*#Metronewz:शनिवार:31/01/2026 की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *क्रैश हुई चांदी, ₹1.06 लाख गिरकर ₹2.93 लाख पर आई, सोना 20 हजार रुपए सस्ता, 1.49 लाख रुपए पर आया; वजह मुनाफा वसूली।* *सुनेत्रा पवार होंगी महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम, बेटे पार्थ पवार का राज्यसभा जाना तय।*
*#Metronewz:शनिवार:31/01/2026 की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *क्रैश हुई चांदी, ₹1.06 लाख गिरकर ₹2.93 लाख पर आई, सोना 20 हजार रुपए सस्ता, 1.49 लाख रुपए पर आया; वजह मुनाफा वसूली।* *सुनेत्रा पवार होंगी महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम, बेटे पार्थ पवार का राज्यसभा जाना तय।*


*#Metronewz:शनिवार:31/01/2026 की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*क्रैश हुई चांदी, ₹1.06 लाख गिरकर ₹2.93 लाख पर आई, सोना 20 हजार रुपए सस्ता, 1.49 लाख रुपए पर आया; वजह मुनाफा वसूली।*
*सुनेत्रा पवार होंगी महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम, बेटे पार्थ पवार का राज्यसभा जाना तय।*
*’अंगूर खट्टे हैं’, इंडिया-EU ट्रेड डील की कांग्रेस ने की आलोचना तो पीयूष गोयल का पलटवार।*
*SC ने 6वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए सैनेटरी पैड किया अनिवार्य; राज्यों को 3 महीने का अल्टीमेटम।*
*ऑपरेशन क्लीन स्वीप : 80 लाख के ड्रग्स जब्त , 27 तस्कर गिरफ्तार ; अपराधियों पर लगाम कसने के लिए ऐसी कार्रवाइयां निरंतर।*
* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सूरजकुंड ( फरीदाबाद ) अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का करेंगी उद्घाटन।*
*पूर्व उपराष्ट्रपति अंसारी ने महमूद गजनी को भारतीय लुटेरा बताया:भाजपा बोली- यह बीमार मानसिकता, क्या कांग्रेस गजनवी के 17 हमलों पर पर्दा डालना चाहती है।*
*बांग्लादेश में चुनाव से पहले अमेरिका ने जारी किया ‘सिक्योरिटी अलर्ट’, राजनीतिक हिंसा की संभावना।*
*ममता के गढ़ में चुनावी हुंकार: कोलकाता पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, आज बैरकपुर-सिलीगुड़ी में कार्यकर्ता सम्मेलन में लेंगे हिस्सा।*
*क्या छुपा रहा तेहरान?: अमेरिकी धमकी के बीच ईरानी परमाणु ठिकानों पर हलचल, उपग्रह तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता।*
*US: ट्रंप ने वेनेजुएला मिशन से भी बड़ा नौसैनिक बेड़ा ईरान की ओर भेजा, तेहरान का बयान- बातचीत के लिए तैयार।*
*शाह बोले-असम में 64-लाख घुसपैठिए, 7 जिलों में इनका बहुमत:कांग्रेस ने राज्य को बंदूक-गोली, संघर्ष और युवाओं की मौत के अलावा क्या दिया।*
*तिरुपति मंदिर बोर्ड बोला-लड्डू मामले में क्लीन चिट नहीं दी:SIT चार्जशीट में घी में मिलावट के सबूत; CBI रिपोर्ट में चर्बी की पुष्टि नहीं।*
*’संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’, वेनेजुएला की राष्ट्रपति रोड्रिगेज से PM मोदी ने की बात।*
*’जन नायकन’ विवाद : सेंसर बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया कैविएट, एकतरफा आदेश पर रोक की मांग।*
*UP के डॉक्टरों ने किया चमत्कार, 3 साल की बच्ची के दिमाग में 7 सेमी अंदर धंसी गोली निकाली, मौत को मात देकर लौटी मासूम।*
* भारत में निपाह वायरस के दो मामलों की पुष्टि, WHO ने कहा- आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं।*
*राजस्थान: राज्यपाल ने लौटाए पिछली गहलोत सरकार के मॉब लिंचिंग और ऑनर किलिंग विरोधी विधेयक।*
*सोनम वांगचुक ने कोर्ट में कहा- मैं सरकार की आलोचना कर सकता हूं, सरकारी कार्रवाई का विरोध एंटी-नेशनल नहीं।*
*खालिस्तान को बढ़ावा दिया, अब उसी आग में झुलसा कनाडा; हाथ से ना निकल जाए राज्य।*
*आतंकियों के लिए No Escape! किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों का हाई-टेक सर्च ऑपरेशन जारी।*
*आयकर छापेमारी के दौरान रियल एस्टेट कारोबारी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत*
*हिमाचल में आज से फिर बारिश-बर्फबारी:कुकुमसैरी का पारा माइनस 10.2°C तक लुढ़का, 7 दिन में नॉर्मल से 270% अधिक बरसे बादल।*
*मुंबई पर मंडराया बाहर होने का खतरा, गुजरात का जलवा बरकरार, कप्तान की मेहनत बेकार।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ फोन पर बात की और द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। अमेरिकी की सैन्य कार्यवाही के बाद पहली बार दोनों नेताओं ने बात की है।*
*2_ शाह बोले-असम में 64-लाख घुसपैठिए, 7 जिलों में इनका बहुमत, कांग्रेस ने राज्य को बंदूक-गोली, संघर्ष और युवाओं की मौत के अलावा क्या दिया।*
*3_ भारत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवसथा, ICAI में बोले वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल।*
*4_ अजित पवार की विरासत आगे बढ़ाएंगी सुनेत्रा पवार, आज चुना जाएगा विधायक दल का नेता, लेंगी डिप्टी CM की शपथ।*
*5_ मुंबई पहुंचीं अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, आज शाम ले सकती हैं डिप्टी CM की शपथ।*
*6_ अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव होता दिख रहा है। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम बन सकती हैं। आज एनसीपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना जा सकता है। वहीं, सीएम फडणवीस ने कहा कि उप मुख्यमंत्री के फैसले पर एनसीपी का जो भी फैसला होगा, हमें मंजूर होगा।*
*7_ अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 के भीषण हादसे को छह महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन 260 जिंदगियां छीन लेने वाली इस त्रासदी की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की जांच अभी जारी है और एजेंसी हर संभावित कारण को परख रही है।*
*8_ उत्तर पश्चिम भारत में 3 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, चलेंगी तेज हवाएं; दिल्ली में बरसेंगे बादल।*
*9_ जयशंकर ने अरब देश के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात, सहयोग- शांति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा।*
*18_ कॉन्फिडेंट-ग्रुप चेयरमैन ने IT-रेड के दौरान गोली मारकर खुदकुशी की, 9000 करोड़ की संपत्ति, प्राइवेट जेट, 200 से ज्यादा कारों के मालिक थे।*
*11_ तिरुपति मंदिर बोर्ड बोला-लड्डू मामले में क्लीन चिट नहीं दी, SIT चार्जशीट में घी में मिलावट के सबूत; CBI रिपोर्ट में चर्बी की पुष्टि नहीं।*
*13_ बजट उम्मीद- सोना, चांदी सस्ते हो सकते हैं, ड्यूटी घटकर 4% होने की संभावना; 2025 में चांदी 167%, सोना 75% बढ़ा।*
*14_ टी-20 वर्ल्ड कप से पहले IND-NZ का आखिरी मैच, सैमसन के फॉर्म पर नजरें; सूर्या तोड़ सकते हैं रोहित का रिकॉर्ड।*
*15_ ईरान में नया राजनीतिक और सुरक्षा संकट उभर रहा है। हाल ही में जारी उपग्रह तस्वीरों से पता चला है कि इस्राइल और अमेरिका की तरफ से पिछले साल बमबारी किए गए दो प्रमुख परमाणु स्थलों इस्फहान और नतांज पर अब नई गतिविधियां शुरू हुई हैं।*
*16_ ईरान में पिछले कुछ समय से बड़े पैमाने पर प्रदर्शन चल रहे हैं। पहले जहां लोग महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे, लेकिन अब वहीं विरोध सरकार के खिलाफ राजनीतिक मांगों तक पहुंच गया है। सरकार की सख्ती और दखल के बाद भी ईरान में विरोध प्रदर्शन, मौतों के आंकड़े और हालात को लेकर दुनियाभर में सवाल उठ रहे हैं।*
*17_ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बयान में चेतावनी दी कि अमेरिका का एक विशाल नौसैनिक बेड़ा ईरान की तरफ बढ़ रहा है। ट्रंप ने दावा किया कि यह नौसैनिक बेड़ा वेनेजुएला भेजे गए बेड़े से भी बड़ा है। ट्रंप ने ये भी दावा किया कि ईरान समझौता करना चाहता है। हालांकि इस बारे में ट्रंप ने ज्यादा जानकारी नहीं दी। ईरान ने भी ऐसे संकेत दिए हैं कि वे भी बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन अभी तक कुछ तय नहीं है।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*




