*#Metronewz:शुक्रवार:13/03/2026 की बड़ी ख़बरें*। *#YOU_TOO_CAN_TOP**पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री मोदी का बयान, कहा "कोई भी देश इस वैश्विक संकट के प्रभाव से अछूता नहीं।* *LPG को लेकर पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देश का बड़ा नुकसान कर रहे: पीएम*
*#Metronewz:शुक्रवार:13/03/2026 की बड़ी ख़बरें*। *#YOU_TOO_CAN_TOP**पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री मोदी का बयान, कहा "कोई भी देश इस वैश्विक संकट के प्रभाव से अछूता नहीं।* *LPG को लेकर पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देश का बड़ा नुकसान कर रहे: पीएम*













*#Metronewz:शुक्रवार:13/03/2026 की बड़ी ख़बरें*। *#YOU_TOO_CAN_TOP**पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री मोदी का बयान, कहा “कोई भी देश इस वैश्विक संकट के प्रभाव से अछूता नहीं।*
*LPG को लेकर पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देश का बड़ा नुकसान कर रहे: पीएम*
*प्रधानमंत्री मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और ङिप्लोमेसी से हो समाधान।*
*West Bengal Election 2026: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, सभी 294 सीटों पर SDM स्तर पर RO नियुक्त।*
*खामेनेई की पत्नी की मौत की खबर निकली गलत, ईरानी मीडिया ने किया बड़ा खुलासा।*
*Iran War में रूस की चांदी! होर्मुज बंद होने से दुनिया बेहाल, पर पुतिन मालामाल।*
*J&K : एक और आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद।*
*ईरान का नया सुप्रीमो मोजतबा खामेनेई कोमा में, अमेरिका-इजराइल हमले में गंवा चुके टांगें।*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के कोकराझाड़ में हैं, जहां वे 48,000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे कोकराझाड़ में 4,570 करोड़ की परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे और गुवाहाटी में 19,680 करोड़ रुपये की परियोजनाएं देश को समर्पित करेंगे। इसके अलावा, वे शनिवार को सिलचर में 23,550 करोड़ की कई विकास योजनाओं की शुरुआत करेंगे।*
*ट्वीट से जंग खत्म नहीं होग:ईरान की अमेरिका को चेतावनी; कहा- ट्रंप को अपनी गलती की किमत चुकानी होगी।*
*900 करोड़ का ऑनलाइन स्कैम! CBI की बड़ी कार्रवाई, 4 राज्यों में 15 जगह छापेमारी।*
*तिरंगे के साथ जश्न मनाना पड़ा भारी, हार्दिक पांड्या के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, जांच में जुटी पुलिस।*
*8 लाख से अधिक आय तो भी क्रीमी लेयर नहीं, UPSC के OBC कैंडिडेट को सुप्रीम राहत।*
*बंद’ होर्मुज से गुजरेंगे भारत के जहाज! रंग लाई पीएम मोदी और जयशंकर की कूटनीति।*
*सरकार ने माना- घबराहट की वजह से सिलेंडर बुकिंग बढ़ी:रोज 50 लाख सिलेंडर डिलीवर हो रहे; 1 लाख पेट्रोल पंप पर तेल की कमी नहीं।*
*आदि कैलाश यात्रा 1 मई से शुरू करने की तैयारी:अप्रैल के आखिरी हफ्ते से मिलेंगे परमिट; पिछले साल 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे।*
*तेल की बढ़ी कीमतों में ट्रंप को दिखा ‘अमेरिका का फायदा’, बोले- ‘हम बहुत पैसा बना रहे।*
@highlight
*भारत में गैस और तेल का संकट? सरकार ने अफवाहों पर लगाया लगाम, जारी किया ‘Myth vs Fact’.*
*ईरान पर अमेरिकी हमलों के पहले छह दिनों का खर्च 11.3 अरब डॉलर पहुँचा; पेंटागन ने कांग्रेस को सौंपी रिपोर्ट।*
*प्रधानमंत्री सक्षम नहीं…’, LPG संकट को लेकर राहुल गांधी ने मोदी पर साधा निशाना।*
*ईरान के नए सुप्रीमो मोजतबा का अल्टीमेटम: मिडिल ईस्ट में‘ US बेस बंद करो, या हमले झेलने को तैयार रहो।*
*ईरान जंग के बीच भारत को सफल सप्लाई, खतरनाक हॉर्मुज़ से तेल लेकर मुंबई पहुंचा पहला विशाल जहाज।*
*क्रिकेट में फिर मैच फिक्सिंग की मार, ICC ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी और दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित।*
*IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर टी20 सीरीज भी खेल सकता है भारत, व्यस्त कार्यक्रम के बीच आयरलैंड दौरा भी संभव।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ पीएम मोदी बोले-LPG को लेकर कुछ लोग पैनिक क्रिएट कर रहे, वो इससे फायदा उठाना चाहते हैं, कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।*
*2_ LPG को लेकर दहशत फैलाने वालों पर प्रधानमंत्री मोदी सख्त, राज्य सरकारों को दिए गए कड़े निर्देश।*
*3_ प्रधानमंत्री मोदी बोले- कठिन दौर से गुजर रही दुनिया, लेकिन भारत तेजी से आगे बढ़ रहा।*
*4_ पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान।*
*5_ पीएम मोदी 13-14 मार्च को असम दौरे पर रहेंगे, राज्य में 48,000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे; 3 नई ट्रेनों की शुरुआत करेंगे।*
*6_ बजट सत्र का दूसरा फेज, आज 5वां दिन, LPG की बढ़ती कीमतों पर हंगामे के आसार; कल सरकार ने कहा- देश में ईंधन की कमी नहीं।*
*7_ पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं, LPG प्रोडक्शन भी 28 फीसदी बढ़ा: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी।*
*8_ रसोई गैस की कोई कमी नहीं, ढाई दिन में LPG की होगी डिलीवरी; केंद्र ने राज्यों के लिए भी बनाया स्पेशल प्लान।*
*9_ सरकार ने माना- घबराहट की वजह से सिलेंडर बुकिंग बढ़ी, रोज 50 लाख सिलेंडर डिलीवर हो रहे; 1 लाख पेट्रोल पंप पर तेल की कमी नहीं।*
*10_ ओम बिरला के बाद अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस, 200 सांसदों ने किए साइन।*
*11_ सिलिंडर संकट के बीच शादियों के मेन्यू पर चली कैंची, अफवाहों की आग में तप रहा ‘काला बाजार’, कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि पहले जहां शादी में 20 से 25 तरह के व्यंजन तैयार किए जाते थे, अब इसमें 30 से 40 फीसदी तक कटौती की जा रही है।*
*12_ पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनावी बिगुल किसी भी वक्त बज सकता है। निर्वाचन आयोग 15 मार्च से पहले चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, बंगाल की 294 सीटों पर इस बार दो चरणों में मतदान कराए जाने की प्रबल संभावना है। आयोग का मानना है, कम चरणों से उपद्रवियों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाने का मौका नहीं मिलेगा।*
*13_ पश्चिम एशिया संघर्ष से ट्रंप को कितना नुकसान?: US में 17% बढ़ी तेल की कीमतें, टैंकरों पर भी हमला; मची खलबली।*
*14_ ट्रम्प बोले- तेल की कीमतें बढ़ना हमारे लिए अच्छा, अमेरिका इससे बहुत पैसा कमा रहा; ईरान बोला- होर्मुज का रास्ता नहीं खुलेगा।*
*15_ ईरान में अभी सरकार नहीं गिरा पाएगा अमेरिका, मौजूदा लीडरशिप का जनता पर पूरा कंट्रोल; ट्रम्प जल्द ऑपरेशन खत्म कर सकते हैं।*
*16_ मध्य-पूर्व में महायुद्ध: इराक में अमेरिकी विमान क्रैश, तेहरान में धमाके तेज; क्या इजरायली हमले में घायल हुए हैं मोजतबा।*
*17_ पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की स्थिति को लेकर रहस्य गहरा गया है। रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि हवाई हमले में घायल होने के बाद वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि वह कोमा में हैं और उनके शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा है।*
*18_ नेतन्याहू का दावा- इस्राइली हमलों में मारे गए ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक; मोजतबा को बताया कठपुतली।*
*19_ ‘ट्वीट करने से युद्ध नहीं रुकेगा , हम अमेरिका को नहीं छोड़ेंगे जब तक… ‘आप अपनी ग़लती नही मानेंगे, जंग के बीच ईरान ने ट्रंप को क्या धमकी दे दी।*
*20_ फाइटर जेट की हवा में रिफ्यूलिंग कर रहा था अमेरिकी विमान, इराक में हो गया क्रैश; दावा ईरान ने मार गिराया।*
*21_ फरवरी में रिटेल महंगाई बढ़कर 3.21% हुई, खाने-पीने की चीजें महंगी होने का असर; इजराइल-ईरान जंग से ये और बढ़ सकती है।*
*22_ मार्च की शुरुआत में ही पड़ने लगा लू का कहर, पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम का मिजाज; बढ़ी चिंता।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें..*
*1* भारत आएगा क्रूड ऑयल, होर्मुज से जहाज गुजरने की इजाजत, जयशंकर के 1 कॉल से ईरान संग बनी बात
*2* पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और समुद्री सुरक्षा को लेकर भारत और ईरान के बीच कूटनीतिक बातचीत जारी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि हाल के दिनों में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री के बीच तीन बार बातचीत हुई है
*3* ईरान में मौजूदा हालात के बीच भारत सरकार वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और वापसी को लेकर सक्रिय रूप से सहायता प्रदान कर रही है। जायसवाल ने बताया कि इस समय ईरान में लगभग 9,000 भारतीय नागरिक मौजूद हैं, जिनमें छात्र, नाविक, कारोबारी, पेशेवर और कुछ तीर्थयात्री शामिल हैं।
*4* पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है
*5* पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी आज लोकसभा में भारत की कुल ऊर्जा स्थिति पर बयान देंगे। यह चर्चा पश्चिम एशिया संकट के बीच हो रही है, जिसने वैश्विक शिपिंग मार्गों और ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित किया है। सूत्रों के अनुसार, विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी सदन में उपस्थित रहेंगे और चर्चा के दौरान संभवत: अपनी बात रख सकते हैं
*6* सदन के बाहर नारेबाजी- नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब, राहुल बोले- मोदी घबराए हैं; अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद बिरला की वापसी
*7* मुझ पर जताए गए भरोसे के लिए सभी का आभार, अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा, निष्पक्षता के साथ निभाऊंगा, संसद में बोले ओम बिरला
*8* संसद से नरेंदर गायब, देश से सिलेंडर गायब’: एलपीजी संकट पर राहुल गांधी का बयान, केंद्र सरकार से पूछे तीखे सवाल
*9* ऊर्जा सुरक्षा पर चिंता और इस मुद्दे पर सियासत के आरोपों को लेकर राहुल गांधी ने कहा, वह कोई राजनीतिक बयान नहीं दे रहे हैं। यदि समस्या ईरान के स्तर पर भी हल हो जाए, तब भी यह संकट दूर नहीं होगा। दुनिया की संरचना बदल रही है। पीएम मोदी को यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत के लोग सुरक्षित रहें। उम्मीद है कि सरकार विपक्ष की बात सुनेगी
*10* राहुल गांधी को राहत: नासिक कोर्ट ने वीर सावरकर टिप्पणी का मानहानि मामला बंद किया, शिकायतकर्ता ने वापस लिया केस
*11* फारूक अब्दुल्ला बोले-ऊपर वाले ने मुझे बचाया, मुझे लगा पटाखे की आवाज है; शादी में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर फायरिंग हुई थी
*12* हरियाणा राज्यसभा चुनाव, अपने विधायकों की बाड़ेबंदी करेगी कांग्रेस, 13 को चंडीगढ़ में लंच, हिमाचल में होगा खास डिनर; CM सुक्खू ने दी सहमति
*13* सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग, ₹900 वाला ₹1800 में मिल रहा, कॉमर्शियल सिलेंडर के ₹4000 वसूले जा रहे, गैस की किल्लत से इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी
*14* 13 साल से कम उम्र के बच्चों लिए व्हाट्सएप लाएगा नया फीचर, माता-पिता के पास होगा अकाउंट का कंट्रोल
*15* रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सिस्टम खास तौर पर 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिजाइन किया जा रहा है। इसके तहत बच्चों का व्हाट्सएप अकाउंट उनके माता-पिता के अकाउंट से लिंक किया जाएगा, जिससे पैरेंट्स बच्चों की व्हाट्सएप गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे
*16* हिजबुल्लाह ने इजराइल पर 150 मिसाइलें दागीं, 24 घंटे में 179 लोग घायल; रिपोर्ट- अमेरिका पर भी ईरानी हमले का खतरा
*17* ईरान का दुबई में फिर ड्रोन अटैक, पोर्ट के पास ब्रिटिश सेना का जहाज भी नेस्तनाबूद
*18* हार्दिक पंड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान की शिकायत, वर्ल्ड कप जीत के जश्न के दौरान फ्लैग ओढ़कर जमीन पर लेटने का आरोप
*19* गुजरात-राजस्थान में लू चली, 11 शहरों में पारा 41°C पार, महाराष्ट्र का नंदूरबार सबसे गर्म, तापमान 42.4°C; सोनमर्ग-लाहौल स्पीति में बर्फबारी
*20* सेंसेक्स 829 अंक गिरकर 76,034 पर बंद, निफ्टी भी 228 अंक टूटा; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में बिकवाली रही




