*#Metronewz:21/10/2025:मंगलवार की बड़ी खबरें: जो दुश्मन का अंत कर दे वह विक्रांत:पीएम-ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दी दीपावली की शुभकामनाएं-ट्रंप ने फिर भारत को दी टैरिफ की धमकी-बिहार में पहली बार INDIA, NDA का CM फेस नहीं-अयोध्या में संतरंगी छटा से झिलमिलाया आसमान-अयोध्या में 26 लाख दीयों से रोशन हुआ सरयू-आतिशबाजी के बीच धुएं से घिरी दिल्ली-शेयर बाजार में आज निवेशकों की दिवाली.कमाए 4 लाख करोड़-दिवाली पर सोना ₹3,000 सस्ता, ₹1.26 लाख पर आया*


*#Metronewz:21/10/2025:मंगलवार की बड़ी खबरें: जो दुश्मन का अंत कर दे वह विक्रांत:पीएम-ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दी दीपावली की शुभकामनाएं-ट्रंप ने फिर भारत को दी टैरिफ की धमकी-बिहार में पहली बार INDIA, NDA का CM फेस नहीं-अयोध्या में संतरंगी छटा से झिलमिलाया आसमान-अयोध्या में 26 लाख दीयों से रोशन हुआ सरयू-आतिशबाजी के बीच धुएं से घिरी दिल्ली-शेयर बाजार में आज निवेशकों की दिवाली.कमाए 4 लाख करोड़-दिवाली पर सोना ₹3,000 सस्ता, ₹1.26 लाख पर आया*
*जो दुश्मन का अंत कर दे वह विक्रांत। पीएम नरेन्द्र मोदी ने INS Vikrant पर मनाई दीपावली, बोले- इसका नाम सुनकर ही पाकिस्तान की नींद उड़ गई थी।*
*ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व एकता और नई उम्मीदों का प्रतीक।*
*ट्रंप ने फिर भारत को दी टैरिफ की धमकी, कहा- रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया तो और बढ़ाएंगे।*
*अयोध्या में संतरंगी छटा से झिलमिलाया आसमान, मेक इन इंडिया ड्रोन की प्रस्तुति से जीवंत हुई रामनगरी।*
*बिहार में पहली बार INDIA, NDA का CM फेस नहीं: महागठबंधन में खींचतान, RJD ने आखिरी दिन लिस्ट जारी की; पहले फेज में 1314 प्रत्याशी मैदान में।*
*तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के 3 राज्यों में भारी बारिश: चेन्नई एयरपोर्ट के रनवे पर पानी भरा, बाढ़ जैसे हालात; 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट*
*अयोध्या में 26 लाख दीयों से रोशन हुआ सरयू घाट: 2128 लोगों ने एक साथ महाआरती की , 2 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बने।*
*हरियाणा सरकार का किसानों को दीपावली का तोहफा, गन्ने के दाम 15 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाए।*
*आतिशबाजी के बीच धुएं से घिरी दिल्ली: 36 एक्यूआई स्टेशन रेड जोन में पहुंचे,कई इलाकों में आंकड़ा 400 पार।*
*चूरू के तारानगर में पटाखों का बारूद मिलाते समय धमाका, तीन झुलसे; एक की हालत गंभीर।*
*अंग्रेजों के जमाने के जेलर, नहीं रहे।’ 84 साल की उम्र में असरानी का निधन।*
*संयुक्त युद्धाभ्यास से बढ़ेगा सैन्य सहयोग; भारत-ऑस्ट्रेलिया ने दिखाया रणनीतिक समन्वय।*
*भारत ने सितंबर में रूस से 2.5 अरब यूरो का कच्चा तेल खरीदा।*
*उम्मीद और शांति के मैसेज के साथ डोनाल्ड ट्रंप ने दी दिवाली की शुभकामनाएं।*
*दिवाली के दिन नेपाल पहुंचा बिपिन जोशी का पार्थिव शरीर, इजरायल में हुई थी मौत।*
*अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- यूक्रेन की जीत मुश्किल, पर संभावना बनी हुई है।*
*शेयर बाजार में आज निवेशकों की दिवाली.कमाए 4 लाख करोड़, 15% तक चढ़े कई स्टॉक्स।*
*3 टीमें विमेंस वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंचीं: 1 जगह के लिए 4 दावेदार, भारत को आखिरी दोनों मैच जीतने ही होंगे; बांग्लादेश बाहर।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ दीवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने देश और दुनिया भर में सभी नागरिकों को दीवाली की बधाई और शुभकामनाएं दीं।*
*राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर, हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें।”*
*उपराष्ट्रपति ने कहा, “दीप्तिमान प्रकाश का यह पर्व, हमारे जीवन में ज्ञान, शुभता और समृद्धि लाए।”*
*प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “दीपावली की आप सभी को ढेरों बधाई। यह त्योहार आपके जीवन में खुशी और समृद्धि लाए।”*
*लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, “उत्साह और उमंग के महापर्व दीपोत्सव ‘दीपावली’ पर समस्त देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।”*
*कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आए और सबका कल्याण हो।”*
*2_ मोदी ने INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई, गोवा में कहा-हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया, नींद उड़ा दी।*
*3_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिवाली गोवा तट पर भारतीय नौसेना के जवानों के साथ मनाने पहुंचे। सशस्त्र बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा को जारी रखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा और कारवार के तट पर आईएनएस विक्रांत का दौरा किया। बता दें कि, 2014 से प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद से पीएम मोदी सशस्त्र बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाते रहे हैं।*
*4_ पीएम नरेंद्र मोदी ने आईएनएस विक्रांत पर दिवाली मनाते हुए अपने संबोधन में कहा, ‘मैं भाग्यशाली हूं कि इस बार मैं दिवाली का यह पावन त्योहार नौसेना के आप सभी वीर जवानों के बीच मना रहा हूं। विक्रांत पर बिताई कल की रात, इस अनुभव को शब्दों में कहना कठिन है।*
*5_ राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने देशवासियों को दीं दिवाली की शुभकामानाएं, सुख और समृद्धि की कामना की।*
*6_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, सभी देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है। इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को अपील करते हुए कहा कि सभी लोग ‘भारतीय उत्पाद खरीदें’ और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए ‘प्रेरित करें’।*
*7_ दीपावली की असली मिठास सिर्फ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है। भारत खुशियों के दीपों से जगमगाए, हर घर में सुख, समृद्धि और प्रेम का प्रकाश फैले। राहुल गांधी*
*8_ ‘कांग्रेस ने राम के अस्तित्व को नकारा, सपा ने भक्तों पर चलवाईं गोलियां’, विपक्ष पर बरसे CM योगी।*
*9_ 96 लाख फर्जी मतदाता जोड़े गए, घर-घर जाकर करो गिनती; राज ठाकरे का बड़ा दावा।*
*10_ दीपावली आज: बाजारों में रौनक, गोवा में नरकासुर का पुतला जलाया गया; अयोध्या राम मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।*
*11_ RJD ने 5 सीटों पर कांग्रेस के खिलाफ प्रत्याशी उतारे, 143 उम्मीदवार घोषित किए; पप्पू यादव बोले- गठबंधन तोड़ देना चाहिए।*
*12_ दिवाली पर सोना ₹3,000 सस्ता, ₹1.26 लाख पर आया, चांदी की कीमत भी ₹9,000 गिरी, अब ₹1,60 लाख प्रति किलो बिक रही।*
*13_ दिवाली पर शेयर बाजार में तेजी रही, सेंसेक्स 411 अंक चढ़कर 84,363 पर बंद, निफ्टी भी 133 अंक चढ़ा।*
*14_ तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के 3 राज्यों में भारी बारिश, चेन्नई की सड़कों और एयरपोर्ट के रनवे पर पानी भरा, बाढ़ जैसे हालात; यलो अलर्ट जारी।*
*15_ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर तीखा हमला बोलते हुए चेतावनी दी है कि अगर भारत रूसी तेल खरीदना जारी रखता है तो उसे ‘भारी’ टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है। पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने फिर दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि भारत मास्को से कच्चे तेल का आयात बंद कर देगा।*



