Delhi NCRDelhi NCRE-Paperhttps://metropressclub.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKarnatkaUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

*#Metronewz:बुधवार:14/01/2026 की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*आज देशभर में मकर संक्रांति की धूम,मंदिरों में भीड़,दान पुण्य का दिन।* *भारत की अध्यक्षता में होने वाले 'ब्रिक्स 2026' की वेबसाइट, थीम और लोगो लॉन्च, जयशंकर ने सामने रखे चार संकल्प।* *ईरान का कत्लेआम पर कबूलनामा ! सरकार ने प्रदर्शनों में 2000 मौतों की पुष्टि

*#Metronewz:बुधवार:14/01/2026 की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*आज देशभर में मकर संक्रांति की धूम,मंदिरों में भीड़,दान पुण्य का दिन।* *भारत की अध्यक्षता में होने वाले 'ब्रिक्स 2026' की वेबसाइट, थीम और लोगो लॉन्च, जयशंकर ने सामने रखे चार संकल्प।* *ईरान का कत्लेआम पर कबूलनामा ! सरकार ने प्रदर्शनों में 2000 मौतों की पुष्टि

 

Screenshot

*#Metronewz:बुधवार:14/01/2026 की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*आज देशभर में मकर संक्रांति की धूम,मंदिरों में भीड़,दान पुण्य का दिन।*

*भारत की अध्यक्षता में होने वाले ‘ब्रिक्स 2026’ की वेबसाइट, थीम और लोगो लॉन्च, जयशंकर ने सामने रखे चार संकल्प।*

*ईरान का कत्लेआम पर कबूलनामा ! सरकार ने प्रदर्शनों में 2000 मौतों की पुष्टि की, ट्रम्प बोले-प्रदर्शन जारी रखें, सरकारी इमारतों पर कब्जा कर लें, मदद रास्ते में है; ईरान ने कहा- ट्रम्प-नेतन्याहू हमारे लोगों के हत्यारे; अब तक 2000 मौतें।*

*दिल्ली में तापमान 3°C, यूपी में 2.1°C दर्ज, बिजनौर में कोहरे में बस पलटी, 38 घायल; राजस्थान के 10 शहरों में तापमान 5°C से नीचे।*

*बंगाल में तेजी से फैल रहा निपाह वायरस का संक्रमण, 2 नर्स वेंटिलेटर पर, 102 लोगों को किया गया कोरेंटिन।*

*राष्ट्रपति का जालंधर दौरा: 14 से 16 जनवरी तक शहर में लगी सख्त पाबंदी।*

*भारत के विरोध के बावजूद शक्सगाम पर चीन अड़ा, कश्मीर में निर्माण को बताया जायज।*

*गुजरात हाइकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज की: पीएम मोदी की डिग्री से जुड़ा मामला, संजय सिंह से अलग ट्रायल की मांग की थी।*

*राजौरी में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन ; सेना प्रमुख की चेतावनी के बावजूद बाज नहीं आया पाक।*

*हम बिकाऊ नहीं हैं, अमेरिका का हिस्सा नहीं बनेंगे’ – ग्रीनलैंड के PM ने ट्रंप को दिया करारा जवाब।*

*मदद आ रही है, प्रोटेस्ट जारी रखो’, ईरान के प्रदर्शनकारियों को ट्रंप का खुला समर्थन।*

*महाराष्ट्र: चुनाव आयोग ने निकाय चुनावों से पहले ‘लाडकी-बहिन’ योजना की क़िस्त देने पर रोक लगाई।*

*क्या आपकी भावनाएं केवल कुत्तों के लिए हैं?’, डॉग लवर्स पर बरसा सुप्रीम कोर्ट।*

*सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हुआ डाउन, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों में यूजर्स परेशान।*

*फ्रांस में EU-मर्कोसुर डील पर भड़के किसान, संसद तक सैंकड़ों ट्रैक्टरों से लगा दिया जाम ।*

*अब नहीं मिलेगी 10 मिनट में डिलीवरी : ब्लिंकिट ने हटाया दावा, वर्कर्स की सुरक्षा पर दिया ध्यान।*

*अमेरिका ने एक साल में रद्द किए एक लाख से अधिक वीजा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा।*

*करूर भगदड़ मामला: सीबीआई की पूछताछ के बाद टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लिए रवाना।*

*सिंगापुर कोर्ट में आज शुरू होगी सिंगर जुबीन गर्ग की मौत की जांच।*

*इजराइल ने UN एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से तोड़े सभी रिश्ते।*

*टी20 विश्व कप : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपनी बात पर अड़ा, टीम को भारत भेजने से किया इनकार।*

*193 के चेज में चमकीं हरमनप्रीत, रोमांचक मुकाबले में अंतिम ओवर में MI को दिलाई जीत।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ जम्मू-कश्मीर में LoC के पास दिखे संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने फायरिंग की तो PoK की ओर भागे, 3 दिन में दूसरा मामला।*

*2_ गुजरात में भारत की दूसरी बीएसएल-4 लैब का शिलान्यास: अमित शाह बोले- विदेश पर निर्भरता खत्म होगी‌।*

*3_ शाह ने बताया कि इस प्रयोगशाला के सक्रिय होने के बाद नमूनों का परीक्षण तेजी से किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि भारत में 1.4 अरब की जनसंख्या होने के बावजूद अब तक केवल पुणे के राष्ट्रीय वायरोलॉजी संस्थान में एक ही बीएसएल-4 प्रयोगशाला थी, जिसके कारण नमूने सैकड़ों किलोमीटर दूर भेजने पड़ते थे।*

*4_ विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ फोन पर बातचीत की, जिसमें व्यापार, दुर्लभ खनिज, परमाणु ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की गई।*

*5_ ISRO का रॉकेट फेल, फिर भी स्पेनिश सैटेलाइट एक्टिव, स्पेस से सिग्नल भेजा; कंपनी बोली- किस रास्ते से पहुंचा, पता लगा रहे।*

*6_ 20 जनवरी को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं नितिन नबीन, 19 को दाखिल करेंगे नामांकन।*

*7_ ‘चुनावी कामों के लिए नागरिकता जांचने का हमें अधिकार’, एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की दलील।*

*8_ ‘आरटीई के तहत 25 प्रतिशत आरक्षण लागू करना राष्ट्रीय मिशन हो’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया राज्य सरकारों को निर्देश।*

*9_ जम्मू-कश्मीर में LG ने 5 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया, आतंकी संगठनों के लिए काम करने का आरोप; 5 साल में 85 कर्मचारी हटाए गए।*

*10_ कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया सत्ता परिवर्तन की खबरों को अफवाह बताया है। वहीं दूसरी तरफ डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों नेताओं के बीच हेलीपैड पर हुए गुफ्तगू ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।*

*11_ महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी, 2026 को कराए जाएंगे। यह चुनाव एक ही चरण में होंगे। मतदाता चुनाव में आसानी से वोट कर सकें इसके लिए सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है। ग्रेटर मुंबई के सभी पोलिंग स्टेशनों पर सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक वोटिंग होगी। नतीजे 16 जनवरी, 2026 को घोषित किए जाएंगे।*

*12_ मधुमेह या आर्थिक आपदा: भारत पर पड़ेगा 946 लाख करोड़ का बोझ, देश में 21.2 करोड़ पीड़ित; इतनो को इलाज भी नहीं।*

*13_ यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है जब देश में 21.2 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित हैं और इनमें से लगभग 62 प्रतिशत मरीजों को अब तक समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। यह रकम भारत के वार्षिक बजट और जीडीपी के बड़े हिस्से के बराबर बैठती है, इसलिए मधुमेह को आर्थिक आपदा कहा जा रहा है।*

*14_ अहमदाबाद में पतंगबाजी के लिए छतों का किराया 1.5 लाख, पतंगें, खाना-पीना भी साथ; जितनी ज्यादा ऊंची छत, उतना ज्यादा किराया।*

*15_ ट्रम्प बोले-प्रदर्शन जारी रखें, सरकारी इमारतों पर कब्जा कर लें, मदद रास्ते में है; ईरान ने कहा- ट्रम्प-नेतन्याहू हमारे लोगों के हत्यारे; अब तक 2000 मौतें।*

*16_ विनाशकारी नतीजे…’, ईरान में प्रदर्शनकारियों को ट्रंप की मदद के दावे पर रूस की कड़ी चेतावनी।*

*17_ दिल्ली में तापमान 3°C, यूपी में 2.1°C दर्ज, बिजनौर में कोहरे में बस पलटी, 38 घायल; राजस्थान के 10 शहरों में तापमान 5°C से नीचे।*

*18_ मुंबई ने गुजरात को लगातार 8वां WPL मैच हराया, 193 का टारगेट 3 विकेट खोकर चेज किया, कप्तान हरमनप्रीत कौर की फिफ्टी।*

*19_ भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी और अब उसकी नजरें दूसरे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर टिकीन होंगी।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!