*#Metronewz:गुरुवार:27/11/2025 की बड़ी खबरें* *🔸संविधान दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 भाषाओं में किया 'संविधान' के अनुवाद का लोकार्पण।* *🔸 दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और गिरफ्तारी, आरोपी शोएब ने की थी आतंकी उमर की मदद।* *🔸इंडोनेशिया में कुदरत का नया कहरः बाढ़ और भूस्खलन के बाद अब भूकंप, तेज झटकों से दहला सुमात्रा।*

*#Metronewz:गुरुवार:27/11/2025 की बड़ी खबरें*
*🔸संविधान दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 भाषाओं में किया ‘संविधान’ के अनुवाद का लोकार्पण।*
*🔸 दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और गिरफ्तारी, आरोपी शोएब ने की थी आतंकी उमर की मदद।*
*🔸इंडोनेशिया में कुदरत का नया कहरः बाढ़ और भूस्खलन के बाद अब भूकंप, तेज झटकों से दहला सुमात्रा।*
*🔸साउथ अफ्रीका को 2026 के G20 समिट में नहीं बुलाया जाएगा: ट्रंप*
*🔸चीन पर निर्भरता घटाने की तैयारी, मोदी कैबिनेट ने 7,280 करोड़ रुपए की योजना को दी मंजूरी।*
*🔸अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका, एयरस्पेस किया बंद! कई उड़ानें रद्द, तनाव बढ़ा।*
*🔸पाक सीमा पर IAF का बड़ा सैन्य अभ्यास, राजस्थान बॉर्डर पर 3 से 6 दिसंबर तक NOTAM हुआ जारी।*
*🔸पाकिस्तान, आदियाला जेल में मिलने गई बहनों को घसीट कर भगाया, उधर PAK सरकार ने बुलाया संसद का आपात सत्र। पूर्व पीएम इमरान खान की मौत की अफवाह,।*
*🔸55 मिनट टहलने गया था, सुबह तक बेहाल रहा; दिल्ली की जहरीली हवा पर CJI सूर्यकांत।*
*🔸खरगे ने दिए कर्नाटक संकट हल करने के संकेत, बोले- राहुल और सोनिया गांधी से बात करूंगा।*
*🔸राम मंदिर ध्वजारोहण पर पाकिस्तान को भारत की दो टूक, दूसरों को उपदेश देने का कोई नैतिक आधार नहीं।*
*🔸CBSE का बड़ा फैसला, अब क्लास 6 से 8 के लिए स्किल एजुकेशन अनिवार्य, होंगे कई बड़े बदलाव।*
*🔸IAS अफसर संतोष वर्मा को नोटिस: सरकार ने कहा- ब्राह्मणों की बेटियों पर बयान गंभीर कदाचरण; अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।*
*🔸 हांगकांग अग्निकांड में अब तक 36 मौतें, 279 लोग लापता; सात बहुमंजिला इमारतों में लगी है भीषण आग।*
*🔸एक ओर जीत। भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मिली मेजबानी, पीएम मोदी ने दी बधाई।*
*🔸 जंगल राज के अवशेष: नहीं छोड़ेंगे डेरा, चाहे जो हो; राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के नोटिस पर RJD की दो टूक।*
*🔸स्वतंत्रता केवल अधिकारों के बारे में नहीं, बल्कि कर्तव्यों और एकता के लिए भी है: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी*
*🔸शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1022 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,200 के पार बंद।*
*🔹भारत गुवाहाटी टेस्ट साउथ अफ्रीका से 408 रन से हारा: बुमराह ने जिस कप्तान को बौना कहा उसकी टीम ने क्लीन स्वीप किया।*
*1_ मोदी सरकार का बड़ा फैसला: रेयर अर्थ मैग्नेट्स में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, कैबिनेट ने 7,280 करोड़ की स्कीम को दी मंजूरी।*
*2_ भारत के अंतरिक्ष इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के अग्रणी निजी अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस के अत्याधुनिक ‘इन्फिनिटी कैंपस’ का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री भारत के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-I’ का अनावरण भी करेंगे।*
*3_ CJI सूर्यकांत बोले-कल डेढ़ घंटा टहला, तबीयत बिगड़ गई, दिल्ली में प्रदूषण चिंताजनक, हल निकालना होगा; सुप्रीम कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई करने पर विचार।*
*4_ पूर्व CJI से सवाल, कभी पॉलिटिकल प्रेशर आया, जवाब- नहीं, बोले- हमने नागरिकों को आजादी दी, बेझिझक कोर्ट आएं; बुलडोजर एक्शन पर सख्त नियम बनाए।*
*5_ भारत को 20 साल बाद मिली कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, 2030 में अहमदाबाद शहर में होगा आयोजन।*
*6_ पाखंडी उपदेश देने के बजाय पाकिस्तान अपनी हरकतों को सुधारे… राम मंदिर ध्वजारोहण पर पड़ोसी देश के बयान पर भारत की दो टूक, मोदी के राम मंदिर में कार्यक्रम पर कहा था- यह मुस्लिम विरासत मिटाने की कोशिश।*
*7_ खड़गे बोले- कर्नाटक सीएम विवाद सोनिया, राहुल और मैं सुलझाएंगे, विधायकों ने कहा- जल्द फैसला लें।*
*8_ CM की कुर्सी के लिए रस्साकशी जारी! BJP बोली- नहीं संभल रहा तो सिद्धारमैया इस्तीफा देकर चुनाव कराएं।*
*9_ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के नाम पर भाजपा अपनी मनपसंद वोटर लिस्ट तैयार कर रही है और इसमें पिछड़ों, दलितों, वंचितों और गरीबों के नाम जानबूझकर हटाए जा रहे हैं।*
*10_ चुनाव आयोग ने बताया है कि पश्चिम बंगाल की मौजूदा मतदाता सूची में करीब 26 लाख मतदाताओं के नाम 2002 की मतदाता सूची से मेल नहीं खा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य की नवीनतम मतदाता सूची की तुलना 2002 से 2006 के बीच पिछले एसआईआर अभ्यास के दौरान विभिन्न राज्यों में तैयार की गई सूचियों से करने पर यह विसंगति सामने आई।*
*11_ ओडिशा विधानसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन आज, राजभवन परिसर में ‘कलिंग अतिथि निवास’ का करेंगी उद्घाटन।*
*12_ महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलकर आईआईटी मुंबई करने के लिए प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्रालय को पत्र लिखेगी। केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने कहा कि बॉम्बे की जगह हर जगह मुंबई होना चाहिए।*
*13_ कमला पसंद कंपनी के मालिक की बहू ने आत्महत्या की, दिल्ली के घर में शव मिला; भाई का आरोप- पति और सास मारपीट करते थे।*
*14_ वित्त-वर्ष 2026 में GDP ग्रोथ 6.6% रहने का अनुमान, IMF ने कहा- बाहरी चुनौतियों के बावजूद भारत की इकोनॉमी मजबूत, महंगाई भी कंट्रोल में रहेगी।*
*15_ अप्रैल 2026 से 7 दिन में क्रेडिट स्कोर अपडेट होगा, RBI ने ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी की, गलत रिपोर्ट देने पर क्रेडिट कंपनियों पर जुर्माना भी।*
*16_ हॉन्गकॉन्ग में 35 मंजिल वाली 8 इमारतों में आग, 36 की मौत, 257 लापता; बांस का मचान होने से आग तेजी से फैली।*
*17_ व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी! नेशनल गार्ड के दो जवान घायल, एक संदिग्ध पकड़ा गया, ट्रंप बोले इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।*








