*#Metronewz:गुरुवार:08/01/2026 की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *समंदर में डकैती कर रहा अमेरिका’ वेनेजुएला से आ रहे तेल टैंकर की जब्ती पर भड़का: रुस।* *अमेरिका-रूस टकराव खतरनाक मोड़ परः UK के पास स्पेशल US फोर्स ने रूसी शैडो फ्लीट को घेरा, कार्रवाई से यूरोप में अलर्ट ।*
*#Metronewz:गुरुवार:08/01/2026 की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *समंदर में डकैती कर रहा अमेरिका’ वेनेजुएला से आ रहे तेल टैंकर की जब्ती पर भड़का: रुस।* *अमेरिका-रूस टकराव खतरनाक मोड़ परः UK के पास स्पेशल US फोर्स ने रूसी शैडो फ्लीट को घेरा, कार्रवाई से यूरोप में अलर्ट ।*











*#Metronewz:गुरुवार:08/01/2026 की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*समंदर में डकैती कर रहा अमेरिका’ वेनेजुएला से आ रहे तेल टैंकर की जब्ती पर भड़का: रुस।*
*अमेरिका-रूस टकराव खतरनाक मोड़ परः UK के पास स्पेशल US फोर्स ने रूसी शैडो फ्लीट को घेरा, कार्रवाई से यूरोप में अलर्ट ।*
*अमेरिका-इजराइल की कार्रवाई से ईरान में दहशत, ईरानी मौलवी बोले-” खामेनेई की जान खतरे में; कृपया दुआ करें !”*
*बांग्लादेश-पाकिस्तान की दोस्ती हो रही मजबूत, 12 साल बाद ढाका और कराची के बीच सीधी उड़ानें शुरू।*
*US: ट्रंप का दावा- अमेरिका के बिना नाटो से न रूस डरता है,न चीन, मैंने आठ युद्ध खत्म कर बचाईं लाखों जिंदगियां।*
*भारत-इजरायल वार्ता: पीएम मोदी और नेतन्याहू ने की फोन पर बात, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और गाजा शांति योजना के मुद्दों पर हुई चर्चा।*
*अमेरिका को 5 करोड़ बैरल तेल देगा वेनेज़ुएला और इसकी बिक्री की रकम पर मेरा नियंत्रण होगा’- ट्रंप का एलान।*
*कुत्ता कब काट ले, आप उसका दिमाग नही पढ़ सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के हमलों पर जताई चिंता।*
*वेदांता चेयरमैन के बेटे अग्निवेश का 49 की उम्र में हुआ निधन, भावुक हुए अनिल अग्रवाल लिखा- ‘मेरे जीवन का सबसे काला दिन।’*
*ICGS समुद्र प्रताप: अब समंदर में परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा! भारत का नया ‘स्वदेशी सुरक्षा कवच।’*
*गंगासागर मेले का उद्घाटन आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी। वह बाबूघाट के पास गंगासागर मेला आउट्राम घाट ट्रांजिट प्वाइंट का उद्घाटन करेंगी और कई नयी सेवाओं की शुरूआत करेंगी। इसके अलावा, वह मुरिगंगा नदी पर बनने वाले चार किलोमीटर लंबे पुल की आधारशिला भी रखेंगी, जिस पर लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत आएगी।*
*गंगासागर मेला 10 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा, और 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर लाखों श्रद्धालु गंगासागर में स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। इस मेले में सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सुविधाओं, सफाई व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं*
*तुर्कमान गेट ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान झड़प, दिल्ली पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में लिया।*
*पाक का डबल गेम! बातचीत के नाम पर गाजा में चुपचाप मिला रहा हमास से हाथ।*
*हनुमानगढ़ में महापंचायत, इंटरनेट रहा बंद:हरियाणा-पंजाब से भी किसान आए, ‘लाल सलाम’ के नारे लगे; एथेनॉल फैक्ट्री का विरोध।*
*निकाय चुनाव, अंबरनाथ में भाजपा-कांग्रेस गठबंधन कुछ घंटों में टूटा:कांग्रेस ने भी 12 पार्षद निलंबित किए; अकोट में ओवैसी की पार्टी से हाथ मिलाया था।*
*सर्वे में दावा- फूड एप पर खाना महंगा:55% यूजर्स ने रेस्टोरेंट से ज्यादा दाम चुकाए; सर्वे में 79 हजार जवाब शामिल।*
*भारत और यूरोप वैश्विक राजनीति-अर्थव्यवस्था में स्थिरता ला सकते हैं’, फ्रांस में बोले विदेश मंत्री जयशंकर।*
*AI ने इंसान की नींद से 130 बीमारी पहचानी:इनमें मौत का जोखिम भी; 65 हजार लोगों की 5.85 लाख घंटे की स्लीप का डेटा।*
*कठुआ में एनकाउंटर; सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को घेरा, गोलीबारी जारी।*
*हिजाब नहीं, तो खरीदारी नहीं; ज्वेलरी दुकानदारों को जमात ए इस्लामी की दो-टूक।*
*टेड क्रूज़ का न्यूयॉर्क मेयर पर तीखा प्रहारः कहा- ममदानी “कम्युनिस्ट” और “बहुत खतरनाक”, US में दोहराना चाहते वेनेजुएला जैसी तबाही।*
*वडोदरा में प्रशंसकों ने किया विराट कोहली का जोरदार स्वागत, 11 जनवरी से खेलेंगे वनडे सीरीज*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*पाकिस्तान की हालत खराब हो गई थी जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। अमेरिकी दस्तावेजों के मुताबिक, पाकिस्तान ने अमेरिका से मदद मांगने के लिए 60 से ज्यादा बार गुहार लगाई थी। यहां तक कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मदद मांगी थी।*
*ऑपरेशन सिंदूर की वजह*
*ऑपरेशन सिंदूर भारत की एक सैन्य कार्रवाई थी, जो 7 मई 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी। इस हमले में 26 बेगुनाह लोगों की मौत हुई थी। भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें 100 की सैन्य कार्रवाई और भी बढ़ सकती
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
****सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..*
*1* पीएम नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाने वाले हैं। उनका का यह दौरा दो दिन का होगा। इस दौरान वे कई अहम विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे
*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस की तेज रफ्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ लगातार गति पकड़ रही है। यह तेजी एनडीए सरकार की निवेश बढ़ाने वाली नीतियों, मांग आधारित योजनाओं और संरचनात्मक सुधारों के कारण संभव हो रही है।
*3* बता दें कि प्रधानमंत्री के इस बयान के पीछे राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी वित्त वर्ष 2025-26 की पहली अग्रिम सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) अनुमान रिपोर्ट है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की वास्तविक जीडीपी 7.4% बढ़ने का अनुमान है, जबकि पिछले वर्ष यह 6.5% रही थी।
*4* देश में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच किया जाएगा। पहले चरण में घरों की सूची तैयार की जाएगी, जिसके लिए प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की ओर से निर्धारित 30 दिनों की अवधि में अभियान चलाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई।
*5* जयशंकर बोले- कुछ देशों का काम मुफ्त की सलाह देना, अपने इलाके की हिंसा पर ध्यान दें, पाकिस्तान जैसी हरकतें करने पर अलग तरीके से निपटेंगे
*6* संसदीय मामलों की कैबिनेट कमिटी की बुधवार को बैठक हुई। बैठक में संसद के आगामी बजट सत्र की तारीखों का प्रस्ताव रखा गया। संसदीय मामलों की कैबिनेट ने संसद के बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी से करने और 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करने का प्रस्ताव रखा है। सूत्रों के अनुसार, इन तारीखों पर अभी अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है।
*7* कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पांच राज्यों में वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने असम की जिम्मेदारी भूपेश बघेल और डी.के. शिवकुमार को दी है, जबकि केरल में सचिन पायलट और कन्हैया कुमार मोर्चा संभालेंगे। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के लिए भी वरिष्ठ नेताओं को चुनावी प्रबंधन का जिम्मा सौंपा गया है।
*8* ट्रम्प का मोदी पर बयान, राहुल बोले- फर्क समझो सरजी, इंदिरा ने अमेरिका को झुकाया था, ट्रम्प के आगे मोदी सरेंडर
*9* खेल मंत्री मांडविया ने मोहन बागान को मोहन बैंगन बोला, TMC ने कहा- ये क्लब बंगाल की पहचान, वोटर भाजपा का बैंगन भरता बनाएंगे
*10* टीएमसी ने कहा, केंद्रीय खेल मंत्री ने एक बार फिर दिखा दिया कि भाजपा बंगाल के प्रति गहरा तिरस्कार भाव रखती है। उन्होंने हमारे सबसे सम्मानित फुटबॉल संस्थानों के नाम गलत बोले। प्रसिद्ध मोहन बागान को ‘मोहन बैंगन’ और ईस्ट बंगाल को ‘ईस्ट बैंगन’ कहा
*11* झारखंड में हाथी ने 6 लोगों को कुचलकर मारा, 6 दिन में 16 लोगों की जान ली, वन विभाग ने अंबानी के वनतारा से मदद मांगी
*12* निकाय चुनाव, अंबरनाथ में भाजपा-कांग्रेस गठबंधन कुछ घंटों में टूटा, कांग्रेस ने भी 12 पार्षद निलंबित किए; अकोट में ओवैसी की पार्टी से हाथ मिलाया था
*13* जज कैश कांड, सुप्रीम कोर्ट बोला-संसदीय जांच पैनल में खामी, पहले इसकी गंभीरता तय करेंगे, फिर पूरी कार्यवाही पर फैसला लिया जाएगा
*14* वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन; 49 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, अमेरिका में स्कीइंग के दौरान घायल हुए थे; अग्रवाल ने लिखा- जीवन का सबसे अंधकारमय दिन
*15* भारत की GDP ग्रोथ 7.4% रहने का अनुमान, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पहले एडवांस एस्टीमेट जारी; मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में तेजी से अर्थव्यवस्था बढ़ी
*16* बिना फिंगरप्रिंट और चाबी के खुलेगा घर का दरवाजा, LG लाया कपड़े सुखाने और बर्तन जमाने वाला रोबोट, बिना हाथ लगाए खुलेगा फ्रिज
*17* अमेरिका ने रूस का जहाज जब्त किया, नाम बदलकर वेनेजुएला से तेल खरीदने जा रहा था; रूसी पनडुब्बी बचाने पहुंच नहीं पाई
*18* ‘समंदर में डकैती कर रहा अमेरिका’, वेनेजुएला से आ रहे तेल टैंकर की जब्ती पर भड़का रूस
*19* रूस से तेल खरीदने वाले देश होंगे दंडित! सीनेटर के विधेयक को ट्रंप ने दी झरी झंडी, निशाने पर भारत, चीन-ब्राजील
*20* IND U19 vs SA U19: वैभव की कप्तानी में भारत ने किया 3-0 से क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में जॉर्ज और किशन भी चमके, आखिरी वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।
*#metropressclub: Dr Abhishek Manu Singhvi, MP and Chairman, Law, Human Rights & RTI department, AICC, addressed the media at Indira Bhawan, AICC Hdqrs, today.
डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा- दोस्तों धन्यवाद। मैं संक्षेप में हिंदी और इंग्लिश में दोनों में बोलूंगा। सिर्फ हमने आपको इसलिए तकलीफ दी कि एक बहुत ही सफल राष्ट्रीय अधिवेशन जिसमें आप सबका सहयोग था, जो विज्ञान भवन में कुछ महीनों पहले हुआ था, जिसमें अखिल भारतीय स्तर पर हमने वकीलों की कौम, आरटीआई वालों से जुड़े हुए लोग, ह्यूमन राइट से जुड़े हुए लोगों, मानव अधिकार डिपार्टमेंट से, सबको सब प्रदेशों से साथ जोड़ने का प्रयत्न किया था और बहुत अच्छे से समन्वय से सफलता से हुआ था। आज हमारी जो संक्षिप्त मीट थी उसका उद्देश्य था चार पांच चीजों को आगे बढ़ाना। उसमें मुख्य है कि जैसा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी और हमारे वरिष्ठ नेता, सब लोगों ने मिल जुलकर एक डिस्ट्रिक्ट लेवल पर चुनाव, पुनर्गठन, एक संगठन को बनाने का प्रयत्न किया है और जो चल रहा है वह डिस्ट्रिक्ट लेवल पर हम चाहते हैं कि लॉ डिपार्टमेंट, आरटीआई डिपार्टमेंट और मानवाधिकार डिपार्टमेंट, जिसको हेड करने का मेरा सौभाग्य है… वहां पर हर डिस्ट्रिक्ट वाइज सूचियां बनें, ऐसे पांच वरिष्ठ लोगों की जो वहां पर संचालित करें इस डिपार्टमेंट की गतिविधियों को। बहुत हद तक अनौपचारिक रूप से वह हैं। लेकिन उनको अब एक अच्छे रूप में गठित किया जा रहा है, यह मुख्य उद्देश्य था।
आज लगभग 11 या 10 प्रदेशों के जो अध्यक्ष हैं, उन्होंने वर्चुअली ज्वाइन किया या खुद थे उपस्थित और कई जगहों पर जहां अभी अध्यक्ष नहीं है, वहां पर केंद्रीय टीम इस पुनर्गठन को डिस्ट्रिक्ट लेवल पर आगे ले जाएगी, ये मुख्य बिंदु था आज का।
दूसरे जो दो तीन बिंदु थे, वो थे एक तो रैपिड रिस्पांस फोर्स जिसका जिक्र मैंने विज्ञान भवन में भी किया था। यानी प्रदेश के स्तर पर पांच और पांच से अधिक हो सकते हैं… न्यूनतम पांच। ऐसे वरिष्ठ वकील जो उठकर हमारे कई मुद्दों पर तुरंत कम समय में खड़े हो जाए, प्रभावशाली तरीके से कोर्ट में कचहरी में बहस करें, जिरह करें। यह एक दूसरा बिंदु था, उसको भी हम स्टेट वाइज गठन में लगे हैं और इन सब की समय सीमा हमने चार से छ: हफ्ते दी है। आज के बाद अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग चीजों को हमने एलोकेट किया है। कई लोग यहां खड़े हैं जो काम कर रहे हैं। मेरे साथ हैं मेरे मित्र, वरिष्ठ नेता मेरे साथ जो केंद्र वाले संगठन में हैं खुर्शीद साहब, बाकी कई लोग प्रदेश से आए हैं।
तीसरा बिंदु था एक अखिल भारतीय स्तर पर बहुत व्यापक और बड़ी डायरेक्टरी जो प्रदेश स्तर पर होगी तीनों विभागों की होगी। कानून, मानवाधिकार, आरटीआई जो डिस्ट्रिक्ट लेवल पर होगी, मेंबरान की होगी, तहसील की लेवल की होगी, ये सब अल्फाबेटिकली और प्रदेश वाइज वो बनाई जा रही है। वो भी मैं समझता हूं चार और छ: हफ्ते के बीच में हमारे समक्ष आएगी और चौथा बिंदु था जो हमारा काम है कि जो प्रदेशों में अभी गठन नहीं हुआ है अध्यक्ष का, उसका गठन भी जल्द होगा अब और अंतिम बहुत महत्वपूर्ण नया बिंदु कि हम प्रयत्न करेंगे कि जो लोग कांग्रेस में नहीं है, युवा हैं कानून से संबंधित है, वकील हैं या कानून मानवाधिकार और सूचना आरटीआई के विषय में संबंधित हैं। वो लोग 21 से 30 या 21 से 28 वर्ष की उम्र वाले कांग्रेस से जुड़े… अभी कांग्रेस में नहीं है, अभी कांग्रेस से कोई संबंधित होने की आवश्यकता नहीं है। उनके लिए हम एक इंटर्नशिप प्रोग्राम की कोशिश कर रहे हैं। तैयारी कर रहे हैं, जो निकट भविष्य में घोषणा होगी| जो एक-एक या दो-दो व्यक्ति हमारे 127 लोकसभा राज्यसभा एमपीस के साथ जुड़ेंगे इंटर्न की हैसियत से और यह अगर प्रोग्राम शुरू हुआ सफल हुआ तो इसी प्रकार से प्रदेश में हर एमएलए के स्तर पर होगा।
***वीरेंद्र सचदेवा “वन नेशन, वन इलेक्शन” को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय नार्थ कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल*
*स्टूडंट्स फॉर वन नेशन वन इलेक्शन द्वारा चलाए जा रहे इस जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत वीरेन्द्र सचदेवा एवं विश्वविद्यालय कुलपति ने हस्ताक्षर कर अभियान को अपना समर्थन दिया*
वन नेशन वन इलेक्शन देश में स्थिरता, सुशासन और संसाधनों की बचत की दिशा में एक सार्थक कदम है — *वीरेंद्र सचदेवा*
जागरुकता अभियान के तहत युवा शक्ति की जागरूक भागीदारी एक मजबूत और विकसित भारत का आधार बनेगी — *वीरेंद्र सचदेवा*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा आज “वन नेशन, वन इलेक्शन” के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने हेतु दिल्ली विश्वविद्यालय, नॉर्थ कैंपस स्थित विवेकानंद प्रतिमा (आर्ट फैकल्टी) परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. श्री योगेश सिंह के साथ सम्मिलित हुए।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने स्टूडंट्स फॉर वन नेशन वन इलेक्शन द्वारा चलाए जा रहे इस जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर कर अभियान को अपना समर्थन दिया।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि यह पहल देश में स्थिरता, सुशासन और संसाधनों की बचत की दिशा में एक सार्थक कदम है। युवा शक्ति की यह जागरूक भागीदारी एक मजबूत और विकसित भारत का आधार बनेगी।
इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव न केवल सरकारी संसाधनों और धन की भारी बर्बादी करते हैं, बल्कि विकास कार्यों की गति को भी बाधित करते हैं।
उन्होंने कहा कि हर कुछ महीनों में आचार संहिता लागू होने से जनकल्याणकारी योजनाएं रुक जाती हैं और प्रशासनिक मशीनरी चुनावी तैयारियों में व्यस्त हो जाती है, जिससे आम जनता को नुकसान उठाना पड़ता है।
श्री सचदेवा ने “वन नेशन, वन इलेक्शन” की अवधारणा को देशहित में बताते हुए कहा कि एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने से प्रशासनिक स्थिरता आएगी, नीतियों का क्रियान्वयन सुचारू रूप से हो सकेगा और सरकारें अपने पूरे कार्यकाल में विकास पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे चुनावी खर्च में उल्लेखनीय कमी आएगी और राजनीतिक दलों को भी बार-बार चुनावी मोड में रहने से राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और समय के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सुधार स्वाभाविक है। “वन नेशन, वन इलेक्शन” उसी सुधार प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य लोकतंत्र को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और विकासोन्मुख बनाना है।
कार्यक्रम के अंत में श्री सचदेवा ने छात्रों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, सकारात्मक विचारों को आगे बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक, छात्र संगठन के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
***विधायक गोपाल राय एवं संजीव झा आदि मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की एक स्लीप आफ टंग को लेकर जो विवाद कर रहे हैं वह निंदनीय है और असल में नेता प्रतिपक्ष सुश्री आतिशी मार्लेना द्वारा सिख गुरू तेगबहादुर जी महाराज के कल किए अपमान पर पर्दा डालने का प्रयास है — *दिल्ली भाजपा प्रवक्ता*
सुश्री आतिशी मार्लेना ने कल विधानसभा में सिख गुरू तेगबहादुर जी का अपमान किया बल्कि आज विधानसभा का सत्र बीच में छोड़कर जा कर उन्होने लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का अपमान किया एवं नेता प्रतिपक्ष होने के नाते दिल्ली की जनता के प्रति अपनी जवाबदेही की भी अवेहलना की है — *दिल्ली भाजपा प्रवकता*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता श्री प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल राय एवं संजीव झा आदि मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की एक स्लीप आफ टंग को लेकर जो विवाद कर रहे हैं वह निंदनीय है और असल में नेता प्रतिपक्ष सुश्री आतिशी मार्लेना द्वारा सिख गुरू तेगबहादुर जी महाराज के कल किए अपमान पर पर्दा डालने का प्रयास है।
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता ने कहा है की दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष सुश्री आतिशी मार्लेना ने ना सिर्फ कल विधानसभा में सिख गुरू श्री तेगबहादुर जी का अपमान किया बल्कि आज विधानसभा का सत्र बीच में छोड़कर गोवा जा कर उन्होने लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का अपमान किया है एवं नेता प्रतिपक्ष होने के नाते दिल्ली की जनता के प्रति अपनी जवाबदेही की भी अवेहलना की है।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है विधानसभा में जब दिल्ली सरकार कल श्री गुरू श्री तेगबहादुर जी की शहादत पर चर्चा प्रस्ताव रखना चाहा तो सुश्री आतिशी मार्लेना ने ना सिर्फ इसको रोकने का प्रयास किया बल्कि इस पर चर्चा को रोक कर प्रदूषण पर चर्चा पर जोर दिया।
श्री कपूर ने कहा है की यह खेदपूर्ण है की कल दोपहर बाद जो सुश्री आतिशी मार्लेना सदन में प्रदूषण स्थिती पर बहस करने पर जोर दे रही थीं वह आज सदन बीच में छोड़ गोवा चली गईं हैं।
श्री कपूर ने कहा है की बेहतर होगा की सुश्री आतिशी मार्लेना सदन में अपने कुकृत्य के लिए सिख गुरू तेगबहादुर जी से माफी मांगे अन्यथा हम माननीय विधानसभाध्यक्ष से मिल कर सुश्री आतिशी मार्लेना पर कार्रवाई की मांग करेंगे।
**बीजेपी सिख समाज और गुरुओं से नफ़रत करती है, और आज भी इन्होंने गुरुओं का अपमान करते हुए एक घिनौनी हरकत की है।:KuldeepKumarAAP Atishi on X
बीजेपी ने गुरु तेग़ बहादुर जी के नाम को ग़लत तरीक़े से इस्तेमाल किया और गुरु साहब का अपमान किया। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमे गुरु साहब के बारे में दो झूठ कहे है:
झूठ No.1: यह वीडियो गुरु तेग़ बहादुर जी की शहीदी के 350 साल की चर्चा समाप्त होने के बाद का है, जब एलजी के अभिभाषण पर चर्चा शुरू थी।
झूठ No.2: वीडियो में मैंने बीजेपी के प्रदूषण की चर्चा से बचने और उनके विधान सभा में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हुए प्रोटेस्ट के बारे में कहा है “तो आप कराइये ना चर्चा, क्यों सुबह से भाग रहें हैं? कह रहें हैं, कुत्तों का सम्मान करो! कुत्तों का सम्मान करो! अध्यक्ष महोदय इस पर आप चर्चा कराइए।” लेकिन बीजेपी ने झूठा सब-टाइटल लगा कर गुरु तेग़ बहादुर जी का नाम उसमें डाला।
बीजेपी को सिखों से ऐसी क्या नफ़रत कि वो गुरु तेग़ बहादुर जी का नाम झूठे तरीक़े से घसीट रहे हैं?
मैं एक ऐसे परिवार से हूँ जहाँ पीढ़ियों से परिवार का सबसे बड़ा बेटा सिख धर्म अपनाता आया है। समाज की रक्षा करने के लिए अपनाता है। मैं अपनी जान दे सकती हूँ लेकिन गुरु साहब का अपमान नहीं कर सकती।
गुरु तेग़ बहादुर जी ने दूसरे धर्म के लोगों की रक्षा करने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी। और बीजेपी अपनी टुच्ची राजनीति के लिए उनके नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं? शर्म आनी चाहिए उन्हें ।



