*#Metronewz:22/08/2026:शनिवार की बड़ी खबरें* *#BREAKING_भारत और सिंगापुर ने रणनीतिक साझेदारी _ परमिशन राज से बाहर निकल रहा भारत _सस्ती राजनीति देश देख रहा कैमराजीवी ड्रामा कर रहे:बीजेपी_52 नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट_ पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज_ जंतर-मंतर पर आरक्षण हटाने के लिए जुट गए लोग
*#Metronewz:22/08/2026:शनिवार की बड़ी खबरें* *#BREAKING_भारत और सिंगापुर ने रणनीतिक साझेदारी _ परमिशन राज से बाहर निकल रहा भारत _सस्ती राजनीति देश देख रहा कैमराजीवी ड्रामा कर रहे:बीजेपी_52 नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट_ पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज_ जंतर-मंतर पर आरक्षण हटाने के लिए जुट गए लोग
*भारत और सिंगापुर ने रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की, उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर*
*अखिलेश, मायावती और अपर्णा






समेत 52 नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट,सुरक्षा बढ़ी*
*पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, राहुल गांधी पांच घंटे पीड़ित के साथ धरने पर रहे*
*अगर सज्जन कुमार ‘रोल मॉडल’ हैं, तो फिर दोषी कौन हैं? दीपेंद्र हुड्डा के बयान को लेकर भड़के सिख दंगा पीड़ित,मचा बवाल*
*जंतर-मंतर पर नया आंदोलन, अब आरक्षण हटाने के लिए जुट गए लोग; UGC वाला भी गुस्सा*
*तेलंगाना CM रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली:दावा- केंद्र सरकार ने राजनीतिक आधार पर मंजूरी नहीं दी, 23 अगस्त को हैदराबाद लौटेंगे*
*उत्तराखंड-गंगा-यमुना समेत 18 बड़ी नदियां गंदी, रिस्पना सबसे खराब:सीवर-टूरिज्म से बिगड़ी हालत, नैनीताल में नंधौर पर फैक्ट्रियों का असर*
*हाफिज सईद समेत 6 पर मुंबई पुलिस की नकेल, भगोड़ा घोषित कर केस चलाने की तैयारी*
*जो कानून में मना नहीं, उसे करने के लिए अब किसी परमिशन की जरूरत नहीं: पीएम मोदी*
*रूस का यूक्रेन के शॉपिंग मॉल पर हमला, 14 की मौत और 120+ घायल; जेलेंस्की के गढ़ में फिर तबाही*
*सम्राट सरकार ने बिहार में अफसरों के लिए जारी किया नया नियम, MLA-MP का फोन आया तो करना होगा कॉल बैक*
*पाकिस्तान: मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाए जाने के बाद इमरान ख़ान को वापस अदियाला जेल भेजा गया*
*पहलवान से बना क्रिमिनल…हरियाणा का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी अमित श्योराण गिरफ्तार, झारखंड से अफीम लाकर करता था सप्लाई*
*सिखों की रिहाई के लिए 7 घंटे बंद रहा पंजाब:कार सवार को थप्पड़ मारा, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में बहस; हाईवे के साथ पिज्जा शॉप-क्लब, शोरूम बंद कराए*
*जेन-जी का गुस्सा अब पेपर लीक होने तक सीमित नहीं है। अव्यवस्थाओं के खिलाफ भी उनका आक्रोश चरम पर है।*
*दरवाजे की सुरक्षा पर सवाल: टेस्ला समेत कई कंपनियों की कारें, चीन में 40 लाख+ गाड़ियां रिकॉल*
*तमिलनाडु में DMK विधायकों का सरकारी कार लेने से इनकार:उदयनिधि बोले- सरकार कर्ज में, पहले संपत्ति की जांच हो*
*इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का ‘बंटाधार’, एक पारी और 103 रन से मिली हार*
*लुसाने डायमंड लीग: दूसरे स्थान पर रहे नीरज, 88.14 मीटर भाल फेंककर श्रीलंका के पाथिरागे ने हासिल किया शीर्ष स्थान*
*1_ दुनिया का सबसे सस्ता डेटा भारत में, सस्ते और अच्छे मोबाइल फोन बना रहे: पीएम मोदी*
*2_ 40 हजार नियम हटे, 1500 कानून खत्म’, पीएम बोले- परमिशन राज से बाहर निकल रहा भारत, दुनिया को उम्मीद।*
*3_ प्रधानमंत्री ने एक मीडिया संस्थान के निजी कार्यक्रम में कहा कि इस समय दुनिया में विकास को लेकर कई तरह की चिंताएं हैं। संसाधनों का इस्तेमाल भी कई जगह हथियार की तरह किया जा रहा है। ऐसे वैश्विक माहौल के बीच भारत को विकास के लिहाज से एक ‘ब्राइट स्पॉट’ के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए लगातार कई कदम उठा रहा है और सुधार सरकार की प्रतिबद्धता हैं।*
*4_ जंतर-मंतर प्रदर्शन: ‘सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, सिस्टम की नाकामी का भी नतीजा है विरोध’ आर एस एस ने सरकार को दी नसीहत।*
*5_ आरएसएस नेता ने कहा कि व्यवस्था को बेहतर तरीके से चलाने के लिए सरकार को जरूरी कदम उठाने होंगे और समाज को भी जागरूक होकर अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज दोनों को मिलकर काम करने की जरूरत है। उनके मुताबिक, व्यवस्था में सुधार केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि सामाजिक सहयोग से भी संभव है।*
*6_ साहिल लोचब की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। एफआईआर दर्ज होने के बाद साहिल लोचब ने राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि पिछले एक महीने से उनकी टीम लगातार उनके संपर्क में थी।*
*7_ साहिल के मुद्दे पर एलओपी राहुल गांधी ने ् पैलट गन के मुद्दे से जेन जी के मुद्दे को हवा दी।*
*8_ इस नौजवान के साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ है।*कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह न्याय की दिशा में पहला कदम है। केस दर्ज हो गया है। पीड़ित साहिल लोचव को पैलेट लगे हुए एक महीना हो गया है। उसके शरीर में अभी भी छर्रे फंसे हुए हैं, तीन उसकी आंख में हैं और वह उससे देख नहीं पा रहा है। तीन या चार उसके दिल के पास हैं।*
*9_ पुणे में आज राहुल गांधी की छात्रों से बातचीत, चौथा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम; इससे पहले कोटा, देहरादून और प्रयागराज में हुआ इवेंट।*
*10_ सस्ती राजनीति देश देख रहा कैमराजीवी ड्रामा कर रहे, राहुल गांधी के धरने पर भड़की बीजेपी, नड्डा।*
*11_ जम्मू कश्मीर, उमर अब्दुल्ला बोले – राहुल गांधी सरकार को जवाबदेह ठहराकर नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अपना कर्तव्य निभा ही रहे हैं।*
*12_ जंतर-मंतर पर आरक्षण-विरोधी प्रदर्शन में उमड़ी भीड़, पुलिस और RAF ने संभाला मोर्चा; हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी।*
*13_ काक्रोच प्रवक्ता धुना, मंत्री को 48 घंटे का अल्टीमेटम, अभिजीत दीपके बोले- मारपीट करने वाले गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया, तो मैं भी जयपुर आऊंगा।*
*14_ इथेनॉल के कारण नहीं महंगी हुई चीनी’: सरकार ने खारिज किए दावे, जमाखोरी और कम उत्पादन को बताया जिम्मेदार।*
*15_ राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 कि घोषणा, 48 नाम, यूपी से तीन, मध्यप्रदेश – राजस्थान और बिहार से दो-दो टीचर्स; 5 सितंबर को राष्ट्रपति पुरस्कार देंगी।*
*16_ गुजरात के भावनगर में नकली शराब जांच में 38.59 प्रतिशत जहरीला मेथनॉल मिला। मामला स्टेट मॉनिटरिंग सेल को सौंपा गया है।*
*17_ तमिलनाडु में DMK विधायकों का सरकारी कार लेने से इनकार, उदयनिधि बोले- सरकार कर्ज में, पहले संपत्ति की जांच हो।*
*18_ दालों के घटते आयात ने महंगाई बढ़ने तथा निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने 70 फीसदी सूखे की आशंका जताई है, जो उपभोक्ताओं के लिए चिंताजनक है।*
*19_ सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी की दिवालिया याचिका मंजूर, चीनी फाउंडर को उम्रकैद; कंपनी पर ₹28 लाख करोड़ का कर्ज था।*
*1_ अमित शाह का SSB को संबोधन – पश्चिम बंगाल पर बड़ा बयान*
गृह मंत्री *अमित शाह* ने हाल ही में *सशस्त्र सीमा बल SSB* के जवानों को संबोधित किया।
*क्या कहा अमित शाह ने?*
*1. जमीन देने पर तारीफ*
शाह ने कहा कि *पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर ही सुवेंदु जी ने BSF और SSB को 1,129 एकड़ जमीन दी है*।
ये जमीन सीमा सुरक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर – बैरक, चौकियां, रोड के लिए दी गई है।
*2. “ये तेजी की वजह भाजपा नहीं, राष्ट्रभक्ति है”*
उन्होंने साफ किया – _”काम में यह तेजी इसलिए नहीं है कि वह भाजपा के मुख्यमंत्री हैं। वह समझते हैं कि जब तक घुसपैठ नहीं रुकेगी, तब तक न तो पश्चिम बंगाल सुरक्षित है और न ही भारत”_।
*3. संदेश*
शाह का फोकस था – *सीमा पर घुसपैठ रोकना*। उन्होंने SSB और BSF जवानों से कहा कि नॉर्थ-ईस्ट और बंगाल बॉर्डर पर निगरानी और तेज करो। घुसपैठ + तस्करी + ड्रग्स पर जीरो टॉलरेंस।
*क्यों अहम है ये बयान?*
– *बंगाल बॉर्डर*: भारत-बांग्लादेश सीमा का एक बड़ा हिस्सा बंगाल में है। यहीं से घुसपैठ और तस्करी की सबसे ज्यादा शिकायतें आती हैं
– *इंफ्रास्ट्रक्चर*: 1,129 एकड़ जमीन मिलने से BSF/SSB को बॉर्डर पर फेंसिंग, सड़क और बेस बनाने में मदद मिलेगी
– *राजनीतिक संदेश*: शाह ने TMC सरकार पर घुसपैठ रोकने में ढिलाई का आरोप लगाते हुए सुवेंदु अधिकारी को “राष्ट्रहित में तेज फैसले” लेने वाला बताया
*सीधा सार माई डियर:*
अमित शाह का कहना है – सीमा सुरक्षित होगी तभी देश सुरक्षित होगा। और सुवेंदु ने 45 दिन में 1129 एकड़ देकर ये दिखा दिया कि सुरक्षा पहले है, राजनीति बाद में।
*2_ पूरी डिटेल।*
*1. कहां-कहां जमीन मिली है – 1129 एकड़ का ब्रेकअप*
जुलाई 2026 में *CM शुभेंदु अधिकारी* की सरकार ने BSF को *1,024.75 एकड़* जमीन सौंपी है। साथ में 54.2 एकड़ BSF और SSB को “Chicken’s Neck” कॉरिडोर में भी दी गई। कुल मिलाकर ∼1,129 एकड़ के आसपास।
ये जमीन *9 जिलों में 172.6 KM बॉर्डर* के लिए दी गई है:
*सबसे ज्यादा जमीन:*
1. *मुर्शिदाबाद* – 337 एकड़, 45.4 KM के लिए
2. *उत्तर 24 परगना* – 241.03 एकड़, 42.07 KM
3. *मालदा* – 176.78 एकड़, 20.15 KM
4. *कूचबिहार* – 135.33 एकड़, 39.39 KM
5. *नदिया* – 95.11 एकड़, 14.79 KM
6_बाकी जिले।
दक्षिण दिनाजपुर 26.41 एकड़, जलपाईगुड़ी 35.16 एकड़, दार्जिलिंग, उत्तर दिनाजपुर आदि।
*किस लिए:* Border Out Post, फेंसिंग, रोड, बैरक, निगरानी टॉवर ।
*2. “बांग्लादेश कितना और खिसकेगा?” – इसका मतलब*
*पहले:* बंगाल की 2,217 KM बांग्लादेश सीमा में से ∼600 KM बिना फेंसिंग थी। इसी गैप से घुसपैठ, तस्करी होती थी।
*अब:* 172.6 KM में नई फेंसिंग + BOP + सड़क बनेंगी। कुल मिलाकर 1,600 KM पहले से फेंस्ड था, अब ∼1,773 KM हो जाएगा।
*असर क्या होगा:*
1. *घुसपैठ रुकेगी* – विशेषकर मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर 24 परगना जैसे संवेदनशील जिले।
2. *तस्करी/ड्रग्स पर लगाम* – 24×7 निगरानी और BOP बनने से।
3. *”Chicken’s Neck” सिक्योर* – सिलीगुड़ी कॉरिडोर वाली 54 एकड़ जमीन से नॉर्थ-ईस्ट की कनेक्टिविटी सुरक्षित।
तो “बांग्लादेश नहीं खिसकेगा”, लेकिन *अवैध रूप से आने-जाने का रास्ता 172 KM तक बंद हो जाएगा*।
*सीधा सार*
*सरकार का टार्गेट है 45 दिन में 600 एकड़, और अब तक 1024+ एकड़ दे चुकी है। फोकस सिर्फ फेंसिंग नहीं, पूरे बॉर्डर मैनेजमेंट पर है।*
*3_ जयपुर में काक्रोच प्रवक्ता, समर्थकों को पीटपाटकर भगाया, पथराव भी किया, स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे; आशुतोष रांका बोले- ये भाजपा की गुंडागर्दी।*
*4_ राजस्थान के बगरू में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने गए सीजेपी कार्यकर्ताओं पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लाठी-पत्थरों से हमला किया गया। इस हिंसक टकराव और सरकार द्वारा स्कूलों में मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर सचिन पायलट और अन्य विपक्षी नेताओं ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। सीजेपी ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग को लेकर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।*
*5_ सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत में नियुक्ति के लिए पेशेवर अनुभव और प्रशिक्षण के बीच संतुलन बनाने वाला फैसला दिया है। अदालत ने वकालत का अनुभव जरूरी रखने के सिद्धांत को कायम रखते हुए इसकी न्यूनतम अवधि कम कर दी। अब उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए एक साल की प्रैक्टिस की आवश्यकता होगी।*
*6_ रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े गुरुग्राम के शिकोहपुर जमीन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत को बताया कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है। एजेंसी ने डीएलएफ से संबंधित पहलुओं की पड़ताल जारी होने की जानकारी देते हुए दस्तावेजों की सूची तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। अदालत ने ईडी की मांग स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई सितंबर में तय की है।*
*7_ घायल प्रदर्शनकारी की FIR होने तक नहीं हटेंगे, संसद मार्ग थाने में प्रियंका भी मौजूद; एक्स्ट्रा फोर्स भेजी गई।*
*8_ जब तक FIR दर्ज नहीं होगा, हम यहां से नहीं जाएंगे; संसद मार्ग थाने में प्रियंका भी मौजूद। राहुल गांधी ने मीडिया को पैलेट गन के छर्रे दिखाए।*
*9_ इंडिगो वेबसाइट हफ्ते में दूसरी बार ठप, टिकट बुकिंग अटकी, वेब चेक-इन नहीं कर पा रहे लोग; एप लॉगिन और पेमेंट में भी परेशानी।*
*10_ तेलंगाना CM रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली, दावा- केंद्र सरकार ने राजनीतिक आधार पर मंजूरी नहीं दी, 23 अगस्त को हैदराबाद लौटेंगे।*
*11_ JSSC CGL और CDPO परीक्षाओं को रद्द करने के आदेश पर झारखंड हाईकोर्ट ने लगाई रोक, हेमंत सरकार को एक और झटका।*
*12_ दालों के घटते आयात, खरीफ सीजन में कम बुवाई और मौसम की चिंता से त्योहारी सीजन में दालों के दाम बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि सरकार के पास करीब 30 लाख टन का बफर स्टॉक मौजूद है, जिससे कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।*
*13_ होर्मुज पर जल्द अमेरिका का फुल कंट्रोल होगा, ईरान की नेवी और एयरफोर्स खत्म, उसके पास सिर्फ कुछ मिसाइल और ड्रोन बचे।ट्रम्प ्*
*14_ मध्यप्रदेश – यूपी की 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में अब तक 219 मौतें, राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 40° पार।*
*15_ चांदी ₹6,623 महंगी, ₹2.44 लाख/किलो पर पहुंची, 10 ग्राम सोना ₹2,419 बढ़कर करीब ₹1.60 लाख हुआ, इस साल ₹1.70 लाख तक जा सकता है।*
*16_ आज 21 अगस्त 2026 को भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में ही है*
*आज का हाल*
– *Sensex*: 77,540.83 पर फ्लैट बंद
– *Nifty 50*: 24,252 पर 0.08% मामूली बढ़त के साथ बंद।
– *ओपनिंग*: Sensex 51 पॉइंट ऊपर 77,588.50 पर, Nifty 20 पॉइंट ऊपर 24,252 पर खुला था।
*क्यों सीमित दायरे में है?*
1. *क्रूड महंगा*: ब्रेंट $93.82 प्रति बैरल, इस हफ्ते 5% ऊपर। महंगा तेल = महंगाई का डर।
2. *बॉन्ड यील्ड बढ़ी*: US 10-year yield 4.71%, 30-year 5.25%। इससे FPI पैसा निकाल रहे हैं।
3. *वैश्विक तनाव*: वेस्ट एशिया में संघर्ष + Strait of Hormuz में दिक्कत।
4. *FPI बिकवाली*: FPI ने ₹583 करोड़ बेचे, DII ने ₹3,538 करोड़ खरीदे।
*सेक्टर का हाल*
– *गिरने वाले*: IT -2.6%, TCS, Infosys, HUL, Reliance, UltraTech
– *बढ़ने वाले*: प्राइवेट बैंक +1.3%, Kotak +3%, Axis +2.3%, डिफेंस +0.81%, Eternal, Sun Pharma, Titan
*सपोर्ट-रेजिस्टेंस*: एनालिस्ट के हिसाब से Nifty के लिए 24,500-24,600 सपोर्ट और 24,900-25,000 रेजिस्टेंस।
*सीधा सार*
बाजार में “शॉर्ट कवरिंग” से थोड़ी तेजी है, पर *ऊपर तेल + ब्याज दर का डर* और *नीचे डोमेस्टिक सपोर्ट* के बीच फंसा है। इसीलिए मामूली बढ़त के साथ सीमित दायरे में कारोबार।
हफ्ते के हिसाब से देखें तो Nifty 0.5% और Sensex 0.6% गिरा है।
*17_ अमृत भारत एक्सप्रेस* – आम आदमी की प्रीमियम ट्रेन
रेलवे ने 2026 में “सस्ते किराए में आरामदायक लंबी दूरी की यात्रा” के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस की नई श्रृंखला लॉन्च की है।
*क्या खास है?*
1. *किफायती किराया*: ~₹500 में 1000 KM सफर। कोई डायनामिक प्राइसिंग नहीं
2. *आधुनिक सुविधाएं*: एलएचबी कोच, पुश-पुल तकनीक, LED लाइट, CCTV, मोबाइल चार्जिंग, मॉड्यूलर टॉयलेट, पैंट्री कार
3. *कोच*: 11 जनरल, 8 स्लीपर, 1 पैंट्री + दिव्यांग कोच। RAC नहीं होगा
4. *टार्गेट*: कम और मध्यम आय वाले यात्री, प्रवासी मजदूर, छात्र
*2026 में मंजूर 7 नई अमृत भारत ट्रेनें*
*प्रमुख रूट:*
1. *धनबाद – कोयंबटूर* – झारखंड, बिहार, UP, MP, महाराष्ट्र, तेलंगाना, AP, TN जोड़ेगी
2. *हावड़ा – आनंद विहार* – हर गुरुवार हावड़ा से, शनिवार आनंद विहार से। बिहार-झारखंड में धनबाद, गया, डीडीयू पर रुकेगी
3. *सिलीगुड़ी – पनवेल* – असम, बंगाल, बिहार होते हुए मुंबई
4. *कामाख्या – रोहतक* – असम से हरियाणा, बिहार में छपरा पर ठहराव
5. *डिब्रूगढ़ – गोमती नगर* – असम से लखनऊ
6. *बनारस – हडपसर पुणे* – 28 अप्रैल 2026 से। 18 स्टेशन पर रुकेगी
7. *अयोध्या – LTT मुंबई* – 28 अप्रैल 2026 से। 12 स्टेशन ।
*अन्य नए रूट*
– *पनवेल – अलीपुरद्वार*, *डिब्रूगढ़ – गोमतीनगर*, *कोलकाता – तांबरम*
– *न्यू जलपाईगुड़ी – नागरकोइल/तिरुचिरापल्ली* – दक्षिण भारत कनेक्टिविटी।
*क्यों जरूरी है?*
रेल मंत्री के मुताबिक ये ट्रेनें “त्योहारी सीजन और प्रवास के समय बढ़ती मांग” को पूरा करेंगी। पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत को मुख्यधारा से जोड़ेंगी।
*सीधा सार माई डियर:*
*वंदे भारत जैसी सुविधा, पर आम आदमी के बजट में। लंबी दूरी अब महंगी नहीं पड़ेगी।*














