Delhi NCRDelhi NCRE-Paperhttps://metropressclub.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKarnatkaUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

*#Metronewz:13/12/2025:शनिवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *2027 में पूरी तरह डिजिटल होगी भारत की जनगणना, 12 हजार करोड़ के बजट को कैबिनेट से मंजूरी।* **पश्चिम बंगाल में हटेंगे 58 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम,16 दिसंबर को प्रकाशित होगी मसौदा सूची।* *पुतिन ने शहबाज शरीफ को कराया 40 मिनट इंतजार, फिर किया मिलने से इनकार, पाकिस्तान की भारी बेइज्जती।*

 

 

Screenshot

*#Metronewz:13/12/2025:शनिवार की बड़ी खबरें*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*2027 में पूरी तरह डिजिटल होगी भारत की जनगणना, 12 हजार करोड़ के बजट को कैबिनेट से मंजूरी।*

**पश्चिम बंगाल में हटेंगे 58 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम,16 दिसंबर को प्रकाशित होगी मसौदा सूची।*

*पुतिन ने शहबाज शरीफ को कराया 40 मिनट इंतजार, फिर किया मिलने से इनकार, पाकिस्तान की भारी बेइज्जती।*

*अमेरिका की चेतावनी बेअसर: भारत में 5 महीने के ऊंचे स्तर पर पहुंचा रूसी तेल आयात।*

*​अन्ना हजारे की चेतावनी के अगले दिन महाराष्ट्र में बड़ा फैसला, विधानसभा से मंजूरी।*

*​​​​​कोलकाता पहुंचे स्टार फुटबॉलर मेसी, आज होगा भव्य कार्यक्रम; मैदान के बाहर अभी से जुटे फैंस।*

*​ट्रंप के बदले तेवर, भारत के साथ बनाएंगे दुनिया के 5 ताकतवर देशों का ग्रुप।*

*​राजस्थान: इथेनॉल फैक्ट्री के ख़िलाफ़ किसानों का आंदोलन, पुलिस कार्रवाई में 16 घायल, 40 गिरफ़्तार।*

*​नहीं रहे शिवराज पाटिल, 91 वर्ष की उम्र में महाराष्ट्र के लातूर में ली अंतिम सांस*

*​केरल : साल 2017 अभिनेत्री पर हमले का मामला, छह दोषियों को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।*

*​​​​​‘वंदे मातरम्’ और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष की धज्जियां उड़ा दीं: राहुल गांधी का दावा।*

*​​​​​नेपाल को भारी पड़ा GenZ आंदोलन, 4,900 करोड़ रुपये का नुकसान, 77 लोगों ने गंवाई थी जान।*

*रेल सुरक्षा का स्वर्णकाल : रिकॉर्ड गिरावट वाली दुर्घटनाएं, तीन गुना बढ़ा बजट और तकनीक से सुरक्षित हुआ देश का रेल नेटवर्क।*

*भारत-चीन रिश्तों में जमी बर्फ पिघली, आपसी मतभेदों को सुलझाने पर जोर।*

*महिला को एयरपोर्ट पर रोकने के मामले में भारत सख्त, चीन के समक्ष उठाया मुद्दा।*

*​​​​​​सुप्रीम कोर्ट बोला- मद्रास हाईकोर्ट में कुछ तो गड़बड़:करूर भगदड़ पर SIT कैसे बनाई, ये तो मदुरै बेंच के अधिकार क्षेत्र का मामला।*

*गुरुग्राम में ‘हां-ना’ में फंसा कंपनी ने करोड़ों हड़पे:प्रोबो गेमिंग एप की ₹117 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क; इनमें फ्लैट-अपार्टमेंट भी शामिल।*

*तेजप्रताप यादव का दावा- उन्हें भूत दिखा, डरकर कैमरामैन बेहोश दश: रात में सफेद कपड़ों में शख्स को देखकर भागने लगे; बोले- देखिए ये पेड़ हिल रहा है।*

*95 गेंदों में 171 रनों की तूफानी पारी, U19 एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी ने भारत को दिलाई शानदार शुरुआत।

**#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ अमित शाह ने अंडमान-निकोबार को बताया ‘तपोभूमि’; बोले- सावरकर ने अपने जीवन के कठिन वर्ष यहीं बिताए।*

*2_ अमित शाह ने स्वातंत्र्यवीर सावरकर के ‘सागरा प्राण तळमळला’ गीत के 115 वर्ष पूर्ण होने पर अंडमान और निकोबार के श्री विजयपुरम में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। अमित शाह ने इस दौरान कहा कि अंडमान और निकोबार सिर्फ द्वीपों की एक श्रृंखला नहीं है। यह असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, समर्पण और देशभक्ति से बनी एक ‘तपोभूमि’ है।*

*3_ एक व्यक्ति की जनगणना पर 97 रुपए खर्च आएगा, केंद्र ने जनगणना 2027 के लिए ₹11,718 करोड़ मंजूर किए, पहली बार डिजिटली होगा सेंसस।*

*4_ पूरे साल हवाई टिकटों की कीमतों को नहीं कर सकते नियंत्रित’, लोकसभा में बोले राममोहन नायडू।*

*5_ सरकार का बड़ा फैसला: MGNREGA का नाम बदलकर किया ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, काम के दिन भी बढ़ाए।*

*6_ देश में रेल दुर्घटनाओं में पिछले एक दशक में कमी देखी गई है। हादसों में यह कमी रेलवे के आधुनिकीकरण की वजह से आई है। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि पिछले 11 वर्षों में ट्रेन दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में गिरावट आई है। 2024-25 में केवल 18 मौतें दर्ज की गई, जबकि 2004-05 से 2013-14 के बीच दस साल की अवधि में 904 मौतें हुई थीं।*

*7_ रेलवे का दावा है कि कवच तकनीक से दुर्घटनाओं में भारी कमी आई है। कवच तकनीक ट्रेनों के ऑटोमैटिक ब्रेकिंग, सिग्नल ओवेरन रोकने और टक्कर रोकने में बेहद कारगर सिद्ध हो रही है। इससे भविष्य में दुर्घटनाओं में और कमी आएगी। अब स्वदेशी कवच सिस्टम का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। कवच को चरणबद्ध तरीके से देशभर में लागू किया जा रहा हैं।*

*8_ गृह मंत्री अमित शाह रायपुर में, सीएम साय ने किया स्वागत; आज बस्तर ओलंपिक में करेंगे शिरकत।*

*9_ भागवत बोले-भारत के लिए जीने का समय, मरने का नहीं, हर इंसान में देशभक्ति जरूरी; यहां ‘तेरे टुकड़े होंगे’ जैसी भाषा नहीं चलेगी।*

*10_ राहुल गांधी ने वर्कर्स यूनियनों से मुलाकात की, 4 नए लेबर कानून पर चर्चा; लिखा- ये आवाज दबाने की कोशिश।*

*11_ यूपी BJP अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी का नाम फाइनल, 7 बार के सांसद, केंद्रीय मंत्री; 2 साल पहले मोदी घर पहुंचे।*

*12_ नवंबर में सब्जियों और मसालों की कीमतें बढ़ीं, रिटेल महंगाई बढ़कर 0.71% पर पहुंची, अक्टूबर में ये 0.25% पर थी।*

*13_ पाकिस्तान के PM को पुतिन ने दिखाई हैसियत: कराया 40 मिनट तक इंतजार; जबरन मीटिंग में घुसे शहबाज शरीफ।*

*14_ उत्तर-भारत भीषण ठंड की चपेट में, पहाड़ी राज्यों में पारा शून्य से कम; नया विक्षोभ दिखाएगा असर।*

*#मानो_तो_शंकर_ना_मानो_तो_कंकर*

*****अमरिकी टीम टैरिफ डील पर चर्चा के लिए भारत आएगी, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की संभावना बढ़ गई है। भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ मुद्दे पर बातचीत चल रही है, जिसमें अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है। हालांकि, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच बातचीत जारी है और अंततः समझौता हो जाएगा ।*

*मुख्य बिंदु:*

– *टैरिफ में कमी: अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को कम करने पर विचार कर रहा है।*
– *व्यापार समझौता: भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है।*
– *कृषि उत्पादों पर बातचीत: अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीयर ने कहा है कि भारत ने अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए बाजार खोलने का प्रस्ताव दिया है।*

*एक देश एक चुनाव पर गठित कमेटी की आज बैठक होने वाली है। इस कमेटी का कार्यकाल 15 दिसंबर को खत्म हो रहा था, जिसे बढ़ाकर मार्च तक कर दिया गया है। कमेटी की अध्यक्षता पीपी चौधरी कर रहे हैं और इसमें विभिन्न दलों के सदस्य शामिल हैं।*

*कमेटी की पिछली बैठक में चुनाव आयोग के अधिकारियों को बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं आ सके। अब कमेटी चुनाव आयोग और अन्य विशेषज्ञों की राय लेने की प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है।*

*गौरतलब है कि एक देश एक चुनाव की परिकल्पना को संविधान सम्मत बताते हुए लॉ कमीशन ऑफ इंडिया ने अपनी राय रखी है। कमेटी का उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के लिए आवश्यक संविधान संशोधन का अध्ययन करना है।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*#मानो_तो_शंकर_ना_मानो_तो_कंकर*

*1_ भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार से मणिपुर के दो दिवसीय दौरा पर हैं। राष्ट्रपित मुर्म अपने दूसरे दिन के दौरे में नुपी लाल स्मारक परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित की। यह राष्ट्रपति मुर्मू का पहला दौरा है, जब से वे भारत की राष्ट्रपति बनी हैं। उनका दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सितंबर 2025 में मणिपुर दौरे के तीन महीने बाद हो रहा है।*

*2_ सांसद ठाकुर ने कहा, ‘भारत का एक राज्य सनातन धर्म-विरोध का चेहरा बन गया है। इस राज्य के मंत्रियों ने सनातन धर्म के खिलाफ बयान दिए हैं।’ अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तो तमिलनाडु के मंदिरों में इसके प्रसारण पर रोक लगा दी गई थी।*

*3_ तमिलनाडु के मदुरै जिले में तिरुपरमकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर में कार्तिगई दीपम त्योहार को लेकर उठा बवाल अब बढ़ता जा रहा है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को संसद में इस मुद्दे पर तमिलनाडु सरकार को घेरा।*

*4_ केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को बीमा क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। इससे जुड़ा विधेयक संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है, जो 19 दिसंबर को समाप्त होने वाला है।*

*5_ पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का 90 की उम्र में निधन, इंदिरा-राजीव के भरोसेमंद थे; मुंबई हमले की नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दिया था।*

*6_ नगरपालिका से शुरुआत… इंदिरा से राजीव और मनमोहन सरकार में शिवराज पाटिल की बोलती रही तूती।*

*7_ इंडिगो पर एक्शन, 4 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर सस्पेंड, DGCA की एयरलाइन CEO से दूसरे दिन पूछताछ; बेंगलुरु एयरपोर्ट से आज 54 फ्लाइट कैंसिल।*

*8_ गोवा अग्निकांड- क्लब मालिकों को भारत लाया जा रहा, बैंकॉक में भारतीय एजेंसियों के हवाले किए जाएंगे, पूरी प्रॉसेस में 4 दिन लगेंगे।*

*9_ राहुल की सांसदों के साथ बैठक में नहीं पहुंचे थरूर, कोलकाता में दोस्त की शादी में गए; लगातार तीसरी बार कांग्रेस मीटिंग अटेंड नहीं की।*

*10_ राहुल ने कहा- सरकार प्रदूषण रोकने का प्लान बनाए, रिजिजू बोले- हम संसद में चर्चा को तैयार; अनुराग ठाकुर बोले- तमिलनाडु सरकार सनातन धर्म विरोधी।*

*11_ राजस्थान के हनुमानगढ़ में चौथे दिन भी इंटरनेट बंद, एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में बवाल के बाद 17 को महापंचायत, किसान नेता राकेश टिकैत आएंगे।*

*12_ 2026 में 192 कंपनियां IPO से ₹2.5 लाख करोड़ जुटाएंगी, इस साल 1.77 लाख करोड़ पहुंचा; नए साल में NSE, जियो, फोनपे जैसी कंपनियों की लिस्टिंग।*

*13_ सेंसेक्स 449 अंक चढ़कर 85,267 पर बंद, निफ्टी भी 148 अंक चढ़ा; मेटल, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में तेजी।*

*14_ सोना 7 हफ्ते के हाई पर, चांदी 2 लाख के पार; रुपया 90.56 के नए निचले स्तर पर फिसला।*

*15_ राजस्थान के 9 शहरों में पारा 10°C से नीचे पहुंचा, इंदौर में तापमान 4.5°C, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा; उत्तराखंड में नदी-नाले, झरने जमे।*

*16_ वैभव सूर्यवंशी ने एक वनडे में 14 सिक्स लगाए, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने यूथ वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाया।*

*17_ व्हाइट हाउस ने ट्रम्प की बीमारी की अफवाह खारिज की, कहा- हैंडशेक करने से निशान बने; ट्रम्प बोले- मेरे जैसा मेहनती राष्ट्रपति कोई नहीं।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!