Delhi NCRDelhi NCRE-Paperhttps://metropressclub.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKarnatkaUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

*#Metronewz:गुरुवार:23/10/2025 कीं बड़ी खबरें: *हर मुश्किल में नेपाल को भारत का सहारा,PM मोदी ने अब 81 स्कूल बसें की भेंट।* *सोना एक झटके में ₹7200 सस्ता, चांदी भी पड़ गई फीकी।* *लालू-तेजस्वी का स्टार प्रचारक भाजपा में शामिल,अनिल सहनी ने छोड़ दी आरजेडी।* *आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे पीएम मोदी, टला मलयेशिया दौरा; विदेश मंत्री करेंगे प्रतिनिधित्व।*


*#Metronewz:गुरुवार:23/10/2025 कीं बड़ी खबरें:

*हर मुश्किल में नेपाल को भारत का सहारा,PM मोदी ने अब 81 स्कूल बसें की भेंट।*

*सोना एक झटके में ₹7200 सस्ता, चांदी भी पड़ गई फीकी।*

*लालू-तेजस्वी का स्टार प्रचारक भाजपा में शामिल,अनिल सहनी ने छोड़ दी आरजेडी।*

*आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे पीएम मोदी, टला मलयेशिया दौरा; विदेश मंत्री करेंगे प्रतिनिधित्व।*

*असम सरकार अगले विधानसभा सत्र में लव जिहाद और बहुविवाह पर विधेयक पेश करेगी।*

*6G की छलांग लगाएगा भारत, ब्रिटेन के साथ कनेक्टिविटी और इनोवेशन सेंटर शुरू करने के लिए मिलाया हाथ।*

*पूर्व CM उमा भारती ने किया बड़ा ऐलान — “2029 का चुनाव झांसी से ही लड़ूंगी।”*

*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड धंसा, बाल-बाल बची जान।*

*सशस्त्र बलों के लिए तीव्र गति की छह गश्ती नौकाएं खरीदेगी सरकार, तस्करी रोकने और सीमा निगरानी में होगा इस्तेमाल।*

*महागठबंधन में सीटों पर तनातनी बढ़ी:लालू-तेजस्वी से मिले अशोक गहलोत; कहा- जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, सब साफ हो जाएगा*

*जिंदगी की कीमत 8 रुपए,कमीशन के लिए लिखी कोल्ड्रिफ:सिरप लिखने के लिए डॉ. सोनी को मिलता था कमीशन; इसी से हुईं 26 मौत।*

*EC की देशभर में SIR कराने की तैयारी, राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की*

*इमरान ख़ान ने जेल से साधा निशाना :आसिम मुनीर ने पाकिस्तान को हार्ड स्टेट बना दिया।*

*नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि, रक्षा मंत्री ने लगाए सितारे।*

*बिहार चुनाव: सीट बंटवारे पर मतभेद के कारण ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल 11 सीट पर आमने-सामने हैं*

*नेतन्याहू का कड़ा रुख: अमेरिका का गुलाम देश नहीं, सुरक्षा का फैसला खुद करेंगे।*

*ट्रंप के बयान बाद गुस्से में पुतिन, रूसी परमाणु बलों को युद्धाभ्यास के निर्देश।*

*एडिलेड में आज सीरीज बचाने उतरेगी भारतीय टीम, पहला वनडे ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीता।*

*’चुनाव से पहले ही खत्म हो चुका है बिहार का चुनाव’, AAP सांसद संजय सिंह का बयान*

*_भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिल सकती है। समझौते के तहत भारतीय उत्पादों पर वर्तमान में लगाए जा रहे भारी-भरकम 50 फीसदी टैरिफ को घटाकर 15-16 फीसदी तक किया जा सकता है_*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से बिहार में चुनावी जनसभाओं की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी भाजपा के सबसे बड़े नेता हैं और उनकी चुनावी रैलियों से पूरी चुनावी हवा बदलती रही है। इसे देखते हुए भाजपा ने पीएम की रैलियों को सफल बनाने में पूरी ताकत झोंक दी है।*

*2_ दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि तीनों सेनाओं के बीच जॉइंटनेस और इंटीग्रेशन लाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सिविल-मिलिट्री फ्यूजन को राष्ट्रीय शक्ति और सुरक्षा का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया।*

*3_ आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे पीएम मोदी, टला मलयेशिया दौरा; विदेश मंत्री करेंगे प्रतिनिधित्व।*

*4_ भारतीय सेना आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 2,408 नाग मार्क-2 एंटी-टैंक मिसाइलेंऔर 107 नामिका वाहन खरीदने जा रही है। पोखरण ट्रायल में इस मिसाइल ने सभी लक्ष्य भेदे थे। सेना साथ ही 4.25 लाख कार्बाइन, ड्रोन प्लाटून, और भैरव बटालियनें भी शामिल कर रही है।*

*5_ पाकिस्तान अब तक उबर नहीं सका’, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उन्होंने कहा कि युद्ध अब सीमाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हाइब्रिड रूप ले चुके हैं।*

*6_ महाराष्ट्र में कभी एक ही दल का हिस्सा रहे भाइयों- उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की करीबी बढ़ रही है। शिवसेना यूबीटी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) में गठबंधन की अटकलों के बीच बुधवार को ही उद्धव ठाकरे ने अपने चचेरे भाई राज ठाकरे से मुलाकात की। यह इस महीने दोनों नेताओं के बीच चौथी बैठक रही।*

*7_ महाराष्ट्र की ‘लाडकी बहन योजना’ पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। एनसीपी (एसपी) ने दावा किया कि 12,431 पुरुषों को इस योजना के तहत 24 करोड़ रुपये दिए गए। शिवसेना (यूबीटी) के आदित्य ठाकरे ने 164 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया और SIT जांच की मांग की।*

*8_ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि वह 2029 तक अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे और सत्तारूढ़ गठबंधन की संरचना में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं राष्ट्रीय राजनीति में उनकी भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘जहां तक मुझे अपनी पार्टी की जानकारी है…दिल्ली अभी बहुत दूर है। मैं 2029 तक महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना रहूंगा।*

*9_ कर्नाटक की राजनीति में बुधवार को सियासी हलचल उस वक्त तेज हो गई जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे ने कहा कि उनके पिता अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम चरण में हैं। इसके साथ ही उन्होंने मंत्री सतीश जरकीहोली को एक प्रगतिशील विचारधारा वाला नेता बताया। यह बयान ऐसे समय आया जब राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें पहले से ही चल रही हैं।*

*10_ बड़े चुनावी वादे कर बिहार की जनता को मूर्ख बनाना बंद करें तेजस्वी यादव, भाजपा का लालू की पार्टी पर बड़ा हमला।*

*11_ राजस्थान में चली तबादला एक्सप्रेस, 34 IPS अधिकारियों का तबादला, सचिन मित्तल को बनाया जयपुर का पुलिस कमिश्नर।*

*12_ लंबे इंतजार के बाद भी उदयपुर से पुणे की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू नहीं हो सकी। इंडिगो एयरलाइंस ने 26 अक्तूबर से शुरू होने वाली उड़ान को अंतिम समय पर स्थगित कर दिया है। इससे शहर के यात्रियों, व्यापारियों और छात्रों में निराशा और नाराजगी का माहौल है।*

*13_ तिरुपति देवस्थानम को 11 महीने में मिला 918.6 करोड़ रुपये का दान, कुल चंदे में से 579.38 करोड़ ऑनलाइन।*

*14_ एक नई वैज्ञानिक रिपोर्ट कहती है कि रात में देर से सोने और फिर समय बदल-बदल कर देर तक सोने की आदत शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी को असंतुलित कर सकती है।विशेषज्ञों का कहना है कि नींद की कुल अवधि से कहीं अधिक महत्वपूर्ण यह है कि आप रोजाना एक ही समय पर सोने और जागने की आदत बनाए रखें, क्योंकि यही लय मस्तिष्क और हृदय दोनों के लिए बेहतर साबित होती है।*

*15_ तमिलनाडु में भारी बारिश से 1.46 लाख प्रभावित, पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई सर्दी; मौसम विभाग का अलर्ट।*

*16_ भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच तीन दिनों के ब्रेक के बाद आज दूसरा मैच खेला जाएगा। इस मैच में भी एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी बल्लेबाजों पर टिकी होंगी।*

*17_ US ने रूस की 2 सबसे बड़ी तेल कंपनियों को किया बैन, यूक्रेन युद्ध खत्म करने का बढ़ाया दबाव।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!