजार में फिलहाल गिरावट पर कारोबार हो रहा है।*
*राजस्थान की प्रमुख सुर्खियां, 27 नवंबर 2025*

*15_ राजस्थान सौर ऊर्जा में नए आयाम स्थापित कर रहा है, जिसमें स्टोरेज सिस्टम और हाइब्रिड सिस्टम पर जोर दिया जा रहा है।*

*16_ राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है, खासकर जोधपुर, उदयपुर और अजमेर में।*

*17_ जयपुर में 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन हुआ, जिसमें देशभर के युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।*

*18_ राजस्थान सरकार ने 48 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है, जिससे प्रशासन में नई दिशा मिलेगी।*

*19_ राजस्थान जेट 2025 के लिए ऑनलाइन विकल्प फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है।*

*20_ पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर एसआईआर प्रक्रिया में दबाव और अव्यवस्था का आरोप लगाया है।*

*21_ भारत का स्पेस सेक्टर तेजी से विकसित हो रहा है, और यह देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान करने की क्षमता रखता है। यहाँ कुछ प्रमुख पहलू हैं जो भारत के नए स्पेस सेक्टर को परिभाषित करते हैं।*

*स्पेस सेक्टर की वृद्धि*

भारत का स्पेस सेक्टर 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो वर्तमान में 8 अरब डॉलर है। यह वृद्धि निजी क्षेत्र की भागीदारी और सरकारी सुधारों के कारण हो रही है।

*निजी क्षेत्र की भूमिका*

निजी क्षेत्र की भागीदारी ने स्पेस सेक्टर में नई ऊर्जा लाई है। 300 से अधिक स्पेस स्टार्टअप्स हैं, जो इस क्षेत्र में नवाचार और विकास को बढ़ावा दे रहे हैं।

*सरकारी सुधार*

सरकार ने स्पेस सेक्टर में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कई सुधार किए हैं, जिनमें 100% विदेशी निवेश की अनुमति और स्पेस एक्टिविटीज़ बिल का मसौदा शामिल है।

*स्पेस सेक्टर के प्रमुख क्षेत्र*

– *सैटेलाइट सेवाएं*: सैटेलाइट सेवाएं स्पेस सेक्टर का एक प्रमुख क्षेत्र है, जिसमें दूरसंचार, नाविक और मौसम पूर्वानुमान जैसी सेवाएं शामिल हैं।
– *स्पेस टूरिज्म*: स्पेस टूरिज्म एक नया क्षेत्र है, जिसमें लोगों को अंतरिक्ष में ले जाने की सेवाएं प्रदान की जाती हैं।
– *स्पेस रिसर्च*: स्पेस रिसर्च एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जिसमें वैज्ञानिक अनुसंधान और अंतरिक्ष अन्वेषण शामिल हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!