Delhi NCRDelhi NCRE-Paperhttps://metropressclub.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKarnatkaUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

*#Metronewz:मंगलवार:28/10/2025 की बड़ी खबरें: *पूर्वोत्तर भारत को दिखाया बांग्लादेश का हिस्सा! मुहम्मद यूनुस ने पाकिस्तानी जनरल को दिया ‘विवादित नक्शे’ वाला गिफ्ट।* *चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान: 12 राज्यों में शुरू होगा SIR का दूसरा चरण।* *US यात्रा पर सख्ती : अब अमेरिका आने-जाने वाले हर गैर-नागरिक की खींची जाएगी फोटो, नया बायोमेट्रिक सिस्टम लागू।* *दिल्ली एसिड अटैक केस निकला झूठा, पिता ने रची थी साजिश, चौंकाने वाले खुलासे से पुलिस भी हैरान।*

*#Metronewz:मंगलवार:28/10/2025 की बड़ी खबरें:

*पूर्वोत्तर भारत को दिखाया बांग्लादेश का हिस्सा! मुहम्मद यूनुस ने पाकिस्तानी जनरल को दिया ‘विवादित नक्शे’ वाला गिफ्ट।*

*चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान: 12 राज्यों में शुरू होगा SIR का दूसरा चरण।*

*US यात्रा पर सख्ती : अब अमेरिका आने-जाने वाले हर गैर-नागरिक की खींची जाएगी फोटो, नया बायोमेट्रिक सिस्टम लागू।*

*दिल्ली एसिड अटैक केस निकला झूठा, पिता ने रची थी साजिश, चौंकाने वाले खुलासे से पुलिस भी हैरान।*

*आज आंध्र के काकीनाडा से गुजरेगा मोंथा, सरकार सतर्क; ओडिशा-बंगाल, तमिलनाडु में भी किए गए एहतियाती उपाय।*

*FDI: सरकारी बैंकों में 49 % विदेशी निवेश की मंजूरी दे सकती है सरकार; RBI से चर्चा कर रहा वित्त मंत्रालय।*

*छठ महापर्व की छटा में रंगे घाट, सीएम नीतीश और CM योगी आदित्यनाथ ने दिया भगवान सूर्य को अर्घ्य।*

*महाराष्ट्र ATS ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को आतंकी कनेक्शन के शक में किया गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद कर।*

*पंजाब पूर्व DIG भुल्लर केस में नया खुलासा: इंस्पेक्टर को बना रखा था लुधियाना फार्म हाउस का केयरटेकर, चंडीगढ़ रेड के बाद सामान समेट भागा।*

*राहुल-तेजस्वी 29 अक्टूबर को जॉइंट रैली करेंगे: आज़ प्रियंका की सभा, महागठबंधन का मेनिफेस्टो भी जारी होगा।*

*पुष्कर मेले में आया 15 करोड़ का घोड़ा: 5 साल का बादल 285 बच्चों का बाप; 800KG का भैंसा और 16 इंच की गाय भी पहुंची।*

*असम सीएम बोले- ‘लव जिहाद’ विरोधी क़ानून में पुरुष आरोपी के माता-पिता भी गिरफ़्तार होंगे।*

*अमेरिका में भारतीयों की औसत आय सबसे ज़्यादा; सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा।*

*पाकिस्तान की नई “उड़ती हरकत” नाकाम ; ड्रग्स का लिया सहारा, बीएसएफ ने किया फेल।*

*सीएम ने राजस्थान कारखाना (संशोधन) नियम 2025 का किया अनुमोदन, 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे दुकान और वाणिज्य संस्थानों में नहीं कर सकेंगे काम।*

*अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा; सप्त मंडप, छह देवालय और ध्वजदंड भी तैयार हो*

*बिहार में लड़ाई एनडीए और जन सुराज के बीच, महागठबंधन तीसरे स्थान पर: प्रशांत किशोर का दावा।*

*सीएम योगी ने बदला एक और जगह का नाम, अब ‘कबीरधाम’ के नाम से जाना जाएगा मुस्तफाबाद।*

*श्रेयस अय्यर ICU में भर्ती, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कैच लेते समय हुए थे चोटिल।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ विकसित भारत के लिए क्विज में लें हिस्सा’, पीएम बोले- युवाओं के लिए नेतृत्व क्षमता दिखाने का एक अवसर।*

*2_ प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर प्रतियोगिता का लिंक साझा करते हुए लिखा। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2.0 हमारे युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का सुनहरा अवसर है। हमारे युवाओं के विचार और दृष्टिकोण विकसित भारत के निर्माण की दिशा दिखा सकते हैं। इस संवाद में भाग लेने का पहला कदम है इस विशेष क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेना।*

*3_ देश को हर वक्त युद्ध के लिए तैयार रहना होगा’,राजनाथ सिंह बोले- हालात कभी भी बदल सकते हैं।*

*4_ रक्षा मंत्री ने कहा कि मौजूदा वैश्विक अस्थिरता के दौर में ‘आत्मनिर्भरता’ और ‘स्वदेशीकरण’ ही सुरक्षा की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि विश्व व्यवस्था कमजोर हो रही है और कई क्षेत्रों में संघर्ष बढ़ रहा है, ऐसे में भारत को अपनी सुरक्षा रणनीति नए सिरे से परिभाषित करनी होगी।*

*5_ राजस्थान, एमपी, यूपी समेत 12 राज्यों में आज से SIR, 7 फरवरी तक पूरा होगा; अगले साल चुनाव वाले बंगाल में SIR, लेकिन असम में नहीं।*

*6_ चुनाव आयोग की साख पर कांग्रेस का वार, कहा- न मतदाता संतुष्ट, न विपक्ष; SIR सिर्फ वोट कटाने की कवायद।*

*7_ राहुल-तेजस्वी एक साथ भरेंगे हुंकार, महागठबंधन का घोषणा पत्र कल; प्रियंका गांधी की मौजूदगी टली।*

*8_ सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- स्टूडेंट सुसाइड कंट्रोल पर क्या किया, केंद्र सरकार से 8 हफ्तों में जवाब मांगा; नियम बनाने को भी कहा।*

*9_ इंडियन एयरफोर्स को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, फाइटर जेट्स में हवा में ही फ्यूल भरा जा सकेगा; इजराइल से 8 हजार करोड़ की डील संभव।*

*10_ अयोध्या में राममंदिर का कंस्ट्रक्शन पूरा, परकोटे के 6 मंदिर बने, जटायू और गिलहरी की मूर्ति लगीं, PM मोदी 25 नवंबर को ध्वज लगाएंगे।*

*11_ सिद्धारमैया बोले- अगर आलाकमान चाहेगा तो मैं 5 साल तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री बना रहूंगा, माना जा रहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार के ढाई साल पूरे होने वाले हैं। ऐसे में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही हैं।*

*12_ गुजरात के सुरत शहर में एक ऐसी घटना घटी जिसने मेडिकल साइंस और आम लोगों को हैरत में डाल दिया,सुरत के न्यू सिविल अस्पताल में एक मरीज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, लेकिन 15 मिनट बाद उसका दिल अचानक दोबारा धड़कने लगा, यह घटना न केवल अस्पताल के डॉक्टरों के लिए बल्कि पूरे सुरत शहर के लिए चर्चा का विषय बन गई है।*

*13_ अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश चौधरी ने बताया, मेरे 30 साल के केरियर में यह पहली बार हुआ है कि किसी मरीज को मृत घोषित करने के बाद वह स्वयं जीवित हो उठा, हमने कई बार कार्डियक अरेस्ट के मरीजों को CPR दिया है, लेकिन बिना किसी हस्तक्षेप के दिल का अपने आप धड़कना बहुत ही दुर्लभ घटना है,मरीज को ICU में रखा गया है और बताया गया है कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।*

*14_ बिहार के 70 घाटों से उगते सूर्य को अर्घ्य, सूप लेकर नदी में उतरीं व्रती, गीतों से गूंजे घाट; आज खत्म होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास।*

*15_ इंडियन ऑयल एक साल में घाटे से मुनाफे में आई, दूसरी तिमाही में मुनाफा ₹7,817 करोड़ रहा, पिछले साल ₹169 करोड़ का घाटा हुआ था।*

*16_ चक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, MP-छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 9 राज्यों में 3 दिन बारिश की संभावना; ओडिशा-आंध्र में रेड अलर्ट।*

*17_ कैमरून के सर्वोच्च कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में सोमवार को 92 वर्षीय पाल बिया को विजेता घोषित किया। वह दुनिया के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बन गए हैं। यह उनका आठवां कार्यकाल होगा। वह 1982 से राष्ट्रपति पद पर हैं।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!