#Metronewz:05/12/2025:शुक्रवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार पर पुतिन का भारत का खुला समर्थन, बोले- पीएम मोदी किसी के दबाव में नहीं आने वाले* *पुतिन का ग्रैंड वेलकम, PM मोदी ने 7 LKM पर दिया प्राइवेट डिनर; गिफ्ट में दी भगवद गीता, कहां करोड़ों लोगों की प्रेरणा है*







*#Metronewz:05/12/2025:शुक्रवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार पर पुतिन का भारत का खुला समर्थन, बोले- पीएम मोदी किसी के दबाव में नहीं आने वाले*
*पुतिन का ग्रैंड वेलकम, PM मोदी ने 7 LKM पर दिया प्राइवेट डिनर; गिफ्ट में दी भगवद गीता, कहां करोड़ों लोगों की प्रेरणा है*
*4 साल बाद भारत में पुतिन, PM मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ खुद किया रिसीव; एक ही गाड़ी से हुए रवाना*
*अमेरिका में गोला-बारूद के साथ पाकिस्तानी छात्र गिरफ्तार, बड़े हमले की साजिश नाकाम*
*ममता बोलीं- SIR अमित शाह की चाल है:अगर हमारी सरकार इसे रोकती तो पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लग जाता*
*राहुल बोले- विदेशी मेहमानों से मिलने नहीं देती सरकार: नेता प्रतिपक्ष का पुतिन के दौरे से पहले बयान; कहा- यह मोदी की इनसिक्योरिटी, 4 फोटो ने खोली राहुल के दावों की पोल*
*संसद में गडकरी का दावा- सालभर में खत्म हो जाएंगे टोल बूथ, पायलट प्रोजेक्ट शुरू*
*बच्चों को खुद से ज्यादा सुंदर देख साइको किलर बनी चाची, अपने बेटे समेत चार मासूमों का किया कत्ल*
*बांग्लादेशी न्यायाधिकरण ने अपदस्थ प्रधानमंत्री हसीना के बेटे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया*
*एनआईए ने अवैध हथियार और गोला-बारूद तस्करी मामले में तीन राज्यों में 22 जगहों पर छापेमारी कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार*
*सरकार की जिम्मेदारी है कि वह वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कुछ करे: सोनिया गांधी*
*दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी प्रदूषण की जानकारी, कहा “स्थिति से आपातकालीन मिशन के रूप में निपटा जा रहा है”*
*BLO की मौतों पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, ‘काम का दबाव कम करें, छुट्टी भी दीजिए’*
*हमारे रिश्तों का अनोखा इतिहास, हम अपने हितों की रक्षा कर रहे: पुतिन*
*आज दिखा साल का आखिरी ‘सुपर मून’, 10 प्रतिशत बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला आया नजर*
*शिमला में आइस स्केटिंग का रोमांच शुरू: देशभर से आए टूरिस्ट आनंद उठा सकेंगे; ₹300 फीस देनी होगी, स्केट साथ लाना जरूरी नहीं*
*सरकार ने लोकसभा में बताया- एलआईसी ने अडानी समूह में 48,284 करोड़ रुपये का निवेश किया*
*असाधारण हिम्मत और पक्के इरादे का दूसरा नाम है भारतीय नौसेना: मोदी*
*बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया को बेहतर इलाज के लिए लंदन ले जाया जाएगा।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत आगमन।* जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच विशेष और प्रिविलेज्ड रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है।
*शिखर सम्मेलन के मुख्य बिंदु:*
– *रक्षा सहयोग*: भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी, जिसमें एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम और सुखोई-57 फाइटर जेट्स की खरीद शामिल है।
– *ऊर्जा सहयोग*: भारत और रूस के बीच ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी, जिसमें रूस से तेल आयात बढ़ाने की संभावना है।
– *वैश्विक मुद्दे*: दोनों देश वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिसमें यूक्रेन संकट और आतंकवाद शामिल हैं।
– *व्यापार और निवेश*: दोनों देश व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे, जिसमें फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की संभावना है।
यह यात्रा भारत और रूस के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।
*1_ रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत आगमन, प्रधानमंत्री मोदी के साथ डिनर। पाकिस्तानी जेट गिराने वाला S-400 खरीद सकता है भारत।*
*2_ ‘ट्रंप का दबाव बेअसर, मोदी प्रेशर में आने वाले नेता नहीं;भारत आने से पहले बोले पुतिन।*
*3_ भारत दौरे के दूसरे दिन व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद पुतिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में शामिल होंगे।प्रतिनिधिमंडलों की बैठक में कुछ प्रमुख उद्योगपति भी होंगे शामिल।*
*4_ बीएलओ के काम के घंटे घटाने के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात करें’, सुप्रीम कोर्ट का राज्य सरकारों को निर्देश।*
*5_ संसद में गडकरी बोले- सालभर में टोल बूथ खत्म होंगे, बैरियर लैस सिस्टम लागू होगा, 10 जगह पायलट प्रोजेक्ट शुरू।*
*6_ विदेशी गणमान्यों को विपक्षी नेताओं से न मिलने को कहती है सरकार’, पुतिन के दौरे से पहले राहुल का आरोप।*
*7_ खरगे ने कहा, “सरकार की नीतियों ने रुपये को कमजोर किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा चिंता जैसी कोई बात नहीं।*
*8_ नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता, पूर्व मिजोरम राज्यपाल और वरिष्ठ वकील स्वराज कौशल का गुरुवार को निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे।हिमाचल के सोलन में 12 जुलाई 1952 को उनका जन्म हुआ था। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति के आकस्मिक निधन से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है*
*9_ संसद के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन, दिल्ली वायु प्रदूषण को लेकर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन।*
*10_ बाबरी बनाने का ऐलान करने वाले TMC विधायक सस्पेंड, हुमायूं कबीर ने कहा- मस्जिद जरूर बनेगी; नई पार्टी बनाकर तृणमूल के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ूंगा।*
*11_ राहुल गांधी को SC से बड़ी राहत, मुकदमा चलाने पर लगी रोक बढ़ी; सेना पर टिप्पणी से जुड़ा है केस।*
*12_ स्टाफ की कमी से इंडिगो की 300 फ्लाइट्स कैंसिल, जयपुर, इंदौर, दिल्ली में हजारों यात्री परेशान; पुणे में 8 घंटे का इंतजार, 3 यात्री बेहोश।*
*13_ रुपया लागतार दूसरे दिन ऑल टाइम लो पर, डॉलर के मुकाबले 28 पैसे गिरकर 90.43 पर आया; सोना और क्रूड ऑयल महंगे होंगे, एक्सपोर्टर्स को फायदा।*
*14_ सेंसेक्स 159 अंक चढ़कर 85,265 पर बंद, ऑटो, IT और रियल्टी शेयरों में तेजी रही; मीशो का IPO दो दिन में 630% सब्सक्राइब।*




