Delhi NCRDelhi NCRE-Paperhttps://metropressclub.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKarnatkaUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

*#Metronewz:22/11/2025:शनिवार की बड़ी खबरें**#YOU_TOO_CAN_TOP* *सम्राट चौधरी बिहार के गृह मंत्री, नीतीश मंत्रिमंडल के बीच विभागों का बंटवारा।* *अल्मोड़ा से 60KG विस्फोटक मिला, 161 पैकेट में था जिलेटिन स्टिक, मचा हड़कंप।* *हवा में खाई कलाबाजी, फिर अचानक... दुबई में तेजस फाइटर क्रैश, पायलट की मौत।* *अमेरिका के अल्टीमेटम पर भड़के जेलेंस्की: शांति डील में कैसे खो दूं आत्मसम्मान?*

*#Metronewz:22/11/2025:शनिवार की बड़ी खबरें**#YOU_TOO_CAN_TOP*
*सम्राट चौधरी बिहार के गृह मंत्री, नीतीश मंत्रिमंडल के बीच विभागों का बंटवारा।*

*अल्मोड़ा से 60KG विस्फोटक मिला, 161 पैकेट में था जिलेटिन स्टिक, मचा हड़कंप।*

*हवा में खाई कलाबाजी, फिर अचानक… दुबई में तेजस फाइटर क्रैश, पायलट की मौत।*

*अमेरिका के अल्टीमेटम पर भड़के जेलेंस्की: शांति डील में कैसे खो दूं आत्मसम्मान?*

*एसआईआर पर ममता बनर्जी के पत्र पर भड़के अमित शाह, बोले-घुसपैठियों को बचाने की कोशिश।*

*आज से लागू हुए नए लेबर लॉ: एक साल में ग्रेच्युटी, गिग वर्कर्स को सुरक्षा और ओवरटाइम पर डबल पे।*

*किसानों के लिए बड़ी राहत, अब आधार के मुताबिक खतौनी में नाम संशोधन की तैयारी, खत्म होगी बड़ी परेशानी।*

*बांग्लादेश में आया 5.7 तीव्रता का भूकंप, कई सेकंड तक हिलती रहीं इमारतें; 3 की मौत।*

*पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के साथ की द्विपक्षीय बैठक।*

*लुधियाना एनकाउंटर में खुलासा, सरकारी इमारतें थी निशाने पर: लॉरेंस गैंग से जुड़े दोनों आतंकियों के लिंक; सलमान खान के घर फायरिंग मामले से भी कनेक्शन।*

*पुलिस बोली- 2020 के दिल्ली दंगों में टेरर फंडिंग हुई थी: दंगे से पहले कई मीटिंग हुईं, पूर्वोत्तर राज्यों को भारत से अलग करने की साजिश थी।*

*हरिद्वार में ₹1000 करोड़ में बनेगा विश्व सनातन महापीठ: कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने उठाई सनातन बोर्ड की मांग, बोले- वक्फ बोर्ड है तो सनातन क्यों नहीं।*

*41 जिलों में पंचायत पुनर्गठन और नई पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी, सरकारी नौकरियां में भी पदों की संख्या में बढ़ोतरी।*

*’पूरा देश परिवार के साथ’, दुबई एयरशो में तेजस क्रैश में पायलट की मौत पर राजनाथ सिंह ने जताया दुख।*

*तालिबान को तख्तापलट की धमकी देना शहबाज-मुनीर को पड़ेगा भारी, छीन सकती है कुर्सी।*

*साइबर क्राइम और वैश्विक आतंकवाद जैसे मुद्दों पर दुनिया हो एकजुट: CM योगी*

*इस्तीफे के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, किया पुस्तक विमोचन।*

*राइजिंग स्टार्स एशिया कप : खिताब का सपना टूटा, रोमांचक सेमीफाइनल में बांग्लादेश से हारा भारत।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP

*1_ मोदी G20 में शामिल होने साउथ अफ्रीका पहुंचे, एयरपोर्ट पर कलाकारों ने लेटकर स्वागत किया; ऑस्ट्रेलियाई PM से मुलाकात की।*

*2_ बिहार में 20 साल बाद नीतीश ने गृह मंत्रालय छोड़ा, BJP के सम्राट चौधरी को जिम्मेदारी, फाइनेंस JDU के पास, मंगल पांडे फिर स्वास्थ्य मंत्री।*

*3_ भारत का तेजस फाइटर जेट दुबई एयर शो में क्रैश, पायलट की भी मौत; तेजस दूसरी बार क्रैश, पहली बार पायलट की जान गई।*

*4_ सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए देश में चार लेबर कोड तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए। इन कोड्स के लागू होने के साथ ही 29 पुराने श्रम कानून खत्म हो गए हैं और उनकी जगह अब एकृकीत और सरल ढांचा काम करेगा।*

*5_ श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि चार श्रम संहिताओं को अधिसूचित कर दिया गया है और अब वे देश के कानून हैं। मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि श्रम नियमों का आधुनिकीकरण, श्रमिकों के कल्याण को बढ़ावा देना और श्रम पारिस्थितिकी तंत्र को कार्य की उभरती दुनिया के साथ संरेखित करके, यह ऐतिहासिक कदम भविष्य के लिए तैयार कार्यबल और मजबूत, लचीले उद्योगों की नींव रखता है।*

*6_ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को हैदराबाद में भारतीय कला महोत्सव के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने भरोसा जताया कि इस कार्यक्रम से पश्चिमी भारत की सांस्कृतिक विरासत की समझ को बढ़ावा देगा।*

*7_ भागवत बोले- RSS किसी के खिलाफ नहीं, संघ न राजनीति करता है, न किसी संगठन को दूर से नियंत्रित करता है।*

*8_ अपने तीन दिवसीय मणिपुर दौरे के दूसरे दिन भागवत ने इंफाल में जनजातीय नेताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा “आरएसएस किसी के खिलाफ नहीं है। इसे नष्ट करने के लिए नहीं, बल्कि समाज को पूर्ण बनाने के लिए गठित हुआ है।”*

*9_ ‘जो भी देश के लिए कर सकता था वो किया, इस संतुष्टि के साथ जा रहा’, आखिरी कार्यदिवस पर भावुक हुए सीजेआई गवई।*

*10_ कार्यवाही के दौरान साथी जजों ने सीजेआई गवई के योगदान को याद किया। बता दें कि गवई जस्टिस केजी बालकृष्णन के बाद दूसरे दलित और पहले बौद्ध सीजेआई हैं। गवई ने कहा, “मैं हमेशा मानता हूं कि हमारा संविधान समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित है, और मैंने अपनी जिम्मेदारियां इन्हीं चार दीवारों के भीतर रहकर निभाईं।”*

*11_ डीके शिवकुमार बोले- गुटबाजी मेरे खून में नहीं है, कर्नाटक में CM फेरबदल को नकारा; विधायकों के दिल्ली जाने पर बोले- सभी को मंत्रीपद की चाहत।*

*12_ शिवकुमार गुट के विधायकों के शक्ति प्रदर्शन पर कांग्रेस सख्त, सुरजेवाला बोले- अनावश्यक बयान न दें।*

*13_ कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह बीएमसी चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी मनसे के साथ गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी ने कहा कि वह कानून तोड़ने या लोगों को डराने वाली राजनीति का समर्थन नहीं कर सकती।*

*14_ महाराष्ट्र ठाणे में कार ने 4-5 वाहनों को कुचला, 4 की मौत और 3 घायल; ड्राइवर को हार्टअटैक आने से हादसा हुआ, उसकी भी मौत।*

*15_ उदयनिधि स्टालिन बोले- संस्कृत मरी हुई भाषा, मोदी को तमिल की चिंता तो हिंदी क्यों थोप रहे; BJP बोली- तमिल में भी संस्कृत के कई शब्द।*

*16_ डोनाल्ड-ट्रम्प के बेटे ने खेला डांडिया,अनंत अंबानी भी थे साथ, उदयपुर में अमेरिकी अरबपति की बेटी की शादी; कृति सेनन ने किया रिहर्सल।*

*17_ भारत राइजिंग स्टार्स एशिया कप सेमीफाइनल में बांग्लादेश से हारा, आखिरी गेंद पर 3 रन बनाकर मैच टाई कराया, सुपर ओवर में वाइड फेंककर हारे।*

*18_ IND vs SA दूसरा टेस्ट आज से गुवाहाटी में, शुभमन बाहर, ऋषभ पंत कप्तानी करेंगे, रेड्डी को मौका संभव; साउथ अफ्रीका 1-0 *

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ ममता बनर्जी की आंखों से निकल रहे आंसू, दिल में दर्द…’, SIR को लेकर बीजेपी की दो टूक- बंगाल में होकर रहेगा विशेष गहन पुनरीक्षण।*

*2_ ममता बनर्जी के पत्र पर भड़के अमित शाह, बोले- घुसपैठियों को बचाने की कोशिश,’एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे’, अमित शाह बोले- SIR लोकतंत्र को बचाने का अभियान।*

*3_ मोदी G20 में शामिल होने साउथ अफ्रीका रवाना, ट्रम्प ने 24 घंटे पहले बदला मन, खुद शामिल नहीं होंगे, आखिरी दिन राजदूत भेजेंगे।*

*4_ SIR के खिलाफ याचिका,सुप्रीम कोर्ट ने EC से जवाब मांगा, केरल सरकार ने प्रक्रिया रोकने की मांग की; तमिलनाडु और बंगाल भी अर्जी लगा चुके।*

*5_ हरिद्वार में ₹1000 करोड़ में बनेगा विश्व सनातन महापीठ, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने उठाई सनातन बोर्ड की मांग, बोले- वक्फ बोर्ड है तो सनातन क्यों नहीं।*

*6_ ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, रेजिंग डे समारोह में गृह मंत्री शाह ने BSF के शौर्य को किया सलाम।*

*7_ भरोसा मिल गया है; DK शिवकुमार के समर्थकों के दावे से हलचल, दिल्ली में डटे कई विधायक।*

*8_ प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान- अगले 5 साल की 90% कमाई और सारी संपत्ति ‘जन सुराज’ को करेंगे दान।*

*9_ बेंगलुरु के ट्रैफिक में फंसे एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला, कहा- अंतरिक्ष में यात्रा करना शहर के खराब ट्रैफिक को पार करने से कहीं ज्यादा आसान।*

*10_ नेहरू आर्काइव लाइव हुआ, इसमें पूर्व PM से जुड़े दस्तावेज-तस्वीरें, राहुल बोले- नेहरू की लिखी बातें सिर्फ इतिहास नहीं, भारत की बदलती सोच का रिकॉर्ड।*

*11_ 10 लाख के महाराजा सुइट में ठहरेंगे ट्रम्प के बेटे, उदयपुर के लीला पैलेस में 82 रूम 3 दिन के लिए बुक; बिजनेसमैन मंटेना की बेटी की शादी।*

*12_ गिल गुवाहाटी टेस्ट से बाहर, पंत कप्तानी करेंगे, भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा मुकाबला कल से; टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप होने का खतरा।*

*13_ बांग्लादेश में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 3 मौतें, 200 घायल, आयरलैंड-बांग्लादेश क्रिकेट मैच रुका, 10 मंजिला इमारत झुकी; कोलकाता तक महसूस हुए झटके।*

*14_ सेंसेक्स 401 अंक गिरकर 85,232 पर बंद, निफ्टी भी 124 अंक लुढ़का; बैंकिंग, रियल्टी और मेटल शेयरों की में ज्यादा बिकवाली।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!