Delhi NCRDelhi NCRE-Paperhttps://metropressclub.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKarnatkaUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

*#Metronewz:01/11/2025:शनिवार की बड़ी ख़बरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *इलेक्शन कमीशन की कार्रवाई जारी, 100 करोड़ से अधिक नकदी, शराब और ड्रग्स जब्त, 953 गिरफ्तार।* *यह खुली जंग की शुरुआत', अमेरिका फिर करेगा न्यूक्लियर टेस्ट, ट्रंप के एलान से भड़के रूस और चीन।* *छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस आज: PM मोदी देंगे नए विधानसभा भवन की सौगात, करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास।*

Screenshot
Screenshot
Screenshot

*#Metronewz:01/11/2025:शनिवार की बड़ी ख़बरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*

*इलेक्शन कमीशन की कार्रवाई जारी, 100 करोड़ से अधिक नकदी, शराब और ड्रग्स जब्त, 953 गिरफ्तार।*

*यह खुली जंग की शुरुआत’, अमेरिका फिर करेगा न्यूक्लियर टेस्ट, ट्रंप के एलान से भड़के रूस और चीन।*

*छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस आज: PM मोदी देंगे नए विधानसभा भवन की सौगात, करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास।*

*बिहार चुनाव के लिए NDA का घोषणा पत्र जारी, एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा, KG से PG तक मुफ्त शिक्षा।*

*आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक: रक्षा मंत्री ने कहा-दक्षिण चीन सागर में अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन का समर्थन करता है भारत।*

*मोकामा: दुलारचंद यादव की गोली लगने से नहीं हुई मौत! 3 डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम।*

*यूक्रेन को मिलेंगी Tomahawk मिसाइलें! पेंटागन की मंजूरी, फैसला ट्रंप पर छोड़ा।*

*आवारा कुत्तों पर SC ने सरकारों से फिर मांगा जवाब: कहा- सभी मुख्य सचिव सो रहे; हमारे आदेश का सम्मान नहीं, आने दीजिए, हम निपटेंगे।*

*भारत-चीन बॉर्डर पर भारी बर्फबारी, सिक्किम में रेड अलर्ट:मोन्था तूफान के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश, कई ट्रेनें लेट; यूपी में धान की फसल बर्बाद।*

*पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष विराम कायम रखने पर सहमत, इस्तांबुल में 6 नवंबर को फिर होगी बैठक, जहां तय होगी योजना।*

*एनडीए के संकल्प पत्र पर तेजस्वी ने उठाये सवाल, कहा- 20 साल बाद भी बिहार सबसे अधिक गरीब राज्य क्यों।*

*ड्यूटी टाइम में निजी संस्थानों में प्रेक्टिस करने वाले डॉक्टर्स पर होगी सख्त कार्रवाई।*

*पंजाब में हथियार तस्करी मॉड्यूल का खुलासा : 7 तस्कर गिरफ्तार, सोशल मीडिया से पाकिस्तान-स्थित हैंडलर के संपर्क में थे आरोपी*

*अस्पताल में भर्ती हुए दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, फैंस को सताई चिंता।*

* प्रधानमंत्री बोले- पटेल चाहते थे पूरा कश्मीर हमारा हो: नेहरू ने बांटा; जो अंग्रेज नहीं कर पाए कांग्रेस ने किया, वंदे मातरम् का हिस्सा काटा।*

*भारत-अमेरिका के बीच ऐतिहासिक डील, दोनों देशों में 10 साल के रक्षा सहयोग ढांचे पर बनी सहमति।*

*AUS vs IND : ऑस्ट्रेलिया ने जीता दूसरा T20I मैच, भारत के खिलाफ 4 विकेट से दर्ज की जीत।*

*‘एक-दो दिनों में Asia Cup ट्रॉफी भारत नहीं आई तो…’, BCCI ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस आज: PM मोदी देंगे नए विधानसभा भवन की सौगात, करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास।*

*2_ NSA डोभाल बोले- तानाशाही से देश कमजोर होते हैं, लोकतंत्रों के पतन की वजह गलत शासन; बांग्लादेश-श्रीलंका और नेपाल खराब गवर्नेंस का उदाहरण।*

*3_ जम्मू-कश्मीर को छोड़कर देश आतंकी हमलों से सुरक्षित रहा है’, आतंकवाद पर अजीत डोभाल का बड़ा दावा।*

*4_ कर्नल सोफिया बोलीं- ऑपरेशन सिंदूर भारत की मल्टी-डोमेन वॉरफेयर क्षमता, कहा- युद्ध रणनीति में अब युवाओं की भूमिका भी अहम; फेक न्यूज़ से रहें सतर्क।*

*5_ नई ऊंचाई पर पहुंचा भारत-US का रक्षा सहयोग, मलेशिया में 10 साल के रक्षा फ्रेमवर्क पर समझौता, अपने US समकक्ष से मिले राजनाथ।*

*6_ फास्टैग KYV अब और आसान होगी, सिर्फ नंबर प्लेट की फ्रंट फोटो अपलोड करनी होगी; नई गाइडलाइन में व्हीकल के साइड फोटो की जरूरत खत्म।*

*7_ मोहम्मद अजहरुद्दीन रेवंत रेड्डी सरकार में मंत्री बने, हैदराबाद में शपथ ली; भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की, कहा- यह आचार संहिता का उल्लंघन।*

*8_ भाजपा का दावा- केजरीवाल ने चंडीगढ़ में भी ‘शीशमहल’ बनवाया, AAP सांसद बोले- वे पंजाब आते रहते हैं, रहते तो दिल्ली में ही हैं।*

*9_ राजस्थान एटीएस ने जोधपुर, बाड़मेर और करौली समेत कई जिलों में छापामारी कर पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। मौके से मोबाइल और आतंकी साहित्य जब्त हुआ। आरोपियों से जयपुर एटीएस मुख्यालय में पूछताछ जारी है, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।*

*10_ छठ के बाद घर से परदेस लौटने की मारामारी, नवंबर तक कई ट्रेनें फुल, नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट।*

*11_ पद्यश्री प्रख्यात साहित्यकार प्रो.रामदरश मिश्र का निधन, 101 साल की उम्र में दिल्ली में ली अंतिम सांस।*

*12_ भारत-चीन सीमा पर भारी बर्फबारी, सिक्किम में रेड अलर्ट; कई राज्यों में तूफान मोंथा का कहर।*

*13_ भारत दूसरा टी-20 मैच 4 विकेट से हारा, ऑस्ट्रेलिया ने 126 रन का टारगेट 13.2 ओवर में चेज किया; काम न आई अभिषेक शर्मा की पारी।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ पटेल चाहते थे पूरा कश्मीर हमारा हो, नेहरू ने बांटा; जो अंग्रेज नहीं कर पाए कांग्रेस ने किया, वंदे मातरम् का हिस्सा काटा: प्रधानमंत्री मोदी*

*2_ उन्होंने देश के भाग्य को आकार दिया’, सरदार पटेल की जयंती पर PM मोदी की श्रद्धांजलि,हमने मुलायम और प्रणब दा का किया सम्मान, कांग्रेस तो आंबेडकर का भी करती रही अपमान: PM मोदी*

*3_ राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में दिए अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि ‘एक बार सरदार पटेल ने कहा था कि देश सेवा से बड़ा कोई सुख नहीं है। मैं भी मानता हूं कि खुद को देशसेवा के लिए समर्पित करने से बड़ा सुख नहीं है।’*

*4_ पीएम मोदी ने कहा कि सरदार साहब चाहते थे कि जैसे उन्होंने बाकी रियासतों का विलय किया, वैसे ही ओर कश्मीर का विलय हो, लेकिन, पंडित नेहरू ने उनकी वो इच्छा पूरी नहीं होने दी। कश्मीर को अलग संविधान और अलग निशान से बांट दिया गया। कश्मीर पर कांग्रेस ने जो गलती की थी, उसकी आग में देश दशकों तक जलता रहा।*

*5_ पीएम मोदी ने कहा कि ‘आज हमारे देश की एकता और अंदरूनी सुरक्षा को घुसपैठियों से गंभीर खतरा है। दशकों से, विदेशी घुसपैठिए हमारे देश में घुस रहे हैं, इसके संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, और इसका जनसांख्यिकी का संतुलन बिगाड़ रहे हैं। दुर्भाग्य से, पिछली सरकारों ने इस गंभीर मुद्दे को नजरअंदाज किया और इस समस्या से आंखें मूंद लीं। वोट-बैंक की राजनीति के चक्कर में, उन्होंने जानबूझकर देश की सुरक्षा से समझौता किया।*

*6_ राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘आज का दिन हमारे लिए विशेष दिन है। हर 31 अक्टूबर को हम एकता दौड़ सरदार पटेल साहब के सम्मान में आयोजित करते हैं। आज सरदार पटेल साहब की 150वीं जयंती है और इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने तय किया है कि इसको एक विशेष आयोजन के रूप में देशभर में मनाया जाएगा।*

*7_ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की।*

*8_ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उनकी निजी राय में आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि देश की ज्यादातर कानून-व्यवस्था की समस्याएं भाजपा और आरएसएस से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि खुद सरदार पटेल ने महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस की आलोचना की थी।*

*9_ खरगे ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कांग्रेस पर किए गए हमलों पर पलटवार किया। उन्होंने सरदार पटेल के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या (1948) के बाद आरएसएस की आलोचना की थी।*

*10_ सैन्य ताकत के साथ-साथ बौद्धिक क्षमता भी जरूरी…’, युद्ध की बदलती प्रकृति पर बोले थल सेना प्रमुख।*

*11_ आधार कार्ड को लेकर हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, बताया मूल अधिकार; UIDAI को नसीहत।*

*12_ बिहार चुनाव- NDA का संकल्प पत्र, KG-PG तक मुफ्त शिक्षा, 1 करोड़ नौकरी का वादा; कांग्रेस बोली- 26 सेकेंड में मेनिफेस्टो जारी किया, इनके वादे झूठे।*

*13_ राजद काल में बिहार में उद्योग बन गया था अपराध-अपहरण, सिवान में महागठबंधन पर जमकर बरसे CM योगी।*

*14_ आवारा कुत्तों पर SC ने सरकारों से फिर मांगा जवाब, कहा- सभी मुख्य सचिव सो रहे; हमारे आदेश का सम्मान नहीं, आने दीजिए, हम निपटेंगे।*

*15_ कर्नाटक में भाजपा नेता के बेटे ने टोलकर्मी को पीटा, बोला- तुम जानते नहीं मैं कौन हूं; स्टाफ ने फ्री में जाने से रोका था।*

*16_ दूसरा टी-20, भारत के 5 बैटर्स आउट, स्कोर 83 रन, अक्षर रनआउट, हेजलवुड ने पावरप्ले में 3 विकेट झटके; अभिषेक फिफ्टी के करीब।*

*17_ जोधपुर में एनआईए, एटीएस और आईबी की टीम ने छापेमारी कर तीन संदिग्ध मौलवियों को हिरासत में लिया है।*

ये कार्रवाई गृह मंत्रालय के निर्देश पर की गई है। हिरासत में लिए गए मौलवियों के नाम अयूब, मसूद और उस्मान हैं, जो क्रमशः जोधपुर, पीपाड़ और सांचौर से पकड़े गए हैं।

*आरोप और बरामद सामग्री:*

– अयूब पर आतंकी संगठनों और अंतरराष्ट्रीय फंडिंग नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप हैं।
– मसूद के पास से महत्वपूर्ण दस्तावेज और विदेशी संपर्कों से जुड़ी जानकारी मिली है।
– उस्मान पर अंतरराष्ट्रीय गैंग से फंडिंग और आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने के आरोप हैं।
– मौके से टीम ने कई अहम दस्तावेज, मोबाइल, आतंकी संगठनों से जुड़ा साहित्य और चंदे की रसीदें बरामद की हैं।

*कार्रवाई के बाद की स्थिति:*

– तीनों मौलवियों को पूछताछ के लिए ले जाया गया है।
– जोधपुर पुलिस और खुफिया एजेंसियां इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
– जांच पूरी होने तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया जाएगा।

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*****बिहार के मोकामा में विधानसभा चुनाव से पहले हिंसा भड़क उठी है। जन सुराज पार्टी के समर्थन में प्रचार कर रहे बाहुबली दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के लिए जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह और राजद नेता सूरजभान सिंह के समर्थकों पर आरोप लगाए जा रहे हैं।****

*घटना का विवरण:*

– दुलारचंद यादव पर हमला उस वक्त हुआ जब वे अपने भतीजे पीयूष प्रियदर्शी के लिए प्रचार कर रहे थे, जो जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार हैं।
– हमले में दुलारचंद यादव को गोली लगी और बाद में उन्हें गाड़ी से कुचल दिया गया।
– घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

*आरोप-प्रत्यारोप:*

– अनंत सिंह ने खुद पर लगे आरोपों को नकारा और सूरजभान सिंह पर साजिश रचने का आरोप लगाया।
– तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया।
– जन सुराज पार्टी ने आरोप लगाया कि उनके काफिले पर अनंत सिंह के समर्थकों ने हमला किया था ।

*पुलिस जांच:*

– पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
– पटना ग्रामीण के एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि दुलारचंद के पैर में गोली लगी थी, लेकिन मौत कुचले जाने से ह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!