#Metronewz:26/11/2025:बुधवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *'चाहे चीन कुछ भी बोले, अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग', विदेश मंत्रालय का ड्रैगन को करारा जवाब, कहां महिला के पास था वैध पासपोर्ट।* *अयोध्या राम मंदिर पर फहराई धर्मध्वजा, मोदी भावुक हुए:बोले- अब मानसिक गुलामी से मुक्ति का लक्ष्य; इसने राम को भी काल्पनिक बता दिया।*












*#Metronewz:26/11/2025:बुधवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*’चाहे चीन कुछ भी बोले, अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग’, विदेश मंत्रालय का ड्रैगन को करारा जवाब, कहां महिला के पास था वैध पासपोर्ट।*
#Mano_to_Shankar_na_mano_to_Kankar
*अयोध्या राम मंदिर पर फहराई धर्मध्वजा, मोदी भावुक हुए:बोले- अब मानसिक गुलामी से मुक्ति का लक्ष्य; इसने राम को भी काल्पनिक बता दिया।*
*प्रधानमंत्री मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराया, बोले- आज संपूर्ण भारत और विश्व राममय है।*
*50% से ज्यादा रिजर्वेशन पर SC का डंडा, CJI बोले, जीत-हार हम तय करेंगे।*
*’मुझ पर हमला हुआ तो भारत हिला दूंगी’, ममता बनर्जी की खुलेआम धमकी।*
*पंजाब में किसानों का फिर से बड़े आंदोलन का ऐलान, 27 को नैशनल हाईवे करेंगे जाम।*
*सिंगापुर में हुआ हादसा नही ; सिंगर जुबिन गर्ग का कत्ल! मुख्यमंत्री हिमंता का चौंकाने वाला खुलासा।*#Mano_to_Shankar_na_mano_to_Kankar
*अब पाताल में भी नहीं छिप पाएंगे घुसपैठिये! राजनाथ सिंह के हाथ में दिखा स्पेशल गैजेट।*
*अयोध्या में लहराया ध्वज तो इस्लामाबाद में मातम, राम मंदिर पर रोया पाकिस्तान।*
*बांग्लादेश से सटे मेघालय सीमा पर हलचल तेज, अचानक लगाया गया कर्फ्यू।*
*ईसाई अधिकारी की बर्खास्तगी को सुप्रीम कोर्ट ने ठहराया सही, कहा-आप सेना में रहने लायक नहीं, गुरुद्वारे में जाने से किया था इनकार।*
*राबड़ी देवी के बाद तेज प्रताप यादव को भी खाली करना होगा आवास, MLA के तौर पर हुआ था आवंटन।*
*पहले एयरस्ट्राइक, फिर झूठ:;अफगानिस्तान में 10 की मौत के बाद PAK सेना ने झाड़ा पल्ला।*
*बंगाल में अब तक 14 लाख वोटरों के नाम कटने का अनुमान, ड्राफ्ट सूची नौ दिसंबर को की जाएगी प्रकाशित।*
*प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर आरती में शामिल हुए:शहीदी दिवस समागम में सिक्का जारी किया, बोले- नया भारत डरता और रुकता नहीं।*
*पूर्व CJI गवई बोले- हिंदू विरोधी होने के आरोप गलत:जूता फेंकने वाले को उसी पल माफ किया, कोर्ट किसी के दबाव में काम नहीं करतीं।*
*युद्ध खत्म करने की तैयारी में ट्रंप! पुतिन-जेलेंस्की से मिलने भेजे दूत; शांति फॉर्मूला फाइनल।*
*शीतलहर की चपेट में कश्मीर घाटी, पंजाब और हरियाणा में भी बढ़ी ठंड; अब दिल्ली में गिरेगा पारा।*
* वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।*
*जोधपुर का मौसम: जोधपुर में आज धूप वाला दिन रहेगा, तापमान 54°F (12°C) से 80°F (27°C) के बीच रहेगा।*
*बिजली कटौती: इंदौर में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती होगी।*
*राजस्थान में शीतलहर: सीकर में न्यूनतम तापमान 4.5°C दर्ज किया गया है, जिससे सर्दी बढ़ गई है।*
*अयोध्या राम मंदिर: अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई गई है, जिससे भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का प्रतीक है।*
*IND vs SA 2nd Test Day 4 : द. अफ्रीका ने 260 पर घोषित की पारी, भारत को मिला 549 रन का लक्ष्य, भारत 27/2.*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
***अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 11:50 बजे अभिजीत मुहूर्त में मंदिर के 161 फीट ऊंचे शिखर पर 2 किलो की केसरिया ध्वजा फहराई। इस अवसर पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी उपस्थित थे।
*ध्वजा की विशेषताएं:*
– *रंग*: केसरिया, जो समर्पण, धर्म, साहस और त्याग का प्रतीक है।
– *आकार*: 20 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा।
– *वजन*: 2 किलो।
– *चिन्ह*: कोविदार वृक्ष, सूर्य और ॐ का प्रतीक।
*इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा:*
– “आज सदियों के घाव भर रहे हैं। आज सदियों की वेदना विराम पा रही है।”
– “यह ध्वज भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का प्रतीक है।”
– “यह ध्वज संकल्प, सफलता और सदियों से सपनों का साकार रूप है।”
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
**आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के मारेडुमिल्ली इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए हैं। इनमें तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों में मेटुरी जोगा राव उर्फ शंकर भी शामिल है, जो आंध्र-ओडिशा बॉर्डर में एरिया कमेटी मेंबर के तौर पर काम करता था और नक्सल संगठन में तकनीकी मामलों का विशेषज्ञ माना जाता था।
*मुठभेड़ की जानकारी:*
– मुठभेड़ मंगलवार को शुरू हुई थी और बुधवार सुबह तक जारी रही।
– सुरक्षा बलों ने 45 हथियार, 272 कारतूस, दो मैगज़ीन, 750 ग्राम वायर और अन्य सामग्री बरामद की।
– मारे गए नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
– इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को कोई हानि नहीं हुई है।
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ राम मंदिर संपूर्ण, मोदी-भागवत ने धर्मध्वजा फहराई, पहली बार राम दरबार की पूजा की, रामलला के लिए वस्त्र-चंवर लेकर पहुंचे पीएम*
*2_ ‘आज पूरा विश्व राममय है, हर राम भक्त के हृदय में…’, राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराने के बाद बोले PM मोदी*
*3_ राम मंदिर में ध्वजारोहण: बटन दबाते ही मंदिर के शीर्ष पर विराजमान हुआ ध्वज, मोदी हुए भावुक; साधु-संतो कि अश्रु धारा बही।*
*4_ पीएम ने कहा कि हम ऐसा समाज बनाएं, जहां कोई गरीब न हो। कोई पीड़ित ना हो। यह ध्वज युगों युगों तक श्री राम के आदेशों और प्रेरणाओं को मानव मात्र तक पहुंचाएगा। उन्होंने हर दानवीर, श्रमवीर, कारीगर, योजनाकार, वास्तुकार का अभिनंदन किया। यही वह नगरी है, जहां से श्रीराम ने अपना जीवन पथ शुरू किया था।*
*5_ पीएम मोदी ने कहा, अयोध्या वह भूमि है, जहां आदर्श आचरण में बदलते हैं। यह वही भूमि है, जहां राम ने जीवन शुरू किया। इसी धरती ने बताया कि एक व्यक्ति अपने समाज की शक्ति से कैसे मर्यादा पुरुषोत्तम बनता है, जब भगवान यहां से गए तो युवराज राम थे, वह लौटे तो मर्यादा पुरुषोत्तम बनकर लौटे।*
*6_ CJI बनने के बाद जस्टिस सूर्यकांत ने 17 केस सुने, पहले ही दिन ओरल मेंशनिंग बंद की, अब लिखित अपील होगी; कहा- न्याय रुकना नहीं चाहिए।*
*7_ संसद के शीत सत्र में विपक्ष से न हो टकराव, सरकार का 30 नवंबर को सर्वदलीय बैठक का प्रस्ताव।*
*8_ बिहार में बंद चीनी मिलें चालू होंगी, नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक में 6 एजेंडों पर लगी मुहर।*
*9_ कर्नाटक में सीएम पद पर सियासत, सिद्धारमैया के बाद डीके शिवकुमार ने भी की खरगे से मुलाकात।*
*10 _ कांग्रेस कर्णाटक सरकार ने 20 नवंबर को अपने पांच साल के कार्यकाल का आधा समय पूरा किया। इसी बीच, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच कथित ‘पावर शेयरिंग’ समझौते की बातें भी सामने आई हैं। ऐसे में चर्चा तेज हो गई कि क्या अब डीके शिवकुमार को अगले ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है।*
*11_ गुरुद्वारा जाने से इनकार करने पर क्रिश्चियन आर्मी अफसर बर्खास्त, सुप्रीम कोर्ट बोला- ऐसा व्यक्ति फोर्स में रहने लायक नहीं; सेना सेक्युलर, यहां अनुशासन सर्वोपरि।*
*12_ असम CM विधानसभा में बोले- सिंगर जुबीन का मर्डर हुआ, मौत हादसा नहीं; एक आरोपी ने जान ली, बाकियों ने मदद की; अब तक 7 गिरफ्तार।*
*13_ पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर किया हमला, बमबारी में नौ बच्चों समेत 10 की मौत, 4 घायल।*
*14_ भारत का दूसरा विकेट गिरा, यशस्वी के बाद राहुल आउट, गुवाहाटी टेस्ट में 549 रन का टारगेट मिला, साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी 260/5 पर डिक्लेयर की।*
*15_ सेंसेक्स 314 अंक गिरकर 84,587 पर बंद, निफ्टी 70 अंक फिसला; IT और मीडिया शेयरों में गिरावट रही, रियल्टी और बैंकिंग चढ़े।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*




