*#Metronewz:मंगलवार:24/03/2026 की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *ईरान युद्ध के चलते LPG सिलेंडर के दाम घटाएगी कंपनियां, 10KG घरेलू गैस देने की तैयारी।* *अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी मामले में फिर टली सुनवाई, 27 मार्च को होगी अगली सुनवाई। राहुल गांधी को बड़ी राहत।* *फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट: पेट्रोल पंप पर चला रहा था पंचर की दुकान, सैनिकों के फोटोज भेजता; हर PHOTO पर मिलते थे ₹6 हजार।*
*#Metronewz:मंगलवार:24/03/2026 की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *ईरान युद्ध के चलते LPG सिलेंडर के दाम घटाएगी कंपनियां, 10KG घरेलू गैस देने की तैयारी।* *अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी मामले में फिर टली सुनवाई, 27 मार्च को होगी अगली सुनवाई। राहुल गांधी को बड़ी राहत।* *फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट: पेट्रोल पंप पर चला रहा था पंचर की दुकान, सैनिकों के फोटोज भेजता; हर PHOTO पर मिलते थे ₹6 हजार।*

I

*#Metronewz:मंगलवार:24/03/2026 की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*ईरान युद्ध के चलते LPG सिलेंडर के दाम घटाएगी कंपनियां, 10KG घरेलू गैस देने की तैयारी।*
*अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी मामले में फिर टली सुनवाई, 27 मार्च को होगी अगली सुनवाई। राहुल गांधी को बड़ी राहत।*
*फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट: पेट्रोल पंप पर चला रहा था पंचर की दुकान, सैनिकों के फोटोज भेजता; हर PHOTO पर मिलते थे ₹6 हजार।*
*’शीशमहल’ विवाद- केजरीवाल के सरकारी बंगले पर 342% ज्यादा खर्च: CAG रिपोर्ट में कई गड़बड़ियां उजागर, काम पहले कराया मंजूरी बाद में मिली।*
*ब्रिटिश PM स्टारमर का बड़ा बयान- ईरान से सीधा कोई खतरा नहीं, हमारा देश सुरक्षित।*
*ट्रंप ने रोकी जंग, सोशल मीडिया पर किया ऐलान- ईरान से हो रही बात।*
*ईरान के विदेश मंत्रालय ने खारिज किया ट्रंप का बातचीत वाला दावा, कहा- हमने कोई वार्ता नहीं की।*
*पश्चिम एशिया संकट के बीच शेयर बाजारों में भारी गिरावट, सेंसेक्स ने लगाया 1,837 अंक का गोता, निवेशकों के लाखों हजारों करोड़ स्वाहा।*
*पश्चिम एशिया तनाव के बीच USD के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा: 93.84 प्रति डॉलर के पार।*
*’ईरान और हिजबुल्ला पर जारी हैं हमले’, ट्रंप से बातचीत के बाद बोले इस्राइली PM नेतन्याहू।*
*अमेरिका में ट्रक से टकराया विमान, दो पायलट की मौत, 100 से अधिक यात्री घायल।*
*उड़ान भरते ही दर्दनाक हादसा! कोलंबिया में वायुसेना का विमान क्रैश, 110 से ज्यादा सैनिक थे सवार।*
*सोना ₹12 हजार और चांदी में ₹31 हजार की गिरावट, ईरान जंग के कारण हुआ सस्ता।*
*विदेशमंत्री जयशंकर ने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियों से की बातचीत, संपर्क में रहने पर बनी सहमति।*
*असम में फिर सरकार बनाएंगे हिमंता बिस्वा सरमा, पिछड़ी कांग्रेस। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में उजागर।*
*बंगाल ओपिनियन पोल: 38.9% लोग ममता बनर्जी की सरकार से नाखुश।*
*असम में JMM ने उतारे 21 उम्मीदवार, कांग्रेस को सताया आदिवासी वोटों के बिखराव का डर।*
*रूसी उप विदेश मंत्री का बड़ा बयान, बोले- ईरान के साथ निरंतर संपर्क में है देश, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से प्रतिक्रिया की मांग की।*
*हिमाचल में दादा ने पोते पर गोली चलाई: गंभीर रूप से घायल, PGI चंडीगढ़ रेफर, दाहिनी कलाई और कुल्हे पर लगी, सेना छोड़कर आया था आरोपी।*
*पेट्रोल की कमी की अफवाह गुजरात में फैली: कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लगी लाइनें, सरकार ने कहा- अफवाहों से दूर रहें।*
*2029 चुनाव से पहले लागू होगा 33% महिला आरक्षण: लोकसभा सीटें बढ़कर 816 होंगी, महिला सांसदों की संख्या 273 तक पहुंचेगी।*
*ईरान जंग पर मोदी बोले- असर लंबा रह सकता है: हमें तैयार रहना होगा, कोरोना में भी ऐसा संकट झेल चुके, एकजुटता हमारी पहचान।*
*IPL शुरू होने से पहले RCB-SRH और DC को झटका, कई स्टार खिलाड़ी चोट के कारण बाहर!*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ मोदी बोले- ईरान जंग का असर लंबा रह सकता है, हमें तैयार रहना होगा, कोरोना में भी ऐसा संकट झेल चुके, एकजुटता हमारी पहचान।*
*2_ ट्रम्प बोले- मुजतबा खामेनेई की मौत नहीं चाहता, ईरान में वेनेजुएला की तरह नई सरकार बनेगी, इसके लिए एक खास शख्स से बातचीत कर रहे।*
*3_ ईरान में नहीं चाहते और हत्याएं: पांच दिन सब ठीक रहा तो खत्म होगा पश्चिम एशिया संकट, ट्रंप ने किया बड़ा एलान।*
*4_ ईरान बोला- मुआवजा मिलने तक जंग जारी रहेगी, सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाने की मांग, अमेरिका दखल नहीं देगा इसकी गारंटी भी चाहिए*
*5_ बजट सत्र का दूसरा चरण, 10वां दिन, मोदी ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- असर लंबा रह सकता है, तैयार रहना होगा।*
*6_ मोदीजी 100% ट्रम्प के कंट्रोल में हैं, राहुल ने दावा किया- मोदी ने ट्रम्प से कहा कि बिना पूछे किसी से तेल नहीं खरीदेंगे।*
*7_ 14kg सिलेंडर को 10kg करने की खबर अफवाह, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा- सप्लाई पूरी तरह नॉर्मल, होर्मुज से दो और LPG गैस टैंकर रवाना।*
*8_ संघर्षों से लड़खड़ा रही दुनिया के लिए भारत ही उम्मीद’, मोहन भागवत बोले- आने वाला समय हिंदुत्व, सनातन का।*
*9_ अटके हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार! वित्त मंत्री ने कहा- जल्द शुरू होगा SWAMIH फंड का दूसरा फेज।*
*10_ 2029 से ही लागू होगा महिला आरक्षण… बजट सत्र में सरकार लाएगी संशोधन बिल, विपक्ष से हो रही चर्चा।*
*11_ बेंगलुरु से लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान में बीच हवा में आई तकनीकी खराबी; जेद्दा में आपात लैंडिंग।*
*12_ पेट्रोल की कमी की अफवाह गुजरात में फैली, कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लगी लाइनें, सरकार ने कहा- अफवाहों से दूर रहें।*
*13_ तमिलनाडु के प्री-पोल सर्वे में स्टालिन सरकार की वापसी, TVK चीफ विजय अपनी सीट भी हार सकते हैं; असम में आज से भाजपा का चुनावी अभियान।*
*14_ प्रयागराज में पूर्व मंत्री का कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत, मलबे से 17 लोगों को बाहर निकाला गया, रातभर चलेगा रेस्क्यू।*
*15_ आज सीएम रेखा गुप्ता पेश करेंगी एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट, बोलीं- विकास की गति होगी और तेज।*
*16_ कोलंबिया में वायुसेना का विमान क्रैश, 34 की मौत, 125 कोलंबियाई सैनिक सवार थे; टेकऑफ के बाद 1.5km दूर गिरा।*
*17_ राजस्थान के बालोतरा में ओले गिरे, यूपी के 10 जिलों में बारिश, 20 में अलर्ट; हिमाचल में बर्फबारी, तेज बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट।*
***श्रद्धेय भगत सिंह एवं साथियों के “बलिदान दिवस” पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं अन्य नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किये*
आज भी श्रद्धेय भगत सिंह जी का साहस और वैचारिक स्पष्टता करोड़ों भारतीयों को प्रेरित करती है — *वीरेन्द्र सचदेवा*
नई दिल्ली : अमर शहीद श्रद्धेय भगत सिंह जी, राजगुरू जी सहदेव जी के बलिदान दिवस पर आज दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा के साथ पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक श्री सतीश उपाध्याय ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ भगत सिंह पार्क, मालवीय नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में श्रद्धेय भगत सिंह जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महामंत्री एवं सांसद श्री योगेन्द्र चांदोलिया, मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर, मीडिया रिलेशन प्रमुख श्री विक्रम मित्तल, प्रवक्ता श्री यासिर जिलानी, सह कार्यालय मंत्री श्री अमित गुप्ता और स्थानीय दिल्ली गेट मंडल अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा, सीताराम बाजार मंडल श्री प्रेम चंद सैनी एवं चांदनी महल मंडल अध्यक्ष श्री सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रदेश कार्यालय में हुए कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की श्रद्धेय भगत सिंह जी, सुखदेव जी और राजगुरु जी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वे अमर नायक हैं, जिन्होंने अपनी मातृभूमि के लिए हंसते-हंसते प्राण न्यौछावर कर दिए।
इन तीनों क्रांतिकारियों ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी थी और 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में उन्हें फांसी दी गई, जिसे आज हम ‘शहीद दिवस’ के रूप में मनाते हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की उनका बलिदान केवल एक राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि देश के युवाओं के लिए देशभक्ति की एक मशाल थी। आज भी उनका साहस और वैचारिक स्पष्टता करोड़ों भारतीयों को प्रेरित करती है। इन महान सपूतों का बलिदान इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।
*****”आप” नेता सौरभ भारद्वाज का भाजपा सरकार पर केजरीवाल सरकार के कामों का क्रेडिट खाने का आरोप हो या लोकतंत्र के नाम पर विधायकों की अर्थी यात्रा – सब मिलकर “आप” को राजनीतिक मंच पर हास्य का पात्र बना रहे हैं — *दिल्ली भाजपा प्रवक्ता*
विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है और उसमें अर्थी यात्रा लेकर घुसने का प्रयास आस्थाओं की हत्या करने का निंदनीय प्रयास है — *दिल्ली भाजपा प्रवक्ता*
केजरीवाल सरकार के कामों का क्रेडिट चुराने का आरोप लगा कर सौरभ भारद्वाज ने खुद को हास्य व्यंग्य का पात्र बनाया है क्योंकि आज ही मंत्री आशीष सूद ने सदन में केजरीवाल सरकार द्वारा 10 साल में फायर ब्रिगेड सेवा को बर्बाद करने की पोल खोली — *दिल्ली भाजपा प्रवक्ता*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता श्री प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की आम आदमी पार्टी नेताओं के कार्यकलाप उन्हे लगातार दिल्ली की जनता से दूर कर रहे हैं।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की विगत एक सप्ताह से “आप” नेता अर्थी एवं कफन के नाम पर राजनीतिक स्टंटबाज़ी कर रहे हैं और आज उन्होने लोकतंत्र की हत्या के नाम पर विधानसभा भवन के बाहर अर्थी यात्रा निकाली जो निंदनीय है। विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है और उसमें अर्थी यात्रा लेकर घुसने का प्रयास आस्थाओं की हत्या करने का निंदनीय प्रयास है।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की आज दिल्ली बजट से पूर्व दिल्ली सरकार ने खीर बनाने एवं खिलाने की प्रथा चालू की और उसमें मुख्य मंत्री पर रसोईये का क्रेडिट चुराने के साथ ही भाजपा सरकार पर केजरीवाल सरकार के कामों का क्रेडिट चुराने का आरोप लगा कर सौरभ भारद्वाज ने खुद को हास्य व्यंग्य का पात्र बनाया है क्योंकि आज ही मंत्री आशीष सूद ने सदन में केजरीवाल सरकार द्वारा 10 साल में फायर ब्रिगेड सेवा को बर्बाद करने की पोल खोली।
**ये भाजपा की गलतफहमी है कि AAP विधायकों को विधानसभा से सस्पेंड करके वो जनता की आवाज दबा देगी:आप
लोकतंत्र की हत्या कर दिल्ली की बदहाल हालत पर सवालों से भाग रही है भाजपा। लेकिन AAP भाजपा के इस जुल्म के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर आवाज बुलंद करेगी।



