Delhi NCRE-Paperhttps://metropressclub.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKarnatkaUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

*#Metronewz:भक्ति उदय: प्रभात भक्ति संगत” (सनातन नव वर्ष) एवं नवरात्रि महोत्सव हेतु व्यवस्थाओं की घोषणा *#YOU_TOO_CAN_TOP*जय माता दी* माँ झंडेवाला देवी मंदिर की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में सभी पत्रकार मित्रों और मीडिया प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत है। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन ने दो महत्वपूर्ण विषयों—सनातन नव वर्ष के अवसर पर आयोजित “भक्ति उदय: प्रभात भक्ति संगत” तथा आगामी नवरात्रि महोत्सव के लिए की गई व्यापक व्यवस्थाओं—की जानकारी साझा की।

 

Screenshotw

Screenshot

 O  1905

*#Metronewz:भक्ति उदय: प्रभात भक्ति संगत” (सनातन नव वर्ष) एवं नवरात्रि महोत्सव हेतु व्यवस्थाओं की घोषणा *#YOU_TOO_CAN_TOP*जय माता दी*

माँ झंडेवाला देवी मंदिर की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में सभी पत्रकार मित्रों और मीडिया प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत है। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन ने दो महत्वपूर्ण विषयों—सनातन नव वर्ष के अवसर पर आयोजित “भक्ति उदय: प्रभात भक्ति संगत” तथा आगामी नवरात्रि महोत्सव के लिए की गई व्यापक व्यवस्थाओं—की जानकारी साझा की।

भारतीय परंपरा के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से सनातन नव वर्ष का प्रारंभ होता है, जो प्रकृति के नव आरंभ, ऋतु परिवर्तन और सृष्टि के पुनर्जागरण का प्रतीक है। इसी भावना को जन-जन तक पहुँचाने और विशेषकर युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपरा से जोड़ने के उद्देश्य से झंडेवाला देवी मंदिर द्वारा “भक्ति उदय: प्रभात भक्ति संगत” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पहली बार प्रातःकाल आयोजित होगा, जिसका शुभारंभ सूर्य की प्रथम किरण को अर्घ्य अर्पित कर किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 6:30 बजे से 11:00 बजे तक भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। कार्यक्रम में भजन क्लबिंग के माध्यम से भक्ति संगीत, शास्त्रीय सुरों और युवा ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा, जो पूर्णतः आध्यात्मिक मर्यादा और अनुशासन के साथ आयोजित होगा।

आगामी नवरात्रि महोत्सव को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन प्रणाली लागू की गई है, जिसमें बहुस्तरीय बैरिकेडिंग, प्रवेश-दर्शन-निकास के अलग मार्ग, मल्टीपल दर्शन कॉरिडोर और QR कोड आधारित ऑनलाइन दर्शन बुकिंग की सुविधा शामिल है।

सुरक्षा की दृष्टि से पूरे परिसर में CCTV निगरानी, दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय, प्रशिक्षित सुरक्षा दलों की तैनाती और आपातकालीन निकास मार्गों की व्यवस्था की गई है। साथ ही परिसर में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, चिकित्सक, स्वयंसेवक और 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी।

मंदिर की विशेष पहचान समान और स्वच्छ प्रसाद वितरण है। श्रद्धालुओं को पंचामृत, पंजीरी, मखाना और मूंगफली का प्रसाद विशेष पैकिंग में वितरित किया जाता है तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष सफाई दल 24 घंटे सक्रिय रहते हैं। श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल की भी व्यवस्था की गई है।

नवरात्रि के दौरान 3,000 से अधिक सेवादार, जिनमें बड़ी संख्या में महिला सेवादार भी शामिल हैं, विभिन्न शिफ्टों में 24 घंटे सेवा देंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के आसपास 6 पार्किंग स्थल, मेट्रो से आने वालों के लिए निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा, तथा परिसर में स्पष्ट दिशा-सूचक संकेतक और सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय-बिस्कुट एवं शरबत, महिला श्रद्धालुओं हेतु मेहंदी सेवा, पौधों के स्टॉल तथा डेयरी उत्पादों की व्यवस्था भी की गई है।

नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन लगभग लाखों श्रद्धालु माँ झंडेवाली के दर्शन के लिए आते हैं, और मंदिर प्रबंधन का प्रयास रहता है कि प्रत्येक श्रद्धालु को सुव्यवस्थित दर्शन, प्रसाद और एक सुखद आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हो।

मंदिर प्रबंधन का मानना है—
“झंडेवाला देवी मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन और सामूहिक समर्पण का एक जीवंत उदाहरण है।”

इसी भावना के साथ इस वर्ष सनातन नव वर्ष के अवसर पर आयोजित “भक्ति उदय: प्रभात भक्ति संगत” के लिए सभी श्रद्धालुओं और युवाओं को आमंत्रित किया जाता है।

जय माता दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!