#Metronewz:मंगलवार:04/11/2025 की बड़ी खबरें *#YOU_TOO_CAN_TOP* *ट्रंप ने पाक और चीन पर साधा निशाना,बोले-“दूसरे देश कर रहे परमाणु परीक्षण, हम क्यों नहीं करे।* *पीएम ने कहा-दुनिया का सफल डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रकचर भारत के पास, रिसर्च के लिए 1 लाख करोड़ की स्कीम लॉन्च की।* *भारत ने अफगानिस्तान को भेजी 16 टन दवाइयां और डायग्नोस्टिक किट, दिल्ली के फैसले ने जीता अफगानियों का दिल।*


*#Metronewz:मंगलवार:04/11/2025 की बड़ी खबरें *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*ट्रंप ने पाक और चीन पर साधा निशाना,बोले-“दूसरे देश कर रहे परमाणु परीक्षण, हम क्यों नहीं करे।*
*पीएम ने कहा-दुनिया का सफल डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रकचर भारत के पास, रिसर्च के लिए 1 लाख करोड़ की स्कीम लॉन्च की।*
*भारत ने अफगानिस्तान को भेजी 16 टन दवाइयां और डायग्नोस्टिक किट, दिल्ली के फैसले ने जीता अफगानियों का दिल।*
*बांग्लादेश का एक और भारत विरोधी कदम: चीन से खरीदी SY-400 मिसाइल,दक्षिण एशिया में बढ़ेगा सुरक्षा खतरा।*
*सुप्रीम कोर्ट का पोर्न वीडियोज पर सुनवाई से फिलहाल इनकार:कहा- नेपाल में बैन लगाने के बाद क्या हुआ, देखिए; 4 हफ्ते बाद याचिका पर करेगा विचार।*
*थरूर ने लिखा- भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बनी: गांधी परिवार का भी उदाहरण दिया; कहा- अब हमें योग्यता आधारित व्यवस्था अपनानी चाहिए।*
*स्लीपर बस संचालकों की हुई सीएम-राजस्थान डिप्टी सीएम से वार्ता में नहीं बनी सहमति, जारी रहेगी हड़ताल।*
*रॉन्ग साइड से आ रहे डंपर ने बस को मारी टक्कर, 17 यात्रियों की मौत।तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा। चुनाव का एग्जिट पोल करने आए MP के 3 लोगों की मौत; कार के उड़े परखच्चे। बिहार में भीषण सड़क हादसा। Jaipur तेज रफ्तार डंपर ने मचाई तबाही, 17 गाड़ियों को मारी टक्कर, 14 की दर्दनाक मौत।*
*क्रिस गेल सहित कई पूर्व स्टार क्रिकेटरों के साथ हुआ स्कैम, श्रीनगर के होटल में फंसे।*
*ये गाली जाति सूचक नहीं; SC/ST एक्ट के आरोपी को SC ने दी जमानत? पुलिस को फटकार, हरामी कहना जाति सूचक नहीं।*
*दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब कम उपस्थिति वाले लॉ स्टूडेंट्स भी दे सकेंगे परीक्षा, लाखों छात्रों को मिलेगी राहत।*
*’ज्यादा मत बोल, वरना बस चढ़ा दूंगा: कानपुर में बस चालक की दबंगई, ट्रैफिक पुलिसकर्मी को दी खुले आम धमकी।*
*12 राज्यों में आज से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान,BLO घर-घर जाकर देंगे गणना प्रपत्र।*
*’जब से BJP में शामिल हुए, उनको मुसलमानों से नफरत हो गई’, निरहुआ पर खेसारी लाल यादव का पलटवार।*
*मिसाइल, अंडर वाटर ड्रोन, अब परमाणु पनडुब्बी:पुतिन ट्रंप से सीधा पंगा क्यों ले रहे हैं*
*लॉन्च होते ही मारुति विक्टोरिस बनी ग्राहकों की फेवरेट SUV, 30 हजार से ज्यादा बुकिंग; पेट्रोल मॉडल पर टूटी ग्राहकों की भीड़।*
*भारतीय हॉकी का ‘शताब्दी समारोह’ , 7 नवंबर को भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
****दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू हो गई है। इन वार्डों में मुंडका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका बी, दिचाऊं कला, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिण पुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर शामिल हैं।*
*वार्डों की सूची और उनकी जानकारी:*
– *मुंडका*: सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित, 54,525 मतदाता।
– *शालीमार बाग-बी*: महिला वर्ग के लिए आरक्षित, 66,391 मतदाता।
– *अशोक विहार*: महिला वर्ग के लिए आरक्षित, 56,697 मतदाता।
– *चांदनी चौक*: सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित, 44,166 मतदाता।
– *चांदनी महल*: सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित, 46,237 मतदाता।
– *द्वारका बी*: महिला वर्ग के लिए आरक्षित, 66,184 मतदाता।
– *दिचाऊं कला*: महिला वर्ग के लिए आरक्षित, 72,396 मतदाता।
– *नारायणा*: सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित, 59,340 मतदाता।
– *संगम विहार-ए*: सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित, 59,365 मतदाता।
– *दक्षिण पुरी*: अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित, 61,636 मतदाता।
– *ग्रेटर कैलाश*: महिला वर्ग के लिए आरक्षित, 49,624 मतदाता।
– *विनोद नगर*: सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित, 62,190 मतदाता।
इन वार्डों में लगभग 7 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 10 नवंबर है, और मतदान 30 नवंबर को होगा। इस उपचुनाव में भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस समेत कई दल अपने उम्मीदवार उतारेंगे।
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*#Metronewz: शाम की बड़ी खबरें*
*1_ ‘विनाश’ की पहचान RJD-कांग्रेस, ‘विकास’ की पहचान NDA, प्रधानमंत्री मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला।*
*2_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी का नाम लिए बिना कटिहार में पूछा, “चुनाव प्रचार के दौरान अपने पिता का नाम लेने से क्यों डर रहे हो? उनके शासन के बारे में यह लुका-छिपी क्यों?*
*3_ मोदी बोले- भारत तकनीक से बदलाव लाने का लीडर, 1 लाख करोड़ की स्कीम लॉन्च की, कहा- हमारे पास सबसे सफल डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर।*
*4_ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विधानसभा में संबोधन, बोलीं-कल देश की बेटियों ने बताया हम किसी से कम नहीं, वर्ल्ड चैंपियन बनने पर बधाई दी।*
*5_ अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौता दर्दनाक अनुभव बना’, कांग्रेस ने ट्रंप का नाम लेकर केंद्र को घेरा।*
*6_ योगी बोले- महागठबंधन में 3 बंदर, पप्पू, टप्पू और अप्पू, सांसद रवि किशन बोले- राहुल के हाथ जितनी मछली लगी हैं, उससे कम ही वोट मिलेंगे।*
*7_ सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे, सुप्रीम कोर्ट बोला- हम आदेश जारी करेंगे; मुख्य सचिवों को पेशी से राहत।*
*8_ भारत की शराब कंपनियां दे रहीं 14 गुना तक रिटर्न, दुनिया में शराब की खपत घटी, भारत में बढ़ी, बाजार 60 अरब डॉलर तक पहुंचा।*
*9_ धीरेंद्र शास्त्री बोले- पदयात्रा में कोई विधर्मी उपद्रव न करे, कहा- हमें इसकी चिंता; विदेशी ताकतों ने जात-पात में उलझाया, अब जवाब देने का समय।*
*10_ तेलंगाना के रंगारेड्डी में बस-डंपर की टक्कर, 20 की मौत, 20 घायल; डंपर पर लदी गिट्टी यात्रियों पर गिरी; मृतकों में ज्यादातर कॉलेज के छात्र।*
*11_ राजधानी जयपुर के हरमाड़ा इलाके में सोमवार दोपहर एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। लोहा मंडी रोड नंबर 14 पर तेज रफ्तार डंपर ने 300 मीटर तक बेकाबू होकर 10 गाड़ियों को रौंद दिया, जिससे मौके पर 13 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए, जिनमें से आठ गंभीर हैं।*
*12_ इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2025 सत्र की चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। रिजल्ट के साथ ही मेरिट लिस्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।*
*13_ अनिल अंबानी पर 5 साल का बैन, 25 करोड़ रुपये का जुर्माना भी, सेबी का कड़ा ऐक्शन, अनिल अंबानी की ₹3000 करोड़ की 40 प्रॉपर्टीज जब्त, पाली हिल वाला घर भी शामिल, इसमें हेलीपैड से लेकर जिम और लाउंज।*
*14_ सेंसेक्स 39 अंक चढ़कर 83,978 पर बंद, निफ्टी 41 अंक की तेजी के साथ 25,763 पर आया; फार्मा और बैंकिंग सेक्टर में तेजी।*
*~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~*




