Delhi NCRDelhi NCRE-Paperhttps://metropressclub.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKarnatkaUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

*#Metronewz:06/11/2025:गुरुवार कीं बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *Bihar Election :40%+ Polling reported* *अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप के वैश्विक टैरिफ कानून पर सवाल, न्यायाधीशों ने जताई शंका।* *सेना की कोई धर्म और जाति नहीं होती, राहुल के 10 प्रतिशत वाले बयान पर भड़के चिराग।*

*#Metronewz:06/11/2025:गुरुवार कीं बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*Bihar Election :40%+ Polling reported*
*अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप के वैश्विक टैरिफ कानून पर सवाल, न्यायाधीशों ने जताई शंका।*

*सेना की कोई धर्म और जाति नहीं होती, राहुल के 10 प्रतिशत वाले बयान पर भड़के चिराग।*

*पश्चिम बंगाल: तालाब में मिले सैकड़ों आधार कार्ड, क्या SIR के डर से फेंके गए कार्ड।*

*18 जिलों की 121 विधानसभा में वोटिंग आज: मोकामा समेत 10 हॉट सीटें; 2 डिप्टी सीएम समेत 18 मंत्री, तेजस्वी-तेजप्रताप भी मैदान में।*

*ज़ोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर, पूंजीपतियों के विरोध और इस्लामोफोबिक हमलों के बीच रचा इतिहास।*

*भारत की महिला विश्व कप विजेता टीम से मिले प्रधानमंत्री मोदी, खिलाड़ियों ने पीएम को दिया खास गिफ्ट।*

*राहुल ने जिसे हरियाणवी वोटर बताया, वह ब्राजीलियन मॉडल: दावा- कभी सीमा, कभी स्वीटी बन 22 बार वोट डाला, यहां से BJP जीती।*

*राहुल गांधी का दावा गलत? जिस महिला का लिया नाम, उसने खोल दिया उनकी PPT की पोल।*

*चुनाव आयोग ने राहुल के आरोपों को बताया बेबुनियाद।*

*केंद्र सरकार ने वापस लिया PU सीनेट भंग करने का फैसला, नोटिफिकेशन रद्द।*

*अमेरिका पर इस्लाम का कब्जा; ममदानी की जीत पर भड़कीं ट्रंप की करीबी, बताया जिहादी*

*हाड़ कंपाने वाली ठंड की दस्तक! कोहरे की चादर से ढके कई प्रदेश, IMD ने जारी की चेतावनी।*

*आगरा के बीएसएफ जवान ने रचा इतिहास, बुलेट पर बिना हैंडल पकड़े तय की 58.6 किमी की दूरी।*

*ट्रंप ने दागी न्यूक्लियर मिसाइल, अब पुतिन ने कर दिया ऐलान-ए-जंग।*

*मुख्तार अंसारी से जब्त जमीन पर गरीबों का घर, CM योगी ने सौंपी चाबियां।*

*हिमाचल स्कूल में लोहे के स्केल से पिटाई, बच्चा लहूलुहान: टीचर ने छात्र को थप्पड़ भी जड़े; सिर पर आई चोट, काफी खून बहा।*

*बिलासपुर ट्रेन हादसा…11 यात्रियों की मौत, 20 घायल: गेवरा मेमू मालगाड़ी से टकराई, बोगी काटकर शव-घायलों को निकाला, मृतकों में बिलासपुर के लोग ज्यादा।*

*पंजाब DIG रिश्वत केस, भुल्लर ने 14 अफसरों के नाम उगले: इनमें 10 IPS और 4 IAS; CBI को ब्लैक मनी प्रॉपर्टी में खपाने का शक।*

*IND vs AUS चौथा टी-20 आज: हेड और कुलदीप नहीं खेलेंगे, ग्लेन मैक्सवेल वापसी कर सकते हैं; सीरीज 1-1 से बराबर।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ 18 जिलों की 121 विधानसभा में वोटिंग शुरू, बेगूसराय में वोट डालने पहुंचे गिरिराज सिंह; बूथों पर वोटर्स की लंबी लाइन।*

*2_ प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा कि बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। विधानसभा चुनावों में इस दौर के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के अपने सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!*

*3_ पीएम मोदी से मिली वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला टीम, जर्सी गिफ्ट की, मंधाना बोलीं- PM ने हमें मोटिवेट किया; प्रतिका रावल व्हीलचेयर से पहुंचीं।*

*4_ बिहार वोटिंग के बीच PM मोदी आज करेंगे मतदाताओं से मनुहार, अररिया और भागलपुर में जनसभा।*

*5_ सेना में आरक्षण की बात करके अराजकता फैला रहे हैं राहुल गांधी; राजनाथ सिंह का तीखा हमला।*

*6_ NISAR सैटेलाइट 7 नवंबर से ऑपरेशनल होगा, भूकंप-सुनामी जैसी आपदाओं की सूचना पहले ही दे देगा; भारत और अमेरिका ने बनाया।*

*7_ संविधान के सिद्धांत तभी साकार होंगे जब लोकतंत्र के तीनों स्तंभ साथ काम करेंगे’, बोले CJI गवई।*

*8_झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रहे’, राहुल गांधी ने दिखाया था नायब सिंह सैनी का वीडियो; हरियाणा CM का पलटवार।*

*9_ जीतन राम मांझी की समधन ज्योति देवी पर चुनाव प्रचार के दौरान हमला; बाराचट्टी से HAM प्रत्याशी हैं।*

*10_ स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस महाराष्ट्र से शुरू होगी, इलॉन मस्क की कंपनी के साथ डील करने वाला देश का पहला राज्य बना।*

*11_ एक टिकट से बदल गई जयपुर के सब्जीवाले की जिंदगी,पंजाब लॉटरी से जीते 11 करोड़।*

*12_ काशी में देव दीपावली- 25 लाख दीये जगमगाए, आरती में एक लाख लोग पहुंचे, 40 देशों के टूरिस्ट भी मौजूद।*

*13_ IND vs AUS चौथा टी-20 आज, हेड और कुलदीप नहीं खेलेंगे, ग्लेन मैक्सवेल वापसी कर सकते हैं; सीरीज 1-1 से बराबर।*

*14_ मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाएं आने वाले दिनों में बंगाल और राजस्थान दोनों राज्यों में सर्दी का असर बढ़ा देंगी। दोनों ही राज्यों में सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट और हवा में नमी की कमी महसूस की जाएगी।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP

*1_ भाजपा बोली- वोट चोरी पर राहुल के दावे फर्जी, छिपकर थाईलैंड-कंबोडिया जाते हैं; कहते हैं एटम बम फटेगा, बम फटता क्यों नहीं।*

*2_ ‘बिहार में मतदान है और ये हरियाणा की कहानी सुना रहे’, राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा का तीखा पलटवार।*

*3_ हरियाणा में कथित वोट हेरफेर के आरोपों को चुनाव आयोग ने बेबुनियाद करार दिया है। कहा कि राज्य की मतदाता सूची के खिलाफ कोई अपील दायर नहीं की गई थी।*

*4_ भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था… वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान।

*5_ कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्नानार्थियों की बढ़ती संख्या के कारण दिल्ली-हरिद्वार* हाईवे और शहर की ओर आने वाले मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लग गया। दूर-दूर तक वाहनों की कतारें लगने से हाईवे पर यातायात रेंगता हुआ चलता रहा। शहर के अंदरूनी मार्गों पर भी जाम की समस्या बनी हुई है।*

*6_ बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। सभी बूथों पर सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है।चुनाव कार्य में करीब साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं, जिनमें 1500 कंपनी केंद्रीय बल शामिल है। इसके अलावा बिहार पुलिस, बिहार विशेष सशस्त्र बल, एसएसबी, होमगार्ड आदि की भी ड्यूटी लगाई गई है।*

*7_ प्रियंका गांधी बोलीं- अंग्रेजों का नहीं अब मोदी का साम्राज्य, यहां अडाणी-अंबानी का कर्ज माफ होता है,किसानों का नहीं; बीजेपी वाले आपको घुसपैठिया बता रहे।*

*8_ संपत्ति हड़पने वाले माफिया का यूपी में होगा बुरा हश्र, यूपी असीमित संभावनाओं वाला राज्य : योगी आदित्यनाथ*

*9_ अलग-अलग नाम से 22 जगह वोटिंग का आरोप लगा राहुल गांधी ने कहा कि इस युवती ने कहीं सीमा, कहीं सरस्वती नाम से 22 वोट डाले।यह ब्राजीलियन महिला हरियाणा की वोटर लिस्ट में क्या कर रही थी. कभी सीमा, कभी स्वीटी, कभी सरस्वती… हरियाणा में ब्राजीलियन मॉडल ने डाले 22 वोट।*

*10_ _ राहुल गांधी ने एक ही बूथ पर 223 बार एक ही महिला का नाम होने का दावा करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए कि उस महिला ने कितनी बार वोट किया. चुनाव आयोग को इसके लिए धन्यवाद दिया जाना चाहिए. यही वजह है कि सीसीटीवी फूटेज डिलीट कर दिया गया। सीसीटीवी फूटेज से यह खुलासा हो जाता कि उस बूथ पर क्या हुआ था*

*11_ ट्रम्प की धमकियों के बावजूद भारतवंशी ममदानी जीते, न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में 50% से ज्यादा वोट मिले; 100 साल में सबसे युवा मेयर होंगे।*

*12_ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान में भारत को मृत अर्थव्यवस्था कहे जाने पर सीतारमण ने करारा जवाब दिया, उन्होंने कहा अगर हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई डराने या नीचा दिखाने की कोशिश करता है,तो हमें अपने लक्ष्यों पर विश्वास बनाए रखना चाहिए।*

*13_ मेयर चुनाव जीते भारतवंशी ममदानी ट्रम्प से बोले, जानता हूं आप देख रहे हैं, वॉल्यूम तेज कीजिए; न्यूयॉर्क ने आपको पैदा किया, वही हराएगा।*

*14_ MP में दो दिन बाद ठंड, राजस्थान में ओले गिरे, उत्तराखंड के बद्रीनाथ में बर्फबारी; हरियाणा में बारिश की संभावना।*

*15_ भारतीय शेयर बाजार आज गुरुनानक जयंती के अवसर पर कारोबार बंद, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज बड़ी गिरावट।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*** देव दीपावली पर काशी के घाटों की बात करें, तो 84 घाटों पर लगभग 25 लाख दीये जलाए गए। इस बार देव दीपावली का आयोजन बेहद खास था, क्योंकि इसमें परंपरा और आधुनिकता का संगम देखने को मिला।

*देव दीपावली की खास बातें:*

– *25 लाख दीये*: काशी के घाटों पर 25 लाख दीये जलाए गए, जिससे पूरा शहर रोशन हो गया।
– *3D लेजर और फायर क्रैकर्स शो*: देव दीपावली के अवसर पर 3D प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो का आयोजन किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।
– *सीएम योगी की उपस्थिति*: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर पहला दीप जलाकर उत्सव की शुरुआत की।
– *पर्यटकों की भीड़*: देव दीपावली पर काशी में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने की संभावना थी, जो इस उत्सव को और भी खास बना रही है।

*देव दीपावली का महत्व:*

– *आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत*: देव दीपावली काशी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करती है।
– *पर्यटन को बढ़ावा*: यह उत्सव काशी के पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
– *एकता और भक्ति*: देव दीपावली एकता और भक्ति का प्रतीक है, जो लोगों को एक साथ लाती है।
*#YOU_TOO_CAN_TOP*

***रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री अमित शाह बिहार में चुनावी रैलियाँ करेंगे। राजनाथ सिंह की रैलियाँ दरभंगा के हायाघाट, पटना जिले के बाढ़ और छपरा में होंगी, जबकि अमित शाह दरभंगा के अलीनगर, समस्तीपुर के रोसड़ा और बेगूसराय में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। ये रैलियाँ पहले चरण के मतदान से पहले हो रही हैं, जिसमें 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

*रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैलियाँ:*
– दरभंगा के हायाघाट
– पटना जिले के बाढ़
– छपरा

*केंद्रीय मंत्री अमित शाह की रैलियाँ:*
– दरभंगा के अलीनगर
– समस्तीपुर के रोसड़ा
– बेगूसराय

वहीं, तेजस्वी यादव की 18 रैलियाँ होंगी। बसपा प्रमुख मायावती कैमूर के भभुआ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। ये चुनावी रैलियाँ पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान का हिस्सा हैं।

अमित शाह और राजनाथ सिंह की रैलियों से एनडीए को मजबूती मिलने की उम्मीद है, जबकि तेजस्वी यादव अपनी रैलियों में सरकार पर हमलावर रहेंगे। अब देखना होगा कि यह सियासी जंग किसके पक्ष में हवा बनाती है।

**#YOU_TOO_CAN_TOP*
*** दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिसमें प्रदूषण, यमुना की सफाई और मोहल्ला क्लीनिक जैसे मुद्दे प्रमुख हैं।

*जुबानी जंग के मुख्य बिंदु:*

– *प्रदूषण*: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर AAP और BJP के बीच आरोप-प्रत्यारोप हो रहा है। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदूषण से निपटने में BJP विफल रही है।
– *यमुना की सफाई*: यमुना की सफाई को लेकर भी दोनों पार्टियों में जंग जारी है। मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि AAP सरकार ने यमुना की सफाई के लिए कुछ नहीं किया, जबकि BJP ने 7 महीनों में स्थिति सुधारी है।
– *मोहल्ला क्लीनिक*: AAP ने मोहल्ला क्लीनिक के मुद्दे पर BJP को घेरा है। दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर AAP ने बड़े घोटाले किए हैं।

*दिल्ली विधानसभा चुनाव का असर:*

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग और तेज होने की संभावना है। AAP और BJP दोनों ही पार्टियां अपने-अपने मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही हैं और एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं।

*आगे की संभावनाएं:*

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे क्या होंगे, यह तो समय ही बताएगा। लेकिन दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग निश्चित रूप से चुनावी माहौल को और अधिक गरमाएगी।

अब देखना यह है कि दिल्ली की जनता इन दोनों पार्टियों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच किसके पक्ष में अपना वोट देती है।**g

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!