Delhi NCRDelhi NCRE-Paperhttps://metropressclub.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKarnatkaUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

#Metronewz:19/12/2025:शुक्रवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP**ओमान में 'ऑर्डर ऑफ ओमान' से हुए सम्मानित हुए पीएम मोदी* *'ऑस्ट्रेलिया में हुआ हमला गर्व की बात...', सिडनी गोलीबारी को लेकर इस्लामिक स्टेट का बयान,पर अटैक की नहीं ली जिम्मेदारी।* *दिल्ली ब्लास्ट मामला में NIA को मिली बड़ी सफलता , 9वां आरोपी गिरफ्तार।*

#Metronewz:19/12/2025:शुक्रवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP**ओमान में 'ऑर्डर ऑफ ओमान' से हुए सम्मानित हुए पीएम मोदी* *'ऑस्ट्रेलिया में हुआ हमला गर्व की बात...', सिडनी गोलीबारी को लेकर इस्लामिक स्टेट का बयान,पर अटैक की नहीं ली जिम्मेदारी।* *दिल्ली ब्लास्ट मामला में NIA को मिली बड़ी सफलता , 9वां आरोपी गिरफ्तार।*

 

Screenshot

 

*#Metronewz:19/12/2025:शुक्रवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP**ओमान में ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से हुए सम्मानित हुए पीएम मोदी*

*’ऑस्ट्रेलिया में हुआ हमला गर्व की बात…’, सिडनी गोलीबारी को लेकर इस्लामिक स्टेट का बयान,पर अटैक की नहीं ली जिम्मेदारी।*

*दिल्ली ब्लास्ट मामला में NIA को मिली बड़ी सफलता , 9वां आरोपी गिरफ्तार।*

*उन्नाव में ट्रेन हादसे की साजिश? रेलवे ट्रैक पर मिला सीमेंटेड स्लीपर—तेजस एक्सप्रेस 27 मिनट तक रोकी गई, बड़ा हादसा टला।*

*’होलिका दहन और अंतिम संस्कार से बढ़ रहा है प्रदूषण’, सपा सांसद का विवादास्पद बयान।*

*’जिसको हिजाब पहनना है पाकिस्तान जाए’, बीजेपी बोली- नीतीश कुमार माफी नहीं मांगेंगे।*

*संसद में पारित हुआ ‘शांति बिल’, निजी कंपनियों के लिए खुला परमाणु ऊर्जा का रास्ता।*

*’अगर केंद्र राष्ट्रपिता को सम्मान नहीं दे सकता तो हम देंगे’, सीएम ममता ने रोजगार गारंटी योजना का नाम बदला।*

*बांग्लादेशी विद्रोह के घायल नेता हादी की सिंगापुर में मौत, ढाका में लोगों का फूटा आक्रोश; तोड़फोड़ और आगजनी।*

*हंगामे के बीच VB– जी रामजी बिल संसद से पास: विपक्ष ने कागज फाड़े; शिवराज बोले- चुनावी फायदे के लिए जोड़ा था गांधी का नाम।*

*ई-स्कूटी की बैटरी में धमाका, एक की मौत: हिसार में चार्जिंग प्लग हटाते ही ब्लास्ट हुआ; घर में आग लगी, पत्नी और दो बच्चे झुलसे।*

*रिटायरमेंट से पहले जजों का ताबड़तोड़ फैसले सुनाना दुर्भाग्यपूर्ण: ऐसा लगता है कि जज लास्ट ओवर में छक्के मार रहे हैं: सर्वोच्च न्यायालय।*

*इंडिगो CEO बोले- सबसे बुरा वक्त बीत गया: ऑपरेशन स्टेबल, नेटवर्क की 2200 फ्लाइट्स बहाल; 10 दिन में 5 हजार फ्लाइट कैंसिल हुई थीं।*

*राजस्थान के 5 शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे: यूपी में 30 जिलों में घना कोहरा, कई फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट; हेमकुंड में माइनस 20° पारा।*

*बांग्लादेश: हसनत अब्दुल्लाह ने अब भारतीय उच्चायुक्त को निकालने के लिए कहा,तौहीद हुसैन ने भी भारत पर उठाया सवाल।*

*दिल्ली ट्रैफिक चालान भुगतान हुआ डिजिटल, अब UPI से तुरंत जुर्माना भरें, न नकद न कोर्ट के चक्कर।*

*पाकिस्तान के विश्वविद्यालय में शुरू हुई संस्कृत की पढ़ाई, महाभारत और गीता पर भी होगा कोर्स।*

*लखनऊ टी-20 देखने कोई नेपाल से आया, किसी ने गेहूं बेचा: अब BCCI सबके पैसे लौटाएगा, कोहरे के कारण कल रद्द हुआ था IND vs SA मैच।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ जी रामजी* *विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में जी राम जी बिल के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इस बिल के खिलाफ वे संसद से लेकर सड़क तक लड़ेंगे। उनका आरोप है कि सरकार मनरेगा को नष्ट कर रही है और महात्मा गांधी का नाम हटाना राष्ट्रपिता का अपमान है।विरोध मार्च में कांग्रेस, डीएमके, शिवसेना (यूबीटी) और आरएसपी के सांसद शामिल हुए। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा से संसद के मकर द्वार तक मार्च किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विपक्ष का कहना है कि जी राम जी बिल गरीब विरोधी और संघीय ढांचा विरोधी है।*

*2_ प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को ओमान दौरे के दूसरे दिन भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम भारतीय कहीं भी जाएं, कहीं भी रहें, विविधता का सम्मान करते हैं। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि दोनों देशों के आर्थिक साझेदारी समझौते से संबंधों को नई ऊंचाई मिलेगी।*

*3_ प्रधानमंत्री ने कहा हमारा रिश्ता विश्वास की नींव पर बना है और समय के साथ गहराता चला गया है। हमारे कूटनीतिक संबंधों को 70 साल हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज हम ऐतिहासिक फैसला ले रहे हैं, जिसकी गूंज आने वाले कई दशकों तक सुनाई देगी। व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता 21वीं सदी में हमारी साझेदारी को नया विश्वास और नई ऊर्जा देगा।*

*4_ पीएम मोदी ने कहा बीते 11 वर्षों में भारत ने न सिर्फ नीतियां ही नहीं बदली हैं बल्कि भारत ने अपना आर्थिक डीएन ही बदल दिया है। जीएसटी ने भारत को एकीकृत बाजार में बदल दिया है और दिवालिया संहिता से पारदर्शिता को बढ़ावा मिला है और निवेशकों का भरोसा भी बढ़ा है।*

*5_ हंगामे के बीच वीसी जी रामजी बिल लोकसभा से पास, विपक्ष ने कागज फाड़े; शिवराज बोले- चुनावी फायदे के लिए जोड़ा था गांधी का नाम।*

*6_ कांग्रेस पर खानदान के महिमामंडन में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए शिवराज ने कहा कि नेहरू परिवार के नाम पर योजनाओं के नाम रखे गए। उन्होंने दावा किया कि 25 नाम स्वर्गीय राजीव गांधी और 27 नाम इंदिरा गांधी के नाम पर रखे गए। इसके अलावा शैक्षणिक संस्थानों, सड़कों, इमारतों, अवार्ड्स के नाम भी इसी खानदान के लोगों के नाम पर रखे गए।*

*7_ शिवराज सिंह ने बापू हमारी श्रद्धा हैं। बापू जी हमारे आदर्श हैं। बापू हमारी प्रेरणा हैं। बापू हमारे विश्वास हैं। इसलिए माननीय अध्यक्ष महोदय भारतीय जनता पार्टी ने अपने पंच निष्ठाओं में गांधी के सामाजिक-आर्थिक दर्शन को स्थान दिया है। हम गांधी जी के आदर्शों पर चलने वाले हैं। गांधी जी ने ही कहा था कि गांव भारत की आत्मा है। अगर गांव मर जाएंगे, भारत मर जाएगा।*

*8_ हर साल 5 लाख सड़क हादसों में 1.8 लाख मौतें, इनमें 18-34 की उम्र के युवा ज्यादा; सरकार 10 मिनट में एंबुलेंस पहुंचाने की योजना लाएगी।*

*9_ ममता बोलीं- जॉब गारंटी योजना महात्मा गांधी के नाम पर होगी, मनरेगा से गांधी का नाम हटाना शर्मनाक; केंद्र ने नए बिल से नाम हटाया है।*

*10_ भारतीय रेल ने बदला नियम, अब ट्रेन टिकट कंफर्म हुआ या नहीं, 10 घंटे पहले चलेगा पता।*

*11_ SC बोला- रिटायरमेंट से पहले जजों का ताबड़तोड़ फैसले सुनाना दुर्भाग्यपूर्ण, ऐसा लगता है कि जज लास्ट ओवर में छक्के मार रहे हैं।*

*12_ एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट के टायर फटे, जेद्दा से कालीकट जा रही थी, कोचीन में उतारा गया; 160 यात्री सुरक्षित।*

*13_ इंडिगो CEO बोले- सबसे बुरा वक्त बीत गया, ऑपरेशन स्टेबल, नेटवर्क की 2200 फ्लाइट्स बहाल; 10 दिन में 5 हजार फ्लाइट कैंसिल हुई थीं।*

*14_ लखनऊ टी-20 देखने कोई नेपाल से आया, किसी ने गेहूं बेचा, अब BCCI सबके पैसे लौटाएगा, कोहरे के कारण कल रद्द हुआ था IND vs SA मैच।*

*15_ प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार का निधन 17 दिसंबर 2025 को 100 वर्ष की आयु में नोएडा स्थित उनके आवास पर हो गया। वे दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति, ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के डिजाइनर थे, जो गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है। राम सुतार को उनके अतुलनीय योगदान के लिए पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनकी कृतियों में संसद परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा और घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा भी शामिल हैं।*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, “श्री राम सुतार जी एक विलक्षण मूर्तिकार थे, जिनकी कला ने भारत को कई ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित स्मारक दिए।*

*16_भारत और ओमान के द्विपक्षीय रिश्ते को पूरे हुए 70 साल हो गए हैं। यह एक ऐतिहासिक अवसर है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान की अपनी यात्रा के दौरान इस अवसर पर कहा, “हमारे संबंध भरोसे की नींव पर बने हैं और हम साथ मिलकर एक समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं।*

*भारत-ओमान संबंधों की विशेषताएं:*

– *सांस्कृतिक संबंध: ओमान में रहने वाले भारतीय प्रवासियों की मौजूदगी से ये संबंध और भी मजबूत होते हैं।*
– *रक्षा संबंध: भारत और ओमान के बीच घनिष्ठ रक्षा संबंध हैं, जिसमें संयुक्त सैन्य अभ्यास भी शामिल हैं।*
– *व्यापारिक संबंध: भारत और ओमान के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत हैं, जिसमें ऊर्जा, कृषि और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग शामिल है।*
– *शिक्षा: ओमान में भारतीय शिक्षा 50 वर्ष पूरे कर रही है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का प्रतीक है।*

*प्रधानमंत्री मोदी की ओमान यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने का अवसर है।*

*17_ सेंसेक्स 78 अंक गिरकर 84,482 पर बंद, निफ्टी फ्लैट 25,816 पर; ऑटो और फार्मा शेयर्स में गिरावट रही; IT और मेटल शेयर चढ़े।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!