*#Metronewz:29/03/2026: रविवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *ईरान का खतरनाक एक्शनः होर्मुज से गुजर रहा पाकिस्तान का तेल टैंकर उड़ाया, कहा-"न मानने वालों का होगा यही अंजाम।"* *ईरान का दुबई में US ठिकानों पर हमला, 500 अमेरिकी सैनिकों को बनाया निशाना।* *ट्रंप की चाल या पागलपन ! ईरान जंग पर पल-पल बदल रहे बयान, दुनिया हो गई परेशान।* *ईरान जंग के बीच भारत को बड़ी राहत: होर्मुज से LPG लेकर गुजरात पहुंचे दो जहाज
*#Metronewz:29/03/2026: रविवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *ईरान का खतरनाक एक्शनः होर्मुज से गुजर रहा पाकिस्तान का तेल टैंकर उड़ाया, कहा-"न मानने वालों का होगा यही अंजाम।"* *ईरान का दुबई में US ठिकानों पर हमला, 500 अमेरिकी सैनिकों को बनाया निशाना।* *ट्रंप की चाल या पागलपन ! ईरान जंग पर पल-पल बदल रहे बयान, दुनिया हो गई परेशान।* *ईरान जंग के बीच भारत को बड़ी राहत: होर्मुज से LPG लेकर गुजरात पहुंचे दो जहाज











*#Metronewz:29/03/2026: रविवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*ईरान का खतरनाक एक्शनः होर्मुज से गुजर रहा पाकिस्तान का तेल टैंकर उड़ाया, कहा-“न मानने वालों का होगा यही अंजाम।”*
*ईरान का दुबई में US ठिकानों पर हमला, 500 अमेरिकी सैनिकों को बनाया निशाना।*
*ट्रंप की चाल या पागलपन ! ईरान जंग पर पल-पल बदल रहे बयान, दुनिया हो गई परेशान।*
*ईरान जंग के बीच भारत को बड़ी राहत: होर्मुज से LPG लेकर गुजरात पहुंचे दो जहाज, भारतीय नौसेना रही अलर्ट।*
*पूर्व पाक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की मौत, सिर में लगी थी गंभीर चोट।*
*कनाडा में खालिस्तानी झंडे फहराने पर बैन: संसद में बिल C-9 पास, अब होगा कङा ऐक्शन ।*
*अबू धाबी में ईरान का मिसाइल हमला : मलबा गिरने से 5 भारतीय घायल, वायु रक्षा प्रणालियों ने बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक किया अवरोधित।*
*1* पश्चिम एशिया के युद्ध से हम सब मिलकर निपटेंगे, अफवाहों पर ध्यान ना दे,’मन की बात’ में बोले पीएम मोदी
*2* मोदी बोले-जंग के चलते दुनिया में पेट्रोल-डीजल का संकट, भारत चुनौती से निपट रहा, अफवाहों में न आएं; सरकार की जानकारी पर भरोसा करें
*3* मैं आज ‘मन की बात’ के माध्यम से सभी देशवासियों से फिर यह आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है। जो लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं, उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह देश के 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है, इसमें स्वार्थ भरी राजनीति का कोई स्थान नहीं है। ऐसे में जो भी लोग अफवाह फैला रहे हैं, वे देश का बहुत बड़ा नुकसान कर रहे हैं।
*4* पीएम मोदी ने कहा वर्तमान में हमारे पड़ोस में एक माह से भीषण युद्ध चल रहा है | हमारे लाखों परिवारों के सगे-संबंधी इन देशों में रहते हैं, खासतौर पर खाड़ी देशों में काम करते हैं। मैं खाड़ी देश का बहुत आभारी हूँ, वे ऐसे एक करोड़ से ज्यादा भारतीयों को वहाँ पर हर प्रकार की मदद दे रहे हैं।
*5* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल दौरे पर रहेंगे, जहां वे विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में पलक्कड़ में रैली और त्रिशूर में रोड शो करेंगे। इस दौरे को चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इसमें भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।
*6* LDF-UDF ने वर्षों तक किया सत्ता का व्यापार’: केरल मे PM मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- लोगों से किए खोखले दावे
*7* मोदी बोले- केरल स्वार्थी राजनीति के दो मुखौटों में फंसा, LDF-UDF दोनों भ्रष्टाचारी, इन्हें भाजपा से डर; सत्ता में आते ही काले कारनामे खुल जाएंगे
*8* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में घुसपैठ के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि भाजपा सरकार ने पिछले दस वर्षों में असम में घुसपैठ को रोका है, लेकिन यह काफी नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक अवैध अप्रवासी को उनके देश वापस भेजा जाना चाहिए
*9* अमित शाह ने चुनावी रैली में कहा, ”अगर भाजपा बोडोलैंड के युवाओं, आदिवासियों से बात कर सकती है, तो कांग्रेस क्यों नहीं कर पाई?” उन्होंने कहा, “भाजपा के कारण असम आतंकवाद से मुक्त है; कांग्रेस शासन के दौरान गोलीबारी और बम विस्फोट होते थे; पिछले 10 वर्षों में कई दौर की बातचीत के बाद 10,000 युवाओं ने हथियार डाले और शांति कायम हुई
*10* सत्ता में आए तो बुजुर्गों को हर महीने 1250 रुपए की सहायता, महिलाओं को व्यवसाय के लिए 50 हज़ार, कांग्रेस ने असम के लोगों से किए पांच वादे
*11* लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुजरात में दलित और आदिवासी समुदायों के खिलाफ बढ़ते अत्याचार को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में नफरत, भेदभाव और हिंसा का माहौल लगातार गहराता जा रहा है।
*12* राहुल गांधी ने हाल ही में गुजरात से आए दलित और आदिवासी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई पीड़ितों की आपबीती सुनी। उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में लोगों को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उनके शरीर में कई फ्रैक्चर हो गए, वहीं एक अन्य मामले में व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया।
*13* कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- केरल में शून्य सीट वाली पार्टी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं
*14* खात्मे के कगार पर नक्सलवाद: दस साल में 10,000 से ज्यादा माओवादियों का आत्मसमर्पण, अर्बन नक्सल पर भी नकेल
*15* अयोध्या में एकादशी के पावन अवसर पर होने वाली पंचकोसी परिक्रमा में रविवार को लाखों श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। सुबह से ही लंबी कतारें परिक्रमा मार्ग पर देखने को मिलीं। आसपास के जिलों के साथ-साथ बड़ी संख्या में बिहार से भी श्रद्धालु पहुंचकर परिक्रमा में शामिल हुए।
*16* हिमाचल समेत 7 राज्यों में ओले गिर सकते हैं, राजस्थान में 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट; जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, सड़क बंद
*17* महाराष्ट्र में मौसम ने मारी पलटी; भीषण गर्मी के बीच 6 दिनों तक भारी आंधी-बारिश! किसानों-मछुआरों के लिए आई गाइडलाइन
*18* संकट के बीच भारत ने श्रीलंका को दिया 38000 मीट्रिक टन पेट्रोल-डीजल, विपक्ष ने भी कहा- धन्यवाद
*19* अमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ 80 लाख लोगों का मार्च, 3,300 जगह प्रदर्शन, ईरान वॉर और महंगाई को लेकर पद से हटाने की मांग
*20* ईरान जंग पर पाकिस्तान की 3 देशों के साथ मीटिंग, सऊदी-तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्री इस्लामाबाद पहुंचे, अमेरिका ने 3500 सैनिक मिडिल ईस्ट भेजे
*21* दुकानें और हाईवे बंद, शादियों पर भी रोक… पाकिस्तान ने लगा दिया स्मार्ट लॉकडाउन, तेल संकट के बीच शहबाज सरकार का फैसला
*22* एक तरफ बातचीत तो दूसरे ओर जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान ने खूब लताड़ा।
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*अमित शाह का गुवाहाटी में रोड शो:बंगाल में बोले- ममता चुनाव में विक्टिम कार्ड खेलती हैं, DMK ने कैंडिडेट्स लिस्ट जारी की।*
*‘देश पहले, राजनीति बाद में’—शशि थरूर का बड़ा बयान, प्रधानमंत्री की बैठक का किया समर्थन।*
*अडाणी डिफेंस ने आर्मी को सौंपी 2,000 मशीन गन:दुश्मनों को 1KM दूर से मार गिराने की क्षमता; एक मिनट में 700 राउंड फायरिंग।*
*ईरान के जल भंडार पर अमेरिकी-इजरायली विमानों ने की एयरस्ट्राइक, हजारों लोगों की जलापूर्ति बाधित होने की आशंका।*
*बालेन शाह के पीएम बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ़्तार।*
*10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ लेंगे नीतीश कुमार! शिवेश राम ने कर दी तस्वीर साफ?*
*’प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और के.सुरेश के पीए पर गंभीर आरोप, मामला दर्ज।*7 करोड़ की रिश्वत लेकर भी नहीं दी टिकट।*
*’हर दो मिनट में एक फ्लाइट, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM’, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी।*
*इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची 161 यात्रियों की जान।*
*ट्रंप का सनसनीखेज दावा: “ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की मौत”, अमेरिकी हमलों में रक्षा ढांचा भी तबाह।*
*बंगलादेश में संविधान संशोधन की तैयारी, जुलाई विद्रोह की विरासत को मिलेगा स्थान: गृह मंत्री*
*सुनवाई शुरू हुए बिना आरोपी को जेल में रखना सज़ा के समान: सुप्रीम कोर्ट*
*राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, 30 मार्च तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर।*
*RCB vs SRH Highlights: विराट-पडिक्कल की तूफानी पारी, बेंगलुरु ने जीत के साथ किया IPL 2026 का आगाज।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से बात की, होर्मुज स्ट्रेट और व्यापार पर चर्चा की; ईरान जंग पर बात करने पाकिस्तान जाएंगे 3 देश।*
*2_ मन की बात का 132 वीं कड़ी आज, मिडिल-ईस्ट संघर्ष पर बोल सकते हैं; पिछली बार ग्लोबल AI इम्पेक्ट समिट का जिक्र किया था।*
*3_ गुवाहाटी में अमित शाह का मेगा रोड शो, बोले- असम में फिर खिलेगा कमल, 90 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।*
*4_ अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा नापाक पाकिस्तान: अब भी आतंकियों का गढ़, भारत निशाने पर; लश्कर और जैश सक्रिय।*
*5_ डब्ल्यूटीओ की बैठक में भारत ने चीन समर्थित आईडीएफ समझौते पर कड़ा विरोध जताया। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इससे संगठन के मूल सिद्धांत कमजोर होंगे। भारत ने साफ किया कि वह ऐसे प्रस्ताव को नहीं मानेगा जो सभी देशों के हितों और समानता के सिद्धांत को प्रभावित करे।*
*6_ रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, बेटे गौतम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी; आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार।*
*7_ महिलाओं को 24 हजार करोड़ दे रहे 4 चुनावी राज्य, तमिलनाडु में समर पैकेज, असम में बिहू बोनस; सबसे बड़ा दांव बंगाल में ममता ने लगाया।*
*8_ ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर हमले से बिगड़ रहे हालात, पैदा हो रहा खतरा; रूस की चेतावनी।*
*9_ युद्ध विराम की कोशिशें तेज, आज पाकिस्तान पहुंचेंगे सऊदी अरब, मिस्र और तुर्किए के विदेश मंत्री।*
*10_ पश्चिम एशिया संकट: ईरान युद्ध में कूदे हूती लड़ाके, इस्राइल पर दागी मिसाइलें; जंग और भड़कने का खतरा बढ़ा।*
*11_ पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 30वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है।*
*12_ इसी उग्र हालात के बीच अब अमेरिका ने अपनी सैन्य रणनीति को और आक्रामक बना दिया है। इसके तहत अमेरिका ने अपना विशाल युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली तैनात कर दिया है, जो करीब 3,500 मरीन के साथ अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) क्षेत्र में पहुंच चुका है।*
*13_ अमेरिका में ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन; ट्रंप की नीति, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग।*
*14_ बैकफुट पर ट्रंप? जेडी वेंस ने दिए युद्ध खत्म होने के संकेत, बोले- जल्द ईरान से बाहर निकलेगा अमेरिका।*
*15_ पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर बाजवा की मौत, बाथरूम में फिसलने से सिर में गंभीर चोट आई थी, 1 महीने से हॉस्पिटल में थे।*
*16_ IPL में दूसरा मैच आज MI vs KKR, मुंबई को 5 साल से खिताब का इंतजार, कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार।*
*17_ डिफेंडिंग IPL चैंपियन RCB की जीत से शुरुआत, हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली-पडिक्कल की फिफ्टी; डफी-शेफर्ड को 3-3 विकेट।*
*18_ सोना इस हफ्ते ₹4,276 सस्ता, ₹1.43 लाख पर आया, चांदी ₹10,717 गिरकर ₹2.21 लाख पर पहुंची, डॉलर की डिमांड बढ़ने से गिरे दाम।*
*19_ देशभर में इस समय मौसम का मिला-जुला और अस्थिर रूप देखने को मिल रहा है। एक ओर पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है, वहीं बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का खतरा मंडरा bhiरहा है। दूसरी ओर दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश के कुरनूल में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।*
****भारत पर ईरान जंग का बुरा असर नहीं पड़ने देंगे, राजनाथ ने बताया फुलप्रूफ प्लान।*
**होर्मुज में परमिट नहीं चाहिए!”- भारत का सख्त संदेश, 7 युद्धपोत तैनात
मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव के बीच
भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर साफ और कड़ा रुख दिखाया है।
नई दिल्ली ने स्पष्ट किया —
-होर्मुज जलडमरूमध्य एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है
– भारतीय जहाजों को किसी भी तरह की परमिट, जानकारी या शुल्क देने की जरूरत नहीं
यह नियम
– UNCLOS (संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून) के तहत आता है।
स्थिति को देखते हुए
– भारतीय नौसेना ने “ऊर्जा सुरक्षा मिशन” शुरू किया है।
** इसके तहत —
_ 7 अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत तैनात किए गए हैं
_ जिनमें आधुनिक विध्वंसक जहाज भी शामिल हैं
ये तैनाती
_ ओमान की खाड़ी और अरब सागर में की गई है
मिशन साफ है —
_ भारतीय तेल और LNG जहाजों को सुरक्षित रास्ता देना
_ और किसी भी खतरे का जवाब देना
कोई दिखावा नहीं…
_ सीधा संदेश —
भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा।
एक कदम…
_ और दुनिया को संकेत —
रणनीतिक स्वायत्तता सिर्फ शब्द नहीं, कार्रवाई भी है।
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1* पीएम मोदी ने देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, नोएडा में बोले- युद्ध के संकट से देश को एकजुट होकर लड़ना है
*2* लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, युवाओं को पता है कि यह जो काम हो रहा है, यह नौजवानों के भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम है। आज हम विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।
*3* पीएम मोदी ने कहा, आज पूरा विश्व चिंतित है, पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है। युद्ध की वजह से कई देशों में खाने-पीने का सामान, पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद जैसी कई जरूरी चीजों का चारों तरफ संकट पैदा हो गया है। हर देश इस संकट का सामना करने की कोशिश कर रहा है, और हमारा भारत भी पूरी शक्ति से इसका मुकाबला कर रहा है। देशवासियों की ताकत के भरोसे कर रहा है।
*4* अफवाहों के बीच एचपीसीएल का बड़ा बयान: देश में ईंधन की कोई कमी नहीं, कहा- आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें
*5* शाह ने ममता सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया, बोले- इसमें TMC के काले कारनामे, बंगाल का यह चुनाव देश की सुरक्षा के लिए अहम
*6* अमित शाह ने बंगाल में घुसपैठ के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश की सुरक्षा बंगाल के चुनावी नतीजों से अटूट रूप से जुड़ी हुई है। आज देश में घुसपैठियों के प्रवेश का केवल एक ही मुख्य रास्ता बचा है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता हो रहा है। अगर बंगाल को घुसपैठ से मुक्त करना है, तो यहां सत्ता परिवर्तन अनिवार्य है
*7* रूस ने 4 महीने के लिए पेट्रोल निर्यात रोका, 1 अप्रैल से लागू; भारत पर कम, चीन-तुर्किये और ब्राजील पर ज्यादा असर
*8* विशाखापट्टनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग; सभी 160 यात्री सुरक्षित
*9* विधानसभा में अमरावती को स्थायी राजधानी बनाने का प्रस्ताव, CM नायडू ने केंद्र से की कानूनी मान्यता की मांग
*10* बंगाल से भाजपा का अंत तय’, ममता बनर्जी का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- पूरे देश की सत्ता गंवानी पड़ेगी
*11* असम में कांग्रेस छोड़ना चाहते हैं 99% हिंदू, हम ‘मियां’ समुदाय की कमर तोड़ देंगे: CM हिमंत
*12* ‘आपके साथ काम करने को उत्सुक हूं’, नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी को बालेन शाह का संदेश
*13* नेपाल- बालेन के प्रधानमंत्री बनते ही पूर्व पीएम ओली गिरफ्तार, Gen-Z प्रोटेस्ट के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप; इसमें 77 मौतें हुई थीं
*14* ईरान जंग में हूती विद्रोही भी शामिल, इजराइल पर 2000 किमी से बैलिस्टिक मिसाइल दागी; कहा- मकसद पूरा होने तक हमला जारी रहेगा
***#YOU_TOO_CAN_TOP*




