Delhi NCRDelhi NCRE-Paperhttps://metropressclub.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKarnatkaUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

*#Metronewz:23/10/2025:गुरुवार की बड़ी खबरें-चीनी प्रोडक्ट कम बिके,87% ने भारतीय सामान खरीदा-महागठबंधन में सीटों पर तनातनी बढ़ी -*#YOU_TOO_CAN_TOP* भारत S400 के लिए ₹10 हजार करोड़ की डील करेगा-अमेरिका में फूड डिलीवरी करके गुजारा कर रहे सरकारी कर्मचारी,22 दिन से सैलरी नहीं -लोकपाल अब 'शौकपाल' बन गए-चोकसी के भारत लौटने का रास्ता साफ-नीरज चोपड़ा लेफ्टिनेंट कर्नल बने

 

 

 

*#Metronewz:23/10/2025:गुरुवार की बड़ी खबरें-चीनी प्रोडक्ट कम बिके,87% ने भारतीय सामान खरीदा-महागठबंधन में सीटों पर तनातनी बढ़ी -*#YOU_TOO_CAN_TOP* भारत S400 के लिए ₹10 हजार करोड़ की डील करेगा-अमेरिका में फूड डिलीवरी करके गुजारा कर रहे सरकारी कर्मचारी,22 दिन से सैलरी नहीं -लोकपाल अब ‘शौकपाल’ बन गए-चोकसी के भारत लौटने का रास्ता साफ-नीरज चोपड़ा लेफ्टिनेंट कर्नल बने-बीकानेर में कलेक्टर रेजिडेंस के पास महिला जज से लूट-केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू-कमजोर अमेरिकी डॉलर;डॉलर की कमजोरी से सोने की कीमतें बढ़ीं*

*1_ चीनी प्रोडक्ट कम बिके, 87% ने भारतीय सामान खरीदा, दिवाली पर ₹6.05 लाख करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार, पिछले साल से 25% ज्यादा।*

*2_ भारत S-400 के लिए ₹10 हजार करोड़ की डील करेगा, रूस से खरीदेगा और मिसाइलें, ऑपरेशन सिंदूर के वक्त पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को गिराया था।*

*3_ लद्दाख के प्रतिनिधियों की केंद्र सरकार के साथ बातचीत, KDA सदस्य बोले- हमने राज्य का दर्जा देने और सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग की।*

*4_ लोकपाल के लिए सात लग्जरी BMW कारों की खरीद का टेंडर मामले में देशभर में सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दल कांग्रेस, टीएमसी और शिवसेना ने तंज कसते हुए कहा कि ईमानदारी की रखवाली करने वाले लोकपाल अब ‘शौकपाल’ बन गए है।*

*5_ भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के अपराध भारतीय और बेल्जियम दोनों कानूनों के तहत उसे भारत प्रत्यर्पित करने के योग्य हैं। बेल्जियम की एक अदालत ने अपने एक विस्तृत फैसले में यह बात कही है। इसके साथ ही पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में मुकदमे का सामना करने के लिए चोकसी के भारत लौटने का रास्ता साफ हो गया है।*

*6_ ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा लेफ्टिनेंट कर्नल बने, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी उपाधि,थल सेना प्रमुख भी रहे मौजूद।*

*7_ केरल में राष्ट्रपति मुर्मू का हेलिकॉप्टर गड्ढे में फंसा, पुलिस, फायर स्टाफ ने धक्का मारकर निकाला; प्रेसिडेंट सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने जा रही थीं।*

*8_ महागठबंधन में सीटों पर तनातनी बढ़ी, लालू-तेजस्वी से मिले अशोक गहलोत; कहा- कल ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, सब साफ हो जाएगा।*

*9_ लीवर की बीमारियों से मिली निजात! पतंजलि का दावा- योग-आयुर्वेद से कई लोगों को मिली नई जिंदगी।*

*10_ बीकानेर में कलेक्टर रेजिडेंस के पास महिला जज से लूट, बदमाशों ने लात मारकर गिराया, चेन तोड़ी; दांत टूटा, टांके लगाने पड़े।*

*11_ केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू, पंचमुखी डोली मंदिर पहुंची, 17.45 लाख लोगों ने किए दर्शन; कल होगी साल की आखिरी पूजा।*

*12_ मुंबई में एक पुरानी इमारत का हिस्सा गिरा, सात लोग घायल; भिवंडी में कपास गोदाम में लगी भीषण आग।*

*13_ क्या सिल्वर में आ सकता है 1980 जैसा क्रैश, तब हंट ब्रदर्स के कारण आई थी गिरावट; एक हफ्ते में करीब 25 हजार रुपए घटे दाम।*

*14_ तमिलनाडु में भारी बारिश, 5 जिलों में स्कूल बंद, चेन्नई के मरीना बीच पर तूफान का खतरा; केरल, आंध्र और पुडुचेरी में भी अलर्ट।*

*15_ अमेरिका में फूड डिलीवरी करके गुजारा कर रहे सरकारी कर्मचारी, 22 दिन से सैलरी नहीं; ट्रम्प का प्रस्ताव 11वीं बार गिरा, दूसरा सबसे लंबा शटडाउन।*

*16_सोने की कीमतों में बदलाव: 2015 vs 2025*
*१) २०१५ की कीमतें।*
– *औसत कीमत*: ₹26,300 प्रति 10 ग्राम (24K)
– यह दर 2015 के अंत में स्थिर थी और पूरे वर्ष के लिए एक बेंचमार्क बनी रही।

२) २०२५ की कीमतें
– *सबसे उच्च*: ₹1,29,000 प्रति 10 ग्राम (24K) – 20 अक्टूबर 2025 को दर्ज।
– *औसत वार्षिक*: ₹1,27,820 प्रति 10 ग्राम (2025 के अक्टूबर तक)।
– यह 2015 की कीमत से लगभग *4.9 गुना* वृद्धि दर्शाता है।

३) प्रमुख कारण
(a) वैश्विक आर्थिक कारक
– *कोविड-19 महामारी (2020)*: सुरक्षित निवेश के लिए मांग बढ़ी, जिससे कीमतें ₹50,000/10 ग्राम तक पहुंचीं।
– *रूस-यूक्रेन तनाव (2022)*: भू-राजनीतिक अनिश्चितता ने सोने को सुरक्षित निवेश बना दिया।

(b) मुद्रा और केंद्रीय बैंक नीतियाँ
– *कमजोर अमेरिकी डॉलर*: डॉलर की कमजोरी से सोने की कीमतें बढ़ीं, खासकर 2023-2025 में।
– *केंद्रीय बैंकों की खरीद*:विशेष रूप से विकासशील देशों ने बड़े पैमाने पर सोने की खरीद की,जिससे मांग बढ़ी।

(c) घरेलू कारक (भारत)
– *डिजिटल मुद्रा और उच्च आय वर्ग*: 2016 के विमुद्रीकरण के बाद उच्च मूल्यवर्ग के नोटों का विमुद्रीकरण और आयकर छापे, जिससे भौतिक सोने की मांग बढ़ी।
– *त्योहारों का प्रभाव*: त्योहारों के मौसम में सोने की मांग पारंपरिक रूप से अधिक रहती है, जिससे कीमतें और बढ़ जाती हैं।
2015 में ₹26,300 प्रति 10 ग्राम की तुलना में 2025 में सोने की कीमतें ₹1,29,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई हैं। यह वृद्धि मुख्य रूप से कोविड-19, भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों की खरीद, और कमजोर डॉलर के कारण हुई है। इन कारकों ने मिलकर सोने को एक सुरक्षित निवेश विकल्प बना दिया है, जिससे इसकी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!