Delhi NCRDelhi NCRE-PaperKarnatkaUncategorizedक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

*#Metronewz:04/03/2026:बुधवार की बड़ी खबरें*#YOU_TOO_CAN_TOP*हैप्पी होली 🌈* *1* 150 ईरानी छात्राओं की मौत की जांच की मांग, ईरान का अमेरिका पर मिसाइल हमले का आरोप; US बोला- हम स्कूलों को निशाना नहीं बनाते *2* इजराइल बोला- खामेनेई के वारिस को भी खत्म कर देंगे, नाम या जगह से फर्क नहीं पड़ता उसे ढूंढ लेंगे; इजराइल ने ईरानी फाइटर जेट गिराया

*#Metronewz:04/03/2026:बुधवार की बड़ी खबरें*#YOU_TOO_CAN_TOP*हैप्पी होली 🌈* *1* 150 ईरानी छात्राओं की मौत की जांच की मांग, ईरान का अमेरिका पर मिसाइल हमले का आरोप; US बोला- हम स्कूलों को निशाना नहीं बनाते *2* इजराइल बोला- खामेनेई के वारिस को भी खत्म कर देंगे, नाम या जगह से फर्क नहीं पड़ता उसे ढूंढ लेंगे; इजराइल ने ईरानी फाइटर जेट गिराया

Pl  

*#Metronewz:04/03/2026:बुधवार की बड़ी खबरें*#YOU_TOO_CAN_TOP*हैप्पी होली 🌈*
*1* 150 ईरानी छात्राओं की मौत की जांच की मांग, ईरान का अमेरिका पर मिसाइल हमले का आरोप; US बोला- हम स्कूलों को निशाना नहीं बनाते

*2* इजराइल बोला- खामेनेई के वारिस को भी खत्म कर देंगे, नाम या जगह से फर्क नहीं पड़ता उसे ढूंढ लेंगे; इजराइल ने ईरानी फाइटर जेट गिराया

*3* UAE पर 194 मिसाइलें और 812 ड्रोन दागे, दुबई का ग्लोबल विलेज बंद, सऊदी अरब में CIA स्टेशन पर ड्रोन अटैक

*4* सऊदी की ऑयल कंपनी अरामको पर फिर ड्रोन अटैक, ये दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी, इसे दो दिन पहले भी निशाना बनाया था

*5* ‘समृद्धि, सफलता के रंगों की बौछार हो’, PM मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाए

*6* देशभर में रंगोत्सव की धूम, शहर-शहर उड़ रहा गुलाल; जमकर मनाया जा रहा जश्न

*7* इजराइल-ईरान जंग,भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पेशल कंट्रोल रुम बनाया, जेद्दा से अहमदाबाद 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द

*8* जस्टिस नागरत्ना बोलीं-जज फैसला देते वक्त करियर की न सोचें, अलोकप्रिय फैसलों से न डरें, पद की शपथ-न्यायिक धर्म का पालन करें

*9* राज्यसभा के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 4 नाम, महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, रामदास अठावले उम्मीदवार; अब तक 13 नाम का ऐलान

*10* आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बुधवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद और खेड़ा के प्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिरों में दर्शन करेंगे और संतों से मिलेंगे। वे संगठन के कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। यह दौरा उनके नियमित धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा है

*11* ओडिशा, 48 साल बाद जगन्नाथ मंदिर के रत्नों की गिनती, RBI की निगरानी में भंडार में 25 मार्च से काउंटिंग, रजिस्टर्ड सुनार भी मौजूद रहेंगे

*12* ईरान के मुद्दे पर कश्मीर में अफवाहों का शोर, श्रीनगर में अशांति फैलाने के आरोपों में घिरे जुनैद मट्टू और सांसद रुहुल्ला; केस दर्ज

*13* रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, पहली बार 92.05 पर आया, इजराइल-ईरान युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमत का असर, विदेशी सामान महंगे होंगे

*14* होली पर लाल रंग में रंगा बाजार, सेंसेक्स 1120 पॉइंट नीचे, निफ्टी 24,480 पर बंद,दक्षिण कोरिया का बाजार 12%, जापानी बाजार 4% टूटा

*15* सेमीफाइनल से पहले भगवान की शरण में पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर में की प्रार्थना

*16* आज होगा टी 20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल, अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगी भिड़ंत

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*ईरान का बड़ा दावा: बहरीन में अमेरिकी कमांड सेंटर किया तबाह, Israel ने भी तेहरान-बेरूत में नए हवाई हमले किए।*

*जंग के बीच नरम पड़ा ईरान, ‘शर्त’ के साथ खोले बातचीत के दरवाजे; मानेंगे ट्रंप?*

*भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा जाएंगे:6 राज्यों से 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी; 37 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव।*

*रंगों का त्योहर होली देशभर में मनाया जाता है, लेकिन अलग-अलग राज्यों के रीति-रिवाज इसे और खास बना देते हैं. जैसे- गोआ में इसे शिग्मोत्सव कहते हैं. बंगाल में दोल उत्सव. मणिपुर में याओशांग और पंजाब में होला मोहल्ला. जानिए होली के कितने नाम और कितना अलग है इसे मनाने का तरीका।*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक (Oman Sultan Haitham bin Tarik) और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबह (Kuwait Sheikh Sabah Al-Khaled Al-Hamad Al-Mubarak Al-Sabah) के साथ अलग-अलग टेलीफोन पर बातचीत की. प्रधानमंत्री ने इन देशों में हुए हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए वहां रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई को लेकर चर्चा की*

* होली के मौके पर देशभर में करीब 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है. यह आंकड़ा दर्शाता है कि होली देश के प्रमुख आर्थिक पर्वों में शामिल हो चुकी है।*

*स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले को एकतरफा सैन्य कार्रवाई बताया और कहा कि इससे दुनिया में अस्थिरता बढ़ रही है. स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस ने साफ कहा कि स्पेन के सैन्य अड्डों का इस्तेमाल किसी ऐसे काम के लिए नहीं होगा जो संयुक्त राष्ट्र चार्टर के खिलाफ हो।*

*केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा था कि राजस्थान और गुजरात में तीन हार्ड रॉक रेयर अर्थ भंडार मिले हैं। इनमें कुल 12.9 लाख मीट्रिक टन रेयर अर्थ ऑक्साइड मौजूद है।*
*पिछले साल भारत और जापान ने अहम खनिजों को लेकर एक शुरुआती समझौता किया था. इसके बाद जापान ने राजस्थान के इन भंडारों में दिलचस्पी दिखाई है और वहां विशेषज्ञों की टीम भेजने की योजना बनाई है।*

*भारत के व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट ने हाल के सालों में फरवरी में सबसे मजबूत नतीजा दिया. जॉब प्लेटफॉर्म नौकरी डॉट कॉम का जॉबस्पीक इंडेक्स साल-दर-साल 12% बढ़कर 3,233 हो गया, जो एक साल पहले 2,890 था.इसकी वजह IT सेक्टर में फिर से भर्ती बढ़ना और AI रोल्स में लगातार तेजी का रहना है।*

*बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर एनडीए संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेगी: संजय सरावगी।*

*बंगाल चुनाव को लेकर EC की सख्त तैयारी, पोलिंग बूथ के आसपास भी लगेंगे CCTV कैमरे।*
*पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है, जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. इस बीच आयोग ने घोषणा की है कि पोलिंग बूथ के अंदर ही नहीं बल्कि उसके आसपास भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो और चुनाव पूरे तरह से निष्पक्ष हो।*

*ट्रंप ने इराक की दो बड़ी कुर्द पार्टियों के नेताओं मसूद बरजानी और बाफेल तलाबानी से बात की। यह कॉल शनिवार को शुरू हुई बमबारी के एक दिन बाद की गई. एक सूत्र ने बताया कि बातचीत संवेदनशील थी, इसलिए इसकी पूरी जानकारी साझा नहीं की गई। बताया जा रहा है कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कई महीनों से पर्दे के पीछे कुर्दों को इस रणनीति में शामिल करने की कोशिश कर रहे थे।*

*पाकिस्तान से ड्रोन और गुब्बारों से घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में सीमा पर बढ़ाई चौकसी।*

*बिहार बोर्ड परीक्षा 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। छात्र इंटर का रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के स्टेप जरूर देख लें। जिससे आप तेज और सही तरीके से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।*

*देश के पास पर्याप्त ऑयल रिजर्व, खाड़ी संकट का नहीं होगा असर, भारत सरकार ने जारी किया बयान।*

*फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब आज से भारत के चार दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. वो दिल्ली में आयोजित होने वाले 11वें ‘रायसीना डायलॉग 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे*

*मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष से हवाई-समुद्री यातायात प्रभावित है, जिससे कई भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं. भारत सरकार विशेष उड़ानों से उन्हें वापस ला रही है. इस बीच, भारतीय नौसेना भी राहत और बचाव अभियान के लिए पूरी तरह तैयार है. ओमान की खाड़ी में INS सूरत तैनात है, जो जरूरत पड़ने पर नागरिकों को सुरक्षित निकालने में अहम भूमिका निभा सकता है।*

*1950 में महज 99 रुपये प्रति 10 ग्राम बिकने वाला सोना आज 1.70 लाख के पार पहुंच गया है। पटना सर्राफा बाजार के अनुसार, 76 वर्षों के उतार-चढ़ाव के बीच 2025 सबसे ऐतिहासिक रहा, जिसमें 70% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुरक्षित निवेश के रूप में सोने ने सात दशकों में निवेशकों को मालामाल कर दिया है।*

*उभरते वैश्विक हालात और उनके भारत के व्यापार पर पड़ने वाले संभावित असर पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, व्यापार संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए सरकार की तैयारी दोहराई गई।*

*उन्होंने बताया कि निर्यात से जुड़े प्राधिकरणों में प्रक्रियात्मक लचीलापन प्रदान किया जाएगा, कस्टम्स और पोर्ट प्राधिकरणों के साथ समन्वय बढ़ाया जाएगा ताकि क्लीयरेंस में कोई बाधा न आए, और निर्यातकों के हितों की सुरक्षा के लिए वित्तीय व बीमा संस्थानों के साथ सक्रिय संवाद बनाए रखा जाएगा।*

*सरकार ने ‘इंटर-मिनिस्ट्रीयल ग्रुप (आईएमजी) फॉर सप्लाई चेन रेजिलिएंस’ का गठन भी किया है। इस समूह में वित्तीय सेवा विभाग, विदेश मंत्रालय, पोत परिवहन मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह समूह विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय, निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।*

*मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व्यापारियों और निर्यातकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य एक स्थिर, संवेदनशील और उत्तरदायी व्यापारिक माहौल सुनिश्चित करना है, ताकि अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बावजूद भारत का व्यापार सुचारु रूप से चलता रहे।*

*इजराइल ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या अचानक लिया गया फैसला नहीं था। रिपोर्ट के मुताबिक, यह कई सालों से चल रही एक सीक्रेट प्लान का नतीजा था। इस ऑपरेशन में साइबर हैकिंग, ह्यूमन इंटेलिजेंस और डेटा एनालिसिस तकनीक का इस्तेमाल किया गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान शहर के लगभग सभी ट्रैफिक कैमरे वर्षों पहले हैक कर लिए गए थे। इन कैमरों की तस्वीरें एन्क्रिप्ट कर तेल अवीव और दक्षिणी इजराइल में मौजूद सर्वरों पर भेजी जाती थीं। इससे इजराइल को राजधानी की लगातार निगरानी करने में मदद मिलती रही।*

*दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानीवासियों को रंगों के महापर्व होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस त्योहार को आपसी सद्भाव, प्रेम और एकता का प्रतीक बताते हुए दिल्ली के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी साझी संस्कृति और विविधता में एकता का उत्सव है।*

*सेमीफाइनल में अभिषेक शर्मा का फॉर्म में लौटना तय, 13 छक्के,135 रन हैं सबूत।*

*चंद्र ग्रहण समाप्त, शुद्धिकरण के बाद मंदिर खुले:कोलकाता में आधा नजर आया चांद, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान होली उत्सव।*

*केंद्रीय मंत्री शिवराज चलाएंगे ‘मामा कोचिंग’:गरीब स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री तैयारी कराएंगे, जन्मदिन पर ले रहे 5 संकल*

*हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते’, ट्रंप ने ईरान पर हमले कए ि किया बचाव।*

*नेपाल चुनाव: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, बाहरी गतिविधि या अवांछित तत्वों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक।*

*दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान।*

*विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित।*

*दक्षिणी लेबनान में IDF की स्ट्राइक, ध्वस्त किए हिज़्बुल्लाह के 60 ठिकाने।*

*मिडिल ईस्ट संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी एक्टिव, 48 घंटे में 8 वर्ल्ड लीडर्स से की बात।*

*दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा: पहले दिन 4000 पिंक स्मार्ट कार्ड जारी।*

*राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सहारे भारत बना रहा वैश्विक एआई महाशक्ति, 2027 तक एआई बाजार में तेज वृद्धि की उम्मीद।*

*भारत के पास छह से आठ हफ्तों का तेल भंडार, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा- नहीं होगी कमी।*

*असम विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की पहली सूची जारी, 42 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा।*

*माफिया-गुंडे प्यार से नहीं मानते जैसे लातों के भूत बातों से नहीं मानतेः सीएम योगी*

*बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, सीएम नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में होगी ग्रैंड एंट्री।*

*इजराइल ने खामेनेई को मारने के लिए तेहरान के ट्रैफिक कैमरे और मोबाइल नेटवर्क हैक किया, रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे।*

*मिडिल ईस्ट संकट पर PM मोदी की कूटनीतिक पहल, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता।*

*सोनिया गांधी ने खामेनेई के मारे जाने की घटना पर सरकार की चुप्पी को लेकर उठाए सवाल, संसद में चर्चा की रखी मांग।*

*PV Sindhu दुबई से सुरक्षित लौटीं भारत, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट।*

*SA vs NZ Playing-11: द. अफ्रीका की टीम में इन तीन धुरंधरों की होगी वापसी? न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल मुकाबला आज।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा जाएंगे, 6 राज्यों से 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी; 37 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव।*

*2_ केंद्रीय मंत्री शिवराज चलाएंगे ‘मामा कोचिंग’, गरीब स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री तैयारी कराएंगे, जन्मदिन पर ले रहे 5 संकल्प।*

*3_ सांसद गौरव गोगोई असम विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे, कांग्रेस ने जोरहाट से बनाया प्रत्याशी; 42 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की।*

*4_ फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब बुधवार से 7 मार्च तक भारत के दौरे पर रहेंगे। वे नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 11वें रायसीना संवाद 2026 में मुख्य अतिथि और प्रमुख वक्ता होंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि राष्ट्रपति स्टब की वर्तमान पदभार संभालने के बाद भारत की पहली यात्रा है।*

*5_ राजस्थान को मिलेगा नया हवाई तोहफा, 7 मार्च को कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास।*

*6_ राज्यसभा चुनाव: मातोश्री में मंथन, क्या शरद पवार बनेंगे महाविकास अघाड़ी के साझा उम्मीदवार?*

*7_खामेनेई के बेटे ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने, 88 मौलवियों की असेंबली ने चुना; जंग में अमेरिका के 200 फाइटर जेट्स शामिल।*

*8_ इजराइल-ईरान जंग, पाकिस्तान में 34 प्रदर्शनकारियों की मौत, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द; होर्मुज रूट बंद, 37 भारतीय जहाज फंसे।*

*9_ दहल उठे दुबई और दोहा: इजरायल ने तेहरान में तेज किए हमले, आज बातचीत के लिए प्रस्ताव भेज सकता है ईरान।*

*10_ इराक के रास्ते ईरान से सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे भारतीय फंसे, आज यूएई के लिए भी विशेष उड़ानें भेज सकता है भारत।*

*11_ पश्चिम एशिया संकट: फंसे यात्रियों की घर वापसी की तैयारी, भारत सरकार ने बनाई योजना; आज संचालित होंगी 58 उड़ानें।*

*12_ चंद्र ग्रहण समाप्त, शुद्धिकरण के बाद मंदिर खुले, कोलकाता में आधा नजर आया चांद, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान होली उत्सव।*

*13_ होली की धूम:आज मथुरा, काशी और अयोध्या समेत पूरे यूपी में रंग, रस व राग का उल्लास; मस्ती में निकलेंगी टोलियां।*

*14_ मध्यप्रदेश- राजस्थान में गर्मी का असर तेज, कई जिलों में पारा 35°C के पार; हिमाचल के 4 शहरों में तापमान 30°C हुआ।*

*15_ टी20 विश्व कप में आज पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से कोलकाता में शुरू होगा।।*

*16_ ईरान-इजराइल जंग के बीच अमेरिकी बाजार 1200 अंक गिरा, डाउ जोन्स 47,788 अंक के स्तर पर आया; कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने का असर।*

*17_ युद्ध का असर आज भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बड़ी गिरावट, भारतीय शेयर बाजार में भी बड़ी गिरावट की संभावना।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच दुनिया को भारत से उम्मीद’, पोस्ट-बजट वेबिनार में बोले पीएम मोदी।*

*2_ प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वैश्विक आपूर्ति शृंखलाएं पुनर्गठित हो रही हैं, ऐसे समय में भारत की तेज आर्थिक प्रगति विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की दिशा और संकल्प दोनों स्पष्ट हैं। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ‘अधिक निर्माण करें, अधिक उत्पादन करें, अधिक कनेक्ट करें’ पर जोर देकर कहा गया कि अब समय ‘अधिक निर्यात’ का है।*

*3_ यूट्यूब पर बजा पीएम मोदी का डंका: छुआ 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा, ट्रंप से सात गुना ज्यादा फोलोअर्स।*

*4_ इजराइल के ईरान पर हमले के बारे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का वीडियो फेक है। यह वीडियो AI जेनरेटेड है और इसमें छेड़छाड़ की गई है। Press Information Bureau (PIB) ने भी इसकी पुष्टि की है कि रक्षा मंत्री ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।*

*5_ सऊदी अरब ने आठ ड्रोन मार गिराए; नेतन्याहू ने कहा- ईरान से जारी जंग अभी चलेगी।*

*6_ ‘तुरंत छोड़ें ये सारे देश’, अमेरिका ने अपने नागरिकों को दिया आदेश; जारी की चेतावनी,ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को मिडिल ईस्ट के 12 से ज्यादा देशों को तुरंत छोड़ने का आदेश दिया है। इस संघर्ष में अब तक छह अमेरिकी सैनिक और ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई मारे गए हैं।*

*7_ सऊदी अरब-इराक और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक; हिज्बुल्ला का इस्राइल पर हमला।*

*8_ ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद की, कहा- यहां से गुजरने वाले जहाजों पर हमला करेंगे; भारत का 50% तेल इसी रास्ते आता है।*

*9_ इजराइल-ईरान जंग; श्रीनगर में सड़कें कंटीले तारों से ब्लॉक, मोदी की 5 प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से चर्चा; UAE से 4 फ्लाइट भारत पहुंचीं।*

*10_ सोनिया गांधी बोलीं- खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी तटस्थता नहीं, जिम्मेदारी से पीछे हटना।*

*11_ पूर्व केंद्रीय मंत्री के.पी. उन्नीकृष्णन का निधन, एक समय थे इंदिरा गांधी के विश्वासपात्र*

*12_ इजराइल-ईरान जंग; जम्मू-कश्मीर में खामेनेई की मौत का विरोध, दुबई से 149 यात्री दिल्ली और 217 चेन्नई लौटे; दिल्ली से 80+ इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल।*

*13_ युपी-यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस और ईको वैन की टक्कर; छह की मौत और 10 घायल, मृतक सभी धौलपुर (राजस्थान) के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।*

*14_ डीएमके संग 32 सीटों की मांग पर फंसा पेंच, कांग्रेस की समयसीमा हो रही खत्म; अधर में गठबंधन का भविष्य।*

*15_ डीएमके संग 32 सीटों की मांग पर फंसा पेंच, कांग्रेस की समयसीमा हो रही खत्म; अधर में गठबंधन का भविष्य।*

*16_ चंद्र ग्रहण आज, देशभर में मंदिरों के कपाट बंद, शाम 7 बजे बाद खोले जाएंगे, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान होली उत्सव मनाया गया।*

*17_ अमेरिका ने पाकिस्तान में वीजा अपॉइंटमेंट बंद किया, कराची में दूतावास पर हमले के बाद फैसला; ईरान में अब तक 742 लोगों की मौत।*

*18_ पश्चिम एशिया में जंग के बीच ईरान में भूकंप के तेज झटके, 4.3 की तीव्रता से कांपी धरती।*

*19_ इजराइल-ईरान जंग से दक्षिण कोरिया का बाजार 7% टूटा, जापान का निक्केई 3% गिरा, भारतीय बाजार बंद; कच्चा तेल दो दिन में 13% चढ़ा।*

*20_ पश्चिम बंगाल में डोल यात्रा एक प्रमुख उत्सव है, जिसे होली के रूप में भी मनाया जाता है। यह उत्सव भगवान कृष्ण और राधा के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन लोग रंगों के साथ खेलते हैं, गाते हैं और नाचते हैं।*

*डोल यात्रा के प्रमुख स्थान:*

– *शांतिनिकेतन : रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित विश्व भारती विश्वविद्यालय में डोल यात्रा का आयोजन किया जाता है।*
– *मायापुर : इस्कॉन के वैश्विक मुख्यालय में डोल यात्रा का आयोजन किया जाता है, जहां हजारों श्रद्धालु इकट्ठे होते हैं।*
– *अमदपुर : चौधरी परिवार द्वारा आयोजित डोल यात्रा में लोग रंगों के साथ खेलते हैं और स्थानीय संस्कृति का आनंद लेते हैं।*
– *निमडिह : इस छोटे से गांव में डोल यात्रा के दौरान लोक नृत्य और संगीत का आयोजन किया जाता है‌*

*डोल यात्रा के दौरान:*

– *लोग रंगों के साथ खेलते हैं और एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं।*
– *भगवान कृष्ण और राधा की मूर्तियों को पालकी में रखकर शहर में घुमाया जाता है।*
– *लोग गाते हैं, नाचते हैं और स्थानीय संस्कृति का आनंद लेते हैं।*

*21_ तेल की कीमतें और वैश्विक सुरक्षा दोनों ही एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण तेल की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे वैश्विक बाजार में हड़कंप मच गया है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें 13% बढ़कर $82 प्रति बैरल हो गई हैं, जो पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है।*

*तेल की कीमतों पर प्रभाव:*

– *होर्मुज जलडमरूमध्य : दुनिया का लगभग 20% तेल इसी रास्ते से गुजरता है, इसलिए यहां किसी भी तरह की बाधा से तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं।*
– *वैश्विक मांग : तेल की मांग बढ़ने से कीमतें बढ़ सकती हैं, खासकर अगर आपूर्ति कम हो।*
– *आर्थिक प्रभाव : तेल की कीमतें बढ़ने से भारत जैसे देशों पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है, क्योंकि उन्हें अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।*

*वैश्विक सुरक्षा पर प्रभाव:*

– *तनाव बढ़ना : ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ने से वैश्विक सुरक्षा पर असर पड़ सकता है।*
– *आंतरिक संघर्ष : तेल उत्पादक देशों में आंतरिक संघर्ष से वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर पड़ सकता है।*
– *अंतर्राष्ट्रीय संबंध : तेल की कीमतें बढ़ने से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों पर असर पड़ सकता है, खासकर अगर कुछ देश अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर हों।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*

***दिल्ली वाले आज होली को मात्र एक धार्मिक त्योहार के रूप में नही बल्कि समाजिक समरसता एवं जातिय एकजुटता के पर्व के रूप में देखते हैं — *वीरेन्द्र सचदेवा*

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने बड़ी वैश्य महापंचायत के द्वारा कश्मीरी गेट पर आयोजित होली मंगल मिलन समारोह में सभी दिल्ली वालों को होलिकोत्सव 2026 की बधाई देते हुए कहा है की ईश्वर से प्रार्थना है की यह होली का त्योहार समाज में भाईचारा बढ़ाये और वैमनस्य का अंत हो।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की आज मैंने बड़ी वैश्य महापंचायत सहित लगभग 20 संस्थाओं के होली कार्यक्रमों में भाग लिया, निस्संदेह कह सकता हूं आज जहां समाज में लोगों में होली का पूरा उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं दिल्ली वाले आज होली को मात्र एक धार्मिक त्योहार के रूप में नही बल्कि समाजिक समरसता एवं जातिय एकजुटता के पर्व के रूप में भी देखते हैं।

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली भाजपा कार्यकर्ता कल समाज के अंतिम व्यक्ति के साथ होलिकोत्सव का आनंद बांटेंगे क्योंकि इस पर्व का भाव ही समरसता का भाव है।

**होली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ : Kejriwal
रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ, प्रेम और नई ऊर्जा भर दे। आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए!!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!