*#Metronewz:16/12/2025:मंगलवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *अम्मान पहुँचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए खुद पहुंचे जॉर्डन के पीएम।* *ऑस्ट्रेलिया नरसंहार पर इजरायल ने दिखाई सख्ती, अपने नागरिकों के लिए जारी की नई ट्रेवल एडवाइजरी।*
*#Metronewz:16/12/2025:मंगलवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *अम्मान पहुँचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए खुद पहुंचे जॉर्डन के पीएम।* *ऑस्ट्रेलिया नरसंहार पर इजरायल ने दिखाई सख्ती, अपने नागरिकों के लिए जारी की नई ट्रेवल एडवाइजरी।*





*#Metronewz:16/12/2025:मंगलवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*अम्मान पहुँचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए खुद पहुंचे जॉर्डन के पीएम।*
*ऑस्ट्रेलिया नरसंहार पर इजरायल ने दिखाई सख्ती, अपने नागरिकों के लिए जारी की नई ट्रेवल एडवाइजरी।*
*भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के बेहद करीब, टैरिफ कम होने की उम्मीद: वाणिज्य सचिव।*
*राजस्थान में देर रात कांपी धरती! खाटूश्यामजी समेत कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके।*
*NIA ने दाखिल की चार्जशीट: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड था लश्कर आतंकी साजिद जट्ट।*
*पीएम मोदी को अपशब्द बोलने पर भड़के किरेन रिजीजू, कहा- माफी मांगें राहुल गांधी और खड़गे।*
*’सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का बदला’, बंबीहा गैंग ने ली मोहाली में कबड्डी प्लेयर की हत्या की जिम्मेदारी।*
*गोवा अग्निकांड- लूथरा ब्रदर्स आज भारत लाए जाएंगे: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होगी; 11 दिसंबर को थाईलैंड में पकड़े गए थे।*
*दिल्ली गैस चैम्बर बनी, 228 फ्लाइट कैंसिल: AQI 500 तक, इससे ज्यादा आंकड़े दर्ज नहीं होते।*
*इंडिगो संकट- सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार: याचिकाकर्ता से कहा- हाईकोर्ट जाएं, वहां शिकायत का समाधान नहीं हुआ तो यहां आपका स्वागत है।*
*PM Modi Jordan Visit: आतंकवाद के खिलाफ भारत-जॉर्डन एकजुट, PM मोदी बोले- इस मुद्दे पर हमारी सोच साफ और स्पष्ट।*
*सरकार के समर्थन में उतरे थरूर: ट्रंप के सीजफायर वाले दावे को नकारा; कहा- कोई व्यापार रोकने की धमकी नहीं दी गई।*
*Russia Ukraine War: यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी देने पर अमेरिका तैयार, ट्रंप बोले- अब शांति समझौता दूर नहीं।*
*दिल्ली: नर्सरी से 5वीं तक की क्लासें ऑनलाइन, हवा की खराब क्वालिटी को देखते हुए बड़ा फैसला।*
*बाप आतंकी, बेटा ISIS का स्लीपर सेल, घर में 6-6 गन, सिडनी की इनसाइड स्टोरी।*
*आज ऑक्शन में किस्मत आजमाएंगे 5 सबसे युवा क्रिकेटर, भारत के तीन खिलाड़ी भी शामिल।*
*बांग्लादेश में फिर भड़की जुलाई विद्रोह की आग, शेख हसीना को फांसी पर लटकाया जाए,।*
*CJI बोले- भगवान को भी चैन से सोने नहीं देते: बांके बिहारी मंदिर में अमीरों की स्पेशल पूजा पर SC सख्त, नोटिस थमाया।*
*शाह-नड्डा ने हाथ पकड़कर नितिन नबीन को कुर्सी पर बैठाया: बीजेपी मुख्यालय में नए कार्यकारी अध्यक्ष पर फूल बरसाए गए, जय श्रीराम के नारे लगे।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP
*1_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के क्रम में जॉर्डन पहुंच चुके हैं। पहले जहां एयरपोर्ट पर जॉर्डन के पीएम जाफर हसन ने उनका स्वागत किया। वहीं राजधानी अम्मान के हुसैनिया पैलेस में किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन ने गले लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।*
*2_ मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ जॉर्डन की सोच भारत जैसी, किंग अब्दुल्ला के साथ द्विपक्षीय बैठक की: हुसैनिया महल में पीएम मोदी का स्वागत हुआ।*
*3_ पीएम मोदी के जॉर्डन दौरे का आज दूसरा दिन, बिजनेस फोरम की बैठक को संबोधित करेंगे; कल किंग अब्दुल्ला से द्विपक्षीय बैठक की।*
*4_ शाह-नड्डा ने हाथ पकड़कर नितिन नबीन को कुर्सी पर बैठाया, बीजेपी मुख्यालय में नए कार्यकारी अध्यक्ष पर फूल बरसाए गए, जय श्रीराम के नारे लगे।*
*5_ भाजपा ने पीयूष गोयल को तमिलनाडु का चुनाव प्रभारी बनाया, बैजयंत पांडा को असम की जिम्मेदारी; दोनों राज्यों में 2026 में विधानसभा चुनाव।*
*6_ ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारे को लेकर संसद में हंगामा, नड्डा बोले- राहुल-सोनिया माफी मांगे; प्रियंका बोलीं- रैली में किसने कहा, हमें नहीं मालूम।*
*7_ आज संसद में पेश होगा VB-G Ram G Bill: गांवों की अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख; मजबूत होगी विकसित भारत की नींव।*
*8_ सोमवार को लोकसभा में पूरक मांगों पर चर्चा के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला, जहां आमतौर पर शांत और संयमित रहने वालीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विपक्षी सांसदों की लगातार टोका-टाकी पर नाराजगी जताते हुए कहा, ‘सच्चाई है भाई, क्यों नहीं बताऊं… ये नाटक नहीं होना चाहिए।*
*9_ यह तीखी नोकझोंक तब शुरू हुई जब वित्त मंत्री ने यूपीए सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए तत्कालीन रक्षा मंत्री के उस बयान को पटल पर रखा, जिसमें उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण के लिए ‘फंड न होने’ की बात स्वीकारी थी। विपक्ष की ओर से हंगामा करते हुए उन्हें रोकने की कोशिश करने पर वित्त मंत्री ने आक्रामक रुख अपनाते हुए पुरानी रक्षा नीतियों की पोल खोली, इससे सदन का माहौल गरमा गया।*
*10_ वित्त मंत्री ने 2013 के आर्थिक परिदृश्य की तुलना वर्तमान हालात से करते हुए कहा, “2013 में जब वैश्विक चुनौतियां सामने आईं थीं, तब हमारी अर्थव्यवस्था उनसे जूझ रही थी और डगमगा रही थी। लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। वर्तमान में हमारी अर्थव्यवस्था में एक अद्भुत लचीलापन है।”*
*11_ सड़क किनारे के अवैध ढाबे हादसों की वजह- सुप्रीम कोर्ट, पूछा- इसके लिए कौन जिम्मेदार, एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर बढ़ते एक्सीडेंट रोकने गाइडलाइन बनाएंगे।*
*12_ गोवा अग्निकांड के मुख्य आरोपी सह-मालिकों गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को आज भारत वापस लाया जाएगा। दिल्ली एयरपोर्ट पर गोवा और दिल्ली पुलिस की टीमें मौजूद रहेंगी। इसके बाद उनकी पटियाला हाउस कोर्ट पेशी होगी।*
*13_ नीतीश कुमार ने मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब हटाने की कोशिश की, कांग्रेस-RJD ने वीडियो शेयर कर मांगा इस्तीफा।*
*14_ एनसीपी-एसपी की लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर भरोसा जताते हुए विपक्षी दलों के रुख से अलग बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह EVM पर सवाल नहीं उठाएंगी, क्योंकि उन्हीं मशीनों के जरिए वह चार बार सांसद चुनी गई हैं।*
*15_ क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग, प्रियंका भी थीं मौजूद।*
*16_ महात्मा की विरासत का अपमान न करें’, मनरेगा का नाम बदलने पर शशि थरूर का पहला रिएक्शन, राम नाम की आड़ में गांधी को दरकिनार कर रही मोदी सरकार…; ‘मनरेगा’ का नाम बदलने पर अशोक गहलोत।*
*17_ मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, फैंस बनकर आए हमलावर, बंबीहा गैंग बोला- सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लिया।*
*18_ मेसी को जय शाह ने टी-20 वर्ल्डकप का टिकट दिया, टीम इंडिया की जर्सी और दिग्गज क्रिकेटर्स के ऑटोग्राफ वाला बैट भी गिफ्ट किया।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ PM मोदी जॉर्डन के लिए रवाना, 7 साल बाद PM उनके मेहमान; भारत यहां से 40% फर्टिलाइजर खरीदता है।*
*2_ राहुल आज जर्मनी जाएंगे, अफसरो भारतीय समुदाय से मिलेंगे, नेता प्रतिपक्ष की 6 महीने में 5वीं विदेश यात्रा; भाजपा ने कहा था- वे लीडर ऑफ पर्यटन।*
*3_ राज्यसभा में बोले जेपी नड्डा: कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी का अपमान, सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए।*
*4_ मनरेगा की जगह आएगा G Ram G: संसद में नया बिल पेश करेगी सरकार, 125 दिन रोजगार की मिलेगी गारंटी।*
*5_ मनरेगा स्कीम की जगह लेगा ‘विकसित भारत-जी राम जी’, मोदी सरकार नया बिल ला रही; प्रियंका बोलीं- महात्मा गांधी का नाम क्यों हटा रहे।*
*6_ यूपी: राम मंदिर आंदोलन में भूमिका निभाने वाले डॉ रामविलास दास वेदांती का निधन, अयोध्या लाया जाएगा पार्थिव शरीर।*
*7_ 77 वर्षीय रामविलास दास वेदांती का मंदिर आंदोलन में अहम योगदान रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के गुरु अवैद्यनाथ स्वामी परमहंस के साथ-साथ रामविलास दास वेदांती 90 के दशक में मंदिर आंदोलन के अग्रणी किरदार थे। वह 1996 व 1998 में दो बार सांसद भी रहे।*
*8_ भारत का निर्यात नवंबर महीने में 19.37 प्रतिशत बढ़कर 38.13 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि आयात 1.88 प्रतिशत घटकर 62.66 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से इसकी पुष्टि हुई।*
*9_ वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि नवंबर में हुए निर्यात से इस साल अक्टूबर में हुए नुकसान की भरपाई हो गई। उन्होंने कहा कि नवंबर में 38.13 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक है। नवंबर में व्यापार घाटा 24.53 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।*
*10_ इंडिगो उड़ान रद्दीकरण मामले में ‘सुप्रीम’ इनकार, याचिकाकर्ता को दिल्ली हाईकोर्ट जाने की दी सलाह।*
*11_ रिटायर्ड IAS राजकुमार गोयल बने देश के मुख्य सूचना आयुक्त,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिलाई शपथ।*
*12_ मां की डांट से नाराज बच्ची 15वीं मंजिल पर चढ़ी, बाउंड्री वॉल पर चढ़कर कहा- मां ने मरने को कहा था, सूरत में फायर ब्रिगेड ने बचाया।*
*13_ रुपया ऑल टाइम लो पर: 1 डॉलर के मुकाबले 90.58 पर आया, विदेशी फंड्स की निकासी से वैल्यू गिर रही।*
*14_ MP-राजस्थान समेत 13 राज्यों में घना कोहरा, यूपी-हरियाणा में जीरो विजिबिलिटी के चलते 20 हादसे, 80 गाड़ियों की टक्कर में 12 मौतें।*
*15_ मामुली गिरावट पर कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*#मानो_तो_शंकर_ना_मानो_तो_कंकर*



