Delhi NCRKarnatkaटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्ममध्य प्रदेशयूपीराजस्थानराज्य
Trending

*#Metronewz:बुधवार:11/02/2026 कीं बड़ी ख़बरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *T20 WC BREAKING: होश उड़ाने वाला मैच, टाई ; AFG v/s SA. सुपर ओवर से जीत?* *अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो', पूर्व सेना अध्यक्ष की अनपब्लिश्ड बुक पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी।* *तीन साल बाद मुक्त हुए 'राम' ; 6 लाख के बांड पर रिहा हुए 60 करोड़ के भगवान, स्वागत में उमड़ा जनसैलाब।* *मेयर चुनाव: बीजेपी को उद्धव गुट ने दिया समर्थन तो भड़की कांग्रेस

*#Metronewz:बुधवार:11/02/2026 कीं बड़ी ख़बरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *T20 WC BREAKING: होश उड़ाने वाला मैच, टाई ; AFG v/s SA. सुपर ओवर से जीत?* *अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो', पूर्व सेना अध्यक्ष की अनपब्लिश्ड बुक पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी।* *तीन साल बाद मुक्त हुए 'राम' ;

*#Metronewz:बुधवार:11/02/2026 कीं बड़ी ख़बरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*

*T20 WC BREAKING: होश उड़ाने वाला मैच, टाई ; AFG v/s SA. सुपर of pop popओवर से जीत?*

*अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो’, पूर्व सेना अध्यक्ष की अनपब्लिश्ड बुक पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी।*

*तीन साल बाद मुक्त हुए ‘राम’ ; 6 लाख के बांड पर रिहा हुए 60 करोड़ के भगवान, स्वागत में उमड़ा जनसैलाब।*

*मेयर चुनाव: बीजेपी को उद्धव गुट ने दिया समर्थन तो भड़की कांग्रेस, ‘पार्षदों की खरीद-फरोख्त हुई।’*

*ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव, राहुल ने नहीं किया साइन।*

*पार्टी प्रचार के लिए मुंबई की कंपनियों को पंजाब सरकार ने दिए 16 करोड़ के कांट्रैक्ट, खैहरा ने घेरी AAP.*

**बाबरी निर्माण से ठीक पहले हुमायूं को झटका, ड्रग्स केस में फंसा समधी; प्रॉपर्टी जब्त।*

*उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी विरोधियों को चेतावनी, कहा “बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कभी नहीं होगा।”*

*हर 8 मिनट में एक बच्चा लापता! क्या देश में एक्टिव है कोई बड़ा किडनैपिंग नेटवर्क?*

*पैसेंजर के पास से 96 लाख रुपए का गोल्ड जब्त।अंडरवियर में छिपाकर लाया था 45 लाख का सोना: दुबई से अहमदाबाद पहुंचे।*

*सीबीएसई 12वीं की एक करोड़ कॉपियां डिजिटल जांचेगा: 32 करोड़ पन्ने स्कैन होंगे, इसके बाद रिजल्ट; 12वीं बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक।*

*जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट: 45km की रफ्तार से हवा चलेगी; राजस्थान के 8 जिलों में पारा 30° पार।*

*संभल हिंसा मामला: ASP अनुज चौधरी सहित 22 पुलिसकर्मियों को राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने केस दर्ज करने पर लगाई रोक।*

*भारत-पाक मैच तय होते ही कोलंबो उड़ानों में उछाल, किराया 60,000 रुपये के पार।*

*अनुपम खेर के नाम पर चल रहे फर्जी अकाउंट, फॉलोअर्स से की सतर्क रहने की अपील‌।*

*जेल में बंद राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद और तेज प्रताप यादव।*

*चुनाव से पहले सिस्टम होगी री-सेट, इलेक्शन कमीशन ने दिये अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के आदेश।*

*असम सीएम के नफ़रती भाषणों के ख़िलाफ़ याचिकाओं पर सुनवाई को सहमत हुआ सुप्रीम कोर्ट।*

*दिल्ली पुलिस ने जनरल नरवणे की किताब की पीडीएफ प्रति ‘लीक किए जाने’ की जांच शुरू की*

*निर्देशक रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पुलिस को गिरफ्तार आरोपी का मिला बिश्नोई गैंग से कनेक्शन।*

*इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव।*

*लगातार दूसरे दिन हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा उछला।*

*यूएसए नहीं कर पाया उलटफेर, पाकिस्तान ने 32 रनों से रौंदा; लगातार दूसरा मुकाबला जीता।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*आज 11 फरवरी 2026 को राजस्थान सरकार अपना तीसरा बजट पेश करेगी, जिसे वित्त मंत्री दीया कुमारी प्रस्तुत करेंगी। बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता को राहत देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ।*

*बजट की प्रमुख बातें:*

– *कृषि और सिंचाई : कृषि, सिंचाई, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों के लिए बड़े प्रावधान।*
– *रोजगार और शिक्षा : युवाओं के लिए रोजगार और सरकारी भर्तियों से जुड़ी घोषणाएं।*
– *महिला सशक्तिकरण : महिलाओं के लिए नई योजनाएं और स्वरोजगार के अवसर।*
– *ग्रामीण विकास : पंचायतों के लिए फंड में बढ़ोतरी, गांवों में नई सड़कों का निर्माण और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं को मजबूत करना।*
– *बजट आकार : बजट का आकार 5.70 से 6 लाख करोड़ रुपये तक रहने की उम्मीद।*

*चीन में दुनिया का सबसे बड़ा ट्रेवल मूवमेंट चल रहा है, जिसे “चुन्युन” कहा जाता है। यह 40 दिनों तक चलने वाला यात्रा उत्सव है, जिसमें लगभग 9.5 अरब यात्राएं होने की उम्मीद है। यह यात्रा लूनर न्यू ईयर के दौरान होती है, जो इस साल 19 फरवरी को है।*

*चुन्युन के दौरान यात्रा के प्रमुख बिंदु:*

– _*ट्रेवल मूवमेंट : 9.5 अरब यात्राएं।*
– _*ट्रेन यात्री : 54 करोड़ लोग।*
– _*हवाई यात्री : 9.5 करोड़ लोग।*
– _*सड़क यात्री : बाकी लोग।*

*इस दौरान चीन की रेल प्रणाली पर 300 मिलियन यात्रियों की उम्मीद है, जो पिछले साल की तुलना में 10% अधिक है। हवाई यात्रा करने वालों की संख्या 47.5 मिलियन होने की उम्मीद है, जो पिछले साल की तुलना में 8% अधिक है।*

*12 फरवरी, 2026 को देशव्यापी बैंक हड़ताल है, जिसके कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया जैसे प्रमुख बैंक यूनियनों ने इस हड़ताल का आह्वान किया है।*

*हड़ताल के कारण:*

*- नए श्रम संहिताओं के विरोध में।*
– *बैंक कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए।*

*बैंकिंग सेवाओं पर असर:*

– *चेक क्लियरेंस और नकद जमा में देरी।*
– *सरकारी बैंकों में सेवाएं बाधित हो सकती हैं।*
– *निजी बैंकों पर कम असर पड़ने की संभावना।*

*सावधानी:*

– *12 फरवरी को बैंक शाखा जाने से पहले एक बार जरूर जांच लें।*
– *नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाओं का उपयोग करें।*

*एआई कंटेंट पर लेबलिंग अनिवार्य करने के नए नियम 20 फरवरी, 2026 से लागू होंगे। सरकार ने यह कदम डीपफेक और एआई-जनरेटेड सामग्री को रोकने के लिए उठाया है।*

*नए नियमों के मुख्य बिंदु:*

– *लेबलिंग अनिवार्य : एआई-जनरेटेड कंटेंट पर स्पष्ट लेबल लगाना अनिवार्य होगा, जो दर्शाता है कि यह एआई द्वारा बनाया गया है।*
– *लेबल का आकार : लेबल को विजुअल कंटेंट के कम से कम 10% हिस्से पर और ऑडियो कंटेंट के कम से कम 10% हिस्से में शामिल करना होगा।*
– *डीपफेक हटाने की समयसीमा : डीपफेक और अन्य गैरकानूनी एआई कंटेंट को 2-3 घंटे के भीतर हटाना होगा।*
– *उपयोगकर्ता की पहचान : कंटेंट अपलोड करने वाले उपयोगकर्ताओं को अपनी पहचान वेरीफाई करनी होगी।*
– *चेतावनी : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को हर 3 महीने में उपयोगकर्ताओं को नियमों के उल्लंघन पर सजा या जुर्माने की चेतावनी देनी होगी।*

*राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है, जो भारत के चुनाव आयोग के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य नागरिकों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।*

*राष्ट्रीय मतदाता दिवस का महत्व:*

– _*नए मतदाताओं को प्रोत्साहित करना : 18 वर्ष की आयु वाले नए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करना।*
– _*मतदान के अधिकार का उपयोग : नागरिकों को अपने मतदान के अधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना।*
– _*लोकतंत्र को मजबूत करना : लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना।*

*राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 की थीम:*

– *”मेरा भारत, मेरा वोट” – यह थीम नागरिकों को अपने मतदान के अधिकार का उपयोग करने और देश के विकास में योगदान करने के लिए प्रेरित करती है।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*दुनिया भर में चलेगा UPI!*

इस प्लेटफॉर्म के साथ हाथ मिलाने की तैयारी में सरकार, विदेशों में भी पेमेंट होगा आसान *

फिलहाल भारतीय यात्री फ्रांस, UAE, नेपाल, मॉरिशस, पेरू, सिंगापुर, श्रीलंका, जापान, कतर और भूटान जैसे देशों में UPI से भुगतान कर सकते हैं.

*दुनिया की टॉप-10 पेमेंट सिस्टम के ट्रांसक्शन-2025*

Visa (अमेरिका) – 257 अरब
UPI (भारत) – 228 अरब
UnionPay (चीन) – 220 अरब
Alipay (चीन) – 210 अरब
WeChat Pay (चीन)- 190 अरब
SEPA (यूरोप) – 185 अरब
Mastercard (अमेरिका)- 170 अरब
PIX (ब्राज़ील) – 98 अरब
SKCP (साउथ कोरिया)- 31 अरब
PromptPay (थाईलैंड) – 29 अरब
PayPal (अमेरिका)- 27 अरब

भारत ने एक बार फिर डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व साबित कर दिया है. यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) अब दुनिया का सबसे तेज़ और सबसे बड़ा रीयल-टाइम डिजिटल पेमेंट सिस्टम बन गया है.

भारत सरकार कथित तौर पर डिजिटल पेमेंट को वैश्विक स्तर पर आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने पर विचार कर रही है.

◆ इस सिलसिले में चीन से जुड़ी लेकिन सिंगापुर में आधारित फिनटेक कंपनी एंट इंटरनेशनल से बातचीत चल रही है ताकि उसके प्लेटफॉर्म Alipay+ को भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI से जोड़ा जा सके.
◆ अगर यह योजना साकार होती है तो भारतीय यूजर्स विदेशों में भी UPI के जरिए भुगतान कर सकेंगे.
◆ इस संभावित साझेदारी का सबसे बड़ा फायदा भारतीय पर्यटकों को मिल सकता है.
◆ Alipay+ से जुड़े देशों में मौजूद दुकानों और सर्विस प्रोवाइडर्स पर भारतीय यात्री सीधे UPI से पेमेंट कर पाएंगे.
◆ इससे न तो विदेशी करेंसी बदलने की झंझट रहेगी और न ही महंगे इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन चार्ज का बोझ पड़ेगा.
◆ Alipay+ दुनिया भर में करीब 1.8 अरब यूजर अकाउंट्स और 15 करोड़ से ज्यादा मर्चेंट्स को जोड़ता है. इसका नेटवर्क एशिया से लेकर यूरोप, मिडिल ईस्ट और लैटिन अमेरिका तक फैला हुआ है. ऐसे में UPI को इससे जोड़ना भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को ग्लोबल पहचान दिला सकता है.
◆ देश के भीतर UPI पहले ही डिजिटल भुगतान की रीढ़ बन चुका है.
◆ हर महीने इसके जरिए लगभग 18 अरब लेनदेन किए जा रहे हैं.
◆ सरकार और रिजर्व बैंक लंबे समय से चाहते हैं कि UPI का इस्तेमाल सीमाओं के बाहर भी बढ़े ताकि भारतीय यात्री और प्रवासी भारतीय रुपये में ही भुगतान कर सकें और क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजैक्शन आसान हो.

पिछले कुछ वर्षों में भारत और चीन के रिश्तों में आई तल्खी के चलते पूंजी, तकनीक और टैलेंट का आदान-प्रदान धीमा पड़ा था. कई बड़े निवेश प्रस्ताव भी अटक गए थे. लेकिन बीते साल से दोनों देशों के बीच संबंधों में धीरे-धीरे सुधार के संकेत दिखने लगे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबे अंतराल के बाद चीन यात्रा, सीधी उड़ानों की बहाली और वीजा नियमों में ढील इसी दिशा की ओर इशारा करते हैं.

*#metropressclub: *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1* PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS

*2* लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश, ओम बिरला का लोकसभा में ना जाने का फैसला; 9 मार्च को प्रस्ताव पर चर्चा होगी

*3* लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने फैसला लिया है कि वह तब तक सदन में नहीं आएंगे, जब तक उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला नहीं हो जाता। विपक्ष की ओर से उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। इस पर नौ मार्च को चर्चा की संभावना है।

*4* विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव में चार घटनाओं का जिक्र किया गया है। इनमें एक में कहा गया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया गया, जबकि उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में चीन के खिलाफ 2020 के घटनाक्रम को उठाया था।

*5* मोदी का प्लेन असम में हाईवे पर उतर सकता है, यहां पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी एयरस्ट्रिप बनी; पीएम 14 फरवरी को इसका उद्घाटन करेंगे

*6* केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर दिखाते हुए हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू ने अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कश्मीर को गिरवी रख दिया और अंग्रेजों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया

*7* भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने लोकसभा में शाहीन बाग जैसी स्थिति बनाकर संसदीय शालीनता का उल्लंघन किया। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसका कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि विपक्ष को संसदीय गरिमा को कम करने वाले कदम से बचना चाहिए

*8* असम में फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश, 2.43 लाख नाम हटे, राज्य में अब 2.49 करोड़ वोटर; बंगाल में फाइनल लिस्ट की तारीख 14 दिन बढ़ी

*9* सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा कि वह अत्यधिक चुनाव खर्च रोकने से जुड़े सुझावों पर विचार करे और उन्हें अपनी एसओपी में शामिल करने की संभावना देखे। कोर्ट ने दायर की गई जनहित याचिका को सार्वजनिक हित में माना

*10* वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में बजट पर हुई चर्चा का जवाब देंगी। कई दिनों से चल रहे गतिरोध के बाद मंगलवार को बजट पर चर्चा शुरू हुई। हालांकि, इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष सदन में मौजूद नहीं रहेंगे। विपक्ष ने उनके खिलाफ मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है

*11* अजित पवार विमान हादसा: विधायक रोहित पवार ने साजिश की आशंका जताई, विशेषज्ञ एजेंसियों से जांच की मांग की

*12* रोहित पवार ने सवाल उठाया कि विमान हादसे से दो दिन पहले सूरत गया था,और कंपनी ने इसे मेंटेन विमान बताया, लेकिन स्थानीय महिला ने कहा कि हादसे से पहले विमान की आवाज सामान्य से अलग थी, ग्राम पंचायत के सीसीटीवी में विमान को हवा में 360 डिग्री घूमते भी देखा गया

*13* पवार ने कहा कि ग्रुप में शाम 7.13 बजे मैसेज भेजा गया, जिसमें कहा गया कि कल सुबह 8 बजे बारामती जाना है, दादा कार से जाने का फैसला लिया था, सभी कारें सड़क से यात्रा के लिए तैयार थी, उनकी यात्रा की योजना एक दिन पहले ही बनाई गई थी, यह आखिरी समय का फैसला था

*14* राजस्थान सरकार आज विधानसभा में बजट पेश करेगी। यह भजनलाल सरकार के कार्यकाल का तीसरा बजट है। इसमें राजस्थान के आय-व्यय अनुमान भी पेश किए जाएंगे। सरकार अपने खर्च का लेखा-जोखा रखने के साथ ही यह भी बताएगी कि प्रदेश पर कर्ज कितना बढ़ चुका है और आने वाले वित्त वर्ष में यह और कितना बढ़ सकता है। बीते 5 वर्षों में राजस्थान में कर्ज की रफ्तार दोगुनी तेजी से बढ़ी है। मार्च 2022 तक राजस्थान पर कुल कर्ज 3,53,556.08 करोड़ रुपए था।

*15* राजस्थान-शादी से लौट रही कार ट्रेलर में घुसी, 5 मौत, अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार किया, जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट

*16* 50% पैरेंट्स बोले- हमारे बच्चे ऑनलाइन बुलीइंग का शिकार हुए, लोकलसर्किल्स सर्वे में खुलासा- 9 से 17 साल के बच्चे रोजाना 3 घंटे+ ऑनलाइन

*17* दिल्ली: गड्ढे के बाद खुले नाले ने ली एक और जान, रोहिणी सेक्टर-32 में ड्रेन में गिरे युवक की मौत

*18* भारत-PAK मैच, दिल्ली–मुंबई से कोलंबो फ्लाइट 5 गुना महंगी हुई, ₹1.45 लाख तक खर्च करने होंगे, होटल का किराया ₹1.13 लाख तक पहुंचा

*19* पाकिस्तान ने अमेरिका को 32 रनों से हराया, विश्व कप में दर्ज की लगातार दूसरी जीत

*20* टी20 विश्व कप 2026 में आज तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच सुबह 11 बजे से अहमदाबाद खेला जाएगा। दूसरा मैच दोपहर 3 बजे से ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच कोलंबो में खेला जाएगा। इस मैच के साथ ऑस्ट्रेलिया अपने विश्वकप अभियान का आगाज करेगा। वहीं, तीसरा मैच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच होगा।

*#Metronewz: *शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें..*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1* बस्तर पंडुम कार्यक्रम पर बोले पीएम मोदी- माओवाद नहीं विकास और आत्मविश्वास है यहां की नई पहचान

*2* पीएम मोदी ने आगे कहा, “पहले जब बस्तर का नाम लिया जाता था तो माओवाद, हिंसा और विकास में पिछड़ेपन की छवि उभरती थी। लेकिन अब हालात बिल्कुल बदल चुके हैं। आज बस्तर विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास के लिए जाना जाता है। मेरी यही कामना है कि यहां का आने वाला समय शांति, प्रगति और सांस्कृतिक गौरव की भावना से परिपूर्ण हो।

*3* लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश, 118 सांसदों के दस्तखत; 2 बार स्थगन के बाद लोकसभा में बजट पर चर्चा शुरू

*4* पेंगुइन का दावा- नरवणे की किताब पब्लिश नहीं हुई, इसका कोई हिस्सा सार्वजनिक नहीं किया; राहुल बोले- कंपनी झूठ बोल रही या नरवणे

*5* राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के पुराने ट्वीट को मीडिया को दिखाते हुए कहा कि जनरल नरवणे ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी किताब का लिंक साझा किया था।

*6* राहुल ने कहा, ‘अब या तो नरवणे झूठ बोल रहे हैं या फिर किताब का प्रकाशक पेंग्विन बुक्स झूठ बोल रहा है। मुझे नहीं लगता कि पूर्व सेना प्रमुख झूठ बोलेंगे।पेंग्विन का कहना है कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है, लेकिन किताब अमेजन पर उपलब्ध है। जनरल नवरणे ने भी साल 2023 में ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लोगों से अपनी किताब खरीदने की अपील की थी।

*7* मणिपुर के उखरुल में पांच दिन के लिए इंटरनेट बंद, उपद्रवियों ने 25 घर और चार सरकारी क्वार्टर फूंके, जिले में कर्फ्यू लागू

*8* चुनाव का एक हिस्सा सुप्रीम कोर्ट में लड़ा जाता है’: असम सीएम हिमंत के वीडियो को लेकर दायर याचिका पर बोले CJI

*9* शरद पवार की सेहत में सुधार, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने फोन कर जाना हालचाल

*10* दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री का पदभार संभाला। उन्हें आबकारी, खेल और अल्पसंख्यक विकास विभाग और पुणे-बीड जिलों की गार्जियन मिनिस्टर बनाया गया। पहले दिन उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

*11* शिवकुमार को सीएम बनाने की अपील, 80-90 विधायकों का हाईकमान पर दबाव, कांग्रेस MLA का बड़ा दावा

*12* कांग्रेस आलाकमान का फैसला अंतिम’, सीएम बदलने की अटकलों पर सिद्धारमैया के बयान से मची हलचल

*13* गोगोई बोले- हिमंता मुख्यमंत्री रहने लायक नहीं, मेरे नाबालिग बच्चों की डिटेल मीडिया को दी, पत्नी के पाकिस्तान लिंक के सबूत दिखाएं

*14* PAC की रेलवे को दो टूक: वंदे भारत चमक रही, जनरल ट्रेनें गंदी क्यों? गरीब-मिडिल क्लास के साथ भेदभाव पर उठे सवाल

*15* संसद की लोक लेखा समिति ने (पीएसी) भारतीय रेलवे की सफाई व्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। समिति ने कहा है कि ट्रेनों में साफ सफाई का स्तर एक जैसा नहीं है। इसमें साफ तौर पर भेदभाव नजर आता है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता वाली समिति ने रेलवे पर तीखी टिप्पणी करते हुए इसे ट्रेनों में जाति व्यवस्था जैसा बताया है।

*16* समिति के मुताबिक, वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में कोच चमकते हैं। बिस्तर साफ होते हैं और शौचालय बेहतर स्थिति में मिलते हैं। जबकि सामान्य ट्रेनों में सफाई की हालत बेहद खराब है। समिति ने इसे आम यात्रियों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि यह गरीब और मध्यम वर्ग के यात्रियों के साथ भेदभाव है।

*17* मथुरा के महावन क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

*18* पश्चिम बंगाल में बढ़ रहा सियासी तापमान, भाजपा ने ममता बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप; SIR पर घेरा

*19* ₹10 लाख तक कैश ट्रांजैक्शन पर पैन जरूरी नहीं, होटल बिल की लिमिट भी ₹1 लाख; 1 अप्रैल से लागू होंगे इनकम टैक्स के नए नियम

*20* रूस बोला- भारत पर हमसे तेल नहीं खरीदने का दबाव, अमेरिका एनर्जी सप्लाई पर कंट्रोल चाहता है, ताकि दुनिया के देश उनसे महंगी गैस खरीदें

*21* सेंसेक्स में 200 अंक की तेजी, 84,300 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में खरीदारी

***पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्य तिथी पर दिल्ली भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय उपवन में आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित किए और सभी 14 जिला कार्यालयों में भी स्मृति सभाएं हुईं*

*भाजपा के सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने कार्यकर्ताओं के समक्ष पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवंत जीवन एवं कार्य परिचय रखा*

भारत की स्वतंत्रता के पश्चात देश और दुनिया के अंदर राजनीतिक क्षेत्र में तीन विचार- पूंजीवाद, साम्यवाद और समाजवाद बहुत तेजी से उभर रहे थे ऐसे में पंडित दीनदयाल जी ने एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया जो आज भारत को एक ओजस्वी राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है — *शिवप्रकाश जी*

यह पं. दीनदयाल उपाध्याय के पुरुषार्थ का परिणाम है कि 1964 आते-आते कांग्रेस का विकल्प के रुप में भारतीय जनसंघ स्थापित हो गया और दिल्ली नगर निगम के चुनाव जीतकर पहली बार किसी निकाय में सत्ता में आए — *शिवप्रकाश जी*

आज जो भाजपा के पास सबसे बड़ा कार्यकर्ताओं का संगठन है उसके भगीरथ थे पं. दीनदयाल उपाध्याय जी — *वीरेन्द्र सचदेवा*

नई दिल्ली : पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथी को दिल्ली भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए आज प्रातः पं. दीनदयाल उपाध्याय उपवन में स्मृति सभा का आयोजन किया। सभी 14 जिला कार्यालयों में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रति समर्पण दिवस कार्यक्रम हुए।

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का स्मृति व्याख्यान रख उनके जीवन के विशेष पहलुओं का जीवंत जीवन एवं कार्य परिचय कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश जी ने दीनदयाल उपाध्याय जी के बलिदान दिवस पर कहा कि आज हमारी पार्टी के सबसे अधिक विधायक, सांसद और स्थानीय निकायों में जनप्रतिनिधि है लेकिन हमारा संगठन जहां से उठकर आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बना है उसके पीछे के संघर्षों को हमें याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी उन सफल व्यक्तित्व में से एक हैं जिन्होंने जनसंघ की नींव रखी।

श्री शिव प्रकाश जी ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के पश्चात देश और दुनिया के अंदर राजनीतिक क्षेत्र में तीन विचार- पूंजीवाद, साम्यवाद और समाजवाद बहुत तेजी से अलग-अलग देशों में उभर रहे थे। उसी दौरान भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद इस बात पर चर्चा हो रही थी कि भारत का स्वरुप क्या होगा। इस पर विचार करने के लिए पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को दायित्व दिया और लंबे विचार विमर्श के बाद उन्होंने जो विचार दिया वह है- एकात्म मानववाद जो आज भारत को एक ओजस्वी राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

श्री शिवप्रकाश ने कहा कि विकास की पंक्ति में अंतिम व्यक्ति को कितना सुख मिला उसे अन्त्योदय की संज्ञा दी गई जिसे वर्तमान सरकार ने जमीन पर उतारने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि 1965 में विजयवाड़ा के अधिवेशन के दौरान अन्त्योदय और एकात्म मानववाद को पार्टी की नीतियों और विचारों के रुप में स्वीकृत किया गया।

उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का आकस्मिक मृत्यु ने जरुर पूरे देश में एक सनसनी जरुर फैलाई लेकिन उन्होंने एक विधान एक संविधान के विचार को मजबूत करने पर जोर दिया और इसके पीछे संगठन की शक्ति थी। 1952-68 तक जनसंघ में राष्ट्र व्यापी एक ढ़ाचा तैयार किया। उनके अथक प्रयास और यह पं. दीनदयाल उपाध्याय के पुरुषार्थ का परिणाम है कि 1964 आते-आते कांग्रेस के विकल्प के रुप में भारतीय जनसंघ स्थापित हो गया और दिल्ली नगर निगम के चुनाव जीतकर पहली बार किसी निकाय में सत्ता में आई।

आज अगर हमें विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त हुआ है तो उसके पीछे पं. दीनदयाल उपाध्याय जी जैसे कई विभूतियों के अथक प्रयास, विचार से बिना समझौता किए आगे बढ़कर राष्ट्र सर्वोपरी के रुप में हमने काम किया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्र उन्हें एक ऐसे विचारक और कर्मयोगी के रूप में स्मरण कर रहा है, जिन्होंने भारतीय राजनीति को सत्ता की नहीं, बल्कि सेवा की दिशा दी। पंदीनदयाल उपाध्याय के पुरुषार्थ का परिणाम है कि 1964 आते-आते कांग्रेस का विकल्प के रुप में भारतीय जनसंघ स्थापित हो गया और दिल्ली नगर निगम के चुनाव जीतकर पहली बार किसी निकाय में सत्ता में आए।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा प्रतिपादित “एकात्म मानववाद” का सिद्धांत आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उनके समय में था। उनका विचार था कि समाज, अर्थव्यवस्था और राजनीति को अलग-अलग खांचों में नहीं देखा जा सकता। मानव जीवन की भौतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक आवश्यकताओं का संतुलित विकास ही सच्ची प्रगति है।

उन्होंने अंत्योदय का विचार देकर यह स्पष्ट किया कि राष्ट्र की उन्नति का पैमाना वही होगा, जहाँ समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी सम्मानजनक जीवन जी सके। गरीब, किसान, श्रमिक, महिला और वंचित वर्ग का सशक्तिकरण उनके चिंतन का मूल आधार था।

आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाएँ—गरीब कल्याण, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और आत्मनिर्भर भारत— पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों की ही आधुनिक अभिव्यक्ति हैं। यह शासन व्यवस्था उनके सपनों के भारत को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।

श्री सचदेवा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का निजी जीवन सादगी, अनुशासन और त्याग का अद्भुत उदाहरण रहा। उन्होंने राजनीति को आजीविका नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का माध्यम माना। सत्ता और पद से दूर रहते हुए भी उन्होंने करोड़ों कार्यकर्ताओं को राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर यह आवश्यक है कि हम उनके विचारों को केवल स्मरण तक सीमित न रखें, बल्कि अपने व्यवहार और कार्यों में उतारें। सामाजिक समरसता, राष्ट्र प्रथम की भावना और अंत्योदय का संकल्प—यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने सभा की अध्यक्षता करते हुए कहा की आज जो भाजपा के पास सबसे बड़ा कार्यकर्ताओं का संगठन है उसके भगीरथ थे पं. दीनदयाल उपाध्याय जी। उन्होने कहा आज पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को सच्ची श्रद्धांजली देते हुए संगठन कार्यक्रमों में समय का अनुपालन करें।

इस अवसर पर आयोजित स्मृति सभा में मंचासीन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, पूर्व अध्यक्ष एवं दिल्ली विधानसभाध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद श्री मनोज तिवारी, सांसद एवं प्रदेश महामंत्री श्री योगेन्द्र चांदोलिया, पूर्व अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता, प्रदेश महामंत्री श्री विष्णु मित्तल के साथ विधायक श्री अजय महावर, श्री राजकुमार भाटिया, श्री प्रदुमन राजपूत, श्री कुलदीप सोलंकी एवं श्री रवि नेगी, प्रदेश पदाधिकारियों श्री मूलचंद चावला, श्री विनय रावत, श्रीमती योगिता सिंह, श्री सतीश गर्ग, श्री प्रवीण शंकर कपूर, श्रीमती सोना कुमारी, श्री किशन शर्मा, श्री बृजेश राय, श्री राजन तिवारी, श्री संतोष ओझा, श्री विनोद सहरावत, श्रीमती ऋचा पांडेय, श्री अनीस अब्बासी, डा. अनिल गुप्ता, श्रीमती सुनीता कांगड़ा, श्रीमती सारिका जैन, श्री विक्रम मित्तल, श्री शुभेन्दू शेखर अवस्थी, श्री अजय सहरावत, श्री नितिन त्यागी, श्री अमित गुप्ता, श्रीमती ममता त्यागी के आलावा सभी 14 जिलाध्यक्षों के साथ दिल्ली के उपमहापौर श्री जयभगवान यादव, स्थाई समिति अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा, वरिष्ठ निगम पार्षद श्री योगेश वर्मा, श्री संदीप कपूर, श्री संजीव सिंह आदि सम्मलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!