*#Metronewz:गुरुवार:04/11/2025 की बड़ी खबरें * *पुतिन की भारत यात्रा पर यूरोप नाराज! जयशंकर ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 'गलतियों का दोष हम पर ना मढें।* *इजराइल का दावा: गाजा से लौटाए शव असली बंधकों के नहीं, संकट में संघर्षविराम।* *ताइवान सीमा में फिर घुसे चीन के 10 PLA विमान व 6 युद्धपोत, जापान बोला- “हमला हुआ तो देंगे कड़ा जवाब।”*


*#Metronewz:गुरुवार:04/11/2025 की बड़ी खबरें *
*पुतिन की भारत यात्रा पर यूरोप नाराज! जयशंकर ने दिया मुंहतोड़ जवाब, ‘गलतियों का दोष हम पर ना मढें।*
*इजराइल का दावा: गाजा से लौटाए शव असली बंधकों के नहीं, संकट में संघर्षविराम।*
*ताइवान सीमा में फिर घुसे चीन के 10 PLA विमान व 6 युद्धपोत, जापान बोला- “हमला हुआ तो देंगे कड़ा जवाब।”*
*रील बनाने के चक्कर में हाइवे से 50 फीट नीचे गिरा शख्स, मोबाइल में मिली मौत की लाइव क्लिप।*
*सरकार ने वापस लिया स्मार्टफोन में संचार साथी ऐप प्री-इंस्टॉलेशन का आदेश।*
*रुपए की ऐतिहासिक गिरावट से महंगाई का खतरा! पेट्रोल-डीजल से लेकर गैजेट तक सब हो सकता है महंगा।*
*ईरान की मुद्रा भी फिसलकर 12 लाख प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आई।*
*योगी सरकार की सख्ती का असर… NRC नंबर मांगते ही 160 संदिग्ध बांग्लादेशी नौकरी छोड़ भागे।*
*7 मंत्रियों के साथ भारत आ रहे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन।*
*सावरकर मानहानि केस- राहुल गांधी की अर्जी पर सुनवाई: पुणे कोर्ट ने कहा- राहुल उस समन आदेश पर कमेंट न करें जिसे उन्होंने चैलेंज नहीं किया।*
*नवी मुंबई में 11 महीने में 499 बच्चे लापता, पुलिस ने 458 बच्चों को ढूंढ़ा; 41 अब भी गुम।*
*कर्नाटक CM ने रिपोर्टर से पूछा- आपको चिकन पसंद है: महिला बोली- शुद्ध शाकाहारी हूं; सिद्धारमैया ने कहा- आप जीवन में कुछ गंवा रही हैं।*
*’एक मक़सद ने दुश्मनों को एक साथ ला दिया’: श्रीलंका में पाकिस्तानी और भारतीय सेना के बचाव कार्यों की चर्चा।*
*’छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के साथ बड़ी मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर, तीन जवान शहीद*
*बंगाल के 32 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत, नियुक्ति रद्द करने के फैसले को हाईकोर्ट की खंडपीठ ने किया खारिज।*
*आसीम मुनीर के बाद बांग्लादेशी रिटायर्ड जनरल अब्दुल्लाहिल अमान आजमी ने उगला जहर, बोला- ‘जब तक भारत के टुकड़े-टुकड़े नहीं होंगे तक तक बंगलादेश में शांति नहीं हों सकतीं।*
*पुतिन के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगे PM मोदी, आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना यात्रा का उद्देश्य।*
*’भारत हमारा दोस्त, तुम क्यों जल रहे’, तालिबानी की पाकिस्तान को नसीहत।*
*IND vs SA 2nd ODI: साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से दी मात, सीरीज में की 1-1 से बराबरी।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ भारत-रूस एक-दूसरे का मिलिट्री बेस इस्तेमाल कर सकेंगे, रक्षा समझौते को रूसी संसद की मंजूरी, पुतिन के भारत दौरे से पहले ऐलान।*
*2_ पुतिन आज भारत आएंगे, परमाणु ऊर्जा सहयोग पर होगा बड़ा करार; कल पीएम मोदी से शिखर वार्ता।*
*3_ प्रधानमंत्री मोदी बंगाल के भाजपा सांसदों से मिले, कहा- विधानसभा चुनाव जीतना है, अभी से काम शुरू करें; विपक्षी सांसद गैस मास्क पहनकर संसद पहुंचे।*
*4_ 8 एयरपोर्ट पर इंडिगो की 150 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, कहीं तकनीकी वजह, कहीं क्रू की कमी, ठीक होने में 48 घंटे लगेंगे; DGCA ने जवाब मांगा।*
*5_ भाजपा को ₹959 करोड़, कांग्रेस को ₹313 करोड़ चंदा मिला, चुनाव आयोग का 2024-25 डेटा, टाटा ग्रुप की ट्रस्ट ने 10 पार्टियों को ₹914 करोड़ दिए।*
*6_ विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सीमाओं के पार प्रतिभा प्रवाह पर रोक लगाने वाले देश भविष्य में नुकसान में रहेंगे। उन्होंने अमेरिका में उठाए गए आव्रजन कदमों की पृष्ठभूमि में वैश्विक कौशल बाजार में भारत की बढ़ती प्रासंगिकता पर जोर दिया।*
*7_ तत्काल विंडो टिकट के लिए अब OTP जरूरी, कुछ दिनों में सिस्टम देशभर में लागू होगा, काउंटर बुकिंग को सुरक्षित बनाने के लिए फैसला।*
*8_ राहुल बोले-जाति जनगणना देश के बहुजनों के साथ खुला विश्वासघात, न रूपरेखा, न संसद में चर्चा; कांग्रेस सांसद के सवाल पर केंद्र ने जवाब दिया।*
*9_ फोन में पहले से इंस्टॉल नहीं मिलेगा संचार साथी एप, सरकार ने फैसला वापस लिया; विपक्ष ने कहा था- इससे जासूसी हो सकती है।*
*10_ नेहरू सरकारी पैसों से बनवाना चाहते थे बाबरी मस्जिद’: राजनाथ के दावे पर विपक्ष बोला- कहां लिखा, दस्तावेज दिखाओ।*
*11_ छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा ऑपरेशन; एनकाउंटर में 12 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद।*
*12_ शिवकुमार पहुंचे दिल्ली तो फिर बढ़ीं सत्ता परिवर्तन की अटकलें, सिद्धारमैया बोले- बुलावा आएगा।*
*13_ 359 रन भी नहीं बचा पाया भारत, साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में 4 विकेट से हराया, मार्करम की सेंचुरी; कोहली-गायकवाड के भी शतक।*
*14_ साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन और हार्दिक की वापसी; वर्ल्ड कप की जर्सी भी लॉन्च।*
*15_ कोहली ICC वनडे बैटर्स रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंचे, रांची में शतक लगाने का फायदा मिला, रोहित टॉप पर; कुलदीप गेंदबाजों में नंबर-6.*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*बड़ी खबरें*:
*1_ हिंदू देवी-देविताओं पर रेवंत रेड्डी की विवादित बयान पर सियासी घमासान, हैदराबाद में BJP का प्रदर्शन, CM पर बोला हमला।*
*2_ ‘डीपफेक और फर्जी खबरें लोकतंत्र के लिए खतरा, सरकार बनाएगी कड़े नियम’, लोकसभा में बोले वैष्णव।*
*3_ केंद्र बोला- संचार साथी से जासूसी संभव नहीं, न होगी, हम आदेश बदलने को तैयार; पहले कहा था- हर मोबाइल में ऐप इंस्टॉल करना जरूरी।*
*4_ संचार साथी ऐप पर बवाल: टेलिकॉम मंत्री आज भी सिंधिया की सफाई- नियम 7B को गलत समझा गया, जासूसी नहीं होगी, हम लोगों को ‘फ्रॉड’ से बचाना चाहते हैं।*
*5_ नए आधार एप में घर बैठे एड्रेस-नाम बदल सकेंगे, मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा शुरू; किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं।*
*6_ एमसीडी उपचुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। भाजपा 12 में से केवल सात सीट ही जीत पाई, जबकि पहले पार्टी के पास पहले नौ सीट थीं।आम आदमी पार्टी को न नुकसान हुआ है न ही फायदा हुआ है। जबकि कांग्रेस ने खाता खोलकर सबको चौंका दिया।*
*7_ ‘अटल बिहारी भी एक बार बैलगाड़ी पर आए थे’, रेणुका चौधरी बोलीं- कुत्तों को संसद परिसर में रोकने वाला कोई कानून नहीं।*
*8_ कर्नाटक हाईकोर्ट से प्रज्वल रेवन्ना को झटका, उम्रकैद की सजा रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज।*
*9_ महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 8 से 14 दिसंबर तक, स्थानीय निकाय चुनाव के बीच चलेगा सत्र।*
*10_ गुजरात के भावनगर में कॉम्प्लेक्स में आग, 19 का रेस्क्यू, बिल्डिंग में 4 अस्पताल, फर्स्ट फ्लोर की खिड़की से बच्चों को चादर में लपेटकर निकाला।*
*11_ कांग्रेस ने मोदी का चाय बेचते AI वीडियो पोस्ट किया, ‘चाय बोलो, चाय चाहिए’ बोलते दिखाया; भाजपा बोली- शर्मनाक, जनता कभी माफ नहीं करेगी।*
*12_ रुपया सबसे निचले स्तर पर आया, 90.05 तक गिरा, विदेशी निवेशक लगातार पैसा निकाल रहे; डॉलर की मजबूती से दबाव बढ़ा।*
*13_ चांदी ₹1.79 लाख किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंची, आज ₹3,504 महंगी हुई। सोना ₹957 बढ़कर ₹1.29 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ*
*14_ राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट, बीकानेर में तापमान 4.7°, मध्यप्रदेश के भोपाल-इंदौर में पारा 9 डिग्री से नीचे; बिहार में कोहरे से 11 फ्लाइट लेट।*
*15_ IND-SA दूसरा वनडे- रोहित के बाद यशस्वी आउट, 22 रन बनाए, गायकवाड ने चौके से अपना खाता खोला; भारत 113/2.*
*16_ शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स नीचे कारोबार कर रहा, निफ्टी भी लुढ़का; ऑटो-बैंकिंग शेयर्स गिरे।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*



