Delhi NCRDelhi NCRE-Paperhttps://metropressclub.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKarnatkaPunjabUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

#Metronewz:16/03/2026: सोमवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *चुनाव घोषणा के बाद आयोग ने बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया।* *5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान; 4 मई को आएंगे नतीजे।* *अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कट्टर समर्थक लारा लूमर ने भारत विरोधी टिप्पणियों के लिए मांगी माफी।*

#Metronewz:16/03/2026: सोमवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *चुनाव घोषणा के बाद आयोग ने बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया।* *5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान; 4 मई को आएंगे नतीजे।* *अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कट्टर समर्थक लारा लूमर ने भारत विरोधी टिप्पणियों के लिए मांगी माफी।*

*#Metronewz:16/03/2026: सोमवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*

*चुनाव घोषणा के बाद आयोग ने बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया।*

*5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान; 4 मई को आएंगे नतीजे।*

*अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कट्टर समर्थक लारा लूमर ने भारत विरोधी टिप्पणियों के लिए मांगी माफी।*

*ईद से पहले बांग्लादेश में ईंधन की कमी बढ़ी, भारत से 45 हजार टन डीज़ल करेगा आयात।*

*गैस संकट पर राहत: एलपीजी बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने दोहराया- ईंधन की कमी नहीं।*

*कश्मीर के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया: सेना*

*सबको माफ करते जाओ; ‘इच्छामृत्यु’ के लिए जाते हुए हरीश राणा का वीडियो रुला देगा।*

*पीएम कार्यालय ने कहा- ‘प्रधानमंत्री बिल्कुल ठीकनेतन्याहू की हत्या की अफवाहें वायरल।’*

*इसराइली पीएम ज़िंदा हैं तो ढूंढकर मारेंगे।’ ईरान के बयान के बाद नेतन्याहू ने जारी किया अपना वीडियो।*

*70 से ज्यादा घर तबाह, 2 लोगों की मौत… ओडिशा में भयंकर तूफान ने मचाई तबाही।*

*यूएई में 35 लोग गिरफ्तार, 19 भारतीय भी शामिल; सोशल मीडिया पर ईरानी हमले के फेक वीडियो फैलाने का आरोप।*

*ईरान के ‘खारग द्वीप’ पर अमेरिका ने किया हमला: फौजी ठिकानों को बनाया निशाना, लेबनान में 12 चिकित्साकर्मियों की मौत।*

*नेपाल में भारतीय तीर्थयात्रियों की बस गहरी खाई में गिरी, 7 श्रद्धालुओं की मौत व कई घायल।*

*UAE ने उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध, Air India ने रद्द कीं कई फ्लाइट्स; IndiGo ने बदला शेड्यूल*

*ईरान का बड़ा बयान: बिना गारंटी और हर्जाने के युद्ध का अंत संभव नहीं।*

*ट्रंप ने मांगा साथ, लेकिन कोई तैयार नहीं, होर्मुज पर अमेरिका पड़ा अकेला।*

*विधानसभा चुनाव 2026 : मतदान की अवधि कम की गई लेकिन मतगणना में होगी देरी, विपक्ष ने उठाए सवाल।*

*राजस्थान दिवस पर ‘ओडीओपी’ और ‘जयपुर रत्नम्’ प्रदर्शनी का आगाज़, 120 स्टॉल पर सजे प्रदेश के अनूठे उत्पाद।*

*ड्रग्स लैब का पर्दाफाश: बाड़मेर में सिंथेटिक नशे की लैब पर एएनटीएफ का छापा, करोड़ों की एमडी ड्रग बनाने की तैयारी नाकाम।*

*ईरान के ‘क्राउन ज्वेल’ खारग द्वीप पर अमेरिका की बड़ी स्ट्राइक: ट्रंप बोले- ‘मजे के लिए कर सकते हैं और हमले।’*

*BAN vs PAK 3rd ODI Highlights: बांग्लादेश ने 11 रनों से जीता मैच, सीरीज 2-1 से की अपने नाम।*

*BCCI Naman Awards: विश्वकप विजेताओं को बीसीसीआई का ‘नमन’, गिल-मंधाना वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में लगभग 60 लाख संदिग्ध मतदाताओं की पहचान की है। इनमें से 15 लाख से अधिक मतदाताओं के आवेदनों का निस्तारण कर दिया गया है, और बाकी के लिए जल्द ही फैसला लिया जाएगा। आयोग ने इसके लिए 550 न्यायिक अधिकारियों को तैनात किया है, जो हर दिन लगभग 2 लाख आवेदनों का निपटारा कर रहे हैं।*

*संदिग्ध मतदाताओं की श्रेणियां:*

– *मृत मतदाता_ 34 लाख मृत मतदाताओं की पहचान की गई है।*
– *अनुपस्थित मतदाता_ 13 लाख अनुपस्थित मतदाताओं की पहचान की गई है।*
– *डुप्लिकेट मतदाता_ 1.38 लाख डुप्लिकेट मतदाताओं की पहचान की गई है।*

*चुनाव आयोग का कहना है कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए है, ताकि कोई भी वैध मतदाता मतदान से वंचित न हो ।*

*चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में अर्धसैनिक बलों की 500 से अधिक कंपनियों को तैनात करने की योजना बनाई है, जिनमें से 480 कंपनियां पहले ही राज्य में पहुंच चुकी हैं। इनमें सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और एसएसबी शामिल हैं।*

*अर्धसैनिक बलों की तैनाती:*

– *सीआरपीएफ_ 230 कंपनियां।*
– *बीएसएफ_ 160 कंपनियां।*
– *आईटीबीपी_ 47 कंपनियां*
– *एसएसबी_ 46 कंपनियां।*
– *सीआईएसएफ_ 37 कंपनियां।*

*इन बलों को दो चरणों में तैनात किया जाएगा, पहला चरण 1 मार्च को और दूसरा चरण 10 मार्च को पूरा होगा। इनकी तैनाती राज्य पुलिस के साथ मिलकर की जाएगी, ताकि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।*

*1_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- अविश्वास प्रस्ताव के पीछे कुछ निजी स्वार्थ थे, बिरला को लेटर लिखा; स्पीकर ने सांसदों को लिखा- संसद में बैनर चिंता का विषय।*

*2_ ओपिनियन पोल में बंगाल में ममता सरकार, असम में हिमंता की वापसी; केरल में कांग्रेस-लेफ्ट, तमिलनाडु में स्टालिन-AIADMK में कड़ा मुकाबला।

*3_ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, तमिलनाडु में 23 अप्रैल, असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग; नतीजे 4 मई को।*

*4_ बजट सत्र का दूसरा फेज, आज छठवां दिन, LPG संकट पर हंगामे के आसार; TMC ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दिया था।*

*5_ राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव आज, 37 में 26 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, NDA को 8 सीटों का फायदा हो सकता है; नीतीश राज्यसभा जाएंगे।*

*6_ उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर, बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी; पुंछ में ऑपरेशन शेरीकलां के दौरान जवान शहीद।*

*7_ गैस संकट पर राहत: एलपीजी बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने दोहराया- ईंधन की कमी नहीं।*

*8_ डीके शिवकुमार का आरोप-कांग्रेस विधायकों को ₹5-5 करोड़ ऑफर हुए, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए खरीदने आए 4 लोग; 2 हिरासत में।*

*9_ बंगाल- चुनाव से पहले मुख्य और गृह सचिव बदले गए, नंदिनी चक्रवर्ती को हटाया, दुष्यंत नरियाला नए चीफ सेक्रेटरी; राज्य में 23-29 अप्रैल को वोटिंग।*

*10_ फोर्ब्स 2026- भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 229 हुई, लक्ष्मी मित्तल रोज ₹274 करोड़ की कमाई कर देश के चौथे सबसे अमीर बने।*

*11_ ईरान में 15 दिन बाद भी सत्ता नहीं बदली, एक्सपर्ट बोले- ट्रम्प अकेले जंग नहीं रोक सकते, तेहरान के पास अभी भी खेल पलटने की ताकत।*

*12_ ईरान ने इजराइल पर सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल दागी, इस जंग में पहली बार इस्तेमाल की गई; 2500km तक टारगेट हिट कर सकती है।*

*13_ ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच फोन पर बातचीत भी हुई। मैक्रों ने बयान जारी कर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता जल्द बहाल की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए एक नया राजनीतिक और सुरक्षा ढांचा जरूरी है।*

*14_ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-यूपी-राजस्थान में हल्की बारिश के आसार; पहाड़ों पर बर्फबारी का अनुमान।*

*15_ दिल्ली में सुपर मेडिकल हब बनाने की तैयारी, एम्स की तर्ज पर मिलाए जाएंगे 3 सरकारी अस्पताल*

*दिल्ली सरकार पूर्वी दिल्ली के तीन अस्पतालों को AIIMS जैसी सुविधा वाले एकीकृत मेडिकल हब (इंटीग्रेटेड हब) में बदलेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि GTB अस्पताल, दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल मिलकर एक स्वायत्त संस्था बनेंगे।*

*दिल्ली सरकार पूर्वी दिल्ली के तीन बड़े सरकारी अस्पतालों को मिलाकर, एम्स (All India Institute of Medical Sciences) की तर्ज पर एक इंटीग्रेटेड मेडिकल हब बनाने की योजना बना रही है इसके साथ ही राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (NIMHANS) की तर्ज पर मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (IHBAS) को विकसित करके मानसिक स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे का भी बढ़ाया जाएगा । मु्ख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में हुई एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद इस योजना की घोषणा।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!