*#Metronewz:28/04/2026:मंगलवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *बंगाल में चुनाव प्रचार का अंतिम दिन: भाजपा ने झोंकी ताकत, अमित शाह-CM योगी के रोड शो; कई TMC नेता भी मैदान में*
*#Metronewz:28/04/2026:मंगलवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *बंगाल में चुनाव प्रचार का अंतिम दिन: भाजपा ने झोंकी ताकत, अमित शाह-CM योगी के रोड शो; कई TMC नेता भी मैदान में*




*#Metronewz:28/04/2026:मंगलवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*बंगाल में चुनाव प्रचार का अंतिम दिन: भाजपा ने झोंकी ताकत, अमित शाह-CM योगी के रोड शो; कई TMC नेता भी मैदान में*
*चिलचिलाती गर्मी पर राहत की फुहार: 28 अप्रैल से एक मई तक दिल्ली-यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश के आसार*
*हथियारों की दौड़ तेज: भारत का रक्षा बजट 92 अरब डॉलर पार, वर्ल्ड रैकिंग में 5वें नंबर पर पंहुचा देश*
*Peace Talks: ईरान होर्मुज खोलने को तैयार, अमेरिका के सामने रखी कुछ शर्तें; ट्रंप ने सुरक्षा टीम के साथ की बैठक*
*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला पहुंचीं, गवर्नर-CM ने किया स्वागत: अगले 5 दिन यहीं रुकेंगी, अटल टनल रोहतांग और एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर भी जाएंगी*
*AAP के 7 सांसदों को BJP में विलय की मंजूरी: राज्यसभा में भाजपा सांसद 106 से बढ़कर 113 हुए, केजरीवाल की पार्टी 3 पर सिमटी*
*केजरीवाल बोले- जस्टिस स्वर्णकांता से न्याय की उम्मीद खत्म: उनके बेटे को केंद्र से सबसे ज्यादा केस मिले, शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट नहीं जाऊंगा*
*ओडिशा में बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स: कंधे पर लेकर 3km पैदल चला; बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ*
*मध्य प्रदेश में ब्यूटी पार्लर वाली कर रही थी एक और बच्ची को बेचने की तैयारी, पुलिस ने किया रेस्क्यू*
*पारा 40 डिग्री पार: दिल्ली-UP से महाराष्ट्र तक बरस रही आग, ओडिशा में भी तापमान बढ़ा; सतर्क रहने की सलाह जारी, मौसम विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि हालात और बिगड़ सकते हैं, ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है*
*बंगाल में चुनाव प्रचार थमा, PM मोदी-ममता ने झोंकी पूरी ताकत*
*बंगाल चुनाव में काले धन पर बड़ी चोट, अब तक 510 करोड़ से अधिक जब्त*
*अब आम नागरिक भी बन सकेंगे ISRO के एस्ट्रानॉट्स: गगनयान मिशन के दूसरे बैच में शामिल हो सकेंगे, 4 साल की होगी ट्रेनिंग*
*सूरत की SBI ब्रांच में 50 लाख रुपए की लूट: लुटेरों ने बंदूक दिखाकर स्टाफ को बंधक बनाया, स्पोर्ट्स बाइक से भाग निकले*
*मुंबई में तरबूज खाने से पति-पत्नी, दो बेटियों की मौत: फूड पॉइजनिंग की आशंका; घर पर मेहमानों के साथ बिरयानी खाई, फिर फल खाए थे*
*15 साल साथ रहे, बच्चा भी है, यौन उत्पीड़न कैसे: सुप्रीम कोर्ट ने लिव इन रिलेशन पर कहा- इसमें जोखिम, कोई कभी भी अलग हो सकता है*
*महाराष्ट्र में बाबा बागेश्वर के बयान पर संग्राम, छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी से भड़का विपक्ष, माफी की मांग*
*अमेरिका पहुंचे किंग चार्ल्स: इंग्लैंड-US संबंधों को करेंगे मजबूत, ट्रांस-अटलांटिक तनाव के बीच अहम दौरा*
*सड़क हादसे में चार बारातियों की मौत: हमीरपुर में नेशनल हाईवे पर वैन और ट्रक में भिड़ंत, तीन की हालत गंभीर*
*इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने का मामला: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे को एक महीने की जेल, अदालत ने सुनाई सजा*
*रिम्स में ब्रांडेड दवा लिखने वाले डॉक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई, ओपीडी पर्चियों की निगरानी शुरू*
*बंगाल में पहली बार बनेगी BJP की सरकार’, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा दावा*
*हिन्द प्रशांत में शांति, सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने में भारत महत्वपूर्ण भागीदार : अमेरिका*
*RCB ने दिल्ली को बुरी तरह रौंदा, 13.3 ओवर पहले 9 विकेट से जीता मैच; कोहली ने बनाए 9 हजार रन*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1* अब भाजपा सरकार की शपथ में ही लौटूंगा बंगाल, आखिरी चुनावी रैली में बोले PM मोदी
*2* पढ़ाई, लिखाई और दवाई हमारी प्राथमिकता’, PM ने बैरकपुर से बंगाल को दी पांच गारंटी
*3* बंगाल में चुनाव प्रचार का अंतिम दिन: भाजपा ने झोंकी ताकत, अमित शाह-CM योगी के रोड शो; कई TMC नेता भी मैदान में
*4* गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव संपन्न होने के बाद भी राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती कम से कम सात दिनों तक जारी रहेगी, चाहे भाजपा सत्ता में आए या नहीं। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोग बिना किसी डर और दबाव के मतदान करें
*5* TMC सांसद मिताली की कार पर ईंट-पत्थर, लाठियों से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; TMC बोली- शाह की धमकी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का हमला
*6* ममता बनर्जी ने किया जीत का दावा; बोलीं- मां माटी मानुष की लहर, अब सिर्फ वक्त का इंतजार
*7* AAP के 7 सांसदों के भाजपा में विलय को मंजूरी, राज्यसभा चेयरमैन ने दी अनुमति; NDA का आंकड़ा 148 पहुंचा
*8* भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन हुआ, अब सभी एक्सपोर्ट पर ड्यूटी जीरो हुई, 5000 भारतीयों को वर्किंग वीजा मिलेगा
*9* केजरीवाल बोले- जस्टिस स्वर्णकांता से न्याय की उम्मीद खत्म, उनके बेटे को केंद्र से सबसे ज्यादा केस मिले, शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट नहीं जाऊंगा
*10* ईरानी सांसद बोले- पाकिस्तान मध्यस्थ बनने के लायक नहीं, वह अमेरिका के पक्ष में झुका है, ट्रम्प और अमेरिका के खिलाफ कुछ नहीं कहता
*11* महाराष्ट्र के अकोला में पारा 46.9°C, देश में सबसे गर्म, बिहार में गर्मी से 2 और आंधी-बिजली से 5 मौतें; देश के 7 शहरों में तापमान 46°C पार
*12* देशभर में भीषण गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है और सूर्यदेव आग उगलते नजर आ रहे हैं। कई राज्यों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं और जनजीवन पर सीधा प्रहार कर रहे हैं। डॉक्टरों ने चेताया है कि इस तपिश में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा तेजी से बढ़ रहा है
*13* पंजाब से हार के बाद दिल्ली की नजर वापसी पर, आज बेंगलुरु से सामना; प्लेऑफ में बने रहने के लिए DC को जीत जरूरी
*14* सेंसेक्स में 600 अंक की तेजी, 77,350 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 200 अंक चढ़ा; IT और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
***दिल्ली भाजपा अरविंद केजरीवाल द्वारा फिर माननीय न्यायधीश को पत्र लिखने की निंदा करती है, अब यह साफ है की अरविंद केजरीवाल को न्यायपालिका के प्रति कोई सम्मान विश्वास नही है — *वीरेन्द्र सचदेवा*
यह कहना अतिशयोक्ति नही होगा की अरविंद केजरीवाल लगातार शराब घोटाले मामले पर राजनीतिक नौटंकी कर रहे हैं और दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायिक अपील हारने के बाद अब आराजकता की हर सीमा पार करके माननीय न्यायधीश पर निजी आक्षेप लगा रहे हैं — *वीरेन्द्र सचदेवा*
केजरीवाल अब कह रहे हैं मैं गांधी जी के सत्याग्रह की राह पर चलूंगा तो वह बतायें की क्या शराब घोटाला, शीशमहल घोटाला या अन्य भ्रष्टाचार महात्मा गांधी की दिखाई किसी राह पर चलकर किये थे — *दिल्ली भाजपा अध्यक्ष*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्य मंत्री एवं दिल्ली सरकार में 2022 में हुए शराब घोटाले के अभियुक्त अरविंद केजरीवाल के द्वारा आज फिर दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायधीश श्रीमती स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र लिखकर उन पर अविश्वास प्रकट करने की कड़ी निंदा की है। अब यह साफ है की अरविंद केजरीवाल को न्यायपालिका के प्रति कोई सम्मान विश्वास नही है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की यह अत्यंत दुखद है कि अरविंद केजरीवाल जिस संविधान की शपथ लेकर तीन बार दिल्ली के मुख्य मंत्री बने थे आज सिर्फ भ्रष्टाचार की सजा मिलने के भय से उसी संविधान की गरिमा को तार तार कर रहे हैं।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की संविधान एवं कानूनी प्रक्रिया अनुसार अरविंद केजरीवाल ने सर्वोच्च न्यायालय सहित सभी स्तर पर सम्भव कानूनी राहत पाने के लिए प्रयास किया पर असफल रहने के बाद अब आज फिर माननीय न्यायधीश को पत्र लिखकर आराजकता की हर सीमा पार की है।
केजरीवाल अब कह रहे हैं मैं गांधी जी के सत्याग्रह की राह पर चलूंगा तो वह बतायें कि क्या शराब घोटाला, शीशमहल घोटाला या अन्य भ्रष्टाचार महात्मा गांधी की दिखाई किसी राह पर चलकर किये थे ?
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि यह कहना अतिशयोक्ति नही होगा की अरविंद केजरीवाल लगातार शराब घोटाले मामले पर राजनीतिक नौटंकी कर रहे हैं और दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायिक अपील हारने के बाद अब आराजकता की हर सीमा पार करके माननीय न्यायधीश पर निजी आक्षेप लगा रहे हैं।
दिल्ली एवं देश की जनता अरविंद केजरीवाल की आराजक नौटंकी को बखूबी समझ रही है, बेहतर होगा वह यह नौटंकी छोड़कर संविधानिक न्यायिक प्रक्रिया का पालन करें।
***सौरभ भारद्वाज का सांसद राघव चड्ढा के प्रति जनाक्रोश बताना हास्यास्पद, जनाक्रोश 2025 में दिल्ली वालों ने “आप” सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध दिखाया और खुद अरविंद केजरीवाल एवं सौरभ भारद्वाज को हराया था — *दिल्ली भाजपा प्रवक्ता*
आज पंजाब में जनाक्रोश है “आप” की सरकार के भ्रष्टाचार एवं चुनाव चंदा उगाही के साथ ही राज्य में बढ़ते नशे एवं व्यापारियों को धमकी कारोबार के प्रति और 2027 में पंजाब से भी “आप” की विदाई निश्चित है — *दिल्ली भाजपा प्रवकता*
देश का भविष्य हैं देश के मिडल क्लास युवा एवं आज के युवा “गिग वर्कर्स”, सौरभ भारद्वाज बतायें की ऐसे में उन्हे सांसद श्री राघव चड्ढा के इन मिडिल क्लास युवाओं की हक की बात करना क्यों बुरा लगता है — *दिल्ली भाजपा प्रवक्ता*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता श्री प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज का सांसद श्री राघव चड्ढा के प्रति जनाक्रोश की बात करना हास्यास्पद है।
जनाक्रोश दिल्ली वालों ने “आप” सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध दिखाया और खुद अरविंद केजरीवाल एवं सौरभ भारद्वाज को हराया था।
आज पंजाब में जनाक्रोश है “आप” की सरकार के भ्रष्टाचार एवं चुनाव चंदा उगाही के साथ ही राज्य में बढ़ते नशे एवं व्यापारियों को धमकी कारोबार के प्रति और 2027 में पंजाब से भी “आप” की विदाई निश्चित है।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की कोई भी व्यक्ति जो किसी पार्टी से सांसद के पद तक पहुंचता है वो बहुत तप तपस्या करके पहुंचता है और सारे देश ने देखा की 2011 से 2024 तक श्री राघव चड्ढा ने एक चार्टर्ड आकउंटेंट होते हुए भी अपना प्रोफेशनल कैरियर छोड़कर आम आदमी पार्टी के निर्माण फैलाव में अरविंद केजरीवाल का साथ दिया पर पहले तत्कालीन दिल्ली सरकार के शराब घोटाले एवं फिर पंजाब सरकार में भ्रष्टाचार के चलते वह 2024 से पार्टी को चेता रहे थे पर अरविंद केजरीवाल ने उनकी हर बात को नजरअंदाज करा और उन्हे राज्यसभा में उपनेता पद से हटा कर अपमानित किया, जिसके बाद “आप” के 7 सांसदों ने पार्टी छोड़कर राष्ट्र हित में भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है देश का भविष्य हैं देश के मिडल क्लास युवा एवं आज के युवा “गिग वर्कर्स”, सौरभ भारद्वाज बतायें की ऐसे में उन्हे सांसद श्री राघव चड्ढा के इन मिडिल क्लास युवाओं की हक की बात करना क्यों बुरा लगता है।
**J&K HC quashes PSA detention of AAP MLA Mehraj Malik
The High Court of Jammu and Kashmir and Ladakh on Monday quashed the preventive detention of Aam Aadmi Party legislator Mehraj Malik under the Public Safety Act (PSA), holding that the order was legally unsustainable and based on “non-application of mind”.
****Brave Decision:Saurabh Bhardwaj,AAP
Always an unconventional leader Arvind Kejriwal decides not to plead his excise case himself or through an advocate before Justice Swarna Kanta Sharma.
Like Gandhi Ji, he will practice Satyagraha before this Hon’ble High Court.
Two accepted facts about Justice Swarna Kanta Sharma are :
1. She has been attending events of “Adhivakta Parishad” which is an Advocates wing of RSS
2. Her son & daughter are in Central Govt’s panel of advocates and are regularly assigned cases by SG Tushar Mehta.
This is indeed a very brave decision by any politician and will go a long way in strengthening the Judicial system and our democracy.
***जस्टिस स्वर्णकान्ता शर्मा जी से न्याय मिलने की मेरी उम्मीद टूट चुकी है:अरविंद केजरीवाल
अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनते हुए, गांधी जी के सिद्धांतो को मानते हुए और सत्याग्रह की भावना के साथ, मैंने फ़ैसला किया है कि मैं इस केस में उनके सामने पेश नहीं हूंगा और कोई दलील भी नहीं रखूँगा।


