Delhi NCRDelhi NCRE-Paperhttps://metropressclub.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKarnatkaUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

#Metronewz: 27/12.2025:शनिवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *पीएम मोदी- 'वीर बाल दिवस साहसी बच्चों के लिए बड़ा मंच है।'* *दिल्ली में आज से 13 जिले, पहले 11 थे, शहादरा को नॉर्थ ईस्ट में मिलाया गया; 13 साल बाद पहले हुआ था आखिरी बदलाव।* *केरल में पहली बार भाजपा का मेयर बना:तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन से वीवी राजेश चुने गए; 4 दशक से लेफ्ट का कब्जा था।*

#Metronewz: 27/12.2025:शनिवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *पीएम मोदी- 'वीर बाल दिवस साहसी बच्चों के लिए बड़ा मंच है।'* *दिल्ली में आज से 13 जिले, पहले 11 थे, शहादरा को नॉर्थ ईस्ट में मिलाया गया; 13 साल बाद पहले हुआ था आखिरी बदलाव।* *केरल में पहली बार भाजपा का मेयर बना:तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन से वीवी राजेश चुने गए; 4 दशक से लेफ्ट का कब्जा था।*

Screenshot

*#Metronewz: 27/12.2025:शनिवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*पीएम मोदी- ‘वीर बाल दिवस साहसी बच्चों के लिए बड़ा मंच है।’*

*दिल्ली में आज से 13 जिले, पहले 11 थे, शहादरा को नॉर्थ ईस्ट में मिलाया गया; 13 साल बाद पहले हुआ था आखिरी बदलाव।*

*केरल में पहली बार भाजपा का मेयर बना:तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन से वीवी राजेश चुने गए; 4 दशक से लेफ्ट का कब्जा था।*

*शाह बोले- आतंकवाद का तरीका बदल रहा:इससे निपटने के लिए टेक्नोलॉजी का बेहतर इस्तेमाल जरूरी; NIA ने नए डेटाबेस और क्राइम मैनुअल लॉन्च किए।*

*यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस ने बढ़ाई सैन्य क्षमता, हथियारों और गोला-बारूद का 22 गुना उत्पादन।*

*स्कूल के सिलेबस में शामिल होगी साहिबजादों की वीर गाथा, सीएम भजनलाल शर्मा ने की घोषणा।*

*चाचा-भतीजा हुए एक तो NCP में शुरू हो गया विरोध, शरद गुट छोड़ कांग्रेस में छलांग।*

*भाजपा-आरएसएस शिक्षा, संस्थानों को कमजोर करने की साजिश रच रहे: राहुल गांधी*

*31 दिसंबर तक पैन-आधार लिंक करना अनिवार्य, वरना 1 जनवरी से पैन होगा इनऑपरेटिव।*

*उन्नाव : कुलदीप सेंगर की बढ़ेंगी मुश्किलें, हाईकोर्ट के फैसले को CBI ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती।*

*NIA का बड़ा एक्शन, अमेरिका में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले गुलाम नबी फई की कश्मीर में कुर्क होगी संपत्ति।*

*एच1बी वीजा नियमों से भारतीयों को समस्या पर अमेरिका के साथ हो रही है बातचीत: विदेश मंत्रालय।*

*अरावली बचाओ–भविष्य बचाओ : NSUI का जयपुर में पैदल मार्च, गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे पर पुलिस ने रोका।*

*ट्रंप ने कहा- अमेरिका ने नाइजीरिया में इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ घातक हमला किया।*

*बांग्लादेश में हिंदू युवकों की हत्या पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई।*

*पाक ने एक्टिव किया ऑपरेशन ‘विलायत कश्मीर’, भारत के लिए खौफनाक प्लान।*

*यूपी: SIR में कटे 2.89 करोड़ नाम, 14 दिनों में जुड़े सिर्फ 2 लाख वोटर्स, जल्द आएगा फाइनल ड्राफ्ट?*

*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 से 30 दिसंबर तक गोवा, कर्नाटक और झारखंड के दौरे पर रहेंगी।*

*IND W vs SL W Highlights: भारत ने आठ विकेट से जीता तीसरा टी20 मैच, श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से हासिल की अजेय बढ़त।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*#metropressclub*

*1_ शाह बोले-दिल्ली कार ब्लास्ट में 40 किलो विस्फोटक इस्तेमाल हुआ, पहलगाम हमला देश को बांटने की साजिश थी; आतंकवाद से लड़ने कॉमन ATS बनाएंगे।*

*2_ पहलगाम आतंकी हमले पर बोले अमित शाह- वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा करेंगे जांच के खुलासे।*

*3_ यूपी में SIR से 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम कटे, 31 दिसंबर को फाइनल ड्राफ्ट आएगा; पहले 11 राज्यों से 3.69 करोड़ नाम हटे थे।*

*4_ अगले 5 साल में बड़े शहरों से दोगुनी ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, सफर होगा आसान।*

*5_ रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और भीड़ कम करने के लिए प्लेटफार्म की संख्या बढा़ई जाएगी,स्टेबलिंग लाइनों,पिट लाइनों और शंटिग सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा, साथ ही शहरो के आसपास न नए टर्मिनल स्टेशन भी विकसित किए जाएंगे, ताकि मुख्य स्टेशनों पर दबाव कम हो सके।*

*6_ भारत बोला-बांग्लादेश में हिंदू की हत्या नजरअंदाज नहीं कर सकते, हत्यारों को जल्द सजा मिले; विदेश मंत्रालय बोला- भगोड़े ललित मोदी-माल्या को वापस लाएंगे।*

*7_ हमें बचा लें, बॉर्डर खोल दें; तारिक रहमान की वापसी ने बढ़ाया बांग्लादेशी हिंदुओं का डर, भारत से गुहार।*

*8_ थरूर बोले- प्रधानमंत्री का हारना भारत के हारने जैसा, विदेश नीति पार्टी नहीं, देश की होती है; पाकिस्तान से खतरे को नजरअंदाज न करें।*

*9_ उन्नाव केस में सीबीआई पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कुलदीप सेंगर की जमानत के फैसले को दी चुनौती।*

*10_ इंडिगो उड़ान संकट की जांच करने वाली समिति ने डीजीसीए को सौंपी रिपोर्ट।*

*11_ डॉक्टरों ने चेताया… कोरोना के बाद वायु प्रदूषण भारत का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संकट, तुरंत उठाने होंगे ठोस कदम।*

*12_ केरल में पहली बार भाजपा का मेयर बना, तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन से वीवी राजेश चुने गए; 4 दशक से लेफ्ट का कब्जा था।*

*13_ पुणे -कांग्रेस में शामिल हुए शरद गुट के नेता प्रशांत जगताप; एनसीपी के साथ गठबंधन का कर रहे थे विरोध।*

*14_ दिल्ली में आज से 13 जिले, पहले 11 थे, शहादरा को नॉर्थ ईस्ट में मिलाया गया; 13 साल बाद पहले हुआ था आखिरी बदलाव।*

*15_ IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त।*

*16_ उत्तर भारत में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का कहर, पहाड़ों पर बर्फबारी; नए साल तक राहत नहीं।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीर बाल दिवस के मौके पर नई दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में बच्चों को संबोधित किया। भारत मंडपम में हुए आयोजन से पहले प्रधानमंत्री ने इस वर्ष वीरता पुरस्कार से सम्मानित बच्चों के साथ संवाद भी किया।*

*2_ पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज देश वीर बाल दिवस मना रहा है। अभी वंदे मातरम की सुंदर प्रस्तुति हुई। आज हम उन वीर साहिबजादों को याद कर रहे हैं, जो भारत का गौरव हैं।’ उन्होंने कहा, ‘वीर साहिबजादे भारत के अदम्य साहस, शौर्य, वीरता की पराकाष्ठा हैं। वीर साहिबजादों ने उम्र और अवस्था की सीमाओं को तोड़ दिया।*

*3_ पीएम मोदी ने कहा, ‘जिस राष्ट्र के पास ऐसा गौरवशाली अतीत हो, जिसकी युवा पीढ़ी को ऐसी प्रेरणाएं विरासत में मिली हों, वो राष्ट्र क्या कुछ नहीं कर सकता है। जब भी 26 दिसंबर का दिन आता है, मुझे ये तसल्ली होती है कि हमारी केंद्र सरकार ने साहिबजादों की वीरता से प्रेरित होकर वीर बाल दिवस मनाना शुरू किया।*

*4_ भारत के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। वैभव को खेलों में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार मिला है। इस दौरान पीएम मोदी ने वैभव की सराहना की। यह पुरस्कार पांच से 18 साल तक के बच्चों को दिया जाता है जो इस उम्र के बच्चों के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।*

*5_ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आज पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी विनम्रता, ईमानदारी और विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।*

*6_ त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष बिस्व बंधु सेन का निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, असम के मुख्यमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ कई लोगों ने दुख जताया है। 72 साल के सेन का शुक्रवार को बेंगलुरु के एक नीजि अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।*

*7_ मोहन भागवत का तिरुपति दौरा: भगवान वेंकटेश्वर का किया दर्शन, ‘भारतीय विज्ञान सम्मेलन-2025’ में होंगे शामिल।*

*8_ भागवत बोले-भारत को सुपरपावर ही नहीं, विश्वगुरु भी बनना चाहिए, तिरुपति में कहा- धर्म और विज्ञान में कोई टकराव नहीं है, दोनों की मंजिल एक।*

*9_ कोविड के बाद पॉल्यूशन भारत का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संकट, डॉक्टरों का दावा- इससे दिल की बीमारी बढ़ी; हल ढूंढने में काफी देर हो चुकी।*

*10_ मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत बोले- मीडिएशन कानून की कमजोरी नहीं, विकास है, देश में मल्टी-डोर कोर्ट बनें, विवादों का महज ट्रायल न हो, उन्हें सुलझाया भी जाए।*

*11_ केरल में भाजपा का मेयर: वीवी राजेश चुने गए तिरुवनंतपुरम के मेयर, नगर निगम में भाजपा की पहली जीत।*

*12_ राजस्थान -चौमू में सांप्रदायिक तनाव: धार्मिक स्थल से पत्थर हटाने पर भड़का विवाद, पुलिस पर पथराव और इंटरनेट बंद।*

*13_ पाकिस्तान के मन से अब तक नहीं गया ऑपरेशन सिंदूर का डर, सीमा पर लगाए एंटी-ड्रोन सिस्टम।*

*14_ संस्कृति को नष्ट करने की साजिश, UN करे हस्तक्षेप; बांग्लादेश हिंसा पर विश्व हिंदू परिषद।*

*15_ चांदी ₹2.32 लाख पार, एक दिन में ₹13,117 महंगी, इस साल 150% रिटर्न दिया; सोना ₹1,287 बढ़कर ₹1.38 लाख के ऑलटाइम हाई पर।*

*16_ 22 राज्यों में तेज सर्दी-कोहरा, यूपी में जीरो विजिबिलिटी, 50+ ट्रेनें लेट; माउंट आबू में पारा 1°, पचमढ़ी में 3.6°; अगले 2 दिन में सर्दी और बढ़ेगी।*

*17_ सेंसेक्स 367 नीचे 85,041 पर बंद, निफ्टी भी 100 अंक फिसलकर 26,042 पर आया; IT, ऑटो और रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*अयोध्या में राम मंदिर के दो साल का जश्न आज से शुरू हो रहा है। यह जश्न 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक चलेगा, जिसमें कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 31 दिसंबर को मुख्य आयोजन होगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे।*

*कार्यक्रम की जानकारी:*

– *27 दिसंबर से वैदिक अनुष्ठानों की शुरुआत होगी।*
– *29 दिसंबर से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे।*
– *31 दिसंबर को मुख्य आयोजन होगा।*
– *1 और 2 जनवरी को भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।*
– *रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 31 दिसंबर को मंदिर परिसर में दर्शन करेंगे और अंगद टीला पर संबोधन देंगे।*

*विशेष आयोजन:*

– *राम कथा, कवि सम्मेलन, और नृत्य नाटिका का आयोजन।*
– *देशभर से संत, धर्माचार्य, और श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे।*
– *मंदिर परिसर में विशेष पूजा और अनुष्ठान होंगे।*

*यह जश्न अयोध्या के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ को मनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!