Delhi NCRDelhi NCRE-Paperhttps://metropressclub.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKarnatkaUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

*#Metronewz:14/11/2025:शुक्रवार की बड़ी खबरें**#YOU_TOO_CAN_TOP*बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी, जे डी यू ( एन डी ए) डबल सेंचुरी से अधिक बड़ी विजय की ओर अग्रसर : Leads/Won: NDA-204 Mahagathbandhan- 33 , Other-06 *बिहार की जलेबी**_शाम को BJP मुख्यालय में जश्न, PM होंगे शामिल* *बाबरी का बदला लेना चाहते थे आतंकी! 32 कारों से थी देश को दहलाने की साज़िश दिल्ली ब्लास्ट इसी का था हिस्सा *

*#Metronewz:14/11/2025:शुक्रवार की बड़ी खबरें**#YOU_TOO_CAN_TOP*बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी, जे डी यू ( एन डी ए) डबल सेंचुरी से अधिक बड़ी विजय की ओर अग्रसर : Leads/Won: NDA-204 Mahagathbandhan- 33 , Other-06

*बिहार की जलेबी**_शाम को BJP मुख्यालय में जश्न, PM होंगे शामिल*

*बाबरी का बदला लेना चाहते थे आतंकी! 32 कारों से थी देश को दहलाने की साज़िश दिल्ली ब्लास्ट इसी का था हिस्सा *

*दिल्ली ब्लास्ट केस में अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द, वेबसाइट से नाम और लोगों हटाने के आदेश*

*‘बुर्का पसंद नहीं था, विदेश जाने के सपने देखती थी’:आतंकी नेटवर्क से जुड़ी डॉ. शाहीन पर पूर्व पति जफर का खुलासा*

*दोषियों को ऐसी सजा देंगे जो दुनिया के लिए मिसाल बनेगी:दिल्ली ब्लास्ट पर बोले: अमित शाह*

*पुणे में भयावह एक्सीडेंट: दो ट्रकों के आपस में टकराने के बाद लगी आग, 8 लोग जिंदा जले*

*”धांधली हुई तो सड़कों पर दिखेगा नेपाल जैसा नजारा”:बिहार चुनाव के रिजल्ट से पहले RJD नेता की चेतावनी*

*Bihar Election 2025: बिहार में जीत का जश्न नहीं मना पाएंगे प्रत्याशी, विजय जुलूसों पर पूर्ण प्रतिबंध*

*दिल्ली के महिपालपुर ब्लास्ट की अफवाह! असल में DTC बस का फटा था टायर*

*आसिम मुनीर को पाक PM और राष्ट्रपति से मिली ज्यादा ताकत:परमाणु हथियार, तीनों सेनाओं का मिला कंट्रोल, संसद में बिल पास*

*Red Fort Blast: कश्मीर में 250 ठिकानों पर छापा, तीन सरकारी कर्मी और 20 आतंकी मददगारों समेत 45 हिरासत में*

*BBC Apology to Trump: बीबीसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मांगी माफी, मानहानि के आरोप को किया खारिज*

*MP-राजस्थान में शीतलहर, 17 शहरों में 10° से कम तापमान: दिल्ली-हरियाणा में हवा जहरीली, AQI 400 पार; सुप्रीम कोर्ट बोला- सिर्फ मास्क काफी नहीं*

*Big News: पंजाब के आबादी वाले क्षेत्र में होना था Attack! 10 आतंकी गिरफ्तार, DGP ने खोले कई राज*

*मूडीज ने 2025 में भारत की वृद्धि दर 7%, 2026 में 6.5% रहने का लगाया अनुमान*

*बिहार रिजल्ट से पहले तकरार वाले बयानों की भरमार, पुलिस फोर्स भी कमर कसकर तैयार*

*सुप्रीम कोर्ट में SIR के खिलाफ अर्जियों पर आज सुनवाई*

*हम स्पष्ट बहुमत से सरकार बना रहे, बहुत आराम से चुनाव जीतेंगे: तेजस्वी*

*Red Fort Blast: लोगों से कम मिलता था दिल्ली को दहलाने वाला उमर, घर पर ही पढ़ता था पांचों वक्त की नमाज*

*Russia: रूसी लड़ाकू विमान Su-30 दुर्घटनाग्रस्त, प्रशिक्षण के दौरान फिनलैंड सीमा के पास क्रैश, 2 पायलटों की मौत*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट को “स्पष्ट रूप से आतंकी हमला” बताया है।*
भारत की जांच की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत ने इस मामले में “बहुत संयमित, सतर्क और पेशेवर” तरीके से काम किया है और उन्हें अमेरिकी मदद की जरूरत नहीं है।
रुबियो ने कहा, “यह स्पष्ट रूप से एक आतंकी हमला था, जिसमें अत्यधिक विस्फोटक सामग्री से भरी कार का इस्तेमाल हुआ था।” उन्होंने कहा कि अमेरिका ने मदद की पेशकश की है, लेकिन भारतीय एजेंसियां इस तरह की जांच में सक्षम हैं ।
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी रुबियो से मुलाकात की और दिल्ली विस्फोट में हुई जानहानि पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत इस हमले की जांच में जुटा है और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

*दिल्ली ब्लास्ट मामले में यूपी एटीएस ने कानपुर से एक और संदिग्ध को पकड़ा है, जो डॉक्टर मोहम्मद आरिफ है।*
वह कार्डियोलॉजी से पढ़ाई कर रहा था और उसका संबंध आतंकी मॉड्यूल से बताया जा रहा है।

*डॉक्टर मोहम्मद आरिफ की गिरफ्तारी*

– यूपी एटीएस ने डॉक्टर परवेज से पूछताछ के बाद कानपुर में दबिश दी और मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया।
– मोहम्मद आरिफ का संबंध संदिग्ध आतंकवादी डॉक्टर शाहीन सिद्दीकी से बताया जा रहा है।
– एटीएस ने डॉक्टर आरिफ के लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

*तफ्तीश जारी*

– दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हाथों में है।
– यूपी एटीएस और एनआईए की संयुक्त टीम डॉक्टर आरिफ से पूछताछ कर रही है।
– जांच एजेंसियां डॉक्टर आरिफ के संबंधों और गतिविधियों की गहन जांच कर रही हैं।

*1_ दिल्ली ब्लास्ट-आतंकी डॉ. उमर के दिल्ली में 5 CCTV वीडियो, सुबह 8 बजे बदरपुर बॉर्डर टोल से ली एंट्री, फिर मस्जिद गया; 11 घंटे की मिनट-टू-मिनट डिटेल।*

*2_ देश में 6 करोड़ मृतकों के आधार कार्ड एक्टिव, पश्चिम बंगाल में 34 लाख ID धारक अब जिंदा नहीं; UIDAI ने सर्वे शुरू किया।*

*3_ एग्जिट पोल में NDA को बहुमत, क्या नीतीश होंगे CM, 5 में से 4 पैरामीटर फेवर में, पोस्टर भी लग गए; पर बढ़ी हुई वोटिंग ने बढ़ाई चिंता।*

*4_ बिहार की सियासत में एक खामोश क्रांति चल रही है, जिसका नाम है महिला वोट बैंक। यह कोई नई जाति नहीं, न कोई पारंपरिक समुदाय, बल्कि एक स्कीम आधारित, लाभार्थी-केंद्रित, सशक्तिकृत महिला शक्ति है। यह पिछले डेढ़ दशक से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सबसे मजबूत ढाल और तलवार दोनों बनी हुई है। 2025 के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स में NDA को मिली प्रचंड बढ़त (130-165 सीटें) का सबसे बड़ा राज़ यही है।*

*5_ बिहार में 2010 चुनाव से भी ज्यादा सीटें जीतेगा NDA, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा दावा।*

*6_ आतंकी बाबरी का बदला लेना चाहते थे, देशभर में 32 कारों से धमाके की साजिश थी; दिल्ली कार ब्लास्ट इसी का हिस्सा था।*

*7_ लद्दाख में चीन बॉर्डर से सटा न्योमा एयरबेस शुरू, एयरफोर्स चीफ ने रनवे पर उतारा एयरक्रॉफ्ट; 13000 फीट ऊंचाई पर बना, ₹218 करोड़ लागत।*

*8_ टाइगर जिंदा है…बिहार चुनाव नतीजे से पहले लग गए नीतीश के पोस्टर, JDU अभी से मनाने लगी जश्न।*

*9_ काउंटिंग में गड़बड़ी हुई तो नेपाल जैसा नजारा होगा’, RJD MLC की धमकी; JDU का पोस्टर- टाइगर अभी जिंदा है, सपा का जवाब- अलविदा चाचा।*

*10_ कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुकुल रॉय की विधायकी रद्द की, दल-बदल कानून के तहत फैसला; 2021 में भाजपा से जीते फिर TMC जॉइन की थी।*

*11_ हरियाणा में धीरेंद्र शास्त्री बोले- डॉ. मुल्ला मत बनो, नहीं तो पूरी कौम को दिक्कत होगी; तबीयत बिगड़ने के बाद पदयात्रा UP पहुंची।*

*12_ GDP Growth: ट्रंप टैरिफ के बावजूद नहीं डगमगाया भारत, 2027 तक 6.5% की रफ्तार से दौड़ेगी अर्थव्यवस्था – रिपोर्ट।*

*13_ शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार, सेंसेक्स 12 अंक चढ़कर 84,478 पर बंद, निफ्टी 3 अंक चढ़ा; FMCG-IT शेयर गिरे।*

***सनातन हिंदू एकता पदयात्रा आज मथुरा में प्रवेश करेगी, जो ब्रजभूमि के प्रवेश द्वार कोसी मंडी में रात्रि विश्राम करेगी।*

यह पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित कात्यायनी माता मंदिर से शुरू हुई थी और 16 नवंबर को वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में समापन होगी।

*पदयात्रा के उद्देश्य:*

– _हिंदू एकता को मजबूत करना_
– _सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना_
– _कृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को गति देना_
– _ब्रज क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना_

*सुरक्षा व्यवस्था:*

– 3,000 पुलिसकर्मी तैनात
– 8 जोन और 18 सेक्टर में विभाजित
– खुफिया तंत्र अलर्ट
– सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

*पदयात्रा का रूट:*

– 13 नवंबर: कोटवन बॉर्डर से मथुरा में प्रवेश
– 14 नवंबर: कोसी मंडी में रात्रि विश्राम
– 16 नवंबर: वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में समापन

यह पदयात्रा हिंदू एकता और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

****भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि”। नीतीश कुमार ने भी ट्वीट कर नेहरू को याद किया और कहा, “भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें मेरा सादर नमन।”*

*नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो उनके बच्चों के प्रति प्रेम और उनकी शिक्षा के महत्व को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों और मूल्यों को याद किया।*

*** लाल किला ब्लास्ट मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद के पुलवामा स्थित घर को IED विस्फोट के जरिए उड़ा दिया गया है। जांच में सामने आया है कि डॉ. उमर मोहम्मद ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हमले की योजना बनाई थी।

***

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!