*#Metronewz:01/12/2025: सोमवार की badi खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, स्पेशल सेल ने दबोचे तीन ISI-लिंक्ड आतंकी।* *बहुत बड़ा सरेंडर;दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने डाले हथियार, 27 पर कुल 65 लाख का था इनाम।* *सोनिया और राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, नेशनल हेराल्ड केस में नई FIR; 2000 करोड़ का है मामला।* *शीतकालीन सत्र आज से: 13 बिल, 15 बैठकें, SIR पर विपक्ष के हंगामे की पूरी तैयारी।* *चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR की डेडलाइन, अब 11 दिसंबर तक जमा होंगे फॉर्म, 16 तारीख को जारी होगा ड्राफ्ट।*


*#Metronewz:01/12/2025: सोमवार की badi खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, स्पेशल सेल ने दबोचे तीन ISI-लिंक्ड आतंकी।*
*बहुत बड़ा सरेंडर;दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने डाले हथियार, 27 पर कुल 65 लाख का था इनाम।*
*सोनिया और राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, नेशनल हेराल्ड केस में नई FIR; 2000 करोड़ का है मामला।*
*शीतकालीन सत्र आज से: 13 बिल, 15 बैठकें, SIR पर विपक्ष के हंगामे की पूरी तैयारी।*
*चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR की डेडलाइन, अब 11 दिसंबर तक जमा होंगे फॉर्म, 16 तारीख को जारी होगा ड्राफ्ट।*
*यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के सबसे ताकतवर सहयोगी का इस्तीफा;घर में पड़ी रेड, भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे।*
*यमन में अमेरिका के ड्रोन हमले में अल-कायदा के दो आतंकवादी मारे गए।*
*’सीएम सिद्धारमैया और मेरे बीच कोई मतभेद नहीं, मुझे अपनी सीमाएं पता हैं’:डीके शिवकुमार।*
*भारत के युवाओं की लगन ‘विकसित भारत’ की सबसे बड़ी शक्ति है: ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी।*
*’मां की सेवा’ या पार्टी से नाराजगी? कांग्रेस की बैठक से दूसरी बार नदारद रहे शशि थरूर।*
*पुडुचेरी-तमिलनाडु के दरवाजे तक आया दितवाह, तटों से बस 80 किमी दूर, IMD ने दिया अपडेट।*
*देश का पहला मल्टीलेयर ग्लास सिरेमिक पैनल होगा:भारतीय वैज्ञानिक बुलेट प्रूफ पैनल बना रहे, एके 47 की गोली भी नहीं भेद पाएगी।*
*कैप्टन बोले- राहुल गांधी ने मंत्री हटाने का दबाव डाला:बर्खास्त न करने पर ट्वीट की चेतावनी दी; बीजेपी-अकाली गठजोड़ नहीं तो 2027 भूल जाओ।*
*शीतकालीन सत्र: सिगरेट, गुटखा व पान मसाला पर टैक्स के लिए दो नए विधेयक, GST 28 से बढ़ाकर 40 फीसदी होगा।*
*वंदे मातरम के सहारे बंगाल की राजनीति: BJP-TMC ने बनाई अपनी-अपनी रणनीति, आज संसद सत्र में भी होंगे आमने-सामने।*
*फ्लोरिडा में यूएस-यूक्रेन की मीटिंग, ट्रंप टीम जल्द मॉस्को जाकर पुतिन से करेगी वार्ता।*
*एक दिसंबर से विधानसभा का सत्र शुरू, टैबलेट की मदद से सवाल-जवाब, लगाए गए सेंसर वाले माइक।*
*पहले वनडे में बने 681 रन, विराट के शतक के बाद कुलदीप का चला जादू; 17 रनों से जीता भारत।*
*#mano_to_shankar_na_mano_to_kankar*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ संसद के आज से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र के हंगामेदार रहने के असार हैं। शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को सरकार की ओर से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। माना जा रहा है सोमवार से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में विपक्ष वंदे मातरम का मुद्दा उठा सकता है। हालांकि सरकार की ओर से इसे लेकर कहा गया है कि वंदे मातरम बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन यह कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है।*
*2_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अठारहवीं लोकसभा के छठे सत्र के पहले दिन मीडिया से रूबरू हुए । प्रधानमंत्री संसद के हंस द्वार पर मौजूदा सत्र के दौरान रखे जाने वाले सरकार के एजेंडे के बारे में जानकारी दी ।*
*3_ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे 60वें अखिल भारतीय डीजीपी-आईजी सम्मेलन में पीएम मोदी ने कॉन्फ्रेंस में पुलिसिंग के तरीकों को मॉडर्न बनाने और उन्हें विकसित भारत के नेशनल विज़न के हिसाब से बदलने की अपील की।*
*4_ सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ड्रग्स के गलत इस्तेमाल से निपटने के लिए सरकार का नजरिया जरूरी है, जिसमें कानून लागू करना, रिहैबिलिटेशन और कम्युनिटी लेवल पर दखल शामिल हो। पीएम मोदी ने आगे कहा कि पुलिस के बारे में लोगों की सोच बदलने की जरूरत है, खासकर युवाओं में। इसके लिए प्रोफेशनलिज़्म और सेंसिटिविटी को बढ़ाना होगा और शहरी और टूरिस्ट पुलिसिंग को मजबूत करना होगा।*
*5_ मोहन भागवत बोले-भारतीय अपनी भाषा भूल रहे हैं; भैय्याजी जोशी ने कहा- पूर्वोत्तर में बदलाव की दोपहर।*
*6_ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने देश में भारतीय भाषाओं खासकर संस्कृत के बजाय अंग्रेजी के ज्यादा इस्तेमाल पर कहा कि हम अपनी भाषा भूल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी शिक्षक अब हमें संस्कृत सिखा रहे हैं।*
*7_ संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में इस सत्र के दौरान सिगरेट, गुटखा व पान मसाला पर टैक्स के लिए दो नए विधेयक लाए जाएंगे। जिनको वित्त मंत्री सीतारमण पेश करेंगी।*
*8_ कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य और सांसद शशि थरूर लगातार दूसरी बार पार्टी की अहम बैठक से अनुपस्थित रहे, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में उनकी भूमिका और रुख को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है। रविवार को सोनिया गांधी की अगुवाई में हुई कांग्रेस की रणनीतिक समिति की बैठक में थरूर मौजूद नहीं थे। यह बैठक संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर बुलाई गई थी।*
*9_ तमिलनाडु- दो बसों की आमने-सामने से टक्कर, 11 की मौत, मृतकों में 2 बच्चे भी, शव सीटों के बीच फंसे थे; 20 से ज्यादा घायल।*
*10_ बिहार चुनाव में हार से महागठबंधन में संग्राम, आरजेडी- कांग्रेस में तकरार; आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू।*
*11_ महाराष्ट्र-दो दिसंबर को स्थानीय निकाय चुनाव; एक साल पुरानी महायुति सरकार के लिए अग्निपरीक्षा।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ मन की बात का 128वां एपिसोड, PM ने कहा- नए साल की खरीदारी में वोकल फॉर लोकल अपनाएं, कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलना शानदार।*
*2_ प्रधानमंत्री ने कहा कि नवंबर का महीना बहुत सी प्रेरणाएं लेकर आया, जिनमें संविधान दिवस का आयोजन, वंदे भारत पर आयोजित कार्यक्रम और राम मंदिर पर धर्म ध्वज का आरोहण शामिल है। पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक के लोकार्पण का भी जिक्र किया।*
*3_ प्रधानमंत्री ने जामनगर के राजा दिग्विजयसिंहजी रणजीतसिंहजी जडेजा को याद किया। उन्होंने कहा भारत की महान संस्कृति में शांति और करुणा का भाव सर्वोपरि रहा है। दूसरे विश्वयुद्ध के समय जब चारों ओर भय का माहौल था। उस वक्त जामनगर के जामसाब राजा दिग्विजयसिंहजी रणजीतसिंहजी जडेजा ने विश्वयुद्ध के बीच यहूदी बच्चों की रक्षा की।*
*4_ प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों के लिहाज से भी ये महीना भारत के लिए सुपरहिट रहा। पहले महिला टीम ने वर्ल्ड कप जीता। कुछ दिनों पहले ही बधिर ओलंपिक में 20 मेडल जीते। हमारी महिला टीम ने कबड्डी वर्ल्ड कप जीता। वर्ल्ड बॉक्सिंग में भी हमारे खिलाड़ियों ने 20 पदक जीते। हमारी ब्लाइंड महिला टीम ने बिना कोई मैच हारे वर्ल्ड कप जीता। इस टीम का हौसला और जज्बा हमें बहुत कुछ सिखाता है। ये जीत हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी।*
*5_ SIR की डेडलाइन 7 दिन बढ़ाई गई, 12 राज्यों में वोटर वेरिफिकेशन 11 दिसंबर तक चलेगा; फाइनल लिस्ट 14 फरवरी को जारी होगी।*
*6_ रिजिजू बोले-विंटर सेशन में ठंडे दिमाग से काम की उम्मीद, SIR पर कहा- मैं EC का प्रवक्ता नहीं; कल से सत्र, आज सर्वदलीय बैठक हुई।*
*7_ राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, शीतकालीन सत्र के हंगामेदार रहने के आसार।*
*8_ सर्वदलीय बैठक पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘शीतकालीन सत्र में हम आशा करते हैं कि सभी लोग शांत मन से काम करेंगे और गरमागरम बहस से बचेंगे। संसद में बहस होगी और मुझे उम्मीद है कि कोई व्यवधान नहीं होगा।*
*9_ शीतकालीन सत्र: समाजवादी पार्टी की चेतावनी, SIR पर चर्चा नहीं हुई तो पार्लियामेंट नहीं चलने देंगे।*
*10_ नेशनल हेराल्ड मामले में जुबानी जंग: ‘मोदी-शाह ‘बदले की सियासत’ कर रहे’, सोनिया-राहुल के खिलाफ FIR पर कांग्रेस।*
*11_ एमसीडी उपचुनाव में 3:30 बजे तक 31.13 फीसदी मतदान हुआ। चांदनी महल वार्ड में सबसे अधिक 41 फीसदी और ग्रेटर कैलाश में सबसे कम करीब 20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।*
*12_ बांग्लादेश सीमा पर नए डिजाइन की फेंसिंग लगाने की तैयारी, बीएसएफ ने केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव।*
*13_ ‘मैं पीछे से वार नहीं करता, अकेले दिल्ली गया; सिद्दारमैया संग CM कुर्सी विवाद पर शिवकुमार की दो टूक।*
*14_ पकड़े गए दो मौलवी: दिल्ली कार विस्फोट का रामपुर कनेक्शन आया सामने, एनआईए की टीम ने डाला डेरा।*
*15_ तूफान दित्वाह तमिलनाडु के तट से 70 किलोमीटर दूर, कई इलाकों में रेड अलर्ट।*
*16_ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा, शाहीद अफरीदी को पीछे छोड़ा।*
*17_ IND-SA मैच- कोहली ने वनडे में 52वां विराट शतक बनाया, तेंदुलकर से आगे निकले, सचिन ने 51 टेस्ट शतक लगाए; भारत का स्कोर 233/4.*
*18_ अगले महीने 18 दिन बैंक बंद रहेंगे, दिसंबर में 4 रविवार-2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 12 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा।*
*#mano_to_shankar_na_mano_to_kankar
*#YOU_TOO_CAN_TOP




